244901
रामपुर में मुठभेड़: 4 गौ-तस्कर गिरफ्तार, 2 घायल!
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में स्वार पुलिस ने मुठभेड़ में 4 गौ-तस्करी के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 2 घायल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में अकरम और रिजवान को कार्रवाई में गोली लगी, जबकि राशिद और शौकीन को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 4 तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस और अन्य तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। यह कार्रवाई गौतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NDPS केस में मीरा देवी गुड़िया की 38 लाख से अधिक संपत्ति फ्रीज, सोनभद्र में बड़ा एक्शन
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। म्योरपुर पुलिस ने NDPS Act के मामले में आरोपी महिला की 38 लाख 83 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर दी है। मकान, बैंक खाते, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर समेत कई संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं जिले में अब तक पांच मामलों में पांच करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। सोनभद्र में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। म्योरपुर पुलिस ने NDPS Act के मामले में आरोपी मीरा देवी उर्फ गुड़िया की 38 लाख 83 हजार 693 रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कराई है। पुलिस के मुताबिक थाना म्योरपुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित इस कार्रवाई के तहत प्लाट पर बना मकान, दो बैंक खाते, टीवीएस मोटरसाइकिल और सोनालिका ट्रैक्टर को फ्रीज किया गया है। NDPS Act की धारा 68F(2) के तहत सक्षम प्राधिकारी के समक्ष यह कार्रवाई की गई है। आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोनभद्र पुलिस के मुताबिक जिले में अब तक पांच प्रकरणों में कुल पांच करोड़ 32 लाख 39 हजार 695 रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के दिशा निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई है। नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई के साथ अब उनकी संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। म्योरपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
नोएडा में यातायात नियम उल्लंघन पर 4860 ई-चालान, कार्रवाई तेज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, 4860 ई-चालान गौतमबुद्धनगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त महोदया के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने मैन्युअल माध्यम से 1612 और ISTMS कैमरों के जरिए 3248 वाहनों के कुल 4860 ई-चालान किए। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1719 वाहन चालकों के विरुद्ध भी ई-चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, सेक्टर-88 नोएडा में यातायात पुलिस ने आमजन को नकली हेलमेट के नुकसान और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान #सड़क_सुरक्षा_जीवन_रक्षा का संदेश देते हुए यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने की अपील की गई। विशेष अभियान में नो पार्किंग के 408, फॉल्टी नंबर प्लेट के 298, विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 316, बिना इंश्योरेंस के 354 और ओवर स्पीड के 397 चालान किए गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।0
0
Report
खंडवा नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, 25 साल BJP राज और भ्रष्टाचार का आरोप
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन। कांग्रेस का आरोप है कि 25 साल से निगम में BJP का राज है, विकास की जगह भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेसियों ने नगर निगम पहुंचकर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया और बैनर पर 10 सवालों के निशान दिखाए। गांधी भवन से रैली निकली जो प्रमुख रास्तों से होते हुए नगर निगम पहुंची। कांग्रेस ने कहा कि बैनर पोस्टर में जनता से जुड़े 10 सवाल पूछे गए हैं। 25 साल से बीजेपी के परिषद और महापौर खंडवा शहर में हैं, लेकिन विकास के नाम पर नगर निगम में भ्रष्टाचार के सबूत हमारे पास हैं।0
0
Report
Advertisement
दमोह में सेवा ज्योति यात्रा: पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे, देशभर में भागीदारी
