icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केजरीवाल गैंग पर पांच सवाल: दंगे, हत्या और हिन्दू पीड़ित

New Delhi, Delhi:ताहिर हुसैन केवल एक्टर, डायरेक्टर कौन? केजरीवाल और गैंग के हाथ हिंदुओं के खून से रंगे हुए हैं क्या? केजरीवाल से पांच सवाल : CM के रूप में केजरीवाल ने अंकित शर्मा जी की हत्या पर दो शब्द क्यों नहीं बोलें? संजय सिंह ने ताहिर हुसैन को बार बार बेगुनाह क्यों बताया ? जिन लोगों ने सड़कें बंद की, उन्होंने ही हत्याएं और दंगे किए, केजरीवाल गैंग ने सड़कें बंद करने वालों का समर्थन क्यों किया ? हिंदू पीड़ितों से मिलने केजरीवाल के मंत्रिमंडल का कोई भी आदमी क्यों नहीं गया ? दंगों की राहत कार्य केवल एक खास समाज के लोगों के लिए ही क्यों किये गए ?
0
0
Report
Advertisement

आगरा कैंट में RPF-डिप्टी SS विवाद पर हड़ताल की संभावना

Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS के बीच विवाद का मामला तुम दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से सैंकड़ों कर्मचारी पहुंचे DRM ऑफिस डिप्टी स्टेशन सुप्रिटेंट नरेंद्र चाहर की पत्नि हरेंद्री चाहर और कर्मचारियों का ऐलान अगर एक घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो रेलवे की थम जाएंगे पहिए मेरी पति के स्वाभिमान के लिए मेरा जीवन समर्पित,अगर नहीं हुई गिरफ्तारी तो दे दूंगी जान मैने देश सेवा में 15 साल दिए मेरे लिए स्वाभिमान से बढ़कर कुछ नहीं/पीड़ित कर्मचारियों की भावनाओं से जुड़े है,दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही/DRM रेलवे के पहिये थामने की नहीं पड़ेगी जरूरत,कर्मचारी से की जा रही वार्ता/DRM भविष्य में न हो ऐसी घटना इस बात का भी पूरा रखा जाएगा ख्याल/DRM
0
0
Report

ओंकार नाथ चौधरी SBI जयपुर सर्किल के नए मुख्य महाप्रबंधक, 26 साल का अनुभव

Jaipur, Rajasthan:ओंकार नाथ चौधरी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला जयपुर, 14, जुलाई 2026 श्री ओंकार नाथ चौधरी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. वर्ष 2000 बैच के प्रोबेशनरी ऑफिसर (P.O.) श्री चौधरी इससे पूर्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल सर्किल में जनरल मैनेजर (नेटवर्क-2) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. पदोन्नति उपरांत उन्हें जयपुर सर्किल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. लगभग 26 वर्षों के समृद्ध बैंकिंग अनुभव से संपन्न श्री चौधरी ने अपने सेवाकाल में बैंकिंग संचालन, प्रशासन, व्यवसाय विकास तथा प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है. अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, रणनीतिक दृष्टिकोण एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता के कारण उन्होंने बैंकिंग जगत में विशिष्ट पहचान स्थापित की है. श्री चौधरी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी है. वे टीम भावना, पारदर्शिता, नवाचार तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को सदैव प्रोत्साहित करते रहे हैं. उनका विश्वास सामूहिक नेतृत्व एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास में है. कार्य के अतिरिक्त उन्हें संगीत सुनने, पुस्तकों का अध्ययन तथा खेलों में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि खेल एवं साहित्य व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ बनाते हैं.
0
0
Report

जालौन में एक साल बाद विवाहिता शव फंदे पर मिला: दहेज हत्या के आरोप

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव में शादी के करीब एक साल बाद 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मृतका मुश्कान निवासी ग्राम बमरौली, थाना मोठ, जिला झांसी की शादी वर्ष 2025 में टीकर गांव निवासी नसीर पुत्र बसीर के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मुश्कान को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि इसी प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे पर लटका दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डकोर कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

