244901
रामपुर में किसानों का मुआवजे की मांग को लेकर धरना, प्रशासन से कार्रवाई की अपील
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 200 किसानों ने अंबेडकर पार्क में धरना दिया। उन्होंने भारी बारिश के कारण फसलों, पशुओं और जनहानि के मुआवजे की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत कई ठेकेदार काम छोड़कर भाग गए हैं, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। उन्होंने तत्काल सर्वेक्षण और राहत प्रदान करने की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगढ़ में मोटरसाइकिल दुर्घटना: एक की मौत, एक घायल, सड़क जाम
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ क्षेत्र के गिद्दी-नयामोड़ मुख्य सड़क के वासरी कॉलोनी के समीप मोटरसाइकिल होरो फैशन प्रो जेएच24ई 9328 को हाईवा जेएच02बीकयू 5854 ने रौंदा। एक की मौत, एक घायल। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा लगभग सात घंटे। सड़क के बाईं ओर से 16 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर बाइक सवार दोनों को चपेट में लेकर किनारे मिट्टी में धंस गया। शव हाईवा के नीचे फंसा, क्रेन से उठाकर निकाला गया। मरने वाला सोढ़न बेदिया, निवासी चूल्हाबेड़ा मिश्राईमोढ़ा, मौके पर ही मृत्यु। घायल देव नारायण बेदिया, उनका इलाज रामगढ़ के प्राइम अस्पताल में। दुर्घटना में दोनों घायल बिहार फाउंड्री नईसराय रामगढ़ के कर्मी थे; घर से ड्यूटी करने निकले थे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। मांडू विधायक तिवारी महतो मौके पर पहुंचे और मुआवजे के लिए ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के साथ पहल किया। बताया गया कि मुआवजा कंपनी द्वारा लगभग दो लाख घोषित किया गया, सरकारी और बीवीएफसीएल लाभ भी दिए जाएंगे। जाम हट गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर कोलयरी गिद्दी 'सी' से सौंदा साइडिंग जैन ट्रांसपोर्टिंग कंपनी चल रही थी।0
0
Report
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सड़क हादसे में घायलों की तत्काल मदद कर मिसाल कायम की
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया सड़क हादसे के घायलों की मदद को रुके डॉ. नरोत्तम मिश्रा, संवेदनशीलता की फिर पेश की मिसाल दतिया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को सड़क हादसे में घायल दो मोटरसाइकिल सवारों की तत्काल मदद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। इन दिनों वे दतिया विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में विशेष दौरे पर हैं। जानकारी के अनुसार, जब उनका काफिला करण सागर के पास से गुजर रहा था, तभी सड़क पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। यह देखते ही डॉ. मिश्रा ने अपना वाहन रुकवाया और स्वयं घायलों के पास पहुंचे। उन्होंने अपने तौलिए से घायलों के घावों पर प्राथमिक उपचार के तौर पर पट्टी बांधी तथा तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को फोन कर एम्बुलेंस और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा सामाजिक और मानवीय कार्यों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे हैं। दतिया जिला अस्पताल से लेकर भोपाल के विभिन्न अस्पतालों तक वे समय-समय पर मरीजों का हालचाल जानने, उनकी समस्याएं सुनने और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास करते हुए अक्सर देखे जाते हैं। सड़क हादसे में घायलों की त्वरित मदद भी उनकी इसी संवेदनशील कार्यशैली का एक उदाहरण मानी जा रही है।0
0
Report
नाबालिग अपहरण केस: फरार आरोपी के घर पुलिस ने इश्तहार चिपकाए
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार अभियुक के घर पर पुलिस ने इश्तहार चिपकाया बैंड बाजा के साथ पुलिस पहुंच आरोपी के घर पर इश्तार चिपकाया नरकटियागंज के डकाहवा गांव का कृष्णा चौधरी के घर पर इश्तार चिपकाया गया फरवरी माह में कृष्णा चौधरी ने दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर फरार हुआ था जिसमें से एक नाबालिग को गोरखपुर से बरामद कर लिया गया था नाबालिग लड़की के न्यायालय बयान दिया था न्यायालय के आदेश के बाद शिकारपुर थाना पुलिस आरोपी के घर इश्तहार चिपकाया गांव में मुनादी किया गया पुलिस ने माइकिंग किया जल्द से जल्द नाबालिग लड़की के साथ न्यायालय में हाजिर हो जाए नहीं तो न्यायालय के आदेश पर घर की कुर्की जपती किया जाएगा पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में भीड़ लग गई थी0
0
Report
Advertisement
रायगढ़: ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर टक्कर मारने के बाद युवको को ट्रेलर चालक मोटरसाइकिल के साथ घसीटा मौके पर ही दो युवकों की मौत 1 गंभीर घायल बंगुरसिया और पालीघाट के बीच जंगल मे हुवा हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का मामला तमनार थाना क्षेत्र के महलोई गांव के रहने वाला है घायल मृतकों के पहचान में जुटी पुलिस0
0
Report
रंगरा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन जारी
