244901
रामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा हेतु यातायात व्यवस्था परखी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जीरो पॉइंट, कोसी पुल (थाना सिविल लाइन) और जीरो पॉइंट (थाना शहजादनगर) का दौरा किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि यात्रा के दौरान यातायात सुचारू रूप से चले और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इस पहल से कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के प्रयास किए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री साय चिरमिरी पहुंचे, समीक्षा बैठक के बाद श्रीराम कथा में शामिल
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिरमिरी पहुंचे, जहां पोंडी स्थित हेलीपैड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने चिरमिरी के तानसेन भवन में कोरिया, सूरजपुर और एमसीबी जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक से पहले विभिन्न विभागों के स्टॉलों का सीएम ने कि निरीक्षण किया । स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के लाभर्तियों से मुलाकात की। बैठक में तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिरमिरी के गोदरीपारा स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हैं और पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।0
0
Report
इटावा: बुजुर्ग दंपत्ति के घर नौकरानी रुचि ने लाखों के जेवरात चुराए
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में एक नौकरानी का कारनामा सामने आया है। नौकरानी रुचि ने मालिक के घर पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए; उसने जेवरात बेचकर इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के खाते में करीब 8 लाख रुपए भेजे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दंपति के घर से दूध के डिब्बे में रखकर जेवरात चोरी किए गए थे। आरोपी रुचि पछतावा कर रही है। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भू सिंह उत्सव गार्डन की रहने वाली BSNL में अभियंता पद से सेवानिवृत्त मिथलेश सक्सेना और उनके पति बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके थे; वे दंपति अकेले रहते थे। भूरे उदई की रहने वाली रुचि, जो घर साफ-सफाई का कार्य करती थी, ने लालच में आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उनके घर से लगभग 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए, जिन्हें दूध की डिब्बे में रखकर धीरे-धीरे निकाला गया। जब चोरी की जानकारी तब हुई जब दंपत्ति शादी में शामिल होने के लिए जेवरात निकालने गए तो जेवरात गायब थे। पुलिस ने जांच कर रुचि को गिरफ्तार किया और उससे 76,700 रुपए नगद बरामद किए गए। रुचि ने कहा कि वे काम करते समय घर पर बेड पर जेवरात मिले तो उसे दूध के डिब्बे में रख लेती थीं और कई बार इटावा और जसवन्तनगर में बेचा गया था। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हो गई थी, जिसने पैसे की जरूरत बताकर उसके खाते में पैसे डलवा दिए; करीब 8 लाख रुपए प्रेमी के खाते में डाले जा चुके थे। अब वह कहती है कि वह चोरी नहीं करेगी, लेकिन मामले में गिरफ्तारी के बाद से वह पछतावा व्यक्त कर रही है।0
0
Report
जालौन में नशे में धुत ड्राइवर ने कई बाइक सवारों व राहगीरों को टक्कर दी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नशे में धुत कार चालक ने कई बाइक सवार कई राहगीरों को मारी टक्कर, बेकाबू कार की टक्कर से कई बाइकें हुई क्षतिग्रस्त, लोग भी आए चपेट में, घटना के बाद आसपास इलाके में मची अफरा-तफरी लोगों की भीड़ हुई जमा, राहगीरों ने नशे में धुत कार चालक को पकड़कर की पिटाई, टक्कर लगने से वाहनों पर सवार कई लोग हुए घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, हादसे के कारण सड़क पर लगा लंबा जाम यातायात हुआ प्रभावित, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर खुलवाया जाम, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
महोबा में शराबी बेटे की पिटाई से 65 वर्षीय पिता की मौत, सनसनीखेज वारदात
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में कलयुगी पुत्र द्वारा पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है। शराब के नशे में धुत्त कलयुगी पुत्र ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता को लाठी डंडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। मरणासन्न अवस्था में होने के बाबजूद कलयुगी पुत्र ने उसे अस्पताल नहीं पहुँचाया जिसके चलते इलाज के अभाव में आज बुजुर्ग पिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के अनुसार पिटाई Mahoba शहर कोतवाली क्षेत्र के भीतरकोट इलाके में हुई। जहाँ 65 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश अहिरवार को बीते रोज उनके ही 42 वर्षीय इकलौते पुत्र सुरेन्द्र ने शराब के नशे में धुत्त होकर लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। अपने ही बेटे की पिटाई से घायल हुआ वृद्ध दर्द से कराहता रहा लेकिन कलयुगी बेटा का दिल नहीं पसीजा और उसने पिता को अस्पताल तक नहीं पहुँचाया। घटना के बाद बारात लौटते समय पड़ोसियों ने घायल पिता को देखा और हड़कम्प मच गया। अन्य विवरणों के अनुसार मृतक के परिवार के बारे में बताया गया कि उसकी तीन बेटियाँ हैं और आरोपी बेटा परिवार के साथ रहता है, जबकि उसकी पत्नी दिल्ली में मजदूरी करती है। मोहल्ले में विवाह कार्यक्रम था और उसी समय शराब के नशे में आए लड़के ने यहकृत्य किया। इस मामले की विस्तृत पूछताछ और जांच जारी है।0