એલ.જે. ઇન્સ્ટિટ્યૂટ ઓફ મીડિયા એન્ડ કોમ્યુનિકેશન્સ દ્વારા બેચલર્સનું ત્રિ-દિવસીય ઓરિએન્ટેશન યોજાયું

Hardik SolankiHardik SolankiFollow4m ago
Ahmedabad, Gujarat:એલ. જે. ઇન્સ્ટિટ્યૂટ ઓફ મીડિયા એન્ડ કોમ્યુનિકેશન્સ (LJIMC) દ્વારા મીડિયાના બેચલર ઑફ આર્ટસ ઇન મીડિયા એન્ડ માસ કોમ્યુનિકેશનનાં નવા વિદ્યાર્થીઓનું સ્વાગત કરવા માટે ત્રિ-દિવસીય ઓરિએન્ટેશન પ્રોગ્રામનું સફળતાપૂર્વક આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. 9 જુલાઈથી 11 જુલાઈ, 2026 દરમિયાન યોજાયેલા આ સર્વગ્રાહી કાર્યક્રમનો મુખ્ય ઉદ્દેશ્ય વિદ્યાર્થીઓને શૈક્ષણિક માહિતી, ટીમ-બિલ્ડિંગ પ્રવૃત્તિઓ અને સાંસ્કૃતિક પ્રસ્તુતિઓ દ્વારા મીડિયા ઇકોસિસ્ટમથી પરિચિત કરાવવાનો હતો.કાર્યક્રમની શરૂઆત 9જુલાઈએ ભવ્ય સ્વાગત પ્રવચન સાથે થઈ હતી, ત્યારબાદ સંસ્થાના ડાયરેક્ટર -ડૉ દિવ્યા સોની  દ્વારા પ્રેરણાદાયી વકતવ્ય આપવામાં આવ્યું હતું,જેમાં આગામી શૈક્ષણિક વર્ષના વિઝનની રૂપરેખા રજૂ કરવામાં આવી હતી. આ ઉપરાંત, વિદ્યાર્થીઓને LJIMC ના અદ્યતન અભ્યાસક્રમ, ફેકલ્ટીઝ, સંસ્થાનાં ઈનીસીએટિવ્સ અને વિવિધ કેમ્પસ ક્લબ્સથી માહિતગાર કરવામાં આવ્યા હતા. પ્રથમ દિવસના અંતે એક એનર્જેટિક સ્પીડ-નેટવર્કિંગ સેશન યોજાયું હતું, જેમાં વિદ્યાર્થીઓએ એકબીજા સાથે મુક્તપણે સંવાદ સાધ્યો હતો. બીજા દિવસે, એટલે કે 10 જુલાઈએ ઇન્ટરેક્ટિવ પ્રવૃત્તિઓ અને ટીમ વર્ક પર ધ્યાન કેન્દ્રિત કરવામાં આવ્યું હતું. વિદ્યાર્થીઓએ સંચાર કૌશલ્ય વધારતી વિવિધ રમતો જેવી કે "હ્યુમન બિંગો", "ટુ ટ્રુથ્સ એન્ડ અ લાઈ", અને તાત્કાલિક સર્જનાત્મક વિચારસરણી તથા માર્કેટિંગ કૌશલ્યની કસોટી કરતી "એડ ચેલેન્જ" માં ઉત્સાહભેર ભાગ લીધો હતો. આ દિવસનું સમાપન એક વિશેષ "સિક્રેટ પર્સનાલિટી રિવીલ" સેશન સાથે થયું હતું. ઓરિએન્ટેશનના અંતિમ દિવસે, 11 જુલાઈએ પિક્શનરી અને ડમ્બ શેરાડ્સ જેવી સર્જનાત્મક રમતો સાથે વાતાવરણ વધુ ઉત્સાહપૂર્ણ બન્યું હતું. આ સમગ્ર ઇવેન્ટનું મુખ્ય આકર્ષણ "LJIMC’s Got Talent" શો રહ્યો હતો, જેમાં નવા વિદ્યાર્થીઓએ પ્રથમ દિવસથી જ તેમની અનન્ય કલાત્મક કુશળતા, સંગીત અને સાંસ્કૃતિક પ્રતિભા પ્રદર્શિત કરવા માટે એક શાનદાર પ્લેટફોર્મ મેળવ્યું હતું. આ વ્યવસ્થિત માર્ગદર્શન અને સર્જનાત્મક પ્રવૃત્તિઓના સમન્વય દ્વારા, LJIMC મીડિયા પ્રોફેશનલ્સની આગામી પેઢી માટે એક જીવંત, સહયોગી અને ઉદ્યોગ-લક્ષી શિક્ષણનું વાતાવરણ પૂરું પાડવાની પોતાની પરંપરાને આગળ ધપાવી રહ્યું છે.
0
0
Report
Advertisement

