नजूल अध्यादेश वापसी की मांग
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्णय को लेकर DM शैलेन्द्र शर्मा ने CM योगी को नजूल अध्यादेश को वापस लेने हेतु ज्ञापन भेजा। DM ने कहा कि नजूल अध्यादेश से औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधियों को बड़ा धक्का लगेगा। ज्ञापन में नजूल संपत्तियों को फ्री होल्ड करने व उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा रिहायशी भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों वाले निर्माण को सील- ध्वस्तीकरण रोकने की मांग की है। इस अध्यादेश से व्यापार-उद्योग में उलटा प्रभाव व बेरोजगारी बढ़ेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
