244901
आजम खान की पत्नी के कोर्ट में बयान दर्ज
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर आज़म खान की पत्नी तंज़ीन फ़ातिमा आज एसडीएम कोर्ट में पेश हुईं। हमसफर रिसोर्ट मामले में उनके बयान दर्ज किए गए। हाल ही में हमसफ़र रिसोर्ट पर खाद के गड्ढों की ज़मीन पर प्रशासन की कार्यवाही हुई है।तहसील कोर्ट का ये फैसला था। अब मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमान बेनीवाल का डीडवाना दौरा, रालोपा प्रत्याशियों को समर्थन
Didwana, Rajasthan:रालोपा सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज डीडवाना जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने लाडनूं और डीडवाना में रालोपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बेनीवाल ने डीडवाना के वॉर्ड नंबर एक में अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। यही वजह है कि शहर में भारी भ्रष्टाचार के बावजूद कांग्रेस ने आवाज़ नहीं उठाई। बेनीवाल ने कहा कि परिसिमन से लेकर टिकट वितरण तक हर काम में भाजपा और कांग्रेस साथ है। बेनीवाल ने कहा कि हमने पिछले चुनावों में मुंडवा में अपना बोर्ड बनाया था और इस बार पूरे प्रदेश में हम चुनाव लड़ रहे हैं और आगामी पंचायत चुनाव में भी रालोपा अपना दम दिखाएगी।0
0
Report
बांसवाड़ा में चुनाव सुरक्षा के लिए पुलिस ने 10 स्पोर्ट्स बाइक जब्त, शराबी ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर राजतालाब थाना पुलिस ने तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसते हुए 10 स्पोर्ट्स बाइक जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान तेज गति से वाहन चलाने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने 10 मोटरसाइकिलों को जब्त कर कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
भजनलाल शर्मा के बयान पर रफीक खान बोले: ढाई साल में क्या दिखा काम?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर कांग्रेस विधायक रफीक खान ने कहा, बैंड बजाने के लिए काम करना पड़ता है, धरातल पर कोई काम हुआ नहीं है। ढाई साल में सरकार ने कितने पट्टे दिए, यह सरकार बताए। कांग्रेस ने 100 यूनिट बिजली फ्री दी? थी, सरकार ने कितने लोगों को बिजली फ्री दी? सरकार जनता के सामने आंकड़े रखें कि सरकार ने कितने काम किए। रफीक खान ने शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। रफीक खान ने कहा, क्या बीजेपी के सारे नेता फेल हो गए हैं, जो मुख्यमंत्री को चुनाव में प्रचार करना पड़ रहा है? बीजेपी के विधायक और नेताओं ने कोई काम नहीं किया, इसलिए मुख्यमंत्री को प्रचार करना पड़ रहा है। रफीक खान ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। रफीक खान ने कहा, जनता इस इलेक्शन में जवाब दे देगी।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव 2026: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन तैयारियों पर जोर
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से शहर के आदर्श नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी में संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ और वार्ड स्तर पर चुनावी मैदान में पूरी ताकत से जुटने व घर-घर जनसंपर्क और पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह, नगरपरिषद चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति के के गुप्ता सहित सभी भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव में सफलता का सबसे बड़ा आधार बूथ प्रबंधन और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सक्रियता है। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर तक पहुंचकर (डोर-टू-डोर) जनसंपर्क अभियान चलाना होगा। इसके साथ ही, उन्होंने संगठन के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर पुनः सक्रिय करने पर विशेष बल दिया। चौहान ने स्पष्ट किया कि चाहे किसी कार्यकर्ता को वर्तमान में कोई औपचारिक पद मिला हो या न हो, सभी को साथ लेकर और उनकी ऊर्जा का सम्मान करते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्य किया जाएगा। इधर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनता का भरोसा हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है। जनता ने 2 सीटों पर अपना आशीर्वाद पहले ही दे दिया है, और अब बाकी बची सभी 38 सीटों पर ऐतिहासिक विजय दर्ज कर उन्हें पार्टी की झोली में डालने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
कर्मनाशा का रौद्र रूप, तटवर्ती गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा पावर हाउस में घुसा पानी, आपूर्ति ठप
Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गंगा नदी के बाद अब कर्मनाशा नदी भी उफान पर है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का असर तेजी से दिखाई देने लगा है। नदी का पानी गांवों और खेतों की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों के जलमग्न होने से किसानों की धान सहित विभिन्न सब्जियों की फसलें डूब गई हैं। वहीं, देवल स्थित विद्युत उपकेंद्र चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। उपकेंद्र में पानी प्रवेश करने के बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे देवल, अमौरा, सुरहा सहित करीब आधा दर्जन गांवों में अंधेरा छा गया है। कर्मनाशा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सुरहा, अमौरा, कैथी, देवल, लहना, बरेजी, सायर, राजमलबाध, पकवालिया, धनाढ़ी और खजूरी समेत आसपास के गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी का पानी तेजी से खेतों की ओर फैल रहा है। कई स्थानों पर खेत पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ लतरा, बैंगन, मिर्च, लौकी, नेनुआ समेत अन्य सब्जियों की फसलें पानी में डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर में जल्द कमी नहीं आई और खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहा तो फसलों के पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है। विद्युत उपकेंद्र में घुसा बाढ़ का पानी बाढ़ का पानी देवल स्थित विद्युत उपकेंद्र के चारों ओर पहुंचने के बाद उपकेंद्र में भी पानी प्रवेश कर गया। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से देवल, अमौरा, सुरहा सहित आसपास के गांवों में अंधेरा छा गया है। लगातार बारिश और बाढ़ के बीच बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। पशुओं के चारे का संकट गहराया बाढ़ के पानी से खेतों में खड़ी फसलों के साथ पशुओं के चारे पर भी संकट खड़ा हो गया है। खेतों और आसपास के क्षेत्रों में उगा तथा रखा गया हरा चारा पानी में डूब गया है। इससे पशुपालकों को पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में परेशानी होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो पशुओं के लिए चारे और ग्रामीणों के लिए जरूरी खाद्य सामग्री की समस्या भी गंभीर हो सकती है। धार्मिक व सार्वजनिक स्थल भी बाढ़ की चपेट में कर्मनाशा के बढ़ते पानी का असर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई देने लगा है। देवल पावर उपकेंद्र, अंत्येष्टि स्थल, बाबा कीनाराम घाट तथा घटवारी माई मंदिर बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं। इन स्थानों पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन और जरूरी कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अंत्येष्टि स्थल और धार्मिक स्थलों तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ा तो गांवों में बढ़ सकती है मुश्किल ग्रामीणों का कहना है कि कर्मनाशा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है। अभी पानी खेतों और निचले इलाकों में फैल रहा है, लेकिन यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो गांवों की आबादी तक पानी पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने, प्रभावित इलाकों में आवश्यक इंतजाम करने तथा बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
रामनगर में किन्नर समाज के क्षेत्र बेचे जाने का आरोप, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के रामनगर में किन्नर समाज के बीच बधाई लेने के पारंपरिक क्षेत्र को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रामनगर की किन्नर समाज की गुरु याना खान ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद के रहने वाले कुछ किन्नरों ने बधाई लेने के लिए रामनगर समेत पांच क्षेत्रों को 60 लाख रुपये में दूसरे किन्नरों को बेच दिया। याना खान का कहना है कि यह पूरा सौदा उनकी जानकारी और सहमति के बिना किया गया है, और ऐसे होता नहीं है। मामले में अब एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसे याना खान ने अपना सबूत बताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को दिखाया है। याना खान रामनगर नगरपालिका पहुंचीं और नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद एकरम से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दीं। उन्होंने कहा कि वह किन्नर समाज से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मानवाधिकारों के लिए भी काम करती हैं; उनका कहना है कि रामनगर उनका पारंपरिक क्षेत्र है और यहां की खुशियों में बधाई लेने की परंपरा से वे लंबे समय से जुड़ी हैं। याना खान ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद निवासी बबली नाम के किन्नर ने कथित तौर पर रामनगर समेत पांच क्षेत्रों को 60 लाख रुपये में बेच दिया; उनका दावा है कि दूसरी ओर गजरौला क्षेत्र के गुलशन, आंचल और ज्योति समेत कुछ अन्य किन्नर ने इन क्षेत्रों को खरीदा है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस कथित सौदे से जुड़ा वीडियो मौजूद है जिसे उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के सामने भी दिखाया। उनके मुताबिक वीडियो में 60 लाख रुपये की रकम के लेन-देन से जुड़ी तस्वीरें दिखाई देती हैं और वीडियो में क्षेत्र को बेचने और खरीदने की बात भी कही जा रही है; यह वीडियो इस पूरे मामले की जांच के लिए महत्वपूर्ण है। याना खान ने कहा कि किन्नर समाज में गुरु-चेला परंपरा के तहत बधाई लेने के लिए क्षेत्र निर्धारित होने की परंपरा रही है, ऐसे में उनका सवाल है कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे किन्नर के पारंपरिक क्षेत्र और वहां के जजमानों को पैसे लेकर किसी और को बेचने का अधिकार कैसे रख सकता है। उन्होंने