icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244901
Syed Amir MianSyed Amir MianFollow20 Jul 2024, 03:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्व मंत्री पटेल ने ऑनलाइन नशा विक्रय रोकने के लिए साझा कदम की मांग की

Narsinghpur, Madhya Pradesh:जालम सिंह पटेल ने सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने ऑनलाइन नशा विक्रय का अहम मुद्दा उठाया था. इसके साथ ही उन्होंने जिले में फैल रही स्मैक की समस्या पर भी अपनी चिंता जताई है. पटेल ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद जिले में नशे का कारोबार पूरी तरह से खत्म नहीं हो रहा है. उन्होंने गाडरवारा के NTPC पावर प्लांट को नशे का बड़ा सेंटर बताया है. पूर्व मंत्री ने नशे की इस लत को युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा बताया है. उन्होंने इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर साझा प्रयास करने की जरूरत बताई है.
0
0
Report

11 लाख रुपए के लेनदेन के लिए आरक्षक का अपहरण, मारपीट; महिला गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:दर्ग जिले में 11 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर सीएएफ आरक्षक के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव पुलिस ने कोहका निवासी हरजीत कौर और कार चालक कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलगांव पुलिस ने जानकारी दी कि रायगढ़ छठवीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक विजय सील ने देर शाम कंट्रोल रूम में अपने अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल नंबर और तस्वीरें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरक्षक विजय सील ने बताया कि उसने हरजीत कौर से ब्याज पर 11 लाख रुपए लिए थे और पिछले करीब सात महीने से रकम का भुगतान नहीं कर रहा था। आरोप है कि इसी रकम की वसूली के लिए हरजीत कौर ने उसे दुर्ग बस स्टैंड बुलाया, वहां नाश्ता कराने के बहाने उसे कार में बैठाया गया और गोकुल नगर ले जाया गया। गोकुल नगर पहुंचने के बाद आरक्षक के साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला और कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस लेन-देन, अपहरण और मारपीट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर के जलालाबाद में हाईटेंशन लाइन टूटने से कहर, गांव में आक्रोश प्रदर्शन

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के जलालाबाद में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। करंट की चपेट में आने से पास खड़ी दो गाड़ियों के इंजन जल गए, वहीं एक भैंस की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई। तार गिरते ही तेज धमाका हुआ और गांव में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि उस वक्त कोई व्यक्ति तार की जद में नहीं आया, वरना एक बड़ा हो सकता था। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। विश्रामपुर गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अफसरों ने तार नहीं हटाया जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। मौके पर जलालाबाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक लाइन हटाई नहीं जाएगी और नुकसान का Muaवजा नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल हाई टेंशन तार के जर्जर तारों के चलते यहां डर का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

यूपी के 3 आईपीएस अफसरों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की विभागीय जांच शुरू: कैसे हुआ यह कदम?

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ - उत्तर प्रदेश कैडर के 3 आईपीएस अधिकारियो के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने प्रारम्भ की विभागीय जांच。 IPS अविनाश पांडेय IPS डॉक्टर इलामारन जी और IPS कमलेश बहादुर की होगी जंच यूपी के मऊ में तैनात रहे इन तीन आईपीएस अफसरों के खिलाफ किशोर के अपहरण के मामले में घनघोर लापरवाही बरतने का आरोप सुप्रीम कोर्ट ने मऊ में एक किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई मऊ में वर्ष 2017 में 14 साल के एक बच्चे का अपहरण हुआ था.. इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच और कार्रवाई नहीं की.. पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की ओर सिर्फ दो गवाही कराईं.. लापता किशोर का सुराग न लगाने के लिए जो प्रयास होने चाहिए थे, वो नहीं हुए.. सुप्रीम कोर्ट ने इसे पुलिस अफसरों की घोर लापरवाही मानते हुए कड़ी टिप्पणी की जिसके बाद उत्तर प्रदेश का शासन हरकत में आया और 2023 से वहां तैनात तीनों तत्कालीन एसपी के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं.. मामले में अगली सुनवाई 16 नवंबर है.. सुप्रीम कोर्ट ने तब तक जांच अधिकारी तैनात करके तीनों आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ औपचारिक विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है..
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय राहुल कुमार की मौत, CCTV जांच शुरू

