244901
रामपुर में आज़म खान के हमसफर रिजॉर्ट पर प्रशासन की कार्रवाई हुई
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के पसियापुरा गांव में समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान के हमसफर रिजॉर्ट पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के अनुसार आज़म खान द्वारा कथित रूप से कब्जाई गई सरकारी जमीन को वापस लेने के लिए बुलडोजर चलाया गया। साथ ही रिजॉर्ट की दीवार और इमारत का कुछ हिस्सा ध्वस्त किया गया। आपको बता दें कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई और प्रशासन ने जमीन को पुनः सरकारी घोषित कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रीवा के फ्लाईओवर पर युवक ने आत्महत्या की कोशिश, बची उसकी जान
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर में दिनदहाड़े उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब समान तिराहे के पास शराब दुकान के सामने बने फ्लाईओवर पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि दोपहर के समय इस व्यस्त मार्ग से लगातार लोग आते-जाते रहे, लेकिन किसी ने युवक को रोकने या समझाने का प्रयास नहीं किया। गनीमत रही कि जैसे ही युवक ने गले में फंदा डालकर फ्लाईओवर से छलांग लगाई, फंदा खुल गया और वह नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बच गई। घायल युवक की पहचान सेमरिया के हनुमानगढ़ निवासी मनसुख लाल साकेत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक दिन पहले ही मुंबई से रीवा लौटा था। उसने बैंक से तीन हजार रुपये निकाले, इसके बाद शराब पी और नशे की हालत में यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक की पत्नी ममता साकेत के अनुसार उसका पति शक करने की प्रवृत्ति का है और घटना से पहले उसने उसके साथ मारपीट भी की थी। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
छतरपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह को पुलिस ने दबोचा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को लवकुशनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को 21 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है, मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भैरा से शुरू हुआ। यहां हनुमत सिंह की बाइक चोरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं, देवी सिंह यादव निवासी ग्राम भैरा लवकुशनगर, अस्सू उर्फ शिवराज यादव निवासी ग्राम भैरा लवकुशनगर, रवि शंकर नागर निवासी ग्राम देवी खेड़ा लवकुशनगर, गोविंद यादव निवासी ग्राम नाद थाना राजनगर, आरोपियों के पास से अपाचे, पैशन, एचएफ डीलक्स, सीडी डीलक्स, स्प्लेंडर, प्लेटिना, सीडी डॉन सहित विभिन्न कंपनियों की कुल 21 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि ये बाइकें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों से चोरी की गई थीं। पुलिस अन्य आरोपी बबलू यादव की तलाश कर रही है। चोरी की गई बाइकों के संबंध में संबंधित थानों से संपर्क किया जा रहा है।0
0
Report
विदिशा में 5 मिनट की बारिश से जलभराव, नगरपालिका की निकासी फिर फेल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में महज कुछ मिनटों की बारिश ने नगरपालिका के दावों और सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। थोड़ी ही देर की बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। नालियाँ चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महज 5 मिनट की बारिश के बाद आप तस्वीरें देखिए! मैं इस समय मौजूद हूँ विदिशा की मुख्य सड़क पर, और अभी सिर्फ बीते 5 मिनट ही बारिश हुई थी और बारिश के बाद के हालात देखिए... सड़कें पूरी तरह पानी से डूब चुकी हैं, लगभग दो-दो फीट पानी भरा हुआ है। किसी तरह की कोई जल निकासी की यहाँ पर व्यवस्था नहीं है। लोग अपने घरों से पानी निकालने के कोशिश कर रहे हैं, घरों में पानी भरा गया है। लोगों के जो क्षेत्र हैं, वे पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह सिर्फ एक सड़क पर नहीं, लगभग 50% शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं, क्योंकि नालियाँ पूरी तरह चोक हैं और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश होती है, लोगों की दुकानों और घरों में पानी भरता है, लेकिन जब तक स्थिति बहुत खराब नहीं होती, तब तक नगरपालिका या नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लगातार इस समस्या की शिकायत नगरपालिका से करते आ रहे हैं, लेकिन हर साल बारिश में उन्हें इसी तरह जलभराव और गंदगी का सामना करना पड़ता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब तक संज्ञान लेता है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में 15 करोड़ का आधुनिक सर्प उद्यान, सिंहस्थ-2028 के साथ पर्यटन को नया आयाम
