244901
रामपुर की इंद्रा कॉलोनी और सैनी में जगन्नाथ कथा की निमंत्रण यात्रा निकाली गई
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के इंद्रा कॉलोनी और सैनी नगर में आज जगन्नाथ कथा की निमंत्रण यात्रा निकाली गई है। आपको बता दें कि सिविल लाइन्स के लोगों को निमंत्रण देने के लिए ये यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। जगन्नाथ रस कथा महोत्सव भगवान जगन्नाथ के भक्तों पर आधारित है। जब भक्त घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे, तो कथा प्रांगण में अनूठा माहौल बनेगा और साथ ही भगवान और भक्तों के प्रेम को देखने का सौभाग्य मिलने वाले सभी लोग खुश हो जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं है
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
अतिक्रमण के मामले में व्यापारी और नगर निगम कर्मियों के बीच बवाल; SDM नगर कोतवाली पहुँचे
Haridwar, Uttarakhand:अतिक्रमण को लेकर व्यापारी और नगर निगम कर्मियों के बीच हुआ बवाल नगर निगम कर्मियों ने व्यापारी नेता संजीव नैयर के दुकान के सामने डाला कूड़ा व्यापारीयों ने करवायी दुकाने बंद सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम पहुंचे नगर कोतवाली0
0
Report
KC Venugopal ने TMC विभाजन और LPG सब्सिडी कटौती पर सरकार पर चोट की
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KC VENUGOPAL (CONGRESS) ON TMC PARTY SPLIT/GOVERNMENT CUTS SUBSIDISED LPG CYLINDERS TO UJJWALA BENEFICIARIES TO 4 दिल्ली - लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को 20 TMC सांसदों के पत्र लिखने पर कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, "बीजेपी ने महाराष्ट्र में भी यही किया था और अब पश्चिम बंगाल में भी वही कर रही है। एक तरफ, वे सत्ता पाने के लिए सभी एजेंसियों और चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, और दूसरी तरफ, जब उन्हें कुछ राज्यों में सत्ता मिल जाती है, तो वे लोकतांत्रिक तरीकों के बजाय गैर-लोकतांत्रिक तरीकों से विपक्षी पार्टी को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश करते हैं। मुझे नहीं लगता कि ये चीजें लंबे समय तक चलेंगी। इन सभी चीजों पर सवाल उठाने का समय आएगा। हमें इसका पूरा भरोसा है।"0
0
Report
Advertisement
हादसे के पीछे प्रशासन की लापरवाही, कांग्रेस विधायक ने मुआवजे और जांच की मांग
Jaipur, Rajasthan:खो नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद कांग्रेस विधायक अमीन कागजी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद वे एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और उनके परिजनों से बातचीत की। कागजी ने कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि प्रशासन की बड़ी लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में कई अवैध पटाखा फैक्ट्रियां धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने सरकार से घायलों के बेहतर इलाज, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों व फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अवैध इकाइयों पर तत्काल अभियान चलाया जाना चाहिए。0
0
Report
पीएमएसएमए के 10 वर्ष पूरे, बांसवाड़ा के अस्पतालों में सुरक्षित मातृत्व जागरूकता कैंप
Banswara, Rajasthan:एंकर - प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बांसवाड़ा जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में विशेष जागरूकता गतिविधियों के साथ शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को अभियान की उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए नियमित प्रसवपूर्व जांच के महत्व पर जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ के निर्देशन में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर लाभार्थियों को बधाई दी गई तथा अभियान से जुड़े अनुभव साझा किए गए। चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ने पिछले एक दशक में लाखों महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़, आईईसी समन्वयक अमित शाह एवं जपाइगो प्रतिनिधि लोकेश शर्मा ने सियापुर एवं बड़ोदिया अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने वहां आयोजित जागरूकता सत्रों में भाग लेते हुए गर्भवती महिलाओं, उनके परिजनों तथा आमजन को अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी। ब्रोशर के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व, उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, समय पर जांच एवं संस्थागत प्रसव के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई。0