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में ट्रैक्टर पलटने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के फुलमलिक स्थित एचएमटी ईंट भट्ठे के समीप हुआ, जहां डाला लगे इंजन सहित ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के फुलमलिक स्थित एचएमटी ईंट भट्ठे के समीप मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। डाला लगा इंजन सहित ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से 18 वर्षीय चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहलोरिया गांव के वार्ड संख्या-9 निवासी अमौ के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। कम उम्र में परिवार के बड़े बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।हादसे की सूचना मिलते ही बलिया के डीएसपी सुबोध कुमार, साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसआई संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी रात में घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्यों की जांच-पड़ताल की।पुलिस टीम ने फुलमलिक स्थित श्याम ईंट भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। इसके अलावा एचएमटी ईंट भट्ठे के मुंशी कैलाश यादव से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई।पुलिस ने दुर्घटना स्थल से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल, ट्रैक्टर किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटा और हादसे की असल वजह क्या थी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल की जांच, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।महज 18 साल की उम्र में राहुल की दर्दनाक मौत ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े बेटे को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बहलोरिया गांव में शोक का माहौल बना हुआ है。 बाइट परिजन
0
0
Report

सासाराम के पंडालों में देवी दुर्गा मूर्ति का अंतिम श्रृंगार जारी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम की मूर्तिकार देवी दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। चुकी विभिन्न मोहल्ले में छोटे-छोटे पंडालो में देवी दुर्गा की पूजा आराधना होती है। ऐसे में सासाराम के बांध रोड में योगेंद्र मूर्ति कला केंद्र में मूर्तिकार रात दिन इसी में लगे हुए हैं। अब जबकि चंद दिन ही शेष है। जब यह तमाम प्रतिमा पूजा पंडालो में नजर आएगी। मूर्ति का अंतिम श्रृंगार चल रहा है। कपड़े पहनाये जा रहे हैं। साथ ही महीन कारीगरी से नेत्र तथा चेहरे को विहंगम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय कलाकार कहते हैं कि दो महीना से लगातार मूर्ति निर्माण चल रही है। अब चुकी दो-तीन दिन ही शेष है। ऐसे में अब प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
0
0
Report

योगेंद्र साव निष्कासित: झारखंड की सियासत में सख्त अनुशासन का नया मोड़

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी के बाद कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन और गठबंधन की मर्यादा के उल्लंघन के आरोप में की है। इस फैसले के बाद झारखंड की सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक बयानबाजी तथा पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। कारण बताओ नोटिस, व्यक्तिगत सुनवाई और अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी ने यह फैसला लिया। इससे पहले भी योगेंद्र साव को अनुशासनहीनता के मामले में निष्कासित किया गया था, लेकिन आश्वासन और खेद व्यक्त करने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था。 कांग्रेस के द्वारा की गई कार्रवाई पर भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी लेते हुए कहा की यह सरकार सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने हेमंत सरकार को दुनिया का सबसे भ्रष्ट सरकार बताया था और यह सच्चाई है। अपने नेता की तरफ से बोले गए सच्चाई से कांग्रेस डर गई कि कहीं उन्हें सत्ता से बाहर निकाल न दिया जाए। सत्ता में बने रहने के दर से उन्होंने अपने पूर्व मंत्री पर कार्रवाई कर दी। भारतीय जनता पार्टी पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि डरपोक लोगों को हर बात में डर दिखता है। भारतीय जनता पार्टी भैंस से पीड़ित है इसीलिए उन्हें इसी तरीके से चीज दिखाई पड़ती है। रही बात कांग्रेस की तो अनुशासन का डंडा चला है जो वाजिब था। हम 20 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के लिए तैयार हैं और उसके लिए ऐसी कार्रवाई जायज है
0
0
Report
Advertisement

भरूच के नेत्रंग CHC में सफाई-व्यवस्था की कमी पर कलेक्टर नाराज; अस्पताल का अचानक निरीक्षण

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ 브્રેકિંગ ભરૂચના નેત્રંગ CHCની નબળી સારસંભાળ જોઈ કલેક્ટર ડૉ. નવનાથ ગવ્હાણે નારાજ થયા મંત્રીના નેತ್ರંગ પ્રવાસને લઇ કલેક્ટરે સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્રની આકસ્મિક મુલાકાત લીધી હોસ્પિટલમાં સફાઈ, લીનન અને સારસંભાળના અભાવ સહિત અનેક ક્ષતિઓ સામે આવી ગંદકી અને અવ્યવસ્થા જોય કલેક્ટરે સ્ટાફને ખખડાવ્યો ટપકતા નળ અને ગંદકીની ભરમાર અંગે તાત્કાલિક તાકીદ કરી આરોગ્ય કેન્દ્રમાં સ્વચ્છતા અને સુવિધાઓ સુવ્યવસ્થિત કરવા સૂચના આપી હોસ્પિટલની કામગીરીમાં બેદરકારી સામે યોગ્ય સુધારા કરવા કલેક્ટરે ભાર મૂક્યો
0
0
Report