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से शहर में आधुनिक सर्प उद्यान (Snake Park) विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रस्तावित सर्प उद्यान स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और इसे वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन और जनजागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनान ेके निर्देश दिए। यह परियोजना उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्रकृति और वन्यजीव पर्यटन के नए मानचित्र पर स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सर्प उद्यान केवल सांपों के प्रदर्शन का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यहां वन्यजीव संरक्षण, रेस्क्यू, शोध और लोगों को जागरूक करने की आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी। सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को विश्वस्तरीय स्वरूप देने की योजना है। सरकार पहले ही उज्जैन में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर और जंगल सफारी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कार्य कर रही है, जिनमें अब सर्प उद्यान भी महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। प्रस्तावित सर्प उद्यान में भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों के सांपों को प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप सुरक्षित रखा जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से इंडियन कोबरा (नाग), किंग कोबरा, कॉमन करैत, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर, इंडियन रॉक पाइथन (अजगर), रैट स्नेक (धामन), चेकर्ड कीलबैक (जल सांप), ग्रीन वाइन स्नेक, कैट स्नेक सहित कई विषैले और विषहीन सर्पों की प्रजातियों को प्रदर्शित करने की योजना है। इनके व्यवहार, संरक्षण और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी भी डिजिटल माध्यम से पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाएगी। सर्प उद्यान में आधुनिक ग्लास एनक्लोजर, इंटरप्रिटेशन सेंटर, रेस्क्यू एवं उपचार सुविधा, शैक्षणिक प्रदर्शनी, बच्चों के लिए जागरूकता क्षेत्र और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की व्यवस्था प्रस्तावित है। वन विभाग का उद्देश्य सांपों के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना, जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देना और वन्यजीवों के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच विकसित करना है। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक, सिंहस्थ-2028 की तैयारी, वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर और अब सर्प उद्यान जैसी परियोजनाओं के माध्यम से पर्यटन के नए आयाम जुड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह परियोजना देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आधुनिक सर्प उद्यान उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के साथ वन्यजीव पर्यटन की दिशा में नई पहचान दिलाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निरीक्षण के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द गति मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
प्रधान ने पंचायत कर दो पक्षों को मिलाया, निकाला समस्या का हल
Bbrasi, Uttar Pradesh:दो पक्षो को समझा बुझाकर निकाला मामला का हल,कराया समझौता चहनियां । औघड़ की मड़ई सेवड़ी हुदहुदीपुर में गुरुवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने मुकदमा होने से बचाते हुए दोनों पक्षों को आपसी समझौता कराकर हल कराया । सुलहनामा पुलिस चौकी में सौंपा । ग्राम पंचायत सराय रसूलपुर में दो पक्षो स्व.कमला यादव की धर्मपत्नी शर्मिला देवी एवं द्वितीय पक्ष दिनेश यादव की धर्मपत्नी गीता यादव के बीच में मारपीट एवं जमीन का विवाद हो गया था । जो मामला पुलिस चौकी में चला गया था । मोहरगंज पुलिस चौकी में बुद्धवार की रात में करीब पांच घंटे दोनों पक्ष को बैठाये रखा । द्वितीय पक्ष द्वारा मामला ग्राम प्रधान रिंकू सिंह को बताया । ग्राम प्रधान ने चौकी प्रभारी रविकांत चौहान एवं ग्राम प्रधान नारद यादव ने भी मामलों को सुलझाने का तक प्रयास किये । चौकी प्रभारी से ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने आग्रह करके दोनों पक्षों को रात में छुड़वाने का प्रयास किये । गुरुवार को सुबह दोनों पक्ष औधड की मड़ई में लगभग 5 घंटे तक चले बहस में ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने अथक प्रयास से दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में