244901
रामपुर में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल की सजा
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर की पॉक्सो अदालत ने 26 दिन में फैसला सुनाते हुए 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास और 1 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। हरदोई निवासी आरोपी ने 7 अगस्त को यह अपराध किया था। बदायूं के एक व्यक्ति ने बिलासपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत त्वरित कार्रवाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टावर पर चढ़ी किशोरी: प्रेम प्रसंग की वजह से इलाके में हलचल
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकार प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ी किशोरी, एक माह पहले भी प्रेमी के साथ गई थी वीओ गंगीरी थाना गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकली थी इसके बाद वह बिलोना गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई बताया जा रहा है कि किशोरी का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले भी किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी बुधवार को किशोरी के टावर पर चढ़ने की घटना सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया किशोरी सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन बिलोना गांव में टावर पर पहुंचने के बाद उसके इस कदम की जानकारी सामने आई घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है0
0
Report
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क दिल्लि पहुंचे, Palam एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: POLAND PRIME MINISTER ARRIVES AT PALAM AIR FORCE STATION / VISUALS दिल्ली: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया।0
0
Report
राव तुला राम फ्लाईओवर बंद होने से सुब्रतो पार्क के पास ट्रैफिक जाम
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TRAFFIC JAM WITNESSED NEAR SUBROTO PARK DUE TO CLOSURE OF RAO TULA RAM FLYOVER / VISUALS दिल्ली: रौतुला मार्ग फ्लाईओवर के पास सुब्रतो पार्क के निकट ट्रैफिक जाम लगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: CR पार्क दुर्गा पूजा पंडाल में जलभराव की समस्या
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: WATERLOGGING ISSUE AT DURGA PUJA PANDAL IN CR PARK / PANDAL VISUALS / SAURABH BHARDWAJ (AAP) / TARUN CHAKRABORTY (CR PARK MELA GROUND COMMITTEE MEMBER, DURGA PUJA SAMITI)0
0
Report
Ayodhya में ऐतिहासिक Bharat Milap, HANUMANGARHI मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADESH): HISTORIC BHARAT MILAP CELEBRATION HELD AT HANUMANGARHI TEMPLE PREMISES WITH PARTICIPATION OF SAINTS AND DEVOTEES / VISUALS / MAHANT AWADHESH DAS JI MAHARAJ (BADA BHAKT MAHAL TEMPLE), MAHANT SHASHIKANT DAS JI MAHARAJ (ANJANEYA SEVA SAMITI), NANDLAL GUPTA (ORGANISER, BHARAT MILAP), MAHANT SANJAY DAS JI MAHARAJ (NATIONAL PRESIDENT, SANKAT MOCHAN SENA)0
0
Report
सरल चीजों में खुशी पाने वालों से मैं ईर्ष्या करता हूँ
Noida, Uttar Pradesh:I envy people who know how to have fun with simple things.0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव के पहले चरण की सुरक्षा के साथ मतदान तैयार, बूथों पर दल पहुँचे
Sonkhar Rural, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान दल बूथों पर पहुंचे; पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग March खेड़ली/अलवर। पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत खेड़ली-कठूमर क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल मतदान होगा। मतदान को लेकर police और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मतदान दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। कठूमर विधानसभा क्षेत्र में नवगठित सौखर-खेड़ली पंचायत समिति, कठूमर पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अब सभी की निगाहें कल होने वाले मतदान पर टिकी हैं।0
0
Report
लोहरदगा में मां अंबे की विसर्जन सुरक्षा व्यवस्था के साथdurga पूजा उत्साह
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के विभिन्न तलाब और नदियों में मां अंबे की विदाई दी गई। विदाई से पहले मां दुर्गा की स्तुति की गई। एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया। माता दुर्गा की विदाई से पहले इलाके माता रानी को भ्रमण कराया गया। विदाई से पहले माता से अगले बरस जल्दी आने की कामना की गई। साथ ही भक्तों ने अपने लिए माता से खुशहाली की कामना की।0
0
Report
अरेराज के पंप पर नकली पेट्रोल: सैंपल बदली की आशंका पर प्रशासन की जांच
Motihari, Bihar:मोतिहारी के पेट्रोल पंप पर नकली पेट्रोल मामले को लेकर आज अरेराज में प्रशासन ने कारवाई करते हुए अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा शंभू एंड संस (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, गायघाट, अरेराज-मोतिहारी रोड) का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इसके बाद अरेराज एसडीएम ने एक नोट जारी करते हुए लगभग सभी कुछ ठीक होने का दावा करते हुए निरीक्षण के दौरान पेट्रोल, डीजल, XP95 और ग्रीन डीजल के सैंपल कलेक्ट किए गए, जिन्हें विस्तृत जाँच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेजा जा रहा है। एसडीएम के अनुसार ईंधनों का फिल्टर टेस्ट और स्पेसिफिक डेंसिटी टेस्ट (विशिष्ट घनत्व परीक्षण) किया गया, जो प्रथम दृष्टया सही पाया गया। मापन यंत्र से तेल की माप सही पाई गई तथा प्रारम्भिक भंडार और अवशेष भंडार का मिलान किया गया। यहां तक तो लग रहा है सबकुछ ठीक ठाक है। जांच भी पूरी पारदर्शिता के साथ हुई पर अब जो हम बता रहे हैं उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि जांच के नाम पर ऐसी लापरवाही कोई अधिकारी कैसे कर सकता है?0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में 32 कहारों के साथ दुर्गा शोभायात्रा, कल विसर्जन तय