भरूच में नवरोत्रि की रात चोर एक ही रात में 5 मकानों के ताले तोड़े

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ બ્રેકિંગ ભરૂચમાં નવરાત્રિની રાત્રે તસ્કરોનો તરખાટ, એક જ રાતમાં 5 મકાનનાં તાળાં તૂટ્યાં નર્મદા બંગ્લોઝ સોસાયટીનાં 4 બંધ મકાનોને તસ્કરોએ બનાવ્યાં નિશાન વહેલી સવારે બાઈક પર આવેલા 3 બુકાનીધારી તસ્કરોએ ચોરીને આપ્યો અંજામ દુબઈ ટેkari વિસ્તારમાં પરિવાર ઉપરના રૂમમાં સૂતો રહ્યું અને તસ્કરોએ નીચેના મકાનમાં કરી ચોરી દુબઈ ટેકરીના મકાનમાંથી 15 તોલા સોનાનાં દાગીના અને રોકડની ચોરી એક જ રાતમાં ₹25 લાખથી વધુની મત્તા ચોરાતાં પોલીસ બેડામાં દોડધામ પોલીસે CCTV ફૂટેજ અને હ્યુમન ઇન્ટેલિજન્સના આધારે તસ્કરોને ઝડપી પાડવા તપાસ તેજ કરી
0
0
Report

कटिहार में म्यांमार बौद्ध स्थापत्य पर दुर्गा पूजा पंडाल, 14 लाख खर्च

Katihar, Bihar:श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति स्थापत्य कला के पंडाल से देगा, पूजा पंडाल के दर्शकों को नया संदेश पंडाल की थीम म्यांमार की बौद्ध स्थापत्य शैली पर आधारित, होगी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा पारंपरिक स्वरूप में विराजमान 120 फीट की ऊँचाई वाले इस पंडाल का लाइटिंग भी आकर्षण का केन्द्र, जो देखने लायक होगा पिछले वर्ष म्यांमार में भूकंप आने कारण से प्रसिद्ध बौद्ध स्थापित शैली से बना हुआ था नुकसान 2008 में भीषण बाढ़ आने कारण से श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति ने आपदा के समय पूजा नहीं किया श्री दुर्गा पूजा समिति प्रत्येक वर्ष लोगों को नया पंडाल और सामाजिक संदेश से लुभाता रहा है मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा पारंपरिक स्वरूप में तीन दशक की इस पूजा परंपरा में समिति ने हर वर्ष कुछ नया और अलग प्रस्तुत करने का प्रयास पंडालों में दिखेगी देश-दुनिया की संस्कृति 18 से लेकर 50 वर्ष तक के 87 लोगों से जुड़ा है क्लब कटिहार में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई है। म्यांमार के बौद्ध मंदिर की तर्ज पर यज्ञशाला का पंडाल सजेगा। इस संबंध समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की पूजा संस्कृति, بھभव्य पंडाल और आकर्षक रोशनी से शहर में आस्था के साथ कला और सांस्कृतिक विरासत का संगम दिखेगा श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति मे इस वर्ष दर्शकों को श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए एक अलग और आकर्षक थीम तैयारी की है। समिति द्वारा म्यांमार के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल के बाहरी स्वरूप और वास्तुशिल्प में बौद्ध स्थापत्य की झलक देखने को मिलेगी। निर्माण पूरा होने के बाद यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है। हालांकि पंडाल की थीम म्यांमार की बौद्ध स्थापत्य शैली पर आधारित होगी, लेकिन इसके भीतर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा पारंपरिक स्वरूप में विराजमान होंगी। श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति के अनुसार, यहां वर्ष 1995 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। करीब तीन दशक की इस पूजा परंपरा में समिति ने हर वर्ष कुछ नया और अलग प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। इस बार बौद्ध स्थापत्य शैली को पंडाल की थीम बनाने का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक उत्सव के साथ एक अलग सांस्कृतिक अनुभव देना है। कटिहार की दुर्गा पूजा पर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की पारंपरिक पूजा संस्कृति और पंडाल निर्माण की कला का प्रभाव लंबे समय से दिखाई देता रहा है। यही वजह है कि यहां हर वर्ष पूजा समितियां अपने पंडालों के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ देश-दुनिया की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। भूटान के बौद्ध मंदिर की तर्ज पर बनेगा यज्ञशाला का पंडाल संस्था के सदस्य विवेक कुमार झाने कहा कि इस वर्ष पंडाल, मूर्ति व भोग के साथ करीब 14 लाख रुपए के आसपास की खर्च रखी गई है। पंडाल को रायगंज और मालदा के कारीगर से तैयार कराया जा रहा है वहीं मूर्ति विमल मजूमदार के द्वारातयार किया जा रहा है। वहीं विमल मजूमदार मूर्तिकार इस क्लब के सदस्य भी है वहीं कटिहार की दुर्गा पूजा की खासियत केवल मां दुर्गा की आराधना तक सीमित नहीं है। यहां पूजा समितियां पंडालों के माध्यम से अलग-अलग विषयों, ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक संदेशों को भी प्रदर्शित करती रही हैं। यही वजह है कि दुर्गा पूजा के दौरान कटिहार की सड़कें केवल पूजा स्थलों तक जाने का रास्ता नहीं रह जातीं, बल्कि पूरा शहर एक खुले सांस्कृतिक मंच का रूप ले लेता है। शाम ढलते ही पंडालों की रोशनी, आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की भीड़ शहर के वातावरण को उत्सवमय बना देता है।
0
0
Report
Advertisement

