244901
रामपुर में जामा मस्जिद के मौलवी फैजान खान ने बकरीद के लिए दिए कुछ निर्देश
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में जामा मस्जिद के इमाम मौलवी फैजान खान ने बकरीद पर सड़कों पर नमाज न पढ़ने की हिदायत दी। आपको बता दें कि जामा मस्जिद कमेटी की अध्यक्षता में उन्होंने प्रशासन से मुलाकात की और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कुर्बानी करने की अपील की जिसके चकते प्रशासन ने भी कुर्बानी के लिए इजाजत दे दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नगर निकाय चुनाव 2026 में स्वीप अभियान: छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत स्वीप अभियान में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में सुबह 8 बजे नगरपालिका से SDM ऑफिस तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदान के नारे लगाए। वहीं शुभम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने संस्था प्रधान सविता के मार्गदर्शन में सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक रंगोली बनाकर निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया。0
0
Report
मानसिक रोगी ने साढू के पेट में चाकू घोंपा, 15 दिन बंधे थे
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे एक युवक ने अपने साढू भाई के पेट में चाकू घोंप दिया. घायल युवक को गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां शुक्रवार शाम उसका ऑपरेशन किया गया. पुलिस ने घायल के पर्चा बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को पिछले काफी समय से मानसिक बीमारी की शिकायत थी और परिवार का कहना है कि उसे दौरे पड़ते थे. इसी वजह से पिछले करीब 15 दिन से उसे कथित तौर पर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर रखा जा रहा था. रात में उसे एक दुकान के अंदर सुलाया जाता था. घायल साढू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 सितंबर की रात वह आरोपी के घर पर सोया हुआ था. रात करीब 3 बजे आरोपी ने किसी तरह हाथ-पैर में बंधी रस्सी खोल ली और दुकान से बाहर निकल गया. घायल के अनुसार आरोपी को कहीं से शराब मिल गई और उसने शराब पी ली. इसके बाद वह दोबारा दुकान में घुस गया. शटर से टकराने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए. बाहर आकर देखा तो आरोपी दुकान के बाहर खड़ा था. परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपी दुकान के अंदर गया और वहां से चाकू निकाल लाया. करीब 50 मीटर दूर जाकर उसने परिजनों से कहा कि उसे बांधकर रखा जाता है और खाना भी नहीं दिया जाता. उसने धमकी दी कि दोबारा बांधने की कोशिश की तो चाकू मार देगा. घायल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया. चाकू सीधे उसके पेट में घोंप दिया. हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिजन घबरा गए और गंभीर हालत में उसे SMS हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. करणी विहार थाने के ASI सुनील कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। सुनील कुमार ने बताया कि गोокुलपुरा फाटक के पास रहने वाले एक युवक पर अपने साढू भाई पर चाकू से हमला करने का आरोप है. घायल का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पुलिस की प्रारम्भिक जांच में परिवार ने आरोपी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात बताई है. परिवार के मुताबिक आरोपी का डीडवाना में एक भोपा से इलाज चल रहा था. करीब 15 दिन पहले उसे इलाज के लिए डीडवाना ले जाया गया था. परिवार का दावा है कि भोपा ने आरोपी के शरीर में 4 भूत होने की बात कही थी. परिवार के अनुसार इलाज के दौरान 2 भूतों को भगाने का दावा किया गया, जबकि 2 भूतों को अभी भगाना बाकी था. मेडिकल सूचना मिलने पर करणी विहार थाना पुलिस SMS हॉस्पिटल पहुंची और घायल के पर्चा बयान दर्ज किए. बयान के आधार पर आरोपी साडू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. धारा 115 (2) और 126(2) के तहत मारपीट और चोट पहुंचाने का आरोप है। इसके तहत एक वर्ष की सजा से 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।0
0
Report
Ajmer शरीफ में कौमी एकता से मिलादुन्नबी का उल्लास, हिंदू-मुस्लिम साथ
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर शरीफ में उस वक्त एक बार फिर कौमी यकजहती का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला जब हिन्दू मुस्लिम ने मिलकर मिलादे हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मनाया। अजमेर के रेलवे कैरीज वर्कशॉप हॉल में मुनाकिदा इस महफिल में रेलवे के आला अफसरान समेत दरगाह कमेटी के नाजिम मोहम्मद बिलाल खान ने भी शिरक्त की। जहां रहमतुललिल आलमीन की सीरत पाक से इंसानियत और मोहब्बत का बड़ा पैग़ाम दिया गया। सिरते पाक जुमा कमेटी के अब्दुल हफीज खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जश्ने मिलादुन्नबी का प्रोग्राम किया गया,जहां हिन्दू मुस्लिम अफसरान और शहर के दानिश्वरान ने खुसूसी खिताब