रामपुर में मुठभेड़ में गाय की जान लेने वाले गिरोह का सदस्य हुआ गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गाय की जान लेने वाले गिरोह के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया है। थाना अजीमनगर पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी के पास से 1 आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा, कारतूस, पशु को घायल करने धारदार हथियार भी बरामद हुए। मोहम्मद अली पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता के तहत मामले शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की। घायल अभियुक्त को अस्पताल भेजा गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
