244901
रामपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा की गई
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा की गई। इस साल भी लोगों ने सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी। ईदगाह में लोग जमा हुए और ईद की नमाज अदा की। आपको बता दें कि यह ईद का दिन जुल हिज्जा के दसवें दिन होता है और इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को बकरीद या बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू में NEET-UG: 27 केंद्र, 13,684 उम्मीदवार तैयारी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू में नीट (NEET-UG) परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार जिले में कुल 13,684 छात्र परीक्षा देंगे। जम्मू में 27 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें IIT-IIM यूनिवर्सिटी, SKUAST, 5 केंद्रीय विद्यालय (केवी), 2 आर्मी पब्लिक स्कूल, 8 सरकारी कॉलेज, 6 सरकारी स्कूल और मीरां साहिब स्थित पुलिस पब्लिक स्कूल शामिल हैं। परीक्षा से पहले 20 जून को सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। आज परीक्षा पूरी तरह से फुलप्रूफ तैयारी के बीच होगा। जम्मू कश्मीर पुलिस और CAPF के जवानों की तैनाती की गई है। फ्रिस्मिंग डोरز भी लगाए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए निर्देश पहले ही लिखे गए हैं वहीं हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।0
0
Report
हाईकोर्ट आदेश पर जेल के कैदी NEET परीक्षा सेंटर तक सुरक्षा के साथ पहुंचे
Begun, Rajasthan:रायपुर सेंट्रल जेल का बंदी भी नीट एग्जाम दिलाने पहुंचा सेंटर.. विचाराधीन बंदी कुणाल तरुणकर भी देगा नीट परीक्षा... WRS कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में मिला है सेंटर.. स्पेशल सुरक्षा टीम लेकर जेल से सेंटर तक पहुंची.. 1 ASI, 01 हवालदार समेत 2 सिपाही जेल से लेकर सेंटर पहुंचे....हाईकोर्ट बिलासपुर के आदेश के बाद दे रहा है NEET परीक्षा..0
0
Report
आगरा में मुठभेड़ के बाद सोमेश पाराशर गिरफ्तार; तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग जैतपुर पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़, आरोपी सोमेश पाराशर के पैर में गोली लगने से घायल, हत्या के मामले में वांछित आरोपी सोमेश पाराशर गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती आरोपी के कब्जे से .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद 18 जून को रूपपुरा गांव में प्रदीप मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला सोमेश पाराशर पूछताछ में प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूली बरामद तमंचा हत्याकांड में प्रयुक्त होने की पुष्टि, पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी जैतपुर पुलिस की कार्रवाई, हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया।0
0
Report
Advertisement
आज़म खान के जौहर ट्रस्ट के लेनदेन पर आयकर विभाग ने नोटिस जारी—मुकदमे के साथ ट्रस्ट भी संकट में
Rampur, Uttar Pradesh:आज़म खान के जौहर ट्रस्ट को लेनदेन में गड़बड़ी को लेकर आयकर विभाग लखनऊ ने किया नोटिस जारी, सपा नेता आज़म खान पर मुकदमों के अलावा अब आजम खान के ट्रस्ट पर भी संकट मंडराता नजर आ रहा है, मौलाना जौहर ट्रस्ट से ही आज़म खान रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी भी चलाते हैं, अब इनकम टैक्स विभाग ने ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ियों को लेकर नोटिस जारी किया है,0
0
Report
सूरजपुर योग दिवस: टी-शर्ट लूट का वीडियो वायरल, अधिकारी सहित 주민ों ने भागीदारी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर योग दिवस कार्यक्रम में मचा अफरा तफरी प्रशासन के द्वारा टी शर्ट वितरण के दौरान मची लूट स्थानीय लोगों सहित पुलिसकर्मी, पार्षद भी टी शर्ट लूटते आए नजर सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो सूरजपुर के रंगमंच में आयोजित किया गया था योग दिवस कार्यक्रम सांसद चिंतामणि महराज स्थानीय लोग सहित प्रशासनिक अधिकारी थे मौजूद0
0
Report
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरीबाजार थाने में हुआ योगाभ्यास
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौरीबाजार थाना परिसर में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम किया। प्रभारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाने के उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षीगण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
हिसार में योग दिवस कार्यक्रम में 2800 प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल किया अभ्यास
Hisar, Haryana:हिसार के चौधरी देवीलाल टाउन पार्क में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रणबीर सिंह गंगवा, महापौर परवीन पोपली की उपस्थिति में लगभग 2800 प्रतिभागियों ने 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' का सामूहिक अभ्यास किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संदेश के प्रसारण के साथ ही संगीतमय योग प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने योग को शारीरिक व मानसिक संतुलन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आयुष, शिक्षा और खेल विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम योग के प्रति हिसार के व्यापक उत्साह का साक्षी बना।0
0
Report
बिबटिये से बेटी बचाते पिता, खुद कुएँ में गिरकर घायल—हॉस्पिटल में भर्ती