किया। ग़ुजिश्ता पचास साल से ज़्यादा वक़्त से रेलवे केरीज एकता हॉल में रेलवे के तमाम मुलाजिमों और अफसरान की जानिब से कौमी यकजहती,मोहब्बत और मुल्क की तहज़ीब बरकरार रखी हुई है। इस मिलाद की महफिल में भीलवाड़ा से आए खुसूसी मेहमान मुफ्ती मुजम्मिल रज़ा कादरी और मौलाना मोहम्मद मोइनुद्दीन रजवी ने मौजूदा हालत के मद्देनजर कुरआन पाक और हदीसे पाक की रौशनी में खिताब फ़रमाया। इसी तरह नबी पाक की नसीहतों और उनके पैगाम पर अमल कर के जिंदगी को कामयाब बनाने की बात भी कही। सिरते पाक जुमा कमेटी के अब्दुल हफीज और रेलवे हॉस्पिटल के सीनियर डीएमओ डॉ इमरान मोहम्मद समेत दरगाह कमेटी नाजिम बिलाल खान और असिस्टेंट नाजिम अलहाज मोहम्मद आदिल ने मिलाद की महफिल में अपने नबी पाक की शान बयान की। जश्ने मिलादुन्नबी के इख़्तेताम पर सलातो सलाम पेश किया गया और अकीदत मंदो में लंगर भी तकसीम किया गया। इस खास मौके पर रेलवे के आला अफसरान विकास आनंद,विश्वेंद्र हुडा अशोक कुमार,विकास अग्रवाल समेत दीगर अकीदत मंदान ने शिरकत की। बाइट, अब्दुल हफीज खान, प्रोग्राम कन्वीनर, सिरते पाक जुमा कमेटी, रेलवे, अजमेर ( सफेद टोपी,सफेद कुर्ता ) बाइट, मोहम्मद बिलाल खान,नाजिम , दरगाह दफ़्तर,अजमेर ( काली टोपी, नीली शर्ट ) बाइट, डॉक्टर मोहम्मद इमरान, सीनियर डीएमओ,रेलवे हॉस्पिटल, अजमेर ( चश्मा लगाए ) बाइट, अलहाज मोहम्मद आदिल, असिस्टेंट नाजिम,दरगाह शरीफ,अजमेर ( सफेद शर्ट)0
0
Report
Advertisement
CM साय का शिक्षक दिवस पर गुरुजनों के नाम भावुक पत्र
Begun, Rajasthan:रायपुर शिक्षक दिवस पर CM साय का गुरुजनों के नाम भावुक पत्र.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी गुरुजनों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं.. अपने विद्यार्थी जीवन और संघर्षों की यादें साझा कीं.. लिखा- शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण आधार शिक्षक ही है.. तकनीक जानकारी दे सकती है, लेकिन बच्चे में आत्मविश्वास और संस्कार शिक्षक ही गढ़ता है.. 10 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था, परिवार और छोटे भाइयों की जिम्मेदारी संभाली.. गांव में पांचवीं तक पढ़ाई के बाद कुनकुरी के लोयोला स्कूल में पढ़े.. आर्थिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई छोड़कर खेती संभाली और भाइयों की शिक्षा आगे बढ़ाई.. आगे लिखा- आज छत्तीसगढ़ के बच्चे स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे हैं.. सरकार का संकल्प है किसी बच्चे की परिस्थितियां उसके सपनों की सीमा तय न करें.. सीएम की शिक्षकों से आग्रह- अभाव और संकोच में पीछे छूट रहे बच्चों का हाथ थामें.. आपके ज्ञान से हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, आपके संस्कारों से समाज समृद्ध हो.. शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को सादर नमन और हार्दिक शुभकामनाएं दीं..0
0
Report
झीरम मामला: NIA अदालत ने 10 दोषियों को दोषी करार, सजा 16 सितंबर तक सुरक्षित
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में NIA की विशेष अदालत ने झीरम मामले अपना फैसला सुनाते हुए सभी 10 आरोपियों को दोषी माना, अभियोजन पक्ष बचाव पक्ष एवं आरोपियों की मौजूदगी में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और सभी आरोपियों को दोषी माना हालांकि अदालत ने दोषियों को सजा नहीं सुनाई बल्कि 16 सितंबर की तारीख देते हुए सजा को सुरक्षित रखा, अब 16 सितंबर को अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के द्वारा सजा के सम्बंध में अपनी दलीलें दी जा सकती है, दलीलों के आधार पर कोर्ट सजा सुनाएगा, बता दें कि 25 मई 2013 को माओवादियों ने झिरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई थी जबकि 35 लोग घायल हुए थे , कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए माना कि सभी 10 आरोपी 27 लोगों की हत्या और 15 लोगों के हत्या के प्रयास के दोषी है , मामले में कोर्ट ने IPC की 302 और 307 जैसी धारों का दोषी माना है ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा सुना सकता है। कोर्ट के फैसले के बाद अभियोजन पक्ष ने फैसला का स्वागत किया जबकि बचाव पक्ष के वकील ने NIA की विशेष अदालत के फैसले को आगे उच्च कोर्ट में चुनौती देने की बात कही वहीं आरोपियों के परिजनों ने भी कोर्ट के फैसले से असंतोष जताया और अपने परिजनों को निर्दोष बताया । वहीं कांग्रेस ने भी कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि NIA ने राजनीतिक षडयंत्र के तहत मामले की जांच नहीं की और ना ही मामले के मुख्य आरोपियों तक NIA पहुंच पाई।0
0
Report
धौलपुर हादसे में चार की मौत, 8 घायल; पोखर में वैन डूबी, रेस्क्यू चालू
