244901
कैमरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 गौतस्करों को किया गिरफ्तार, मौके से हथियार व उपकरण बरामद
Rampur, Uttar Pradesh:कैमरी पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, उपकरण और 2 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। मुखबिर की सूचना पर कैमरी थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने पुलिस बल के साथ ग्राम कमुआ नगला पुल के पास दबिश दी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी इश्तकार घायल हो गया और गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। दूसरा आरोपी नाजिम भी मौके पर पकड़ा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
सीकर के सामी गांव में सरपंच चुनाव के दौरान तनाव और पथराव
Sikar, Rajasthan:सीकर: सामी गांव में सरपंच चुनाव के मतदान के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मतदान के बीच गांव में बाहरी लोगों की गाड़ी में सवार होकर पहुंचने पर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के बाहर से आए लोगों ने गाड़ियां दौड़ाकर इलाके का चुनावी माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बाहरी तत्वों की इस हरकत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध जताते हुए संदिग्ध गाड़ी पर पथराव कर दिया। मतदान केंद्र के निकट हंगामे और पथराव की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव नैन और धोद उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा भारी पुलिस जाब्ते के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को शांत कराकर स्थिति को पूर्णतः नियंत्रित किया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी रखा गया। फिलहाल एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है。0
0
Report
ज्वेलरी दुकानदार की मौत, दूसरा घायल: अरवल के कुर्था में ताबड़तोड़ फायरिंग
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार से शाम में दुकान बंद कर टेंपो से कुर्था लौट रहे दो दुकानदारों पर बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में ज्वेलरी दुकानदार मनोज कुमार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सिंगार दुकानदार राधाकांत मिश्रा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार और राधाकांत मिश्रा मोतीपुर बाजार में अपनी-अपनी दुकान बंद कर टेंपो से कुर्था लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन अपराधियों ने टेंपो को रुकवा लिया। इसके बाद अपराधियों ने बिना कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने मनोज कुमार को चार गोलियां मारीं। वहीं, राधाकांत मिश्रा के जांघ में भी गोली छूते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायल राधाकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक पर तीन अपराधी सवार थे और तीनों के हाथ में हथियार थे। उन्होंने टेंपो रुकवाने के बाद अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
धनतेरस पर AI-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड बढ़ी, बाजारों में भीड़ बढ़ी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में दीपावली त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस को खरीददारी करने के लिए बाज़ारों में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके कारण बाजार की रौनक पूरी तरह अपने परवान पर है। सभी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है खास कर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की ओर लोगों का रुजहान ज्यादा देखा जा रहा है। इस बार AI-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की डिमांड ज्यादा है और धनतेरस के उपलक्ष्य पर इसकी बुकिंग जोरो पर चल रही है। दुकानदार भी इस बार ज्यादा खुश हैं और ग्राहकों की रुजहान से व्यापार भी बेहतर स्थिति में चल रहा है।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को वैशाली में छह-लेन पुल का उद्घाटन करेंगे
Hajipur, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली आ रहे हैं जहाँ से वह सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। लिहाजा पीएम के संभावित वैशाली दौरे को लेकर राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा के नेतृत्व में राज्य एवं जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों ने राजापाकर एवं जंदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चयनित इंडस्ट्रियल पार्क स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं आयोजन की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस क्रम में हेलीपैड, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आमजन की सुविधा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
बालू लदे हाईवा और ऑटो की टक्कर में पांच घायल, हालत गंभीर