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री और सांसद ने की पदयात्रा, कहा विकसित भारत के निर्माण में पीएम का योगदान रखा जाएगा सदियों तक याद.. एंकर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर आज देश है में मनाए गए सेवा ज्योति यात्रा समारोह में दमोह में खासा उत्साह देखने को मिला जब दिन भर अलग अलग आयोजनों में प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद विधायकों जनप्रतिनिधियों और समाज के अलग अलग वर्ग ने प्रधानमंत्री के 25 स्वर्णिम सेवा वर्षों को समर्पित आयोजनों में हिस्सा लिया। सेवा ज्योति यात्रा के आगाज के साथ रथों को रवाना किया गया तो मंत्री सांसद ने पदयात्रा कर सेवा का संदेश जन जन तक पहुंचाया। इस मौके पर सांसद राहुल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का देश के लिए दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका सेवाभावी जीवन प्रेरणादाई बनेगा। वहीं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि विकसित भारत का सपना पूरा होने की स्थिति में है और आने वाली पीढ़ी पूर्ण समृद्ध भारत का हिस्सा बनेगी। बाइट/ राहुल सिंह ( सांसद दमोह) बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति मंत्री एमपी)0
0
Report
यमुना नदी में मृत छात्रा मामले में परिवार ने लेखपाल पर हत्या का आरोप लगाया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के यमुना नदी में मिली सुपर टेट की तैयारी कर रही छात्रा के शव मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया वहीं परिजन ने लेखपाल पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है. आगरा जनपद में मुकदमा दर्ज है. इटावा जनपद के थाना बढ़पुरा इलाके के अंतर्गत मिहोली गांव के पास यमुना नदी में मिले शव के मामले में परिजनों ने शिनाख्त करते हुए गांव के ही लेखपाल पर हत्या कर शव को नदी में फेकने का आरोप लगाया है. मृतिका विशाखा आगरा के बाह क्षेत्र की रहने वाली है जो आगरा मुख्यालय पर एमएम थाना क्षेत्र में रहकर सुपर टेट की तैयारी कर रही थी. गांव के ही रहने वाले लेखपाल के द्वारा विशाखा की हत्या का आरोप पुराने रंजिश के चलते लगाया जा रहा है. परिजन ने आरोप लगाया है कि 2017 में खनन करते समय ट्रैक्टर को पकड़वाया था जिसके बाद से रंजिश चली आ रही है. जिसके चलते बेटी की अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है और उसके बाद उसके शव को यमुना नदी में फेंका गया है. हमारी मांग है कि हमें न्याय मिलना चाहिए. वहीं इस मामले में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया एक शव यमुना नदी में मिलने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया कराई जा रही है और यह मामला आगरा जनपद के एमएम थाना से संबंधित है वहां की पुलिस को जानकारी दे दी गई है आगे की कार्यवाही आगरा से की जा रही है.0
0
Report
नवरात्रि के दौरान कानपुर में गैर हिंदुओं की दुकानों पर हटाने की मांग तेज
Mathura, Uttar Pradesh:नवरात्रि में कानपुर से मांग उठी है कि मंदिर के बाहर से गैर हिंदुओं की दुकान हटाई जाए । पशुपति नाथ मंदिर में गैर हिंदू के प्रवेश को लेकर बवाल मचा हुआ है, पशुपतिनाथ ट्रस्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए नेपाल प्रहरी से मामला दर्ज करने और सज़ा देने को कहा。0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
खुद के पैसे से सरकारी स्कूल चमकाने वाले शिक्षक के खिलाफ DEO नोटिस
Ratlam, Madhya Pradesh:शिक्षक ने खुद के पैसे से सरकारी स्कूल को चमकाया तो शिक्षा विभाग भड़का,जारी किया शोकॉज नोटिश - एमपी की सरकारी स्कूलों की दुर्दशा किसी से छिपी नही है... - ऐसे की रतलाम के रूपनगर स्कूल को खुद के खर्च से छात्रों को सर्व सुविधा युक्त बनाना प्रायमरी टीचर बद्रीलाल राठौर को भारी पड़ गया... - ये तस्वीर देखिये देखने से ये सरकारी स्कूल नही लगेगा ये सब रंग- रोगन सरकारी शिक्षक ने अपने पैसे से किया है और यही देखकर शिक्षा विभाग शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही पर आमादा हो गया है... - मध्यप्रदेश के रतलाम में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने स्कूल को सुंदर बनाया तो शिक्षा विभाग भड़का बोला किसकी अनुमति से स्कूल को चमकाया... - DEO ने शिक्षक को नोटिस थमा कर बिंदुबार जबाब मांगा... (शॉट्स स्कूल,DEO की तरफ से जारी शोकॉज नोटिश) - कांग्रेस भड़की बोली खुद सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता संभाल नही पा रहे जो बेहतर काम कर रहे ऐसे शिक्षको का भाजपा सरकार शिक्षकों के मनोबल तोड़ने का काम कर रही है... (बाइट - अभिनव बारोलिया कांग्रेस प्रवक्ता)0
0
Report
