244901
रामपुर थाना गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी एनएचएआई अधिकारी गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के थाना गंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है जिसमें उन्होंने एक फर्जी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी ने रामपुर में एक फैक्ट्री के मालिक से करीब ढाई लाख रुपए की ठगी की थी जिसे पुलिस ने अमरोहा निवासी को गिरफ्तार करके खुलासा किया। रामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्रवेदी ने इस घटना के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि अभियुक्त से 59,000 रुपए भी बरामद किए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोगांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा: एक की मौत, दो घायल, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:मैनपुरी, उत्तर प्रदेश | भोगांव क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। SDM भोगांव नीरज द्विवेदी ने बताया, "यह भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड का मामला है जहां एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक से भरभराकर पूरा बैठ गया, जिसमें 3 लोग दब गए थे... तीनों को निकाला गया जिसमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था और उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। दो अन्य व्यक्तियों का इलाज सीएससी में चल रहा है। जो व्यक्ति जिला अस्पताल गया है उसकी मृत्यु हो गई है... दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है... घटना के कारण अभी जांच का विषय है।"0
0
Report
बेगूसराय में पानी के छींटे से शुरू हिंसक विवाद, नौ गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में पानी का छींटा पड़ने जैसी मामूली बात ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव की है। पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत 19 जून को हुई, जब एक पक्ष के मोहम्मद मकसूद अपने घर के बाहर पाइप से नहा रहे थे। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दूसरे पक्ष के अमर चौधरी पर पानी का छींटा पड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासूनी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया। लेकिन 19 जून की रात दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ और 20 जून की सुबह मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों समुदाय के लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। पूरे मोहल्ले में जमकर पथराव हुआ, जिसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी, एसडीओ, सीओ और बीडीओ ने मोर्चा संभाला। बाद में डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष भी गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात पर काबू पाया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया, जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल नौ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी मनीष ने बताया कि बच्चों के खेलने और पानी गिरने जैसी सामान्य बात को लेकर शुरू हुआ विवाद पूरे मोहल्ले में फैल गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बेगूसराय में एक छोटी सी बात ने जिस तरह हिंसक रूप ले लिया, उसने सामाजिक सौहार्द पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हालात अब सामान्य हैं, लेकिन गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती जारी है।0
0
Report
रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंग सिखों और प्रबंधन के बीच विवाद
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | वीडियो नागरासू के एक स्थानीय गुरुद्वारे से है, जहाँ निहंग सिखों के एक समूह, गुरुद्वारा प्रबंधन और सिख सेवादारों के बीच विवाद हो गया।रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | DM विशाल मिश्रा ने बताया, "नगरसु के एक गुरुद्वारे में निहंग सिखों, गुरुद्वारा प्रबंधन और वहां रहने वाले सिख सेवादारों के बीच विवाद हो गया था। गुरुद्वारे में अरदास, लंगर और प्रार्थनाएं शांति से और बिना किसी रुकावट के चल रही हैं। गुरुद्वारे में लोगों का आना-जाना भी सुचारू रूप से हो रहा है। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। ऐसी किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें कि गुरुद्वारे पर कब्ज़ा कर लिया गया है, किसी को बंधक बना लिया गया है या कोई हिंसा हुई है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। गुरुद्वारे की प्रबंधन समिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में काम कर रही है। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में 60 वर्षीय ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया; गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला मंझौल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला 60 वर्षीय रामबालक पंडित उसे बहला-फुसलाकर घर से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान बगीचे में ले गया। आरोपी ने बच्ची से कहा कि चलो बगीचे में आम चुनने चलते हैं। सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर एक युवक मौके पर पहुंच गया। युवक को देखकर आरोपी घबरा गया। युवक ने तुरंत बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। घर पहुंचने पर रोते हुए बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची की मां मंझौल थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। देर शाम आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। एसपी मनीष ने बताया कि मंझौल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.0
0
Report
वलसाड जिले में भारी बारिश से मौसम बदला, सड़कों पर पानी
Valsad, Gujarat:વલસાડ જિલ્લાનો વાતાવરણમાં આવ્યો પલટો વહેલી સવાર થી જિલ્લામાં ધોધમાર વરસાદ વલસાડ તેમજ આસપાસના વિસ્તારમાં ધોધમાર વરસાદ જિલ્લામાં મેઘરાજાની એન્ટ્રી થતા ધરતી પુત્રોમાં ખુશીનો માહોલ તો બીજી તરફ અસહ્ય ગરમીથી મળી રાહત ધોધમાર વરસાદ થી રસ્તાઓ થયા પાણી પાણી0
0
Report
माफिया वदूद के खिलाफ रंगदारी-जबरन जमीन कब्जे का FIR, 20+ मामले दर्ज
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक के कुख्यात गैंगस्टर वदूद ने कारोबारी से मांगी 7 लाख की रंगदारी, कारोबारी राजकिरन से गैंगस्टर वदूद ने साथियों के साथ मिलकर मांगी रंगदारी, रंगदारी नहीं देने पर जबरन जमीन लिखने का कारोबारी पर दबाव बनाने का आरोप, माफिया के गुर्गे के आतंक से परेशान कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर, एयरपोर्ट थाने में गैंगस्टर वदूद और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी, गैंगस्टर वदूद माफिया अतीक अहमद के आईएस 227 गैंग का सदस्य है, दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले वदूद के खिलाफ दर्ज हैं, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, जबरन जमीनों पर कब्जा समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज है एफआईआर।0
0
Report
Advertisement
बारां में डोडा चुरा तस्कर MP पुलिस के हत्थे: 106.46 किग्राम डोडा चुरा गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:बारां जिले के छबड़ा उपखण्ड के बापचा थाना क्षेत्र का तस्कर मध्यप्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ा. Baran जिले के Baran district के Baran क्षेत्र में एक तस्कर ने 70 लाख रुपये के मादक पदार्थ डोडा चुरा पुलिस के हत्थे रहते हुए पकड़ा गया. जानकारी में सामने आया कि मध्यप्रदेश पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि फतहगढ़ और बमोरी क्षेत्र में सफेद रंग की फोर्स ट्रैक्स गाड़ी में बड़ी मात्रा में डोडा चुरा भरकर हाईवे की ओर ले जाया जा रहा था. एमपी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार गाड़ी के आने के बाद रोकने का प्रयास किया. गाड़ी के चालक ने गाड़ी को जंगल की ओर मोड़ लिया और भागने का प्रयास किया. पुलिस की घेरा बंदी देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में नाम देवसिंह पुत्र मोहन बंजारा निवासी मदनाखेड़ी छबड़ा उपखड़ा बापचा थाना बताया. तलाशी के दौरान 7 प्लास्टिक के बोरे मिले जिसमें डोडा चुरा भरा था. 7 कट्टो में 106.460 किलो ग्राम डोडा चुरा पाया गया. मूल्य अनुमानित 55 लाख और वाहन की कीमत 15 लाख है. प्रारम्भिक पूछताछ में डोडा चुरा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आने पर देव सिंह बंजारा व अन्य के विरुद्ध NDPS Act कार्रवाई शुरू. MP पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई.0
0
Report
NH-27 पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, बारां अस्पताल रेफर
Baran, Rajasthan:बारां के शाहाबाद के पास NH-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। घाटी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शाहाबाद थाना पुलिस के जवान तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों लहूलुहान घायलों को संभाला और तुरंत शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, दोनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बारां जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
