244901
रामपुर में आजम खान की पत्नी के रिसॉर्ट पर हुई कार्रवाई
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा के हमसफर रिसॉर्ट्स पर प्रशासन ने कार्रवाई की थी। सूचना के अनुसार एक इमारत का कुछ हिस्सा और दीवार तोड़कर रास्ता बनाया गया था। वहीं इस कार्रवाई से 0.038 हेक्टेयर ग्राम समाज की जमीन कब्जामुक्त कराई गई और खाद के गड्ढे की जमीन भी मुक्त कराई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर चुनाव पर महिलाओं के बहिष्कार से मचा हंगामा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर चुनाव को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुस्लिम समुदाय की कई महिलाओं ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें मतदान का अधिकार नहीं दिया गया। महिलाओं का कहना है कि जब समाज के हर क्षेत्र में वे बराबर की भागीदारी निभाती हैं, तो सदर के चुनाव में उन्हें वोट देने से वंचित करना उनके अधिकारों के साथ भेदभाव है।,महिलाओं का कहना है कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और मतदान का अधिकार देता है। ऐसे में जिस चुनाव में महिलाओं को मतदान का अधिकार ही नहीं दिया जाता, उसे निष्पक्ष कैसे माना जा सकता है। उनका कहना है कि यदि कोई समाज का नेतृत्व करना चाहता है तो उसे महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी का भी सम्मान करना चाहिए।,अफसर जहां ने कहा कि यह पूरे समुदाय का चुनाव है, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। ऐसे में दोनों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव स्थल पर पहुंचने के बाद महिलाओं को बताया गया कि उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं है। उनका दावा है कि जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो कहा गया कि "महिलाएं इस चुनाव में शामिल नहीं हैं।" उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी महिलाओं को अधिकार नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।,अमरीन ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार नहीं मिलने के कारण उन्होंने चुनाव का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि कागजों पर बराबरी की बात होती है, लेकिन व्यवहार में महिलाओं को अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।,और चुनाव समिति के निर्णय पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।,वहीं, चुनाव अधिकारी रफीक शाह ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी का चुनाव हर तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई संवैधानिक या सरकारी चुनाव नहीं, बल्कि समुदाय का आंतरिक चुनाव है। उनके अनुसार महिलाओं की ओर से मतदान में विशेष रुचि नहीं दिखाई गई, इसलिए वे इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहीं।,महिलाओं के विरोध के बाद अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक पक्ष इसे समुदाय की परंपरा बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष महिलाओं को समान भागीदारी और मतदान का अधिकार देने की मांग कर रहा है।0
0
Report
कांवड़ यात्रा में दो गुटों के बीच मारपीट, पुलिस घायल
Noida, Uttar Pradesh:कावड़ यात्रा के दौरान दो कवड़ियों गुट के बीच में मारपीट हो गई; बीच बचाव करने आई पुलिस को भी इसमें चोट लगी है। एक कावड़ गुट सड़क किनारे जल रखा हुआ था; दूसरा कावड़ गुट बाइक से जल लाने के लिए हरिद्वार जा रहा था, अचानक उससे दूसरे गुट का जल गिर जाता है; उसके बाद यह विवाद ले लेता है। पुलिस बीच बचाव करने के लिए पहुंची जहां पर पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि उपद्रव करना गलत है; कुछ उपद्रवी तत्व इसमें शामिल हो जाते हैं, जिससे इस तरीके का हंगामा आम बात हो जाती है और इससे कावड़ यात्रा बदनाम होती है. कावड़ियों का कहना है कि उपद्रव करना सही नहीं है; हम भोले के भक्त हैं और शांतिपूर्ण यात्रा पूरी करनी चाहिए; कुछ लोग ऐसे होते हैं जो शरारत करते हैं. सनातन धर्म की छवि इसे खराब होती है; सनातन धर्म में कहीं भी उपद्रव और आतंकी शब्द नहीं है.0
0
Report
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व ने अतिक्रमण मामले में नोटिस जारी, बुल्डोजर की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय वन अधिकारी ने शिकार बुर्ज वन क्षेत्र की वन भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर महावीर कॉलोनी निवासी साविर अली और अशफाक हुसैन उर्फ रिकू को नोटिस जारी किया है. नोटिस में खसरा संख्या 618 की वन भूमि पर पक्का मकान, दीवार और अन्य निर्माण कर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है. विभाग ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा नियमानुसार हटाने की कार्रवाई कर खर्च संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
गुटखे विवाद में गोली चलाने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुटखे को लेकर हुए विवाद में अपने पड़ोसी दुकानदार को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। यह घटना सोमवार रात सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में हुई। 42 वर्षीय उदय प्रताप अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र फौजी गुटखा लेने पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई。 विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उदय प्रताप पर गोली चला दी। गोली उदय प्रताप के पेट के निचले हिस्से में लगी और शरीर के आर-पार निकल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला कि गोली शरीर के अंदर नहीं फंसी है और किसी आंतरिक अंग को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि घायल के परिजनों की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल आरोपी सुरेंद्र फौजी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र तोंगड़ को दादरी रुपबास बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के लाइसेंसी पिस्टल को निरस्त कराने के लिए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
