244901
रामपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के रोशन बाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हुआ था। सूचना के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया था। वहीं सैकड़ों योग प्रेमियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्तार अब्बास नकवी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "योग हमारी प्राचीन धरोहर है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है।"
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा: मांट पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा जिले के थाना मांट पुलिस को आज तड़के एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई अर्टिगा कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, बदमाशों ने की फायरिंग। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 00:30 बजे थाना मांट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे बदमाश गौरई (अलीगढ़) की तरफ से आकर यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से कूपगढ़ की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर राधारानी अंडरपास से करीब 200 मीटर आगे कूपगढ़ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान करन (24 वर्ष) पुत्र दीपक, निवासी हरनौल (थाना सुरीर, मथुरा) के रूप में हुई है, जो हाल ही में वृन्दावन के पानीघाट क्षेत्र में रह रहा था। उसे तत्काल इलाज के लिए पहले सीएचसी मांट और फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, उसके दूसरे साथी अवनेश पुत्र बबलू, निवासी नागला मुरारी (थाना बन्नादेवी, अलीगढ़) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी का विवरण: लूट की कार: एक अर्टिगा गाड़ी (संख्या- HR 58 D 9507) जिसे थाना मांट क्षेत्र से लूटा गया था; अवैध हथियार: .315 बोर के 02 अवैध तमंचे; कारतूस: 05 जिंदा कारतूस और 03 खोखा कारतूस (.315 बोर)। शातिर अपराधी हैं दोनों बदमाश: करन के खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी के करीब 8 मामले दर्ज हैं; अवनेश के खिलाफ अलीगढ़ के थानों में चोरी, अपहरण, पॉक्सो एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित 4 गंभीर मामले दर्ज हैं। थाना मांट पुलिस द्वारा घायल सहित दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास और साथियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। बाइट सीओ0
0
Report
झालावाड़ के पिडावा में मगरमच्छ घुसा, किसानों में दहशत; वन विभाग ने टीम मंगवाई
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिडावा उपखंड क्षेत्र के उन्हेल गांव के पास मगरमच्छ आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित नदी के किनारे मवेशी चरा रहे ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। ग्रामीण घबराकर दूर भाग निकले। आसपास के लोगों को सूचना मिली तो कई लोग नदी के किनारे पहुंचे, वहां ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पानी में तैरता हुआ देखा। कुछ लोगों ने पुलिस व वन विभाग को भी सूचना दी। ग्रामीणों को डर है कि यहां मगरमच्छ आने से उनके मवेशियों व पास के खेतों में काम करने वाले किसानों को उनकी जान का खतरा है। उन्होंने मगरमच्छ को यहां से दूर ले जाने की मांग की है। जब इस बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी पिडावा विजय सिंह से जानकारी ली, तो उन्होंने टीम भेजने की बात कही।0
0
Report
जेवर-लखनऊ बीच नियमित उड़ानें आज से होंगी शुरू दोनों शहरों के बीच 4 फ्लाइटें संचालित होंगी नियमित
Noida, Uttar Pradesh:जेवर-लखनऊ बीच नियमित उड़ानें आज से होंगी शुरू दोनों शहरों के बीच 4 फ्लाइटें संचालित होंगी नियमित इंडिगो के एटीआर विमानों को शानदार बुकिंग मिली यात्रियों को दिल्ली जाने की अब जरूरत नहीं होगी जयपुर, भोपाल सहित अन्य उड़ानें भी अब शुरू होंगी जेवर से सप्ताह के 7 दिन मिलेगी हवाई सेवा नियमित0
0
Report
Advertisement
BIS ने जयपुर में जय श्रीराम ज्वेलर्स पर छापेमारी, 516 ग्राम बिना हॉलमार्क ज्वेलरी बरामद