दमोह में एक घंटे की बारिश से शहर पानी-पानी, दुकानों में पानी भर गया
Damoh, Madhya Pradesh:घंटे भर की बारिश में पानी पानी हुआ शहर, दुकानों में घुसा नालियों का पानी.... एंकर/ दमोह जिले में बारिश के शुरू होने से पहले प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई है और खास तौर कर नगर पालिका के दावों की पोल खुली है। जिले के हटा से सामने आई तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं। हटा में बीती शाम हुई एक घंटे की बारिश में पूरा शहर पानी पानी हो गया , सड़कें नालों में बदल गई और लोगों को भीषण बारिश का एहसास होने लगा इतना ही नहीं नालियों का पानी दुकानों में भर गया और गंदा पानी लोगों की मुसीबत बन गया। इस घटनाक्रम में पानी दुकानों में जाने से दुकानदारों को थोड़ा बहुत नहीं बल्कि आंकलन के मुताबिक लाखों का नुकसान भी झेलना पड़ा है वहीं लोग नगर पालिका को कोसते हुए दिखाई दिए।0
0
Report
Advertisement
सीएम ने वर्षा से पहले लोगों से पाँच आग्रह, एक पेड़ लगाने का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। विशाल रघुवंशी। वर्षा ऋतु आने से पहले सीएम ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती। प्रकृति का प्रत्येक परिवर्तन जीवन का नया संदेश लेकर आता है: सीएम। वर्षा ऋतु नवसृजन, संवर्धन और समृद्धि का संदेश लेकर आती है: सीएम। अन्नदाताओं का श्रम प्रदेश और देश की खाद्य सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार: सीएम। वर्षा की पहली फुहार किसानों के जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करेगी: सीएम। चातुर्मास हमें प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और संतुलित जीवन का संदेश देता है: सीएम। सीएम ने वर्षा ऋतु से पहले प्रदेश वासियों से किए पाँच आग्रह। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हर परिवार कम से कम एक पौधा लगाए। तालाब, पोखर, अमृत सरोवर और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लें। घर, विद्यालय और संस्थानों में वर्षा जल संचयन को जन अभियान बनाएं। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा दें। बरसात में स्वच्छता बनाए रखें, जलजनित और संक्रामक रोगों से बचाव करें। आसपास जल जमाव और कूड़े के ढेर न लगने दें, नालियां प्लास्टिक से जाम न हों। आकाशीय बिजली के दौर में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें: सीएम। अतिवृष्टि के समय नदियों व जलाशयों में स्नान करते हुए सावधानी बरतें.0
0
Report
योगी का अलीगढ़ दौरा: विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर कई नई विकास परियोजना को दे सकतें हैं मजूरी अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में करेंगे जनसभा को संबोधित 22 जून को आरएमपीएसयू निरीक्षण, कलैक्ट्रेट में समीक्षा बैठक एवं नुमाइश मैदान में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास* 22 जून को रात्रि प्रवास कर 23 जून की प्रातः हाथरस के लिए होंगे रवाना* प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिनांक 22 व 23 जून को अलीगढ़ भ्रमण पर रहेंगे, इस दौरान वह जनपद में रात्रि प्रवास भी करेंगे प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपरान्ह 01 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा आईटीएम कॉलेज करसुआ पहुॅचेंगे मुख्यमंत्री 01ः30 बजे से 02ः00 बजे तक राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगे。 2ः10 बजे आईटीएम हैलीकाप्टर से 2ः20 बजे एएमयू विश्वविद्यालय पहुॅचकर 2ः30 बजे 3ः30 बजे तक कलैक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मण्डल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की एवं नए कार्यों की कार्ययोजना के सबंध में बैठक करेंगे。 मुख्यमंत्री 3ः40 बजे से 4ः25 बजे तक जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे。 4ः30 बजे से 05ः30 बजे तक राजकीय औद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर अलीगढ़ सदर व कोल विधान सभाओं एवं नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे 5ः45 बजे सर्किट हाउस पहुॅचकर रात्रि विश्राम करेंगे, 23 जून को प्रातः एएमयू हैलीपैड पहुॅचकर वायु मार्ग से हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे.0
0
Report
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े रिक्शा से महिला की चेन छिनतई; CCTV में कैद