0
Report
बेलवा में खेत पर करंट से किसान घायल, जीएसएस के तत्काल संपर्क को लेकर रोष
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जिले के बेलवा गांव में खेत पर कार्य कर रहे एक किसान करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलवा निवासी सूखा राम मेघवाल अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बेलवा जीएसएस पर कर्मचारियों के बार-बार बदलने के कारण समन्वय की कमी बनी हुई है। घटना के समय ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद करवाने के लिए जीएसएस पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगने से काफी देर तक विद्युत आपूर्ति जारी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर बिजली बंद हो जाती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा जीएसएस पर आपातकालीन स्थिति में त्वरित संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
आसाराम को जेल में चिकित्सा सुविधाएं जारी रखने का कोर्ट ने आदेश दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को जेल में उपलब्ध कराई जा रही विशेष चिकित्सा एवं सहायक सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी कैदी की उम्र और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें केवल इसलिए समाप्त नहीं हो जातीं क्योंकि उसके खिलाफ अपील का निस्तारण हो चुका है। कोर्ट ने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 85 वर्षीय आसाराम को पूर्व में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा प्रदान की गई सुविधाएं आगे भी जारी रखी जाएं ताकि उसकी चिकित्सा जरूरतों और मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। जस्टिस संजीत पुरोहित की एकलपीठ ने आसाराम द्वारा दायर आपराधिक रिट याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में आसाराम की ओर से अधिवक्ता आरएस सलूजा एवं अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि आसाराम की अपील के निर्णय के बाद जेल प्रशासन ने पूर्व में उपलब्ध कुछ सुविधाएं समाप्त कर दी हैं, जबकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अदालत के समक्ष प्रस्तुत मेडिकल रिकॉर्ड में बताया गया कि वह गंभीर हृदय रोग, मधुमेह, किडनी संबंधी समस्याओं, ऑस्टियोपोरोसिस, मांसपेशियों की कमजोरी और अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत कैदियों को भी गरिमापूर्ण जीवन और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का अधिकार प्राप्त है। कोर्ट ने माना कि आसाराम की उम्र और बीमारी को देखते हुए उसे बेड और बिस्तर की सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसलिए जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि उसे तत्काल बेड और आवश्यक बिस्तर उपलब्ध कराया जाए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि निजी स्रोत से भोजन प्राप्त करने की पूर्व व्यवस्था यथावत रहेगी। हालांकि दिन में एक बार भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब उसके साथ अल्कलाइन पानी उपलब्ध कराने की अनुमति भी दी गई है। कोर्ट ने कहा कि यह सुविधा पूर्व आदेशों की शर्तों के अधीन ही लागू रहेगी। दो सहायकों की व्यवस्था को भी जारी रखने के आदेश दिए गए हैं, हालांकि अपनी पसंद के व्यक्तियों को सहायक बनाने की मांग कोर्ट ने अस्वीकार कर दी। साथ ही निर्देश दिया गया कि जेल प्रशासन ऐसे व्यक्तियों को यह जिम्मेदारी सौंपे जो सहायता करने में सक्षम और इच्छुक हों। निजी एम्बुलेंस की स्थायी अनुमति देने से कोर्ट ने इनकार किया, लेकिन किसी चिकित्सकीय आपात स्थिति में उपयुक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं निजी चिकित्सक डॉ. सचित भोला को प्रत्येक पंद्रह दिन में एक बार जेल में मुलाकात की अनुमति दी गई है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि पूर्व में न्यायालयों द्वारा दी गई सभी चिकित्सा सुविधाएं, अनुमतियां और व्यवस्थाएं भविष्य में भी प्रभावी बनी रहेंगी।0
0
Report
पीएम मोदी के 12 साल पूरे: राम मंदिर निर्माण समेत बड़ी आर्थिक उपलब्धियाँ