0
Report
खंडवा में राहुल गांधी का पुतला फूंका, देशद्रोह के मुकदमे की मांग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में राहुल गांधी का पुतला फूंका खंडवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गद्दार कहने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इन कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। पिछले दिनों बरेली की एक सभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ यह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी。 खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर गेट पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बीते दिनों प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को “गद्दार” कहकर संबोधित किया था, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।0
0
Report
बुंदेलखंड में 46°C तक जलते तापमान, भीषण लू से चमगादड़ बेहाल वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर भारत समेत समूचे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, हमीरपुर में भी तापमान 46° पार, आम जीवन के साथ ही पक्षियों के जीवन पर भी मंडराया संकट। भीषण गर्मी और लू के चलते बेहोश होकर गिरने लगे चमगादड़। कचहरी में अचानक पेड़ से बेहोश होकर गिरा चमगादड़। कचहरी में मौजूद लोगों ने चमगादड़ को पानी पिलाया। भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिरे चमगादड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी का मामला।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल CM सुवेन्धु अधिकारी वापसी, BJP नेताओं से मुलाकात तय
Delhi, Delhi:न्यूज फ्लैश-- दिल्ली एयरपोर्ट से वेस्ट बंगाल के CM सुवेन्धु अधिकारी निकले BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात0
0
Report
क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस से बड़ी हो गई है—फूट के संकेत?
Raipur, Chhattisgarh:क्या छत्तीसगढ़ की कांग्रेस कमिटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी से बड़ी हो गई है.... यह सवाल छत्तीसगढ़ की सियासी गलियारे में तैर रहा है... दरअसल, राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ में ओबीसी विभाग में जिलाध्यको की नियुक्तियां की लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने इसे अनुमोदित करने के बाद रिलीज किया.....लेटर पर कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत गेंदू का अनुमोदन और सिग्नेचर है....इसे लेकर कांग्रेस में हैरत है.... वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस में एक संभावित फूट के तौर पर देख रही है….इससे पहले भी मलकीत गेंदू ने रायपुर के जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की लिस्ट इस आधार पर रद्द कर दी थी कि सूची को अनुमोदित नहीं कराया गया था, अब अनुमोदन को लेकर ये नया बखेड़ा खड़ा हो गया है,... बीजेपी का कहना हैं, ये कांग्रेस में संभावित फूट के संकेत हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी के आरोप पर कहा कि बीजेपी अपने घर को देखे बाइट राजीव चक्रवर्ती, बीजेपी बाइट दीपक बैज, कांग्रेस अध्यक्ष (सत्य ने सुबह भेजी थी फीड )0
0
Report
कटनी: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से घुसी, दो की मौत, तीन घायल
Katni, Madhya Pradesh:स्लग एक्सीडेंट दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, तीन गंभीर घायल एंकर कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका बायपास के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई。 वीओ 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डहरिया ने बताया कि कार में सवार सूर्यांश सागर, विवेक राजपूत, प्रीतम शुक्ला और अमित सिंह सहित अन्य लोग उज्जैन से दर्शन करके वापस प्रयाग लौट रहे थे। इसी दौरान चाका बायपास के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी。0
0
Report
Advertisement
भोजशाला केस में मुस्लिम समुदाय SLP दायर, अदालत से जल्द स्टे की उम्मीद
Dhar, Madhya Pradesh:मुस्लिम समाज ने भोजशाला को लेकर SLP दायर की जल्द स्टे मिलने की उम्मीद.... मुस्लिम समाज सदर बोले हम कल भोजशाला में नमाज नहीं पड़ेंगे प्रशासन ने नहीं दी अनुमति..... कल दिनभर हिन्दू समुदाय करेगा पूजा......0
0
Report
छत्तीसगढ़ के सुशासन तिहार में गरीब को पक्का मकान का मंत्री ने भरोसा दिलाया