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: तीन मासूम व महिला सहित 4 की मौत, 8 घायल, पोखर में और भी डेड बॉडी होने की संभावना कलेक्टर बोले जिसको लेकर किया जा रहा रेस्क्यू धौलपुर। मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव रोड پر शनिवार کو बड़ा हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने से बच्चों-महिलाओं से भरी ईको वैन पानी से भरे पोखरनुमा गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीन मासूमों और एक महिला सहित 4 की मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग घायल हो गए। इनमें गांव इच्छापुर व सैंपऊ उपखंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए फूलपुर गांव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया था। उसी पानी से गुजरते समय चालक वैन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वैन गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बगैर राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
मुख्य सचिव ने उच्च न्यायालय भवन जीर्णोद्धार की समय पर पूर्णता के निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:म्यूजियम, डोम क्षेत्र एवं जीर्णोद्धार कार्यों का लिया जायजा, निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश जोधपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय भवन परिसर में स्थित म्यूजियम, डोम क्षेत्र तथा भवन के विभिन्न भागों में प्रगतिरत जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने इन कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन कार्यों में निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा इनकी नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी राजस्थान प्रवीण गुप्ता, संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, राजस्थान उच्च न्यायालय की रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह सहित प्रशासनिक एवं न्यायालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।0
0
Report
देहरादून विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर 13 मकानों को बुलडोजर से जमींदोज
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट - मो मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग - बुलडोजर कार्यवाही के दौरान प्रशासन को झेलना पड़ा भारी विरोध...! एंकर - अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजना शुरू हो गया है... जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर विकासनगर तहसील के अंतर्गत खुशहालपुर गाँव में 7 अवैध मकान पर जेसीबी का पीलापंजा गरज रहा है... इन सभी मकानों को नोटिस प्रक्रिया के बाद आज बुलडोजर कार्यवाही के जरिए जमीदोज कर दिया गया... बरसात के मौसम में बेघर हुए इन परिवारों के लोग रोते बिलखते नजर आए... खुशहालपुर के बाद प्रशासन की टीम अपने लो लश्कर के साथ बंगला बस्ती जस्सोवाल में पहुँची... यहाँ प्रशासन ने 6 मकान चयनित किया हुआ था... भारी पुलिस फोर्स और बुलडोजर के पहुँचते ही महिलाएं और बच्चे बिलखते नजर आए... प्रशासन की टीम को इस दौरान भारी विरोध भी झेलना पड़ा... बावजूद भारी विरोध के बुलडोजर कार्यवाही के जरिए इन सभी चयनित घरों को जमीनदोज कर दिया गया... दो इलाकों में हुई इस कार्यवाही में कुल 13 घरों को जमीदोज कर दिया गया... जानकारी के मुताबिक ये सभी घर उन अपराधियों के हैं जो पूर्व में गोकशी और नशे के कारोबार में लिप्त रहे हैं... कार्यवाही के दौरान तहसील प्रशासन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही ... बाईट - अनुज कुमार ( CO सहसपुर )0
0
Report
उधम सिंह नगर में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– भाजपा का प्रदर्शन स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– दलितों के नाम पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान धरना भी दिया।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास भी किया लेकिन प्रशासन ने भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट में नहीं जाने दिया。 भाजपा मेयर विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शुद्धिकरण मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर समाज को भ्रमित करके उत्तराखंड का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है。0
0
Report
Advertisement
सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने 48 शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान दिवस में पहुँची करीब 48 शिकायतें, बिजली,पानी सड़क और राजस्व से संबंधित थी ज्यादातर शिकायतें, डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याओ को सुनकर संबंधित अधिकारियो को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, जमीनी विवादों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने के दिये निर्देश, डीएम ने पिछले समाधान दिवस में आये शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर समस्या निस्तारण के संबंध में लिया फीडबैक, समाधान दिवस में सीएमओ एसडीएम और सीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद, सरीला तहसील परिसर मे किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।0
0
Report