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur: सकरा थाना क्षेत्र के सवहा भटंडी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को बालू लदे तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे गढ्ढे में फेंक दिया गया. ऑटो सवार सभी घायलों की पहचान कर ली गई है और सभी घायलों को स्थानीय स्तर पर ईलाज कराया जा रहा है, जहां से गम्भीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच में ईलाज के लिए भेजा गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार बालू लदा हाईवा तेज रफ्तार में जा रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में मधुमाला कुमारी, पति विजय कुमार सिंह, निवासी बालिगांव थाना क्षेत्र; हीरा राम, पिता शंभू राम, थाना कटेशर; नसरा खातून, पिता मोहम्मद समीम, थाना लालगंज; वसीमा प्रवीण, पिता मोहम्मद समीम तथा प्रियंका, निवासी मरवन शामिल हैं. मौके पर पहुंचे सकरा थाना में तैनात एसआई राजकुमार ने बताया कि हाईवा और ऑटो के बीच टक्कर हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने दुर्घट्रस्त हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है. हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग के बरही में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बरही में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिलौतिया मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक एनोवा कार से 768 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की खेप बोकारो से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से जमशेदपुर निवासी संतोष तिवारी और सुनील डे को गिरफ्तार किया है। शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त एनोवा कार भी जब्त की गई है। पुलिस वाहन मालिक और अन्य तस्करों की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
कमल खिलेगा तीनों पंचायत समिति में, भाजपा का प्रचार तेज
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह ( टोंक) तीनों पंचायत समितियों खिलेगा कमल- कन्हैया लाल एक दर्जन से अधिक गांवों मैं जनसंपर्क किया लांबा हरि सिंह पंचायत चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सिन्दोलिया आटोली मोरला बागडी काटोली पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों मैं जनसंपर्क किया। गांव में लोगों ने जगह-जगह मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने लोगों को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं भरपूर लाभ मिलने से मतदाताओं का भाजप को समर्थन मिल रहा है । उन्होंने कहा कि मालपुरा टोडारायसिंह पचेवर पंचायत समितियों मैं भाजपा का ही प्रधान ओर जिला परिषद सदस्य भाजपा प्रत्याशी जीतने जिला प्रमुख भी भाजपा का पदासीन होने का दावा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।0
0
Report
11 केवी लाइन टूटने से टोंक के लाडपुरा कॉलोनी में हड़कंप, ग्रामीण भयभीत
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक लाडपुरा कॉलोनी में 11 केवी विद्युत लाइन के तार टूटने से मचा हड़कंप अचानक तार टूट कर गिरने से उठी चिंगारियां ग्रामीण दुबके घरों में, आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी लाइन के बार-बार तार टूटने से ग्रामीण भयभीत ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की जनसुनवाई में भी दी कई बार शिकायत, आबादी क्षेत्र में केबल लाइन डालने की मांग लेकिन अब तक नहीं हुआ समाधान0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में MLC जीत के बाद कांति सिंह का स्वागत, लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर बयान
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में स्नातक MLC चुनाव जीतने के बाद पहली बार कांति सिंह पहुंची। जहाँ जगह जगह पर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। वहीं कांति सिंह ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओं पद यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इंडिया गठबंधन की नकल करती है। लोकतंत्र बचा होता तो यह मुद्दा क्यों उठता। अगर लोकतंत्र के तहत काम हो रहा होता तो हम समाजवादी क्यों लड़ाई लड़ रहे होते। युवा, किसान परेशान है,2027 में सरकार आने पर शिक्षामित्रों को समान शिक्षक समान मानदेय दिया जाएगा।0
0
Report
भीलवाड़ा हत्याकांड: चौथा आरोपी कलू लाल तापड़िया गिरफ्तार, जांच तेज
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में 72 वर्षीय बुजुर्ग कमला देवी कांकरिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के चौथे आरोपी कलू लाल तापड़िया को पुलिस ने काछोला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद छत पर शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आरोपी को भीमगंज थाने से पैदल ही न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। अब तक इस सनसनीखेज हत्याकांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। भीलवाड़ा शहर में बुजुर्ग महिला कमला देवी कांकरिया की निर्मम हत्या के मामले में भीमगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कालू लाल तापड़िया को पुलिस ने काछोला क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी सज्जन सिंह के अनुसार, एसएचओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को बीती रात दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड प्राप्त किया है। सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया कि कमला देवी कांकरिया 12 अक्टूबर को लापता हुई थीं। 