Shirdi, Maharashtra:आज फादर्स डे.. एक बाप आपल्या लेकरांसाठी जिवाची पर्वा न करता, कसा संकटांना भिडतो याचे ज्वलंत उदाहरण अहिल्यानगर जिह्यात बघायला मिळालय.. अकोले तालुक्यातील डोंगरगावमध्ये काळजाचा ठोका चुकवणारी घटना घडली आहे.. आपल्या चार वर्षांच्या चिमुकलीला बिबट्याच्या जबड्यातून सोडवण्यासाठी एका पित्याने स्वतःच्या जीवाची पर्वा न करता बिबट्याशी दोन हात केले.. मात्र मुलीची सुटका केल्यानंतर जीव वाचवण्यासाठी धावत असताना बाप-लेक दोघेही अंधारात खोल विहिरीत कोसळले.. या थरारक घटनेत दोघेही गंभीर जखमी झाले असून त्यांच्यावर संगमनेरमधील खासगी रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत.. V/O - काल रात्री साडेआठ वाजण्याच्या सुमारास अकोले तालुक्यातील डोंगरगाव येथील मनोज गुंजाळ यांच्या चार वर्षीय मुलीवर, घराजवळ दबा धरून बसलेल्या बिबट्याने अचानक झडप घातली.. आईच्या पाठीवर असलेल्या अवनीला बिबट्याने तोंडात पकडून अंधाराच्या दिशेने ओढत नेण्यास सुरुवात केली.. मुलीचा आक्रोश आणि आईचा आरडाओरडा ऐकताच वडील मनोज गुंजाळ यांनी क्षणाचाही विलंब न करता बिबट्याच्या दिशेने धाव घेतली.. स्वतःच्या जीवाची पर्वा न करता मनोज गुंजाळ यांनी बिबट्याशी झुंज देत अवनीची सुटका केली.. मात्र त्यानंतर मुलीला कडेवर घेऊन घराच्या दिशेने धावत असताना अंधारामुळे समोरील विहीर दिसली नाही आणि बाप-लेक दोघेही खोल विहिरीत कोसळले.. ग्रामस्थांनी धाव घेत दोघांनाही विहिरीतून बाहेर काढले.. बाप आणि लेककीवर संगमनेर येथील रुग्णालयात उपचार सुरू असून, बापाने आपल्या लेकीसाठी थेट बिबट्याशी दोन हात करत दाखवलेल्या धाडसाचे सर्वत्र कौतुक होत आहे.. Byte - मनोज गुंजाळ ( वडील ) Byte - दीपाली गुंजाळ (आई )0
0
Report
जनपद न्यायालय देवरिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित
Deoria, Uttar Pradesh:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायालय देवरिया के सभागार कक्ष में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मियों एवं अन्य उपस्थितजनों ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। योग शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी जनपद न्यायाधीश काशीनाथ ने कहा कि योग मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र तथा जीवन तनावमुक्त रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और अवसाद से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी उपाय है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग अवश्य करना चाहिए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय ने कहा कि योग ऐसी सकारात्मक ऊर्जा है, जो व्यक्ति को दीर्घकाल तक स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होती है। योग से शरीर, मन, मस्तिष्क और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित होता है तथा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास संभव है। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा सिंह ने आमजन से नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन के प्रति उत्साह बना रहता है। इस अवसर पर न्यायाधीशगण, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, कोर्ट मैनेजर, केंद्रीय नाजिर, योग प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार, न्यायालय कर्मी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में री-नीट परीक्षा: भारी सुरक्षा के बीच पेपर सेंटर रवाना
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL भारी सुरक्षा के बीच थाने से NEET के पेपर एग्जाम सेंटर जाते हुये भोपाल में री-नीट एग्जाम को लेकर अभेद सुरक्षा... hाबीबगंज थाना से भारी सुरक्षा के साये में NEET पेपर एग्जाम लेकर दल सेंटर रवाना ... आज री-नीट एग्जाम होना है0
0
Report
खजुराहो में योग दिवस: सामूहिक योगाभ्यास से स्वस्थ जीवन की नई पहल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिमी मंदिर समूह कंदारिया महादेव मंदिर प्रांगण में स्वस्थ आयु के लिए थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम Organised किया गया, इस आयोजन मे वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए योग कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर, एसपी, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र, गणमान्य एवं आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता से प्रसारित सीधा संबोधन का लाइव टेलीकास्ट दिखाया एवं सुनाया गया, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन में अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रतिदिन योग का जिक्र करते हुए लोगों को योग के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कई बीमारियों से निदान के लिए योग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा इससे दवाइयों से मुक्ति भी मिलती है। साथ की कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रतिदिन योग करें। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा प्रतिदिन योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की ओर अग्रसर हों। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी योग के महत्व को समझते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया。0
0
Report
थराली स्वास्थ्य केंद्र के पास जलाए गए सरकारी दवा पैकेट मामले की जाँच शुरू