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े रिक्शा से जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन झपटकर बदमाश फरार हो गए। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के पास घटित हुई और पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार पीड़िता अनामिका कुमारी बीबीगंज के आनंदपुरी मोहल्ले से रिक्शा पर संजय सिनेमा रोड जा रही थीं. जैसे ही उनका रिक्शा ब्रह्मपुरा से संजय सिनेमा रोड की ओर मुड़ा, पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश ने महिला की चैन झपट ली. महिला का चेन वजन करीब 12 से 15 ग्राम बताया गया. फुटेज में दिख रहा है कि हेलमेट पहने व्यक्ति चालक था, पीछे बैठे का चेहरा स्पष्ट नहीं था. रिक्शा चालक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भाग निकले. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने में आवेदन देने की सलाह दी गई. CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की योजना है.0
0
Report
Advertisement
दो समुदायों में लड़की भगाने को लेकर तनाव, पुलिस ने मौके पर नियंत्रण किया
Bahraich, Uttar Pradesh:लड़की भगाने को लेकर दो समुदायों में आक्रोश, मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा हिन्दू समाज की युवती को भगाकर ले जाने से दो पक्षों में तनाव का माहौल, आक्रोशित लोगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, व आटा चक्की में की आगजनी, तनाव को लेकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच, थाना दरगाह क्षेत्र के शेखुवापुर गांव का मामला, घटना पर सन्नाटा0
0
Report
नाबालिग हिंदू युवती के रेप के आरोपी मुशर्रफ़ मुठभेड़ में गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:नाबालिग हिंदू युवती से रेप का आरोपी मुशर्रफ़ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, पीड़िता के घर पहुंचकर विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने पुलिस को लगाई थी फटकार, बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह की सख्ती के बाद सक्रिय हुई थी पुलिस, कुछ ही घण्टे में मुठभेड़ में पकड़ लिया गया नाबालिग से रेप का आरोपी, संगम नगरी प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की घटना। संगम नगरी प्रयागराज के पूरामुफ्ती इलाके में नाबालिग हिंदू youths के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पूरामुफ़्ती थाना क्षेत्र के टिकरी इलाके में रेप मामले में फरार मुशर्रफ उर्फ बड़े मियां का पुलिस टीम से सामना हुआ। पुलिस टीम ने जब मुशर्रफ़ को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मुशर्रफ़ के दोनों पैर में गोली लगी। जिसको पुलिस ने हिरासत में लेकर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य के मुताबिक आरोपी मुशर्रफ़ के खिलाफ एक नाबालिग युवती को अगवा कर रेप करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप है। पीड़िता के परिजनों की तरफ से तहरीर लेकर पुलिस ने रविवार को ही एफआईआर दर्ज किया था। नाबालिग हिंदू युवती के साथ रेप की घटना के बाद हिंदू संगठनों और क्षेत्रीय बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह को हुई तो वह भी रविवार की शाम को पीड़िता के घर पर पहुंचे थे। बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने बेहद कड़े लहजे में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने पुलिस से साफ़ कहा था कि आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिसको उनकी 10 पुश्तें भी याद रखें। सिद्धार्थनाथ सिंह की सख्ती और हिंदू संगठनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई। देर रात ही मुख्य आरोपी मुशर्रफ़ को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
बारिश देरी से किसान पेराई न करें, किसान और व्यापारी संकट की आशंका
Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - शेतकऱ्यांनी पावसाच्या अंदाजावर पेरणीची घाई करू नये... - कृषी विभागाकडून आवाहन... - दुबार पेरणीचे संकट ओढविण्याची भीती... - पाऊस लांवल्याने शेतीवर चालणार संपूर्ण अर्थ चक्र थांबलं पाऊस लांबला असल्याने खत घेण्याकडे शेतकऱ्यांनी पाठ फिरवली. 22 जून पासून पाऊस पडण्याचा अंदाज हवामान खात्याकडून व्यक्त करण्यात आला असला तरी शेतकऱ्यांनी पेरणीची घाई करू नये... पाऊस पडल्यानंतर मातीत पुरेसा ओलावा निर्माण झाल्यानंतर पेरणी करा अन्यथा दुबार पेरणीचे संकट ओढवण्याची भीती कृषी विभागाकडून व्यक्त करण्यात आली. तर दुसरीकडे पाऊस लांबल्याने शेती वर चालणार संपूर्ण अर्थचक्र थांबलं आहे. खत विक्री करणाऱ्या दुकानांकडे शेतकऱ्यांकडे पाठ फिरवल्याने व्यापारी देखील आर्थिक संकटात सापडले आहे.0
0
Report
Advertisement