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu पीएम नरेंद्र मोदी को कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने दी शुभकामनाएं पूनिया ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई पूनिया ने कहा आजादी के बाद बडे़ आंदोलन हुए, बडे़ बदलाव आए आपातकाल के बाद सबसे बड़ा बदलाव राम मंदिर निर्माण रहा 2014 में पीए मोदी के नेतृत्व में देश में बदलाव की क्रांति आई, जनता सहुलियतें, सम्मान और स्वाभिमान चाहती थी 12 बरसों में आर्थिक तरक्की हुई, भारत विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था बना सेना का आधुनिकीकरण हुआ, उज्जवला से लेकर आयुषमान तक सहुलियतें मिली स्किल, स्टार्टअप, स्टार्टटप स्टैंडअप से नौजवान ने जीवन उठाया महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की पहल की,उज्जवला लागू किया किसानों के लिए सम्मान निधि, यातायागत की सुगमता के लिए PMGSY रेलवे ने तरक्की की, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बना आयुष्मान से आरोग्य, यूपीआई डिजीटल प्लेटफार्म तैयार किया जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया राम मंदिर निर्माण, 370 खात्मा विचार के प्रति प्रतिबद्धता रहे0
0
Report
भिवंडी के 50 साल पुराने मच्छी मार्केट पर महापालिका ने तोड़फोड़ की
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील ५० वर्षे जुन्या धोकादायक मच्छी मार्केटच्या इमारतीवर महापालिकेने तोडक कारवाई केली आहे. सदर मच्छी मार्केटची इमारत धोकादायक असल्याची नोटीस महापालिकेच्या वतीने देण्यात आली होती. मात्र या ठिकाणी मटण व मच्छी विक्रेते सूचना देवूनही दुकाने हटवत नसल्याने अखेर आज महापालिकेच्या अतिक्रमण पथकाने चोख पोलिस बंदोबस्तात दुकाने हटवण्याची कारवाई केली आहे. यामुळे काही काळ याठिकाणी गोंधळ निर्माण झाला होता.0
0
Report
Advertisement
भिवानी में सट्टा खाईवाली पर कार्रवाई के दौरान CIA-1 टीम पर हमला, पुलिसकर्मी घायल
Bhiwani, Haryana:भिवानी सट्टा खाईवाली पर कार्रवाई करने पहुंची CIA-1 टीम पर हमला, पुलिसकर्मी सुनील गंभीर घायल देवसर-कुसुभीं के खेतों में देर रात बवाल, आरोपियों ने पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी सट्टा खाईवालों के हमले में CIA कर्मचारी सुनील घायल, सिर और हाथ में आई गंभीर चोटें घायल सुनील का हालचाल जानने DSP अनूप कुमार पहुंचे सामान्य हॉस्पिटल。 गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आरोपी मौके से फरार भिवानी में पुलिस पर हमला, अवैध सट्टा कारोबारियों ने कार्रवाई का किया विरोध DSP अनूप कुमार बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी देवसर-कुसुभीं के खेतों में सट्टा खाईवाली का भंडाफोड़ करने गई टीम पर हमला पुलिस कर्मचारी को कुचलने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा घायल सुनील का इलाज हमले के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, 5 से 6 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस डॉक्टर मनीष श्योराण ने दी राहतभरी खबर, घायल पुलिसकर्मी सुनील की हालत में सुधार भिवानी के गांव देवसर और कुसुभीं के खेतों के बीच में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सट्टा खाईवाली की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची CIA 1 टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मचारी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वही आज घायल सुनील का हालचाल जानने के लिए DSP अनूप कुमार हॉस्पिटल पहुंचे। भिवानी CIA 1 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव देवसर और कुसुभीं के खेतों में 5 से 6 लोग अवैध रूप से सट्टा खाईवाली का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान सट्टा खाईवाली में शामिल लोगों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। और CIA 1 की टीम के कर्मचारी सुनील पर गाड़ी चढ़ा दी। जैसे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और कर्मचारी के सिर और हाथ पर गंभीर चोट आई है हमले में पुलिस कर्मचारी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वही घायल पुलिस कर्मचारी सुनील के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है DSP अनूप कुमार ने घायल सुनील का हालचाल जानने के बाद के बताया कि पुलिस की टीम देर रात सट्टा खाईवाली करने वाले 5 से 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। DSP अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है。 डॉक्टर मनीष श्योराण ने बताया कि कल शाम को एक मरीज आया था जो गंभीर रूप से घायल था आज CT स्कैन और X-ray रिर्पोट आई है जिसमें अभी मरीज सुनील की हालत में सुधार है。 बाइट : DSP अनूप कुमार, SMO डॉ मनीष श्योराण0
0
Report