Jaipur, Rajasthan:भारतीय मानक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीआईएस द्वारा जयपुर में जय श्रीराम ज्वेलर्स पर बड़ी कार्रवाई, बीआईएस अधिनियम—2016 के उल्लंघन पर छापेमारी और जब्ती, जय श्रीराम ज्वेलर्स से बिना हॉलमार्क वाली करीब 516 ग्राम ज्वेलरी मिली, सरकार के गोल्ड ज्वेलरी एंड गोल्ड आर्टीफैक्ट्स ऑर्डर—2020 का उल्लंघन है, कार्रवाई बीआईएस के संयुक्त निदेशक रमन कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक शिखा गोयल, उप निदेशक वैभव जिंदल और अन्य सहायक कर्मचारियों द्वारा जय श्रीराम ज्वेलर्स पर कार्रवाई की गई, BIS उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे स्वर्ण आभूषण खरीदते समय केवल BIS हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें और हॉलमार्क की प्रामाणिकता को BIS Care App के माध्यम से सत्यापित करें, हॉलमार्क और BIS प्रमाणन चिह्नों के दुरुपयोग से संबंधित किसी भी शिकायत को BIS Care App या नजदीकी BIS कार्यालय में दर्ज कराया जा सकता है, सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गोपनीयता के साथ किया जाएगा0
0
Report
पेयजल संकट से महिलाओं ने खड़ब गांव में किया सड़क जाम; कार्रवाई की मांग
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ जिले के खड़ब गांव में लंबे समय से पेयजल संकट से गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं का सब्र टूट गया। पानी की बूंद-बूंद को तरस रही दर्जनों महिलाओं ने सुबह नारेहड़ा-पावटा मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच बैठकर सड़क मार्ग पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। महिलाओं ने कहा कि जब तक हमारी प्यास बुझाने का पक्का इंतजाम नहीं होता तब तक सड़क मार्ग नहीं खुलेगा। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव के कुमावत मोहल्ला और अंबेडकर मोहल्ला सहित कई इलाकों में पिछले लंबे समय से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय पंचायत प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आखिरकार परेशान होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। अधिकारी मौके पर पहुँचे और बातचीत का दौर चला। जलदाय विभाग के एईएन हंसराज गुर्जर ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करने तथा समस्या के स्थाई समाधान का ठोस आश्वासन दिया। लेकिन महिलाएं और ग्रामीणों का कहना है पहले पीने के पानी की व्यवस्था हो, उसके बाद जाम खोला जाएगा; मौके पर अभी भी हंगामा और जाम जारी है।0
0
Report
दौसा हादसे की जांच के लिए समिति गठित; कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल
Dausa, Rajasthan:दौसा हादसे को लेकर जांच कमेटी का गठन। कमेटी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, लालसोट; अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दौसा; प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, दौसा; उपखंड मजिस्ट्रेट, बांदीकुई; उपखंड मजिस्ट्रेलट, बसवा; अधीक्षण अभियंता, सड़क सुरक्षा समिति; मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दौसा; संबंधित NHAI/IRAD के प्रभारी अधिकारी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के पहाड़गंज में स्पा-आड़ प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं बचाईं
New Delhi, Delhi:सीक्रेट जानकारी, फ़र्ज़ी ऑपरेशन, ज़बरदस्त रेड: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, PS पहाड़गंज ने स्पा-बेस्ड प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट का भंडाफोड़ किया. पहाड़गंज पुलिस ने पंचकुइयां रोड पर एक स्पा की आड़ में चल रहे एक अनैतिक ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया. स्पा के मालिक-कम-मैनेजर को गिरफ्तार किया गया. सीक्रेट जानकारी के आधार पर फ़र्ज़ी कस्टमर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया. कैश, जिसमें फ़र्ज़ी पैसे, कस्टमर रजिस्टर और दूसरी आपत्तिजनक चीज़ें शामिल हैं, बरामद की गईं. चार महिलाओं को बचाया गया. घटना की जानकारी 30.06.2026 को, PS पहाड़गंज को एक सीक्रेट जानकारी मिली कि SIN SPA, प्रॉपर्टी नंबर 15, 2nd फ्लोर, पंचकुइयां रोड, पहाड़गंज, दिल्ली में एक स्पा की आड़ में अनैतिक तस्करी का काम किया जा रहा है। जानकारी से पता चला कि कस्टमर्स को लालच दिया जा रहा था और पैसे के बदले उन्हें सेक्सुअल सर्विस दी जा रही थी. जानकारी पर तुरंत ध्यान देते हुए, आरोपों को वेरिफाई करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एक रेडिंग ऑपरेशन प्लान किया गया और उसे अंजाम दिया गया. टीम और ऑपरेशन: सीनियर अधिकारियों की देखरेख में एक डेडिकेटेड रेडिंग टीम बनाई गई जिसमें W/SI प्रगति सोनी, W/SI कैखो आशुने, SI सुधीर कुमार, W/Ct खुशबू, Ct रवि, Ct