उधमसिंह नगर में नकली किन्नरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में कथित नकली किन्नरों द्वारा लोगों से जबरन वसूली और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक किन्नर का वेश धारण कर शहर की दुकानों, सड़कों और वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूल रहे थे। विरोध करने पर कुछ वाहन चालकों के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर असली किन्नर समाज के दो दर्जन से अधिक सदस्य मौके पर पहुंचे और कथित फर्जी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सभी ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचे, जहां कई घंटों तक प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान पांच कथित फर्जी किन्नरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। किन्नर समाज का कहना है कि ऐसे लोगों की हरकतों से पूरे समुदाय की छवि खराब हो रही है और आम जनता में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

पाकिस्तान के मंगला डैम में लश्कर-ए-तैयबा का नया जल-आधारित ट्रेनिंग वीडियो सामने

Jammu, पीओजेके के मंगला डैम में लश्कर-ए-तैयबा का नया ट्रेनिंग वीडियो सामने आया, आतंकियों को जल-आधारित अभियान का अभ्यास कराते दिखे प्रशिक्षक इस्लामाबाद/मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक नया कथित ट्रेनिंग वीडियो सामने आया है। वीडियो में संगठन के आतंकी पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) स्थित मंगला डैम में तैराकी और जल-आधारित (वॉटर-बेस्ड) ऑपरेशन का अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा मामलों पर नजर रखने वाले कई विश्लेषकों ने इस वीडियो को संगठन की नई भर्ती और प्रशिक्षण गतिविधियों से जोड़कर देखा है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा का एक अन्य वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अमेरिका द्वारा नामित वैश्विक आतंकी हारिस डार कथित तौर पर नए रंगरूटों को संबोधित करते हुए कहता सुनाई देता है कि "अगला निशाना मंगला डैम है"। वह भारत के साथ जल विवाद का भी जिक्र करता है और इसे भविष्य के एजेंडे का हिस्सा बताता है। मंगला डैम पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के मीरपुर क्षेत्र में झेलम नदी पर स्थित पाकिस्तान के सबसे बड़े जलाशयों में से एक है। सुरक्षा एजेंसियों की पूर्व जांच और 26/11 Mumbai attacks से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, इसी क्षेत्र में हमले के मुख्य आरोपी अजमल आमिर कसाब समेत कई आतंकियों को समुद्री अभियानों, तैराकी, नौका संचालन और बीच लैंडिंग जैसी विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। बाद में इन्हीं क्षमताओं का इस्तेमाल 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान समुद्री रास्ते से भारत में घुसपैठ के लिए किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वीडियो प्रामाणिक है, तो यह दर्शाता है कि लश्कर-ए-तैयबा अब भी जल-आधारित अभियानों और विशेष घुसपैठ तकनीकों पर अपने आतंकियों को प्रशिक्षण दे रहा है। जिसको।लेकर भारत की सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट हैं। गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र और भारत सहित कई देशों द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में सक्रिय आतंकी ढांचे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाता रहा है, जबकि पाकिस्तान ऐसे आरोपों से इनकार करता करता है।
0
0
Report