15 अक्टूबर को उनकी बहू ने भीमगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। जांच में रवि तापड़िया प्रमुख संदिग्ध के रूप में सामने आया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गहनों और जमीन-जायदाद से जुड़े आपसी लेन-देन के विवाद के चलते रवि तापड़िया और हीरालाल सिंधी ने बुजुर्ग महिला की हत्या की। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने कमला देवी के शव को छत पर जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। शव जलाने के बाद अवशेष नाली में डाले गए, वहीं कुछ अवशेष कोठारी नदी में भी प्रवाहित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम में हत्या के साथ-साथ साक्ष्य नष्ट करने और आरोपियों को सहयोग देने वालों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस पहले रवि तापड़िया, हीरा सिंधी और आर्यन शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब चौथे आरोपी कालू लाल तापड़िया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
हमीरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, किसी काम से सुमेरपुर जा रहा था मृतक शिक्षक, नजरपुर टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के पास अज्ञात वाहन में मारी टक्कर, घायलावस्था में शिक्षक को भेजा गया था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर, डाक्टरों ने चेकअप के बाद शिक्षक को मृत घोषित किया, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में दिवाली से पहले सेफ्टी ने छापा, पनीर से लदी चार गाड़ियाँ पकड़ीं
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, UP: दिवाली से पहले फ़ूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की। इस दौरान पनीर से लदी चार गाड़ियों को पकड़ा गया, छह फ़ूड सैंपल लिए गए और 65 kg खराब रसगुल्ले नष्ट किए गए।0
0
Report
नर्मदा बैकवॉटर में डूबे मछुवारे की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मछली पकड़ने गए मछुवारे की करंट लगने से हुई मौत. परिजनों ने बड़वानी जिला मुख्यालय नवलपुरा स्थित बीजली विभाग पर मृतक का शव रख कर किया घेराव. कहा विभागीय लापरवाही से मछुवारे की गई है जान परिवार को आर्थिक सहायता के साथ परिवार से किसी एक को दी जाए नॉकरी. जवाबदार बोले मामले की जांच को लेकर टीम का गठन किया गया है. शासन की गाइड लाइन के अनुसार दिया जाएगा मुआवजा. जिले के ग्राम पिपलूद/सुसाड़ नर्मदा नदी के बैकवाटर में मछली पकड़ने गए मछुवारे 45 वर्षीय किशोर वर्मा की आज करंट लगने से मौत हो गई है. जानकारी अनुसार किशोर पत्नी के साथ नर्मदा नदी के बैकवाटर गया था जहां उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजन ने बताया के पत्नी के फ़ोन के बाद घटना स्थल पहुंचे जहां से किशोर को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन सहित ग्रामीण मृतक के शव को लेकर जिला मुख्यालय नवलपुरा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर शव को लेकर गए और वहाँ धरना दे दिया. परिजनों का कहना है के डूब में आने के कारण बिजली कनेक्शन कटा हुआ था. हमेशा की तरह आज भी मृतक मछली पकड़े गया लेकिन पोल में करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. उनकी मांग है कि नर्मदा के पानी से पोल हटाए जाएं और मृतक के परिजनों में किसी को रोजगार दिया जाए. अधिकारी ने कहा के किसान की रबी की फसल के लिए बिजली सप्लाई जरूरी है, लेकिन हादसे में लापरवाही की जांच के लिए दो कर्मचारियों की टीम गठित की गई है. जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी. शासन के निर्देशानुसार मृतक मछुवारे के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को कार्यालय में अस्थायी नोकरी दी जाएगी. धरना समाप्त हुआ.0
0
Report
तरेगांव जंगल डकैती: पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार, चौंकाने वाले सुराग सामने
Kawardha, Chhattisgarh:तरेगांव जंगल डकैती कांड में पुलिस की बड़ी सफलता, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार कवर्धा। कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सराफा व्यवसायी वेदप्रकाश सोनी से जेवरात और नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच बिलासपुर से होते हुए झारखंड के जमशेदपुर तक पहुंची, जहां लूटे गए चांदी के जेवर खरीदने और गलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 1.124 किलोग्राम गली हुई चांदी, नगदी और दो बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। घटना के बाद पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कई थाना और साइबर टीमों की अहम भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