पंजाब हाईकोर्ट में AAP सरकार का शर्मनाक कबूलनामा; DA भुगतान 15 दिनों में आदेश
New Delhi, Delhi:पंजाब हाईकोर्ट में AAP सरकार का शर्मनाक कबूलनामा! अदालत में हलफनामा देकर कह रहे हैं कि "कर्मचारियों की सैलरी काफी है, उन्हें DA देने के पैसे नहीं हैं." जिस मेहनत की कमाई पर कर्मचारियों का हक बनता है, उसे सरकार ने विज्ञापनों, केजरीवाल जी के महंगे हवाई दौरों, 'शीशमहल 2.0' और उनकी भारी-भरकम सुरक्षा पर लुटा दिया! माननीय अदालत ने भी AAP के मुँह पर करारा थप्पड़ मारते हुए 15 दिनों में DA का भुगतान करने और फिजूलखर्ची विज्ञापनों पर रोक लगाने का सख्त आदेश दिया है। खैर, अपनी ऐयाशी के लिए सरकारी खजाना खाली करना और कर्मचारियों का हक मारना केजरीवाल एंड कंपनी की पुरानी आदत है। यही खेल इन्होंने दिल्ली में खेला था, जहाँ विज्ञापनों और शीशमहल पर हज़ारों करोड़ उड़ाने के बाद सफाई कर्मचारियों तक की तनख्वाह के पैसे नहीं बचे थे। सत्ता के सुख और प्रचार के भूखों से जनता और कर्मचारियों का भला कभी नहीं हो सकता!0
0
Report
पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं देने का फैसला, हाईकोर्ट में चुनौती
Chandigarh, Chandigarh:ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ 2022 ਵਿੱਚ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸਥਿਤ ਪੰਜਾਬ ਸਿਵਲ ਸਕੱਤਰੇਤ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋ ਕੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਅੱਜ ਉਸੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਤਿੰਨ ਮੰਤਰੀਆਂ—ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ, ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ—ਦੀ ਸਬ-ਕਮੇٽي ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਇਹ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਮਹਿੰਗਾਈ ਭੱਤਾ (D.A.) ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਈ ਲੋੜ ਨਹੀਂ ਹੈ।ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਵੱਡੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਨਾਲ ਤੁਹਾਡਾ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਅੱਜ ਉਹੀ ਆਪਣੇ ਜਾਇਜ਼ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਖੜਕਾਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਹੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਥਨੀ ਅਤੇ ਕਰਨੀ ਦਾ ਫ਼ਰਕ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में बारिश से सुखराली चौक पर जलभराव, निगम दावे खोखले
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में बारिश से भारी जलभराव देखा गया। गुरुग्राम की सड़के तालाब में तब्दील हो गईं। गुरुग्राम के सुखराली चौक पर जलभराव की स्थिति बनी। जलभराव के कारण वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। नगर निगाम और GMDA के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद गुरुग्राम के सुखराली चौक पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन रेंगते नजर आए। हर साल मानसून से पहले नगर निगम और GMDA की ओर से जलभराव से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली तेज बारिश में ही ये दावे धराशायी होते दिखाई दिए।0
0
Report
CAQM ने प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई से जुड़े दिशानिर्देश संशोधित किए
New Delhi, Delhi:CAQM ने प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई से जुड़े पुराने दिशा-निर्देश में किया संशोधन वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने Direction No. 86, 2 जनवरी 2025 में संशोधन किया। संशोधन का संबंध CAQM Act, 2021 और उसके तहत बनाए गए नियमों के उल्लंघन से है। आयोग के किसी आदेश या निर्देश का पालन नहीं करने पर भी संशोधित प्रावधान लागू होंगे। प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े निर्देशों के अनुपालन और उल्लंघन पर कार्रवाई की व्यवस्था को अपडेट किया गया। CAQM के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संबंधित व्यक्ति, संस्था या एजेंसी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की सकेगी。0
0
Report
यमुनानगर पुलिस ने प्लायवुड कारोबारी लूट मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी में प्लाईवुड कारोबारी के घर हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला समेत उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चौकीदार को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर घर से लाखों रुपये की नकदी और चांदी का सिक्का लूटा था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लूट का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है। वीओ : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्लाईवुड कारोबारी भूवनेश बंसल के घर में एक महिला और उसके दो साथियों ने घुसकर चौकीदार को चाकू के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी घर से करीब 3 लाख रुपये की नकदी और एक चांदी का सिक्का लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराध शाखाओं को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया。 