टीकमगढ़ के ग्रामीणों ने ड्रमों से बना दिया अस्थायी पुल, सुरक्षा पर सरकार की पोल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ (एमपी) नीली टंकी का पुल,सरकारी दावो की खुल रही पोल - मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से सरकारी विकास के दावों को आईना दिखाती एक तस्वीर सामने आई है, यहाँ ग्रामीणों ने अपनी जरूरत और मजबूरी के चलते एक ऐसा पुल बना डाला, जिसे देखकर आपको हरिद्वार स्थित लक्ष्मण झूला जैसा हिलता डुलता पुल नजर आ जायेगा, हालांकि लक्ष्मण झूला वाला पुल पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन टीकमगढ़ वाला यह हिलता डुलता देसी झूलता जुगाड़ का पुल पूरी तरह असुरक्षित है, अब यही ड्रमों से बना पुल रानीपुरा गांव के ग्रामीणों के लिए हर रोज जिंदगी का सहारा भी है और खतरा भी, यह कहानी सरकारी विकास के उन दावों की पोल खोलती है जो सरकारे दावा करते नहीं थकती की हमने गांव गांव तक सड़के और पुल पुलिया बनवाकर गांवों में आवागमन सुगम बना दिया है। - दरअसल यह तस्वीरें टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव की हैं, जहां वर्षों की गुहार के बाद भी गांव से आवश्यक कार्य हेतु आने जाने वाले तालाब के भराव क्षेत्र में पड़ने वाले मार्ग पर पुल नहीं बन सका तो गांव के लोगों ने चंदा एकत्रित कर प्लास्टिक के ड्रम व अन्य सामग्री खरीद कर प्लास्टिक के ड्रमों को रस्सी व बांस के सहारे जोड़कर एक अस्थायी पानी पर तैरने वाला जुगाड़ का पुल बना लिया, अब इस तैरते ड्रम के पुल से रोजाना ग्रामवासी जान जोखिम में डाल अपने आवश्यक कार्यों के लिए इस हिलते डुलते पुल पर अपना संतुलन बनाकर इस पार से उस पार आते जाते रहते है, दरअसल गांव से बाहर जाने का जो एकमात्र रास्ता है वह कई किलोमीटर लंबा होने के साथ बेहद जर्जर और कीचड़ भरा है, जिस कारण मजबूरन गांव के लोगों को इसी झूलते पुल के मार्ग का आवागमन के लिए इस्तेमाल करना पड़ता है, इसी पुल से गांव के बच्चे स्कूल जाते है तो आमलोग अस्पताल, बाजार, मुक्तिधाम व अपने अपने खेतों पर जाने के लिए जान जोखिम में डाल इस तैरते पुल पर संतुलन बनाकर आने जाने को मजबूर है, पुल पार करते समय संतुलन बनाये रखना भी एक जोखिम का ही काम है, इस हिलते डुलते पुल को पार करते समय अगर कही आपका संतुलन बिगड़ा नहीं तो फिर गए आप छपाक से गहरे पानी में, वही ग्रामीणों का कहना है की वे इस मार्ग पर पुल बनवाने के लिए नेताओं से लेकर शासन और प्रशासन तक अब तक ना जाने कितने लिखित आवेदन और फरियाद कर चुके है पर आज तक उनकी इस मजबूरी भरी फरियाद की कही कोई सुनवाई नहीं हुई है, आखिरकार जब सरकारी सिस्टम से उम्मीद टूटने लगी, तो ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चंदा जुटाकर यह अस्थायी पुल बना लिया, सवाल सीधा है क्या रानीपुरा के ग्रामीणों को एक सुरक्षित और स्थायी पुल के लिए अब भी इसी तरह अपनी जान जोखिम में डालकर इंतजार करना पड़ेगा। (बाइट-1- कमली केवट ग्रामीण) (बाइट-2- रमेश ग्रामीण) (बाइट-3- सुमेरा ग्रामीण) (बाइट-4- रानी केवट ग्रामीण महिला) - वही इस पूरे मामले में जिला पंचायत सीईओ का कहना है की ग्रामीणों ने ड्रमों के ऊपर पुल नुमा आकृति बनाई हुई है, जिस पर ग्रामीण चलकर उसको पार कर रहे है, इस पूरे मामले का संज्ञान लिया गया है और ग्रामीणों की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा。 (बाइट- विशाल धाकड़ सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़)0
0
Report
Advertisement
नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 6 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपये की स्मैक बरामद।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, थाना मंडी और जनकपुरी पुलिस द्वारा अलग अलग कार्यवाही में करीब 6 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपये की स्मैक बरामद, 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार, कार और 4 मोबाइल फोन भी कब्जे बरामद नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मंडी और थाना जनकपुरी पुलिस ने अलग अलग कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नशा तस्करों से कब्जे से दोनों कार्यवाही में कुल 3 किलो 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। मंडी पुलिस की कार्रवाई में 1 किलो 28 ग्राम स्मैक बरामद की गई। तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी शहजाद उर्फ कालू पर करीब 18 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वह शामली का टॉप-10 अपराधी भी रह चुका है। वहीं, थाना जनकपुरी पुलिस की कार्रवाई में साकिर उर्फ भूरा पुत्र महमूद, निवासी तकिया खानआलमपुरा, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2 किलो 24 ग्राम स्मैक, 300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