सीवान में श्रद्धालुओं के साथ टेम्पू पलटने से एक की मौत, तीन घायल

Siwan, Bihar:सीवान में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पू अनियंत्रित हो कर अचानक पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। एक ही परिवार के लोग ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ मंदिर धाम में पूजा करने के बाद टेम्पू से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान दरौंदा के बाल बंगरा गांव निवासी श्रीराम राम के रूप में हुई है। वहीं घायलों में प्रमिला देवी, नीतू देवी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के लोग सिसवन स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर धाम में पूजा करने गए हुए थे। जब परिवार के सभी लोग पूजा अर्चना करने के बाद टेम्पू से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में टेम्पू अचानक अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने श्रीराम राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया。 बाइट टू बाइट परिजन। घायल महिला。 स्थानीय मुखिया。
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के जर्जर स्कूल भवनों की जांच, मरम्मत या ढहाने का होगा निर्णय

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में जर्जर स्कूल भवनों की जांच क्षतिग्रस्त भवनों में स्कूल न लगाने के सख्त निर्देश सर्वे कर क्षतिग्रस्त भवनों को गिराने या मरम्मत को लेकर होगा निर्णय पिछले दिनों सिरोंज के एक स्कूल का प्लास्टर गिरने से कुछ बच्चे घायल हो गए थे। इसके बाद पूरे जिले में स्कूलों की जांच और सर्वे का काम किया जा रहा है। विदिशा ब्लॉक की प्रभारी बीईओ लिली जैन ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि जो भवन भी क्षतिग्रस्त्त है वहां स्कूल संचालित न किए जाए। उन्होंने बताया कि सर्वे का काम किया जा रहा है। जल्द ही सूची तैयार की जाएगी जिसमें तय करेगे कि किन स्कूलों में मरम्मत की जरूरत है और किन भवनों को गिराने की जरूरत है। इसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाया जाना है।
0
0
Report

कवर्धा मेडिकल कॉलेज नेशनल मेडिकल कमीशन ने मान्यता दे दी, सांसद ने खुशी जताई

Kawardha, Chhattisgarh:संतोष पांडेय सांसद कवर्धा में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज के मान्यता प्रदान करने के संबंध में आई बाधा दूर हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने मान्यता प्रदान कर दी है। इस बाबत पत्र भी जारी हो गया है। बता दें कि सांसद संतोष पांडेय ने 16 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मान्यता प्रदान कराने का आग्रह किया था। सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उल्लेख किया था कि पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा कबीरधाम जिला में मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा भवन निर्माण हेतु राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस सत्र से वैकल्पिक भवन में मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना था। लेकिन वर्तमान में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा अधोसंरचना संबंधी आवश्यक भवन एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए मान्यता प्रदान नही किए जाने की कार्यवाही की है। सांसद पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कबीरधाम जिले में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज को वर्तमान मे जिला अस्पताल के समीप आयुष भवन में संचालित किया जा रहा है, आयुष भवन की क्षमता कम पड़ने पर पास ही उद्योग भवन का भी उपयोग किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं के आवास व्यवस्था हेतु पुराना तहसील कार्यालय को भी चिन्हित कर लिया गया है। कवर्धा स्थित जिला अस्पताल भी सर्वसुविधा युक्त विशाल भवन मे संचालित है, मरीज के परिजनों के विश्राम हेतु भवन भी उपलब्ध है, जिसका उपयोग भी आवश्यकता पड़ने पर किया जा सकता है। आने वाले वर्षों में भवन सम्बन्धी समस्त आवश्यक अर्हताएं भी पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने कवर्धा मे खुलने वाले मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रदाय किए जाने संबंधी विषय पर नेशनल मेडिकल कमीशन को पुनः विचार किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया था। इसके बाद नेशनल मेडिकल कमीशन ने मान्यता प्रदान कर दी है। अब जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। सांसद पांडेय ने कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top