शिक्षक दिवस पर दयाशंकर सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मानित
Ballia, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि माध्यमिक के 30 और बेसिक शिक्षा विभाग के भी 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही शिक्षित समाज का निर्माण करते हैं और देश की उन्नति में शिक्षकों का बड़ा योगदान है।0
0
Report
RLD ने चौधरी के बयान पर हमला बोला, गठबंधन धर्म के उल्लंघन का आरोप
Mathura, Uttar Pradesh:लक्ष्मीनारायण चौधरी के बयान पर RLD का करारा हमला: कहा- 'गठबंधन धर्म के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं' मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता लक्ष्मीनारायण चौधरी द्वारा राष्ट्रीय लोक दल (RLD), जाट समाज और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए गए हालिया बयान पर सियासत गरमा गई है। RLD के मथुरा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख ने प्रेस बयान जारी कर मंत्री के इस बयान को बेहद आपत्तिजनक, निंदनीय और गठबंधन धर्म की मर्यादा के खिलाफ करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की बयानबाज़ी से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है और सहयोगी दलों के बीच गलतफहमियां पैदा होती हैं। 'चुनावी आंकड़े और स्ट्राइक रेट का रखें ध्यान' RLD जिलाध्यक्ष ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 62 सीटें जीती थीं, जबकि 2024 में बीजेपी का स्ट्राइक रेट घटकर 44 प्रतिशत (75 में से 33 सीटें) रह गया। इसके विपरीत RLD ने चुनाव में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट दर्ज करते हुए अपनी दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर चुनाव नए मुद्दों और नए समीकरणों के आधार पर लड़ा जाता है। 'चौधरी परिवार के प्रति रहें कृतज्ञ' प्रीतम सिंह ने याद दिलाया कि मंत्रीजी ने खुद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत लोक दल से की थी। चौधरी साहब की तीनों पीढ़ियों ने उन्हें अलग-अलग समय पर चुनाव लड़ाया, जिसके लिए उन्हें RLD और चौधरी परिवार के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देने की दी सलाह RLD को सिर्फ एक वर्ग की पार्टी बताए जाने पर उन्होंने कहा कि RLD किसानों, गरीबों, मजदूरों और सभी समाजों का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने मंत्री को बेकार की छींटाकशी छोड़कर क्षेत्र की बंद पड़ी छाता शुगर मिल चालू कराने जैसे किसान हित के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। सपा-कांग्रेस से सांठगांठ की जताई आशंका RLD नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री जिस तरह अखिलेश यादव की वकालत कर रहे हैं, उससे लगता है कि वह अपनी टिकट को लेकर आशंकित हैं और सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ सांठगांठ की फिराक में हैं। उन्होंने साफ किया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में RLD एनडीए की मजबूत साझेदार है और आगामी विधानसभा चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे। प्रीतम सिंह-जिलाध्यक्ष आरएलडी0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा: Cm भजन लाल शर्मा भाजपा कार्यालय में बैठक, अधिकारी जानकारी ले रहे
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा Cm भजन लाल शर्मा भाजपा कार्यालय में बैठक, पार्टी के पदाधिकारीयों से ले रहे जानकारी, भीलवाड़ा नगर निगम सहित जिले की 10 नगर पालिका के प्रभारी भी है बैठक में शामिल, सांसद अग्रवाल, सहित जिले के सभी विधायक है बैठक मे शामिल0
0
Report
बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला संदिग्ध
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर मे जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 4 सितंबर की सुबह सूचना मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर पहचान के लिए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि शहर में घूमने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद संबंधित महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला के मिलने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे उपचार के लिए सेंदरी स्थित मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मामले में जांच जारी है और महिला की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है।0
0
Report
सेंध लेक में डूबते युवक का SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
Begun, Rajasthan:अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित सेंध लेक में डूबते युवक का किया रेस्क्यू.. एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू.. फरफौद निवासी महेश यादव सेंध लेक की गहराई में जाने से डूब रहा था.. स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ को दी सूचना.. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू.. राखी थाना क्षेत्र का मामला.. सुरक्षित रेस्क्यू किया गया0
0
Report
Advertisement