Naya Chak, Bihar:एंकर- नवगछिया के रंगरा में डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। इस बीच नवगछिया एसडीएम, बीडीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। आंदोलनकारी कॉलेज को रंगरा में ही संचालित करने की मांग पर अड़े रहे। रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में छात्र और ग्रामीण लगातार डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण का विरोध कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि कॉलेज को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थानांतरित करना छात्रों के हित में नहीं है। उनका आरोप है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रंगरा में मौजूद होने के बावजूद कॉलेज को दूसरी जगह भेजा जा रहा है। चौथे दिन अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ने का दावा किया गया, जबकि आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य जांच नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और ग्रामीण जुटे रहे तथा कॉलेज को रंगरा में ही संचालित करने की मांग दोहराई। प्रशासन ने आंदोलनकारियों को सोमवार को वार्ता के लिए कार्यालय आने का प्रस्ताव दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मौके पर ही समाधान की मांग की, जिससे बातचीत बेनतीजा रही। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानांतरण आदेश वापस नहीं लिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं पूर्व सांसद अनिल यादव समेत कई जनप्रतिनिधि भी अनशनस्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों का समर्थन करते नजर आए।0
0
Report
कोटा के नांता में बदमाशों की दहशत, दुकान में तोड़फोड़ CCTV में कैद
Kota, Rajasthan:कोटा नांता क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक दुकान में घुसकर डंडे-सरियों से की तोड़फोड़ काउंटर, शीशे और सामान तोड़कर फरार पूरी वारदात CCTV में कैद पीड़ित: विजय सैनी की दुकान को बनाया निशाना कोटा नांता क्षेत्र में रविवार दोपहर बदमाशों ने दहशत फैला दी। बाइक पर सवार 3 बदमाश दोपहर करीब 2 बजे विजय सैनी की दुकान पर पहुंचे। आते ही तीनों ने डंडों और सरियों से दुकान में रखा सामान पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने काउंटर, शीशे और अन्य सामान तोड़ डाला और मौके से फरार हो गए। दुकानदार कुलदीप सैनी ने बताया कि बदमाश कुछ कहे बिना तोड़फोड़ कर भाग गए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
रींगस में समाज सेवा के सरताजों का सम्मान, स्वर्ण जयंती पर स्मारिका का विमोचन
Sikar, Rajasthan:रींगस में सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहने वाले लोगों का सम्मान, स्वर्ण जयंती समारोह में पुस्तिका का विमोचन सीकर जिले के रींगस शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन रेनवाल रोड स्थित गार्डन में गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि खंडेला विधायक सुभाष मील रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष मील ने कहा कि समाज की प्रगति में सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता की दिशा में अनुकरणीय कार्य किए हैं, जोनई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर समिति की 50 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पर आधारित स्मारिका पुस्तिका का विधिवत विमोचन भी किया गया। पुस्तिका में समिति की स्थापना से लेकर अब तक के सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विस्तृत विवरण संकलित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, धार्मिक एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों ने इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा बताते हुए समिति का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
नरसिंहपुर में मौसम बदला, कल से भारी बारिश और तेज हवाएं जारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- नरसिंहपुर जिले में कल से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल रात से बारिश का दौर जारी है। आज तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ तेज बारिश हो रही है। बारिश से किसानों की फसल को फायदा मिलेगा। तेज बारिश से सभी नदी-नाले उफान पर रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना जता रहा है।0
0
Report
ICU के बाहर सोती युवती का मोबाइल चोरी, CCTV में बुजुर्ग कैद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालचिरायु अस्पताल के ICU के बाहर सो रही युवती का मोबाइल चोरी. लड़की की जेब से निकला मोबाइल. मोबाइल निकालते CCTV में कैद हुआ बुजुर्ग. युवती अपने रिश्तेदार की देखभाल के लिए अटेंडर के तौर पर रुकी हुई. खजूरी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
नदिया के कालिगंज में पुलिस ने मादक पदार्थ नेटवर्क के अड्डे पर छापा, हिरोइन 500g जब्त
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস পুলিশ সাদ্দাম হোসেন শেখ আক্তার সেখ কে আটক সহ বাড়ির গোয়াল ঘর থেকে উদ্ব্বার করলো মাদক তৈরির দ্রব্য। ঘটনা নদীয়ার কালিগঞ্জের বড়চাঁদঘর গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকার খড়ের মাঠ এলাকায়। উদ্ব্বার হয় হেরোইন ৫০০ গ্রাম,সোডিয়াম ৪ কেজি,গড়ান ৪০০ গ্রাম,চায়না কোড ১৫০০ গ্রাম।0
0
Report
लोनी में अवैध अतिक्रमण हटाने पर 15 साल पुरानी मजार बुलडोजर से ध्वस्त