सफल रहे । समझौता में समकक्ष मापी कराकर बटवारा और सबके हिस्से की बराबर बराबर जमीन दी जाएगी और आज से दोनों पक्ष किसी को भी गाली गलौज और मारपीट और किसी भी प्रकार का विवाद नहीं करेगा । इसी बात पर दोनों पक्ष बिना किसी जोर जबरदस्ती बिना किसी दबाव के खुशी मर्जी के साथ रजामंदी और प्रार्थना पत्र, मुकदमा उठाने का समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया । सुलह समझौता ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने कराकर दोनों पक्षों का लिखवाकर चौकी प्रभारी को दिया । इस दौरान ग्राम प्रधान नारद यादव,शर्मिला यादव,पंकज यादव, गुड़िया यादव, दिनेश यादव, गीता यादव,अभिषेक यादव,सुजीत यादव,अखिलेश यादव, बेचन यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।0
0
Report
मैनपुरी- प्रोपर्टी डीलरों ने युवक से की धोखाधड़ी मारपीट, वीडियो वायरल।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में जमीन के सौदे को लेकर एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी, अवैध कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुनीता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति ने अपनी हिस्से की जमीन का सौदा 77 लाख रुपये में किया था, लेकिन एडवांस में दिए गए दो चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने खेत पर जबरन कब्जा कर प्लॉटिंग शुरू कर दी। विरोध करने पर फोन पर धमकी दी गई और बाद में खेत पर पति के साथ मारपीट कर मकान में घुसकर हमला किया गया। पीड़िता का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है और आरोपियों से परिवार को जान का खतरा है। महिला ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
सुरेश पासी भाजपा विधायक जगदीशपुर के बयान से सोमा नट समाज में हलचल
Amethi, Uttar Pradesh:सुरेश पासी भाजपा विधायक जगदीशपुर - सोमा नट समाज के लोग - मनसा देवी0
0
Report
सोलर शूट अपडेट: नई सौर परियोजना से ऊर्जा क्रांति शुरू
Raipur, Chhattisgarh:SOLAR SHOOT0
0
Report
असम में बाढ़ की स्थिति भयंकर, मौसम विभाग ने अगले दिनों में बारिश की संभावना जताई
Guwahati, Assam:असम में बाढ़ स्थिति अभी भी भयंकर है इस दौरान regional metrological department वेदर विभाग के द्वारा आज वीडियो जारी की गई है की आने वाले कुछ दिनों में फिर से बारिश असम में लगातार होगी देखा जाए तो अभी भी शिवसागर में बार स्थिति सामान्य नहीं हुई है अभी भी लोग कुछ इलाकों में जल भराव के कारण परेशान है अगर लगातार फिर से बारिश होती है तो बाढ़ स्थिति और भी भयंकर रूप ले सकती है देखा जाए तो असम में अभी भी बार स्थिति बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
ईडी ने धनबाद में अवैध कोयला कारोबार के मामले में 25 ठिकानों पर छापे मारे
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में ईडी को कुल 1 करोड़ 2 लाख रुपये नकद और कोयला कारोबारी लालबाबू सिंह के ठिकाने से 160 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। ईडी की यह कार्रवाई धनबाद पुलिस द्वारा पहले दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिए हैं। वही कार्रवाई के दायरे में कोयला कारोबारी माधव सिंह का नालंदा कॉटेज स्थित आवास भी शामिल रहा, जहां ईडी की टीम सीडी के सहारे घर के अंदर प्रवेश किया था और टीम घंटों तक जांच किया है बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा है। ईडी अब बरामद दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है, जिसके बाद इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
Datia चुनाव: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव का बयान सामने
Noida, Uttar Pradesh:अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा0
0
Report
अनिल विज ने अंबाला वन महोत्सव में 50 लाख रुपये मंजूर किए
Ambala, Haryana:अंबाला में वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि Shशिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी, अंबाला कैंट नगर परिषद की चेयरपर्सन स्वर्ण कौर, नगर परिषद के ईओ, एसडीएम दर्शन सिंह सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की दो मां होती हैं एक जन्म देने वाली मां और दूसरी धरती मां, जो पूरे जीवन उसका पालन-पोषण करती है। विज ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पेड़ों के धार्मिक, पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान अनिल विज भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि वह सच बोलने के लिए बदनाम हैं और इसके लिए उन्होंने कई सज़ाएं भी भुगती हैं। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए नगर परिषद के ईओ से मैदान के विकास को लेकर चर्चा की। विज ने यहां पौधारोपण के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए ट्रैक बनाने का निर्देश दिया। जब ईओ ने इस कार्य पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत बताई तो विज ने तुरंत 50 लाख रुपये मंजूर करने की घोषणा कर दी। साथ ही उन्होंने मैदान में फूलों की सजावट कराने के निर्देश दिए ताकि यह स्थान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस तरह सुभाष पार्क में हर शाम बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए पहुंचते हैं, उसी तरह इस मैदान को भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने सुभाष पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन शुरू करने के निर्देश भी दिए, ताकि परिवारों और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।0
0
Report
Advertisement
सरसा में 14 मांगों पर विरोध, 10 अगस्त को राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा में आज सर्व कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 10 अगस्त को प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वीओ-1 सिरसा के लघु सचिवालय परिसर में उस समय माहौल गरमा गया जब प्रदेशभर से जुड़े सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए। इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से सरकार के समक्ष उनकी समस्याएं रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है。 वीओ-2 प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित यानी पक्का करना, विभाग में खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना, वेतन और भत्तों से जुड़े लंबित मामलों का समाधान करना तथा श्रमिक हितों की रक्षा जैसे कई अहम मुद्दे शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना था कि यदि सरकार समय रहते इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो इसका असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। बाइट – कर्मचारी नेता वीओ-3: प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सिरसा के उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई। कर्मचारियों ने कहा कि वे टकराव नहीं बल्कि समाधान चाहते हैं, लेकिन यदि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वीओ-4: प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 10 अगस्त को प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत बिजली कर्मचारी व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ने पर आगामी रणनीति भी तय की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए ताकि विभाग का कामकाज भी सुचारू रूप से चलता रहे और कर्मचारियों को उनके अधिकार मिल सकें। फिलहाल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को 10 अगस्त तक का समय दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों पर क्या फैसला लेती है या फिर प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों का आंदोलन और तेज होता है। बाइट कृष्ण कुमार , प्रदेश महासचिव , सर्व कर्मचारी संघ। बाइट राजेश भाकर , कर्मचारी नेता।0
0
Report
मैनपुरी- नकाबपोशों ने फायर कर, फैलाई दहशत वीडियो वायरल।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। नकाबपोशो द्वारा फायर करने का वीडियो वायरल रात्रि के समय दरबाजा मे मारी लाते और फायर किया रात्रि के 11 बजे परिवार को किया भयवीत पूरी घटना घर में लगे सी0सी0टी0वी0 में हुई कैद जमीनी रंजिश मान रहे हैं दबंग थाना पुलिस पर कार्यवाई न करने का आरोप पीड़ित महिला सोनम शिकायत को एसपी ऑफिस पहुंची मैनपुरी सदर कोतवाली के नगला कैथ गांव की घटना।0
0
Report
उत्तर प्रदेश ने नौ अध्यादेश जारी किए; नए विधेयक लाने की तैयारी शुरू
Noida, Uttar Pradesh:सरकार पिछले सत्र के बाद से अब तक नौ अध्यादेश ला चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश वानिकी और औद्यानिकी विश्वविद्यालय द्वितीय अध्यादेश, उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारण का उपशमन) (संशोधन) द्वितीय अध्यादेश, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पंचम संशोधन) अध्यादेश शामिल हैं। इनके स्थान पर सरकार अब इनके प्रतिस्थानी विधेयक तथा कुछ नए विधेयक भी इस सत्र में ला सकती है। इसके साथ ही इस मानसून सत्र में विभिन्न विभागों के भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे। संभल में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी इस सत्र में पेश की जाएगी। अनुपूरक बजट में विकास योजनाओं, आपदा राहत, कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के लिए अतिरिक्त धन की मांग की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