कहा कि रामनगर के साथ जसपुर, बाजपुर, स्वार और गदरपुर समेत पांच क्षेत्रों को कथित तौर पर बेचने की बात सामने आई है। याना खान ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि इस विवाद के बाद उन्हें रामनगर छोड़ने की धमकियां दी जा रही हैं; व्हाट्सएप पर धमकी भरे स्टेटस दिखाए गए जिनमें तमंचे और तलवारें दिखाई गईं और कहा गया कि रामनगर उनका क्षेत्र है, अगर वे वहां दिखाई दें तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। याना खान ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके मुताबिक रामनगर के लोगों के बीच उन्होंने सामाजिक कार्य किए हैं और बधाई की परंपरा से जुड़ाव को मानते हैं। वहीं रामनगर नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि रामनगर शांति का शहर है और किसी प्रकार की अशांति नहीं होनी चाहिए; उन्होंने याना खान के सामाजिक कार्यों की सराहना की और समाज तथा पत्रकारों को साथ खड़ा रहने की बात कही। अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि कथित वीडियो में दिखाई दे रही रकम और क्षेत्र बेचने-खरीदने के दावे कितने सच हैं।0
0
Report
Advertisement
अररिया के घूरना में 104 किलो गांजा और 6.5 लाख रुपए के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के घूरना में पुलिस ने 104 किलो गांजा और 6 लाख 50 हजार रुपए के साथ एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुबोध मंडल है जो भागलपुर जिले के नौगछिया का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में गांजा लाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा कर गाड़ी पकड़ा जिसमें 6 लाख 50 हजार रुपए नगद मिले। पूछताछ के दौरान पकड़ाए व्यक्ति ने बताया कि इन पैसों से घूरना के कुछ कारोबारियों से गांजा की खरीद की जानी थी जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति के साथ गांजा कारोबारियों के घर छापेमारी की और गांजा बरामद किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान गांजा कारोबारियों ने भीड़ इकट्ठा कर लिया और 3 कारोबारी वहां से भाग गए जिसकी तलाश में police जुटी हुई है0
0
Report
सलिहा के पास पिकअप पलटने से 15 घायल, गांव में फिर भयावह सड़क हादसा
Saiki, Bihar:सलिहा थाना क्षेत्र बीते शाम सड़क हादसा सामने आई है। जहाँ हादसे में लगभग 15 মহিলা, पुरुष घायल हुए हैं, जिसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। 3 लोगों की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी एक ही पिकअप में सवार थे और बसना के बेहरदबरी गांव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी अचानक परसापाली मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर पहुँची सलिहा पुलिस ने सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, जहाँ सभी की ईलाज जारी है। बहरहाल पिकअप कैसे अनियंत्रित हुई इसकी जांच भी सलिहा पुलिस कर रही है।0
0
Report
बाबा महाकाल के फूल बंगले की सजावट आखिरी सवारी से पहले पूरी तैयारी
Ujjain, Madhya Pradesh:सात समंदर पार से आए फूलों से सज रहा बाबा महाकाल का फूल बंगला थाईलैंड से लेकर नागपुर-मथुरा तक पहुंचे फूल, 20 क्विंटल फूलों से सज रहा महाकाल का दरबार भादौ की राजसी सवारी से पहले खास तैयारी... उज्जैन। बाबा महाकाल की भादौ मास की राजसी सवारी को लेकर महाकाल मंदिर में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल के दरबार को खास अंदाज में सजाया जा रहा है। इस बार मंदिर में बनने वाला फूलों का बंगला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा。 बाबा महाकाल के फूल बंगले को सजाने के लिए सात समंदर पार थाईलैंड से भी फूल मंगाए गए हैं। इसके अलावा नागपुर, मथुरा और मुंबई से भी अलग-अलग तरह के फूल उज्जैन पहुंचे हैं। इन्हीं फूलों से महाकाल मंदिर के प्रमुख हिस्सों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है。 महाकाल मंदिर के नंदी हॉल और गर्भगृह में फूलों की सजावट शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही सभा मंडप, ओंकारेश्वर, जूना महाकाल और महाकाल परिसर के अन्य प्रमुख हिस्सों को भी फूलों से सजाया जा रहा है。 इस विशेष फूल बंगले के लिए करीब 20 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सजावट का काम करने के लिए इंदौर से करीब 25 लोगों की टीम उज्जैन पहुँच गई है। टीम ने आज सुबह से सजावट का काम शुरू किया है, जो कल सुबह तक पूरा किया जाएगा。 खास बात यह है कि बाबा महाकाल के दरबार को फूलों से सजाने की यह सेवा कोई नई नहीं है। सजावट करने वाली टीम के मुताबिक, लगातार 24 वर्षों से बाबा महाकाल के दरबार में फूलों का बंगला सजाया जा रहा है。 कल भादौ मास का आखिरी सोमवार है और इसी दिन बाबा महाकाल आखिरी नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। बाबा महाकाल राजसी ठाठ-बाट के साथ अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे और रास्तेभर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे。 आखिरी सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह है। आज से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुँच रहे हैं और बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं。 कल जब बाबा महाकाल आखिरी सवारी पर निकलेंगे, उससे पहले उनका दरबार देश-विदेश से आए फूलों की खुशबू और रंगों से सजा हुआ नजर आएगा।0
