रामपुर स्वार नगर में बिजली की समस्या को लेकर की हुई मीटिंग
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर स्वार नगर के तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया है। मीटिंग पर ये मुद्दा उठाया गया है कि पूरे स्वार नगर एवं आसपास के इलाकों में बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस समस्या पर चिंता जताई है। वहीं अध्यक्ष अनवर अली ने आरोप लगाया कि मीटर रीडिंग के नाम पर गरीबों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जो गरीबों का शोषण कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
