रामपुर में 15 हजार का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के अजीमनगर थाना पुलिस ने 2018 से फरार 15,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सूचना के अनुसार आरोपी पर फर्जी कंपनी बनाकर 14,30,917 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। वहीं उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और 7 कारतूस बरामद हुए। साथ ही आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह अपराध किया था जिसके चलते उसके खिलाफ 2018 में जनपद रामपुर में 06.11.2018 को मामला दर्ज किया गया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