मिंटू, Ct सीताराम और दूसरे स्टाफ शामिल थे. एक नकली कस्टमर को पहले से रिकॉर्ड किए गए ₹2,000/- के नोट दिए गए. स्पा में घुसने के बाद, स्पा ऑपरेटर ने उसे सेक्सुअल सर्विस देने की पेशकश की, जिसने एडवांस पेमेंट ले लिया और वहां मौजूद महिलाओं में से एक को नकली कस्टमर के साथ सेक्सुअल एक्टिविटी के लिए एक कमरे में जाने को कहा. पहले से तय सिग्नल मिलने पर, रेडिंग टीम तुरंत जगह में घुसी और रेड की. आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और गैर-कानूनी कामों की पुष्टि करने वाला सामान बरामद किया गया. FIR नंबर 305/2026 तारीख 01.07.2026 को इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट, 1956 के सेक्शन 3/4/5 के तहत PS पहाड़गंज, दिल्ली में रजिस्टर किया गया और आगे की जांच शुरू की गई. आरोपी पकड़ा गया: अजय मल्होत्रा निवासी मुल्तानी ढांडा, नबी करीम, दिल्ली. उम्र: 39 साल. आरोपी की भूमिका: SIN SPA का मालिक-कम-मैनेजर. पूछताछ: पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि आरोपी स्पा चला रहा था और उसे मैनेज कर रहा था और स्पा सर्विस की आड़ में पैसे के बदले कस्टमर्स को सेक्सुअल सर्विस देकर प्रॉस्टिट्यूशन को बढ़ावा दे रहा था. रैकेट से जुड़े किसी और व्यक्ति के शामिल होने का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. ये चार औरतें उस जगह पर मिलीं और उन्हें बचा लिया गया है:0
0
Report
4 साल के निरवैर सिंह की बोरवेल हादसे में मौत, पोस्टमार्टम की तैयारी
Ambala, Haryana:21 घंटों से बोरवेल में फंसे 4 साल के मासूम निरवैर सिंह को आज सुबह बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आज डॉक्टरों का एक विशेष पैनल मासूम के शव का पोस्टमार्टम करेगा। यह पूरी घटना कल सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब 4 वर्षीय निरवैर खेलते-खेलते एक खुले पड़े अनयूज्ड बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन, गांव के सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने दिन-रात एक कर दिया। बच्चा काफी गहराई में फंसा हुआ था, जिसके कारण रेस्क्यू टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आखिरकार आज सुबह 3:30 बजे मासूम को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम निरवैर सिंह का शव इस समय अंबाला शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस की शुरुआती कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम पूरी तरह तैयार है और डॉक्टरों का एक विशेष पैनल कुछ ही देर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करेगा। अब देखना यह होगा कि इस घोर लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर पुलिस क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करती है।0
0
Report
अलीगढ़ की नई सड़क बरसात में जलभराव, नगर निगम पर सवाल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ.... सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क मौसम की पहली बरसात ना झेल पाई जलभराब की समस्या के चलते बनाई गयी नई सड़क,लेकिन पहली ही हल्की बरसात में हुई जलमग्न नगर निगम की कार्यशैली पर स्थानीय लोग उठा रहे सवाल आने जाने वाले राहगीरों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा मजदूरी पर जा रहे व्यक्ति किस तरह जलभराब के बीच होकर गुजरते लम्बे समय से थी जलभराब की समस्या जिसके चलते बनाई गयी थी सड़क पूरा मामला थाना देहली गेट इलाके के खैर रोड लाल मस्जिद के पास का बताया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
बेलहर कला में दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म-हत्या: पुलिस इनकाउंटर
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर/वीओ- संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुलिस ने इनकाउंटर किया है। पुलिस के अनुसार, साक्ष्य संकलन के लिए ले जाए गए दोनों आरोपियों ने लौटते समय भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद आमिर, दोनों निवासी बेलहर कला, को घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र कराने के लिए मौके पर ले जाया गया था। वापसी के दौरान दोनों ने शौच जाने का बहाना बनाया और पुलिस टीम को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन नहीं मानने पर फायरिंग की गई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि दोनों आरोपियों ने पहले नाबालिग युवती को मिलने के लिए बुलाया, फिर दोनो ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी संदीप कुमार मीना ने आरोपियों से पूछताछ किया।0