LPMS लॉन्च: अमित शाह बोले-भारत ने गरीबी, राशन और ग्रामीण योजनाओं in में प्रगति की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम' (LPMS) के शुभारंभ पर कहा, "आज 12 साल में जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो 25 करोड़ लोग मल्टी डायमेंशनल गरीबी से बाहर आए हैं, 81 करोड़ लोगों को हर महीने मुफ्त राशन मिलता है, 58 करोड़ नए जनधन बैंक अकाउंट खुले हैं, 44 करोड़ से अधिक लोगों के पास 5 लाख से अधिक का आयुष्मान कार्ड है, 16 करोड़ घरों को नया जल से नल मिला है और 13 करोड़ किसानों को लोन न लेना पड़े इसके लिए पीएम किसान सम्मान मिला है। 12 करोड़ 76 लाख घरों में शौचालय बना है, 10 करोड़ 55 लाख घरों में गैस पहुंचा है, 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को आवास मिला है, 3 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण गरीब महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं... चाहें कोविड की महामारी हो, चाहें दुनिया में अलग-अलग जगहों पर जारी युद्धों के कारण बना वैश्विक अर्थतंत्र का कठिन दौर, हमने भारत को संभाला भी है, आगे भी बढ़ाया है और अपने लक्ष्यों के प्रति तेज गति से आगे बढ़ते हुए भी देखा है..."0
0
Report
तेज़ हवाओं व झमाझम बारिश से गर्मी पलटी, लोगों को मिली राहत
Rewari, Haryana:तपती गर्मी के बाद मौसम का बदला मिजाज... तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत... रेवाड़ी में अचानक बदले मौसम के मिजाज से तापमान में भी आयी गिरावट.... दिन भर की भीषण गर्मी के बाद अचानक तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू... लोगों को मिली गर्मी से राहत... दिल्ली-एनसीआर समेत रेवाड़ी जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच आज मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिनभर की तपती धूप और उमस के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से जहां एक तरफ लोग हैरान रह गए, वहीं दूसरी तरफ पिछले कई दिनों से पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। तेज हवाओं, बारिश के कारण जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। झुलसाने वाली लू का सामना कर रहे लोगों को इस मानसूनी जैसी फुहार ने बड़ी राहत दी है। शाम के समय मौसम बेहद सुहावना हो गया।0
0
Report
Advertisement
भूमि रिकॉर्ड गड़बड़ियों से ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट तक पहुंचना; भू-माफिया के खतरे
Surajpur, Chhattisgarh:वर्षों से चली आ रही इसी उलझन ने आज प्रेमनगर के नवापारा कला गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट तक पहुंचने पर मजबूर कर दिया,,ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि अभिलेखों में भारी गड़बड़ी के चलते उनकी जमीनें विवादों में फंस गई हैं,,और अब भू माफिया भी इन खामियों का फायदा उठाकर ज़मीन की खरीद बिक्री में जुट गए हैं,, दरअसल सूरजपुर कलेक्ट्रेट में आज नवापारा कला के ग्रामीणों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला,,गांव से पहुंचे लोगों ने प्रशासन के सामने भूमि रिकॉर्ड में मौजूद गंभीर त्रुटियों का मुद्दा उठाया,, ग्रामीणों का कहना है,,कि दशकों पहले हुई राजस्व अभिलेखों की गलतियों का खामियाजा आज भी सैकड़ों परिवार भुगत रहे हैं,,,ग्रामीणों के अनुसार, कई मामलों में जमीन पर कब्जा किसी व्यक्ति का है, जबकि रिकॉर्ड में मालिकाना हक किसी और के नाम दर्ज है,,इस विसंगति के कारण लगातार विवाद की स्थिति बन रही है,,ग्रामीणों के दावा है कि तीन सौ से अधिक लोगों की जमीनों से जुड़े रिकॉर्ड प्रभावित हैं,,सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि रिकॉर्ड की इन खामियों का फायदा उठाकर भू-माफिया सक्रिय हो गए हैं,,आरोप है कि गलत अभिलेखों के आधार पर जमीनों की खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे वास्तविक भूमि स्वामियों के पूर्वजों की जमीन ख़तरे में पड़ गई है,,ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है,,मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है,, ऐसे में ग्रामीण समस्या का निपटारा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देते दिख रहे,,अब देखना होगा कि प्रशासनिक जांच के बाद इन ग्रामीणों को राहत कब तक मिल पाती है,,,0
0
Report
अंबाला CIA-02 ने शहजादपुर माजरा चोरी का पर्दाफाश, लाखों के जेवरात बरामद