0
Report
Advertisement
रेखा सरकार ने आबकारी लैब बैकलॉग समाप्त कर अवैध शराब जांच तेज की
New Delhi, Delhi:सुशासन की दिशा में रेखा सरकार का बड़ा कदम दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धियां हासिल की-विभाग ने लंबे समय से विभिन्न पुलिस thानों और उनके आसपास पड़े दो हजार से अधिक जब्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी और आबकारी नियंत्रण प्रयोगशाला में पांच से अधिक लंबित पुलिस मामलों से जुड़े रासायनिक विश्लेषण का पूरा बैकलॉग समाप्त कर सक्रिय लंबित मामलों की संख्या शून्य कर दी गई है। नीलामी से दिल्ली सरकार को 5 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला। लंबे समय से थानों और सार्वजनिक जमीन पर खड़े वाहनों को हटाने से जगह खाली हुई。 आबकारी नियंत्रण प्रयोगशाला में 5,000 से अधिक लंबित रासायनिक विश्लेषण मामलों का निस्तारण。 लैब का सक्रिय बैकलॉग हुआ शून्य。 अब वर्षों के बजाय कुछ ही दिनों में मिल रही रासायनिक जांच रिपोर्ट。 तेज रिपोर्ट से अवैध शराब के खिलाफ पुलिस जांच और प्रवर्तन कार्रवाई को मिलेगी गति。 सरकार का लक्ष्य प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाना: CM रेखा गुप्ता0
0
Report
बेगूं में ऑपरेशन त्रिनेत्र: 456.03 किलो अफीम डोडाचूरा बरामद
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - बेगूं थाना पुलिस ने एनएच-27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान 456 किलो 030 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी सफारी कार को जब्त कर लिया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में बेगूं थाने में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश का विशेष योगदान रहा।0
0
Report
सिकंदरा राव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित ब्रह्मा धर्मकांटा के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के सदर बाजार क्षेत्र के विधिचंद नैनाना जाट, ग्वालियर रोड निवासी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अशोक कुमार (47) सिकंदराराऊ के इकबालपुर स्थित राजकमल पब्लिक स्कूल में पत्थर लगाने का कार्य करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह सिकंदराराऊ में आटा और सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एटा रोड पर ब्रह्मा धर्मकांटा के निकट सरिया से भरी एक अज्ञात पिकअप मैक्स के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अशोक कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन घायल अशोक कुमार को अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में रेस्टोरेंट के बाहर मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में हुई मारपीट,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रेस्टोरेंट के बाहर मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में हुई मारपीट, रेस्टोरेंट के बहार दोनों गुटों के युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, दूसरे गुट के युवकों ने एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा, फिर बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, आएदिन सरेराह मारपीट की हो रही घटनाएं, बेखौफ युवक आएदिन सड़कों पर करते है मारपीट, दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बापूसाब का मामला।0
0
Report
समाचार पत्र विक्रेता संघ
Kanpur, Uttar Pradesh:समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से बीते कई वर्षों से जन्माष्टमी के अवसर पर एकजुट हो सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है,,, इसी कड़ी में इस वर्ष भी महामंत्री राजकुमार पांडे की ओर से यह आयोजन श्याम नगर के कृष्णा पार्क में किया गया,,, जहां विशेष रूप से आईपीएस डीडी चौरसिया और भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने हिस्सा लिया,, महामंत्री राजकुमार पांडे ने बताया कि समाचार पत्र विक्रेता पूरे साल बिना किसी अवकाश के कार्य करते हैं,, ऐसे में जन्माष्टमी की रात्रि जागरण के बाद अगले दिन समाचार पत्र विक्रय के पश्चात इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,, जिसमें स्थानीय लोग संघ के कार्यकर्ता और व्यापार मंडलों का भी विशेष योगदान रहता है । बाइट- राजकुमार पांडे, महामंत्री, समाचार पत्र विक्रेता संघ0
0
Report
सागर में जहरीली शराब कांड: मौतें बढ़ीं, अधिकांश पीड़ितों ने सागर गोल्ड शराब पी
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जहरीली शराब कांड, पीड़ितों ने बताया अवैध अड्डे से ली थी सागर गोल्ड शराब. सागर में जहरीली शराब मामले में मौतों का आंकड़ा और बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कांड में जो पीड़ित अस्पताल में दाखिल हुए है उन्होंने एक खास ब्रांड का नाम बताया है और अधिकांश लोगों ने सागर गोल्ड नाम की शराब पी थी, ग्राउंड जीरो सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज से देखिए हमारे संवाददाता महेंद्र दुबे के द्वारा मरीजों से की गई बातचीत.0
0
Report
Advertisement