बाइट : आशीष चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर वीओ : अपराध शाखा-1 के प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आजाद नगर निवासी मुख्य आरोपी वर्षा रानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली और लूटा गया चांदी का सिक्का तथा 50 हजार रुपये बरामद कराए। आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसने यह वारदात अपने दोनों बेटों हर्ष और मनप्रीत के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है。 बाइट : आशीष चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर Last वीओ : पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ के दौरान लूट की बाकी रकम, वारदात में इस्तेमाल हथियार और कार की बरामदगी के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कालेज में खीर का वितरण
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित ज्ञान भारती इंटर कालेज में खीर का वितरण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण करने का आह्वान किया गया। खीर वितरण के दौरान प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने विद्यार्थियों को सावन माह की महत्ता बताई।0
0
Report
भीम में 28 घंटे के धरने के बाद निष्पक्ष जाँच की मांग जारी
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद के भीम से बड़ी खबर राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र में 28 घंटे से जारी धरना प्रदर्शन ख़त्म भीम विधायक हरि सिंह रावत की समझाइश के बाद बनी सहमति। भोपाल सागर तालाब के पास युवक गोविंद चावला का शव मिलने के मामले में जारी था विरोध प्रदर्शन निष्पक्ष जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण माने। परिजन और ग्रामीणों ने मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई थी। एएसपी महेंद्र पारीक सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। भीम थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
नव प्रभात ने कहा: वोटर लिस्ट अपडेट स्थानीय प्रक्रिया, नो-नोटिस सिस्टम से गंभीर चूक
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड | कांग्रेस नेता नव प्रभात कहते हैं, “एक बात साफ़ है: किसी भी वोटर को रजिस्टर करने का अधिकार या तो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के पास होता है, जो इस प्रोसेस की पूरी तरह से देखरेख करने के लिए सक्षम अधिकारी है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति, चाहे वह कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा हो या किसी और हैसियत से, इस प्रोसेस में दखल देता है, तो पूरा प्रोसेस कॉम्प्रोमाइज़ हो जाता है। मैंने अपने लेटर में साफ़ तौर पर कहा है कि वोटर लिस्ट में बदलाव का प्रोसेस पूरी तरह से लोकल है, जैसा कि रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ द पीपल एक्ट, 1950 और इलेक्शन रूल्स, 1960 के तय प्रोसेस में साफ़ तौर पर बताया गया है। लेकिन, 'नो-नोटिस' प्रोसेस एक कंप्यूटराइज़्ड सिस्टम के ज़रिए किया जा रहा है, जिससे प्रोसेस खराब हो गया है। यह एक गंभीर चूक दिखाता है जिसे ठीक करने की ज़रूरत है। वोटरों को इस तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनता और न्याय के हित में, हमने CEO से सही निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है.”0
0
Report
Advertisement
मायापुर की महिलाएं राशन नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के मायापुर गांव की महिलाओं ने राशन नहीं मिलने और उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का कहना है कि वे कई महीनों से राशन के लिए परेशान हैं, उनका अंगूठा लगवा लिया जाता है एवं पर्ची निकाल ली जाती है लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा। महिलाएं अपने साथ राशन की पर्चियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रशासन को बताया कि जब भी वे राशन लेने दुकान पर जाती हैं, तो उन्हें गालियां देकर भगा दिया जाता है। उनका आरोप है कि लंबे समय से पात्र होने के बावजूद उन्हें सरकारी राशन से वंचित रखा जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद डिप्टी कलेक्टर ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें शीघ्र राशन उपलब्ध कराया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी हितग्राही को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
मुहम्मदाबाद गोहना में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मऊ जिला प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम आगमन पर मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच भी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कलेंडर तिराहा, शहीद चौराहा, खुरहट और रानीपुर समेत कई स्थानों पर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Hanumangarh: औचक निरीक्षण में पंचायत-नगर पालिका कार्यालय के कर्मी अनुपस्थित
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: भादरा उपखंड अधिकारी भागीरथ राम ने मंगलवार को किया औचक निरीक्षण, नगर पालिका और पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति में आठ कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, नगर पालिका कार्यालय में भी दो कार्मिक अनुपस्थित मिले. उपखंड अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किए.0
0
Report
Advertisement