Ambala, Haryana:अंबाला पुलिस की CIA-02 टीम को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहजादपुर माजरा में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले का पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब साढ़े चार लाख रुपये कैश बरामद किया है। ये जो दो आरोपी इस वक्त आप अपनी स्क्रीन पर पुलिस की गिरफ्त में देख रहे हैं, ये कोई आम चोर नहीं बल्कि बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं। इनकी पहचान महबूब उर्फ काला और मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो शहजादपुर की ही डेहा कालोनी के रहने वाले हैं। इन दोनों ने मिलकर शहजादपुर माजरा के एक सूने पड़े एक डॉक्टर के मकान को अपना निशाना बनाया था और लाखों की चपत लगाकर फरार हो गए थे। पूरा मामला बीती 30 मई 2026 की रात का है। पीड़ित डॉ विवेक बरार अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर इन चोरों ने डॉ विवेक के घर को निशाना बनाया। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए अपने मुंह ढके हुए थे और वे छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। वहाँ लगे लोहे के जाल को उखाड़कर वे अंदर घुसे, पूरे घर का सामान बिखेरा और अलमारी में रखे लाखों के जेवरात और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए। जब परिवार वापस लौटा, तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद 1 जून 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच अंबाला पुलिस की CIA-02 टीम को सौंपी गई। CIA-02 के प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए और तकनीकी पहलुओं पर काम करते हुए इन दोनों शातिर चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 45 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 4 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि पकड़े गए दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके खिलाफ पहले भी जिला यमुनानगर, शहजादपुर और नारायणगढ़ के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य संगीन धाराओं के तहत लगभग 8 मामले दर्ज हैं। फिलहाल, अदालत के आदेश के बाद दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। CIA-02 की टीम इनसे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इलाके में हुई कई अन्य चोरियों के सुराग भी हाथ लग सकते हैं और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सकेगा।0
0
Report
सिरसा विधानसभा में घर-घर मतदाता सत्यापन से सूची पारदर्शी बनेगी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 45) एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरसा में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर घर-घर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। वे बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,34,130 मतदाता हैं, जिनमें से अब तक 1,39,193 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि 94,937 मतदाताओं का सत्यापन कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 216 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तथा 23 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। क्षेत्र में 216 मतदान केंद्र तथा 86 मतदान केंद्र लोकेशन (पीएसएल) हैं, जिनमें 141 शहरी और 75 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। वोल 1 इस चरण में मतदाताओं से किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। सत्यापन के दौरान परिवार का कोई भी जिम्मेदार सदस्य परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार आयोग द्वारा संशोधित एन्यूमरेशन फॉर्म लागू किया गया है, जिसमें क्यूआर कोड तथा मतदाता की वर्तमान फोटो शामिल करने का प्रावधान है। जिन मतदाताओं का पुराना फोटो धुंधला है या विवरण में त्रुटि है, वे इस प्रक्रिया के माध्यम से अपना रिकॉर्ड अपडेट करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2026 की तिथि तक 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवाओं के भी वोट बनाए जाएंगे और बीएलओ घर-घर सत्यापन के दौरान फार्म 6 साथ रखेगा ताकि नए मतदाता बनने के इच्छुक नागरिकों को फार्म उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बीएलओ को परिवार के सदस्यों की सही जानकारी उपलब्ध करवाए। वोल 2 एसडीएम ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा, जबकि दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर आने पर सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा किसी भी शंका या सहायता के लिए सीधे बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें। बाइट राजेंद्र कुमार , एसडीएम , सिरसा।0
0
Report
Advertisement