0
Report
एनएच-730सी पर मौत बनते ब्लैक स्पॉट: इलाके की जिंदगी खतरे में
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह "हादसों का हाईवे बना बरेली-इटावा मार्ग — लापरवाही के ब्रेकर बन रहे जानलेवा।" सड़क के किनारे बड़ा मालवा और कबाड़ लोगों की मौत का कारण नेशनल हाईवे के किनारे बने नाले की इंजीनियरिंग पर बड़े सवाल स्कूल के किनारे टूटे ना ले बच्चों के लिए हो सकते हैं कभी भी खतरनाक नेशनल हाईवे 730 पर सड़क से ऊपर बना दिए नाल नलों में भारी मिट्टी कहां से निकलेगा पानी नेशनल हाईवे की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल "फर्रुखाबाद से खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730सी — जो सामरिक और व्यावसायिक दृष्टि से अहम है — अब दुर्घटनाओं का स्मारक बन चुका है।" "जनपद में कुल 16 'ब्लैक स्पॉट' हैं, जिनमें से नौ इसी राजमार्ग पर हैं — अलावलपुर, रोहिला चौराहा, सकवाई, जैतपुर, मांझी होटल तिराहा, मसेनी चौराहा, चाचूपुर मोड़, जमापुर मोड़ और निबिया चौराहा। यहां बार-बार हादसे हो रहे हैं और आंकड़े भयावह हैं — 2025 में 490 दुर्घटनाओं में 284 लोगों की मौत दर्ज हुई। और 2026 में मई तक दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या बढ़ रही है।" "रास्ता बनना चाहिए था, पर काम रुक गया; बच्चे-बुजुर्ग भी खतरे में हैं। हर रोज़ डर लगता है स्कूल भेजते समय।" "रात में राहें पता ही नहीं चलतीं, सिग्नल नहीं, गड्ढे पनाह बन चुके हैं।" "स्थानीयों का कहना है कि मरम्मत के बिना चौड़ीकरण शुरू किया गया — जिसकी कीमत दुकानों और घरों तक पानी घुसने की शक्ल में चुकानी पड़ रही है। नाला कहीं ऊंचा कर दिया गया, कहीं नीचा — बारिश की पहली मूसलाधार ने हालात और बिगाड़ दिए।" "वर्ष 2025: 490 हादसे, 284 मौतें" और "ब्लैक स्पॉट: 9 — एनएच-730सी"सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मामला उठ चुका है। सांसद मुकेश राजपूत ने एनएचएआई अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, पर जमीन पर तब्दीली न के बराबर दिखी। सवाल यही है — जिम्मेदार कौन? और कितने और जख्मी-जानों की कीमत चुकानी पड़ेगी?" यह जवाब स्थानीय तबाही को थामने के लिए पर्याप्त है — फिलहाल रास्ते पर जिंदगी दांव पर है। इलाके के लोग तेज़ और पारदर्शी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं "एनएच-730सी — एक मार्ग जिसकी अहमियत को नज़रअंदाज़ कर दिया गया; अब सवाल सिर्फ़ काम पूरा करने का नहीं, बल्कि कितनी जानें बचाई जा सकती हैं।" बाईट -- बृजेंद्र सिंह स्थानीय निवासी बाईट --अजीत सिंह स्थानीय निवासी वाक् थ्रू अरुण प्रताप सिंह0
0
Report
यमुना जल समझौता: 34 हजार करोड़ की योजना से शेखावाटी को मिलेगा पानी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर, विधानसभा डूंगरपुर, अखिलेश शर्मा, लोकेशन डूंगरपुर। राजक की खबर के अनुसार बांसवाड़ा जाते समय डूंगरपुर रुके राष्ट्रीय सभा सांसद सतीश पूनिया थे। डूंगरपुर में सर्किट हाउस आगमन पर पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या और सुरेश फलोजिया समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने यमुना जल समझौते को ऐतिहासिक बताया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। चर्चा में उन्होंने बताया कि यह योजना 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत के प्रयासों से शुरू हुई थी और तब से केंद्र, राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस सरकारों के रहते इसे धरातल पर नहीं लाया जा पाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की mediation, सी.आर. पाटिल की पहल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यह समझौता संभव हुआ है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्थान के हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाया। योजना की कुल लागत लगभग 34,000 करोड़ रुपये बताई गई, जिसमें 300 किलोमीटर से अधिक लंबी पाइपलाइनें बिछाने की योजना है। इसका उद्देश्य शेखावाड़ीद क्षेत्र को पेयजल और आगामी समय में सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराना है, ताकि पानी की कमी के बावजूद इन जिलों में जल सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पूनिया ने कहा कि यह निर्णय केवल एक समस्या के समाधान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए; यह मिसाल बनेगा कि जटिल जल समझौतों को भी संतुलन बनाकर लागू किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।0