आकांक्षा दुबे मर्डर केस: HC फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी | भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मर्डर केस | आकांक्षा दुबे के परिवार के वकील, इलाहाबाद हाई कोर्ट के सौरभ तिवारी कहते हैं, यह फ़ैसला हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है और हम इससे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं। हमारी याचिकाओं में उठाए गए कानूनी मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आदेश बहुत छोटा है और इसमें कोई तर्क नहीं दिया गया। चूंकि हमें कोई राहत नहीं मिली और फ़ाइल को रिकॉर्ड में डाल दिया गया है, इसलिए हम इस मामले को आगे ले जा रहे हैं। सबसे पहले, हम आकांक्षा मर्डर केस में हाई कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती देने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। मैंने मृत एक्ट्रेस की माँ से बात की है और हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्य बात यह है कि तस्वीरों में एक्ट्रेस बिस्तर पर बैठी हुई मिली थीं। वहाँ कोई लटकाव नहीं था - न तो आंशिक और न ही पूरा। यह साफ़ है कि या तो उन्हें वहाँ रखा गया था या उनकी हत्या करके उन्हें वहाँ रखा गया था। हाई कोर्ट ने पहले मौखिक रूप से कहा था कि उनकी हत्या की गई थी और फिर उन्हें उस स्थिति में रखा गया था। बहरहाल, हम आदेश का सम्मान करते हैं यह एक न्यायिक फ़ैसला है और हमारे पास कानूनी रास्ता सुप्रीम कोर्ट जाने का है। एक और अहम बात उस व्यक्ति के बारे में है जो आखिरी समय में होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला था: मृत एक्ट्रेस के शरीर पर उसके प्रोफ़ाइल से मेल खाते स्पर्मेटोज़ोआ मिले थे... इससे साफ़ पता चलता है कि रेप हुआ था... FIR के बारे में, हमारा कहना है कि मृत एक्ट्रेस की माँ ने असल में FIR नहीं लिखवाई थी उनका बयान दर्ज करने के बजाय, पुलिस ने ज़बरदस्ती अपना बयान लिख दिया... हाई कोर्ट ने पूछा कि चार्जशीट दाखिल करते समय प्रोटेस्ट पिटीशन क्यों नहीं दायर की गई। उनकी माँ अकेली थीं, तो वह कैसे दायर कर सकती थीं?... कोर्ट के पास केस ट्रांसफर करने की शक्ति है। दूसरे शब्दों में, माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थापित कानूनी सिद्धांत माननीय हाई कोर्ट पर भी लागू होता है... पुलिस ने हाई कोर्ट से एक अहम तथ्य पूरी तरह छिपाया: स्पर्मेटोज़ोआ सैंपल से मिला DNA ब्लड सैंपल से मिले DNA से मेल खाता था
0
0
Report

Rajpurra me Parminder Jhota ki maut par Akali Dal ka gehra shok

Rajpura, Uttar Pradesh:Rajpura: Shiromani Akali Dal de Youth Wing de Qaumi Pardhan vallon Parminder Singh Jhota di maut te doonge dukh da pragatava ਰਾਜਪੁਰा: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਯੂਥ ਵਿੰਗ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੀ ਮੌਤ 'ਤੇ ਡੂੰਘੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਰਾਜਪੁਰਾ, 14 ਅਕਤੂਬਰ (ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ):ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹਲਕਾ ਘਨੌਰ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਨੇ ਇੱਕ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੀ ਮੌਤ 'ਤੇ ਡੂੰਘੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ 'ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਸਾਲ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖ਼ਤਮ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਿਆ ਅਤੇ ਅੱਜ ਵੀ ਸ਼ਰੇਆਮ ਵਿੱਚ ਚਿੱਟਾ ਵਿਕ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਝਿੰਜਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਿੱਟਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਗੋਲ਼ੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਜੋ ਕਿ ਬਹੁਤ ਹੀ ਅਫ਼ਸੋਸਜਨਕ ਅਤੇ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੋਲ਼ੀਆਂ ਚਲਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਦਬਾਇਆ ਨਹੀਂ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਵਿਰੁੱਧ ਜਾਗਰੂਕ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ۔
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top