Dhamtari, Chhattisgarh:पीपरछेड़ी में सुशासन तिहार के तहत धमतरी जिले के पीपरछेड़ी गांव में जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर पहुंचे थे. वहीं जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रही. पीपरछेड़ी में आयोजित सुशासन तिहार में प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. लोगों ने प्रधानमंत्री आवास, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द समाधान करने की बात कही. मंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सामने आई हैं, जिन परिवारों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें जल्द लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर गरीब परिवार के पास पक्का मकान होगा. सुशासन तिहार के दौरान मौके पर प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, जहां अधिकारियों ने कई आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी देखने को मिली, जिन्होंने शासन की योजनाओं और अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के सामने रखा.0
0
Report
मंझनपुर-- ट्रक-बोलेरो भिड़ंत में मौत
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
इंदवार लूट मामले में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिस कर्मी निलंबित
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में ज्वेलरी कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लूटकांड के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 2 मई को पनपथा जंगल के हथिनी गांव के पास ज्वेलरी स्टोर संचालक संतोष सोनी से सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों नागेश वासुदेवा निवासी चिमटा और सत्यम मांझी निवासी रैपुरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बरही निवासी बंटी ताम्रकार का नाम बताया और कहा कि लूट के जेवर उसी के पास रखे गए हैं。 पुलिस बुधवार को बंटी ताम्रकार को हिरासत में लेकर इंदवार थाना पहुंची। आरोपी के पास से करीब 1 किलो 50 ग्राम चांदी और 15 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी फोन पर बात करने का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया。 आरोपी के फरार होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए इंदवार थाना प्रभारी विजय पाटले, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह और सहायक उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं नंदलाल धुर्वे को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। एसडीओपी पी.एल. परस्ते ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।0
0
Report
बैतूल के गौठाने में जहरीला कचरा: आसपास के लोग सांस लेने को मजबूर
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,जहां शहर से लगे गौठाना इलाके में रात के अंधेरे में जहरीले कचरे का खेल चल रहा है,आरोप है कि एक युवक ने नगर पालिका के ट्रेनिंग ग्राउंड का जहरीला कचरा रिहायशी इलाके से लगे अपने खेत के नाले में रात के अंधेरे में भर रहा है। जिससे आसपास के कॉलोनी वासी बीते एक हफ्ते से परेशान हैं। बैतूल शहर से लगी ग्राम पंचायत मरामझिरी का गौठाना इलाका इन दिनों जहरीले कचरे की चपेट में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक ने रात के अंधेरे में नगर पालिका के ट्रेनिंग ग्राउंड से कचरा लाकर नाले में डाल रहा है। इस जहरीले कचरे की बदबू और गंदगी से कॉलोनी के सैकड़ों लोग परेशान हैं। हालात इतने खराब हैं कि लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। जब वार्डवासियों ने इसका विरोध किया तो किसान ने उल्टा उन्हें धमका दिया,इतना ही नहीं महिलाओं के साथ अभद्रता की भी बात सामने आई है। लगातार विरोध के बावजूद किसान कचरा डालना बंद नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि कई डंपर कचरा अब तक नाले में डाला जा चुका है। एक हफ्ते से बदबू से जीना मुश्किल हो गया है,विरोध करने पर युवक महिलाओं को धमकीया दे रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि इस जहरीले कचरे से इलाके के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो चुका है,लोग बीमार पड़ेंगे और बोर का पानी भी दूषित होगा। मामला अब कोतवाली थाने पहुंच चुका है,पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं हैरानी की बात ये है कि नगर पालिका इस पूरे मामले से अनजान बनी हुई है,जबकि जिस ट्रेनिंग ग्राउंड के कचरे की बात हो रही है,वही नगर पालिका के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है,जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या इस जहरीले कचरे से लोगों को राहत मिलेगी या फिर सैकड़ों लोग इसी तरह अपनी सेहत के साथ समझौता करने को मजबूर होंगे। फिलहाल अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हुई हैं,देखना होगा कि कार्रवाई कब तक होती है।0
0
Report
बलौदाबाजार में किराना गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का सामान राख Balodabazar Warehouse Fire
Baloda Bazar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित लवन रोड पर दीपल ट्रेडर्स के किराना गोदाम में बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। तेल-घी के पीपों और ज्वलनशील सामान के कारण लपटें तेजी से फैलीं और पूरा गोदाम चपेट में आ गया। आग पर काबू पाने 10 दमकल गाड़ियां जुटीं, रायपुर से भी मदद ली गई। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। दूर तक धुएं का गुबार दिखा।0
0
Report
Advertisement