भाजपा सेवा ज्योति यात्रा में हंगामा: LED स्क्रीन पर टैब फेंकने वाला युवक गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:भाजपा के सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में हंगामा, युवक ने LED स्क्रीन पर फेंका टैब ,पुलिस ने किया गिरफ्तार भाजपा के दशहरा मैदान में चल रहे सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम के दौरान अचानक उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने मंच के सामने लगी एलईडी स्क्रीन पर टैब फेंक दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव उम्र 46 वर्ष निवासी विजडम स्कूल के पास, पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा के रूप में हुई है .पुलिस युवक को थाने ले जाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होना था. इसी दौरान जब यह घटना हुई उसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की जिसके बाद पुलिस ने टैब फेंकने वाले युवक को दशहरा मैदान से लेकर कोतवाली थाने तक पैदल लेके गई .0
0
Report
छत्तीसगढ़: 15 निकाय चुनाव में बीजेपी- कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में इसी साल दिसम्बर में प्रस्तावित चार नगर निगम सहित 15 निकायों के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. भिलाई, रिसाली, बिरगांव और भिलाई-चरौदा नगर निगम में होने वाले चुनाव सिर्फ स्थानीय सरकार चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है. इसे अगले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है. सत्ता पक्ष यानि बीजेपी अपने 3 साल के कामकाज और विकास को जनता के बीच लेकर जाने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के सहारे बीजेपी को घेरने की रणनीति बना रही है. इस बीच दोनों दलों में प्रत्याशी चयन की कवायद भी तेज है और अपनी-अपनी जीत के दावे भी किए जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में स्कूल बस पलटने से 4 छात्र घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में छात्रों से स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी। हादसे में 4 छात्रों के घायल होने की खबर। जानकारी के मुताबिक बस में सवार थे 15 छात्र- छात्राएं। घायल छात्रों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्टे रिंग फेल होने के चलते हादसे की आशंका। खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली मोड़ के समीप हुआ हादसा।0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, महिला घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर—आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत। चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल। अचानक तेज आंधी बारिश से गिरी आकाशीय बिजली। खेत में काम कर रहे पिता को पानी दे जा रहा था किशोर। पास में खड़ी महिला भी आई चपेट में। झुलसी महिला को सीएचसी में कराया गया भर्ती। मिश्रिख कोतवाली इलाके के इमलिया गांव का मामला।0
0
Report
प्रयागराज में नंदी की पहल: एक लाख से अधिक लोग हनुमान मूवी देखकर संकल्प
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अनूठी पहल चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत शहरवासियों को पीवीआर में हनुमान अंश मूवी दिखाई जा रही है। खास बात ये है कि अब तक करीब एक लाख से अधिक लोग इस फिल्म को देख चुके हैं और मंत्री की इस पहल की शहरवासी जमकर सराहना कर रहे हैं। प्रयागराज में सेवा और जनसरोकार से जुड़ी एक अनूठी पहल देखने को मिल रही है। योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। इसी अभियान के तहत शहर वासियों को हनुमान अंश फिल्म दिखाई जा रही है। फिल्म के जरिए भगवान हनुमान के जीवन, उनके आदर्शों और सनातन संस्कृति से जुड़ा संदेश आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस पहल के तहत बड़ी संख्या में शहरवासी फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। पीवीआर सिनेमा में लंबी लंबी लाइन लग रही है। दावा है कि अब तक करीब एक लाख से ज्यादा लोग हनुमान अंश फिल्म देख चुके हैं। खास बात ये है कि इस पहल को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। प्रयागराज में सेवा संकल्प अभियान के जरिए धार्मिक- सांस्कृतिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की ये पहल अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच के साथ इसे जनभागीदारी की बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