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सरकारी दवाइयों के जले हुए पैकेट मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोप है कि बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयों को खुले में जलाया गया, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बड़ी संख्या में सरकारी मुहर लगी दवाइयों के जले हुए पैकेट मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि दवाइयां एक्सपायर थीं तो उनका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होना चाहिए था, जबकि खुले में जलाना नियमों के विरुद्ध है। वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या उपयोग योग्य दवाओं का भी निस्तारण कर दिया गया और इससे सरकारी धन का नुकसान हुआ। मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ. अभीषेक गुप्ता ने बताया कि दवाओं को खुले में जलाना नियमों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के चिकित्सा अधीक्षक और चीफ फार्मासिस्ट की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
करनाल की अनाज मंडी में योग महोत्सव: हजारों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Karnal, Haryana:करनाल योग के रंग में रंगा करनाल, हजारों लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर अनाज मंडी में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा जबरदस्त उत्साह करनाल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करनाल की अनाज मंडी शनिवार सुबह योगमय वातावरण में तब्दील हो गई। हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया। जिला स्तरीय इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और लोगों के साथ योग कर ihnen नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग से जुड़ा जन-जन, अनाज मंडी बनी स्वास्थ्य का केंद्र : कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास से हुई। मैदान में मौजूद लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। सुबह की ताजगी और हजारों लोगों की सहभागिता ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्व मंच पर भारत की पहचान बना योग : मनोहर लाल इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है और करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। हर वर्ग की सहभागिता ने बनाया आयोजन को यादगार : कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों के लाभ बताते हुए लोगों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया। उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा परिसर योग के संदेश से सराबोर नजर आया। प्रतिभागियों ने साझा किया अनुभव : योग कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि नियमित योग जीवन को संतुलित, स्वस्थ और तनावमुक्त बनाता है। एक महिला प्रतिभागी ने बताया कि सामूहिक योग कार्यक्रम का अनुभव बेहद प्रेरणादायक रहा और ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।0
0
Report
नगरासू गुरुद्वारे में तनाव, भारी सुरक्षा बल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: आज शाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले के नगरासू में स्थित एक गुरुद्वारे को लेकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार को दोपहर से ही लगभग एक दर्जन लोगों की गतिविधियों को लेकर विवाद चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि शाम को गुरुद्वारे की लाइटें बंद कर दी गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, गुरुद्वारे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने बताया कि मौके पर 30 से 40 पुलिसकर्मी और दो दर्जन से ज़्यादा ITBP जवान मौजूद हैं। रुद्रप्रयाग के SDM, तहसीलदार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं: ज़िला जिला प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी बढ़ाई फिलहाल हालात नियंत्रण में, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई0
0
Report
योग दिवस पर मांझी बोले: योग से तन-मन और देश में शांति संभव
Gaya, Bihar:योग से स्वस्थ तन-मन, देश में शांति का मार्ग; बोधगया में बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बोधगया के जयप्रकाश उद्यान में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया। योगाभ्यास के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि समाज और देश में शांति एवं सौहार्द स्थापित करने का भी प्रभावी माध्यम है। बोधगया स्थित जयप्रकाश उद्यान में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ योग किया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा आम लोगों को भी नियमित रूप से योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग गुरु ने जो-जो अभ्यास कराया, उसे करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि योग करने के बाद उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ और यह हर व्यक्ति के दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को नई पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया को एक ऐसा सच्चा रास्ता दिखाया है, जिससे लोगों का तन और मन दोनों स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का माध्यम भी है। यदि अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से योग करें तो समाज में शांति, अमन-चैन और भाईचारा मजबूत होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ें। बाइट:- जीतनराम माँझी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार0
0
Report
Advertisement