0
Report
Advertisement
देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा जैन पर आपराधिक मामला दर्ज, विधायक पर आरोप
Sagar, Madhya Pradesh: भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष पर आपराधिक मामला दर्ज, अध्यक्ष समर्थकों में भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप....सागर जिले के देवरी से भाजपा समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन के खिलाफ पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अध्यक्ष के खिलाफ जांच कर रही है। नेहा जैन पर ये मुकदमा इसी नगर पालिका की वार्ड न 5 की पार्षद सुनीता लोधी ने दर्ज कराया है। सुनीता ने पुलिस को दिए दस्तावेजी प्रमाणों के साथ बताया कि वो यानी सुनीता साल 2023 में पी आई सी यानि प्रेसिडेंट इन काउंसिल की सदस्य थी, इस दौरान 10 बैठकों का आयोजन किया गया इस काउंसिल की अध्यक्ष नेहा जैन थी, सुनीता का आरोप है कि इन सभी दस बैठकों में वो एक भी भी उपस्थित नहीं हुई और इस से संबंधी तमाम दस्तावेजों में उनके फर्जी दस्तखत किये गए और दस्तखतों को दिखाकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। ये तमाम कार्यवाही गैर कानूनी है और प्रमाणों के साथ सुनीता ने अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई है और इस एपिसोड में देवरी के भाजपा विधायक पर उंगलियां उठ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रेली निकाली और एसडीएम के ऑफिस जाकर एक ज्ञापन दिया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को झूंठ बताते हुए मामला वापस लेने की मांग की गई है। बात सिर्फ ज्ञापन और मांग तक नहीं रही बल्कि इन महिला नेत्रियों के मुताबिक इलाके के भाजपा विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया के इशारे पर नेहा के खिलाफ षडयंत्र रचे जा रहे है, विद्यायक पटेरिया क्षेत्र के विकास के खिलाफ हैं और अपने लोगों को आगे लाकर जैन की छवि खराब करना चाहते है। इन आरोपों और सत्ताधारी दल की महिला नेत्री और नगर पालिका अध्यक्ष पर दर्ज मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए है।0
0
Report
श्रमिक हिंसा मामले में चौथी चार्जशीट दाखिल, 24 आरोपितों का उल्लेख
Noida, Uttar Pradesh:श्रमिक हिंसा मामले में पुलिस की चौथी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। 100 से अधिक पन्नों की चार्जशीट में 24 आरोपियों और 25 गवाहों का जिक्र है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य, सीडीआर, मोबाइल लोकेशन और व्हाट्सएप चैट को अहम आधार बनाया। चार्जशीट में दावा है कि आंदोलन को सुनियोजित तरीके से संचालित किया गया। आकृति चौधरी, सुमित गुप्ता और मनीष चौधरी को प्रमुख साजिशकर्ताओं में बताया गया। आदित्य आनंद, सचिन शर्मा, हिमांशु ठाकुर और अरुण राघव के नाम भी मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आंदोलन की रणनीति कई बैठकों में तैयार की गई थी। सोशल मीडिया के जरिए अधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश का भी आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि आंदोलन का दायरा दूसरे राज्यों तक बढ़ाने की योजना थी। बचाव पक्ष ने चार्जशीट और पुलिस के साक्ष्यों पर सवाल उठाए हैं। मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई होगी। चौथी चार्जशीट के बाद श्रमिक हिंसा मामले की कानूनी लड़ाई और तेज होने के संकेत हैं。0
0
Report
रायपुर में वरुण यज्ञ से मानसून आने की उम्मीद, किसानों में राहत की उम्मीद
Begun, Rajasthan:मानसून की बेरुखी और बारिश की कमी को लेकर राजधानी रायपुर में विशेष वरुण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सुरेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु मिलकर वर्षा के देवता वरुण को प्रसन्न करने के लिए हवन-पूजन कर रहे हैं। प्रदेश में मानसून की एंट्री करीब 12 दिन की देरी से हुई है, लेकिन दस्तक के बाद भी अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसान और आमजन चिंतित हैं। इसी चिंता के बीच अच्छी बारिश और प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि भगवान की कृपा से जल्द ही प्रदेश में अच्छी वर्षा होगी और किसानों को राहत मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