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए प्रशासन ने 15 साल पुरानी मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। लोनी क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए शनिवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। लोनी-भोपुरा मार्ग पर लोनी ब्लॉक के सामने सड़क पर स्थित करीब 15 साल पुरानी मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए यह अभियान चलाया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पूरे इलाके की निगरानी पुलिस द्वारा की गई। वहीं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा。0
0
Report
जहानाबाद घोषी में अवैध बालू खनन विवाद के गोलीकांड: एक की मौत, पांच घायल
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन को लेकर हुई खूनी भिड़ंत की जांच अब तेज हो गई है। शनिवार को हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव खुद घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। इस दौरान आईजी ने दोनों पक्षों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आईजी विकास वैभव ने बताया कि इस सनसनीखेज गोलीकांड की जांच स्वयं जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। घटना में छह लोगों को गोली लगी थी। इनमें एक युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायलों का इलाज पीएमसीएच में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल और खोखे बरामद किए हैं। मामले में मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास होगा। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बताते चले कि फल्गु नदी से अवैध बालू उत्खनन को लेकर दोनों गांवों के बीच विवाद चल रहा था। चैती-पिपर गांव के लोगों का आरोप है कि वे निर्माण कार्य के लिए बालू लेने गए थे, तभी गिन्जी गांव के विष्णु शर्मा ने रंगदारी की मांग करते हुए उन्हें रोक दिया। इसी विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विष्णु शर्मा अपने 15 से 20 समर्थकों के साथ हथियारों से लैस होकर चैती-पिपर गांव पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक भी गोली लगने से घायल हुआ, जिसकी बाद में पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक रामपुर गांव निवासी धीरज शर्मा बताया जाता है। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के नतीजों पर टिकी है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। छात्रा की सहेली के भाई ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पीड़िता भाई बोलकर बुलाती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता अपनी वृद्ध दादी के साथ माधौगंज थाना क्षेत्र में रहती है। उसके माता-पिता रोजगार के लिए जयपुर में रहते हैं। आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा, जो पीड़िता की सहेली का भाई है उसे छात्रा 'भाई' मानती और बोलती थी। इसी नाते लोकेन्द्र का उनके घर आना-जाना था। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि आरोपी को जब पता चला कि वह घर में सिर्फ दादी के साथ अकेली रहती है तो उसने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी दादी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। पहली घटना 2 जून को हुई आरोपी जबरन घर में घुस आया और धमकी देकर उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद आरोपी लगातार धमकाता रहा। 28 जून की रात करीब 1 बजे आरोपी ने दोबारा फोन कर पीड़िता को घर से बाहर बुलाया। बाहर न आने पर घर में घुसने की धमकी दी। डर के कारण जब नाबालिग बाहर आई तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर काल्पी ब्रिज कॉलोनी ले गया। वहां एक किराए के कमरे में उसे बंधक बनाकर दोबारा गलत काम किया। लगातार मिल रही धमकियों और शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और माधौगंज थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
AIIMS पटना के विस्तार से बिहार में 200 ICU बेड समेत सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
Danapur, Bihar:DANAPUR BREAKING AIIMS पहुंचे बिहार के CM सम्राट चौधरी AIIMS का होगा बड़ा विस्तारबिहार सरकार ने पटना एम्स के विस्तार को दी बड़ी मंजूरी।एम्स के लिए 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 दिनों में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश।विस्तार के बाद 200 नए ICU बेड और कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं होंगी शुरू।ट्रॉमा सेंटर, कैंसर उपचार और लीवर ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं होंगी और मजबूत।0
0
Report
कार ने बाइक को टक्कर दी, युवक की मौत—पुलिस ने दोनों वाहन जब्त
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाने के एएसआई लक्ष्मीलाल ने बताया कि लापिया निवासी प्रकाश अपनी बहिन कर घर गया था। बाइक लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान पाडवा गांव के पास चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और उन्हें पाड़वा चौकी में खड़ा करवाया गया है। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहा परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव सुपुर्द किया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
