icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DU छात्र संघ चुनाव में हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव से ठीक पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई। इस पूरे मामले में एबीपी के दो छात्रों को चोट आई और आरोप लगाया गया है कि यह मारपीट NSUI के छात्रों के द्वारा हुई। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह छात्रों के गुटों के बीच झड़प हुई। पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है। दो छात्रों को चोट आई है। इस घटना के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकसी बढ़ा दी गई है। हर कॉलेज के बाहर सुरक्षा फोर्सेज को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के अलावा CRPF और SSB के जवानों को तैनात किया गया है ताकि कल होने वाले DU चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके.
0
0
Report

कोटा में भाई के ससुराल के विवाद पर अकरम पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Kota, Rajasthan:कोटा में भाई के ससुराल में चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय अकरम, निवासी छावनी रामचंद्रपुरा, अपने छोटे भाई के ससुराल में हुए झगड़े को शांत कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान मीनार मस्जिद के पास छोटे भाई के साले और चाचा ने अकरम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अकरम के सिर में चोट आई है। घायल अकरम को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अकरम गोदरेज की अलमारी बनाने का काम करते हैं। फिलहाल हमले की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

मां नंदा की डोलियां वाण पहुंचीं, लाटू देवता से भावुक मिलन से गांव गूंजा

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:एंकर - चमोली। मां नंदा की बड़ी जात और बधाण की लोकजात में शामिल उत्सव डोलियों एवं छंतोलियों के लाटूधाम वाण पहुंचने पर बुधवार को अद्भुत देव समागम देखने को मिला। मां नंदा की उत्सव डोलियों का अपने धर्म भाई लाटू देवता से मिलन हुआ तो यह भावुक दृश्य देख श्रद्धालुओं की आंखें छलछला उठीं। देव डोलियों के वाण पहुंचते ही पूरा गांव मां नंदा के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच गांव में करीब 12 वर्षों बाद फिर से रौनक लौटती नजर आई। बीती 5 सितंबर को नंदा सिद्धपीठ कुरुड़ से रवाना हुई मां नंदा की बड़ी जात में शामिल दशोली और बंड क्षेत्र की उत्सव डोलियां एवं छंतोलियां बुधवार को कनोल गांव में पूजा-अर्चना के बाद कैलास यात्रा के लिए आगे रवाना हुईं। देव डोलियों और छंतोलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मां नंदा के जयकारे लगाते हुए वाण पहुंचे। वहीं, बधाण क्षेत्र की मां नंदा राजराजेश्वरी की उत्सव डोली भी मुंदोली से लोहाजंग होते हुए वाण पहुंची। तीनों देव परंपराओं से जुड़ी डोलियों और छंतोलियों के एक साथ वाण पहुंचने पर यहां भव्य देव समागम हुआ। ग्रामीणों ने पारंपरिक लोकगीतों, जागरों और पुष्पवर्षा के साथ देव डोलियों का स्वागत किया। लाटू देवता के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी कैलास यात्रा धार्मीक मान्यताओं के अनुसार लाटू देवता को मां नंदा का धर्म भाई और कैलास यात्रा का पथ-प्रदर्शक माना जाता है। वाण से आगे मां नंदा की यात्रा दुर्गम और निर्जन पड़ावों की ओर बढ़ेगी। मान्यता है कि लाटू देवता के नेतृत्व में ही मां नंदा की कैलास यात्रा आगे बढ़ती है। लाटू देवता मंदिर में मां नंदा की उत्सव डोलियों एवं छंतोलियों के मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहद भावुक रहा। इस दौरान मंदिर परिसर मां नंदा और लाटू देवता के जयकारों से गूंजता रहा। बड़ी जात और लोकजात में शामिल देव डोलियों एवं छंतोलियों ने वाण स्थित लाटू देवता मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए डेरा डाल दिया है। वहीं, बड़ी जात में शामिल कई श्रद्धालु बुधवार को ही गैरोलीपातल और वेदनी बुग्याल की ओर रवाना हो गए। मुंदोली में मां नंदा को भावपूर्ण विदाई इससे पहले मुंदोली में मां नंदा राजराजेश्वरी की उत्सव डोली को भावपूर्ण विदाई दी गई। मां नंदा ने अपने भाई बाला द्यौसिंह देवता के जन्मस्थान मुंदोली से विदाई ली तो माहौल भावुक हो गया। श्रद्धालुओं ने मां नंदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मनौती मांगी। लोक मान्यता के अनुसार, दुर्गम कैलास यात्रा में मार्गदर्शन और अगवानी के लिए द्यौसिंह देवता से भी साथ चलने का आग्रह किया जाता है। लोक परंपरा में द्यौसिंह और लाटू देवता की मौजूदगी के बिना कैलास मार्ग की कठिन यात्रा को सुगम नहीं माना जाता। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, लोक संस्कृति और अटूट आस्था से जुड़ी मां नंदा की यह यात्रा अब दुर्गम और निर्जन पड़ावों की ओर बढ़ रही है। वाण में हुए इस देव समागम ने एक बार फिर उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था की अनूठी झलक प्रस्तुत की।
0
0
Report

बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में बाघों से ग्रामीणों में दहशत, डुमरी में घायल

Bagaha, Bihar:वनवर्ती क्षेत्रों में लोगों के लिए घातक साबित होने लगा है क्योंकि कभी टाइगऱ भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंच रहे हैं तो कभी जंगल से स्टे क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी और कभी ग्रामीणों से संघर्ष में जान माल की क्षति हो रहीं है। ताजा मामला VTR के रामनगर क्षेत्र का है जहाँ डुमरी में बीती रात एक बाइक सवार बाघ देख अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा लिहाजा उसे गंभीर हालत में घायल होने के कारण वन विभाग की टीम ने तत्काल CHC रामनगर में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज़ के लिए GMCH रामनगर रेफर कर दिया गया है। दरअसल गोबर्धना रेंज के डुमरी गाँव में डुमरी निवासी बाइक सवार धरम चौधरी अचानक बाघ देख सड़क पर बाइक के साथ फिसल कर गिरनें के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनके साथ मौजूद उनके बहनोई मुन्नीलाल चौधरी ने बताया कि गांव लौटते समय डुमरी चेकपोस्ट के पास अचानक बाघ आ गया। लिहाजा वें लोग डर कर गिर पड़े जबकि परिजनों औऱ ग्रामीणों को लगा की टाइगर अटैक हुआ है। यहीं वजह है की गाँव में अफरा तफरी मच गईं। लिहाजा सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्काल उनके सिर में गहरा घाव होने के कारण अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है की घायल शख्स को रघिया वन विभाग के वाहन से रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ CHC के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक ने घायल के शरीर पर मिले घाव पर किसी भी वन्यजीव के नाखून या दांतों के स्पष्ट निशान का प्रमाण नहीं देखा है। घटना के बाद डुमरी गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम घटनास्थल के समीप बाघ के पगमार्क ढूंढने में जुटी है. अभी तक कोई पगमार्क नहीं मिला है और मामले में गोबर्धना रेंजर राजेश राम ने कहा है कि बाघ के हमला की जानकारी नहीं मिली है उन्होंने स्पष्ट किया है कि बाघ देखकर बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर पड़े जिनमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। बिन विभाग नें ग्रामीणों से बाघ की चहलकदमी पर सतर्क रहने की अपील किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पटना में BA छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच शुरू

Patna, Bihar:शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में एक BA छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संध्या कुमार साहेबगंज राजवाड़ा, मुजफ्फरपुर की रहने वाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संध्या वर्ष 2023 से शिवपुरी में शेष कुमार के मकान में किराए के कमरे में रह रही थी। गुरुवार सुबह मकान मालिक ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर संध्या फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर FSL टीम को बुलाया गया। सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा देहात कैलसा बॉर्डर पर टैक्सी स्टैंड विवाद, चालक भिड़े, वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बॉर्डर पर टैक्सी स्टैंड को लेकर भिड़े दो टैक्सी चालक, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बॉर्डर पर टैक्सी स्टैंड को लेकर दो गाड़ी चालकों के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की कैलसा बॉर्डर पर टैक्सी खड़ी करने और स्टैंड को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों टैक्सी चालकों में जमकर मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top