Munger, Bihar:देर शाम 32 कहारों पर निकली बड़ी दुर्गा की शोभायात्रा, विसर्जन कलदर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, जयकारों से गूंजा शहर। मुंगेर। शहर की प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा बुधवार की देर शाम 32 कहारों पर निकाली गई। मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालалов भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और डंके की थाप के बीच मां दुर्गा के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां के दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा। परंपरा के अनुसार, बड़ी दुर्गा की प्रतिमा को 32 कहारों के कंधों पर रखकर नगर भ्रमण कराया जा रहा है। बड़ी दुर्गा की विसर्जन यात्रा मुंगेर की ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा और आस्था का प्रतीक मानी जाती है। नगर भ्रमण पूरा करने के बाद बड़ी दुर्गा की प्रतिमा गुरुवार को दोपहर दो बजे के बाद विसर्जन के लिए सोझी घाट पहुंचने की उम्मीद है। शोभायात्रा रूटों पर जगह-जगह मां की आरती हर साल की जाती है। हर जगह आरती की तैयारी कर ली गई है। बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा के साथ लोगों का हुजूम चलता है। बड़ी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के बाद निर्धारित क्रमांक के अनुसार शहर की अन्य पूजा समितियों की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। विसर्जन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इधर बड़ी दुर्गा के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है जगह जगह पर लाठी धारी पुलिस जवान को लगाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया की बड़ी दुर्गा की प्रतिमा देर शाम मंदिर प्रांगण से उठ गई है। भीड़ को देखते हुए दंडाधिकारी एवं पुलिस जवान को लगाया गया है। इसके साथ जगह जगह कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिलाधिकारी ने बताया बड़ी दुर्गा का कल दोपहर तक में विसर्जन होगा जिसके बाद अन्य दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। एसपी ने बताया कि दुर्गा विसर्जन को लेकर बिहार पुलिस जवानों को लगाया गया है। उन्होंने बताया की जिले में दुर्गा पूजा की प्रतिमा शांतिपूर्वक विसर्जन हो इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी भ्रम शील करते रहेंगे। साथी ही क्यूआर टीम को भी लगाया गया है।0
0
Report
अवसानेश्वर घाट पर गोमती नदी में कूदी महिला, बेटी ने भी लगाई छलांग लगाने की कोशिश
Banki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में हैदरगढ़-कोठी मार्ग पर अवसानेश्वर घाट स्थित गोमती नदी के पुल पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। मां को नदी में कूदता देख साथ मौजूद उसकी आठ वर्षीय बेटी ने भी पीछे से छलांग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली। घटना के बाद पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नदी में कूदने वाली महिला की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी रामसमुझ रावत की 35 वर्षीय पत्नी सरला देवी के रूप में हुई है। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय बेटा आदित्य और आठ वर्षीय बेटी आंशिका शामिल हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षित बचाई गई बच्ची से पूछताछ की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। गोमती नदी के तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों के मुताबिक, शर्मा देवी बुधवार सुबह ही अपने पति के साथ दिल्ली से घर लौटी थीं। महिला के पिता बाबूलाल रावत ने परिवार में किसी विवाद से इनकार करते हुए बताया कि दो दिन पहले तक फोन पर उनकी बेटी से सामान्य बातचीत हुई थी। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन की बात सामने आई है। बच्ची ने भी माता-पिता के बीच विवाद होने की जानकारी दी है। महिला के पति के मुताबिक, दिल्ली में भी पत्नी ने ऐसा कदम उठाने की चेतावनी दी थी। फिलहाल महिला के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।0
0
Report
डिलीवरी रोबॉट्स हैंडऑफ में संघर्ष कर रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:delivery robots struggle with handoff.0
0
Report
Advertisement
नवानगर पुलिस ने 2 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में नवानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा। माजन कला निवासी जमाहिर लाल शाह और कमलेश कुशवाहा गिरफ्तार। 32 हजार का गांजा और 50 हजार की मोटरसाइकिल जब्त। कुल 82 हजार रुपये की संपत्ति बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज। एसपी षियाज के.एम. के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार। सिंगरौली जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ नवानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो किलोग्राम गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 82 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि माजन कला निवासी दो व्यक्ति निगाही स्थित पटेल होटल के पास गांजा बेचने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने निगाही खदान रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से दो पैकेट में रखा दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी की पहचान जमाहिर लाल शाह (45) और कमलेश कुशवाहा (35), दोनों निवासी माजन कला, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजे की कीमत 32 हजार रुपये और_motorcycle_ की कीमत 50 हजार रुपये आंकी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन और थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दी।0
0
Report
जोधपुर में पारिवारिक विवाद के चलते महिला पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में जुडियो शोरूम के पास बुधवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर हमला करने का मामला सामने आया। महिला ने अपने पति और उसके साथ आए लोगों पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में महिला के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसे बचाने आया उसका बहनोई भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार सुबह पीपाड़ से जोधपुर महिला थाने आई थी। यहाँ पति-पत्नी के बीच काउंसलिंग करवाई गई और 5 नवंबर तक का समय दिया गया था। इसके बाद महिला बलदेव नगर स्थित अपने पीहर चली गई। आरोप है कि कुछ देर बाद उसका पति कुछ लोगों के साथ स्कॉर्पियो लेकर जुडियो शोरूम के पास पहुंचा और महिला को बाहर बुलाकर हमला कर दिया। महिला ने पति पर लोहे की रॉड से पैर पर वार करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने महिला पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन लोगों ने उन्हें रोक दिया। हमलावरों के भागने के दौरान आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो के कांच तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो जब्त कर चालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी में गाड़ी से खिलौने जैसी पिस्टल और धारदार हथियार मिलने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया है। प्रताप नगर सदर के गणेशाराम हेड कांस्टेबल और महेंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई की।0
0
Report
जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में शांति और सौहार्द का संदेश
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: विजयादशमी के अवसर पर जमशेदपुर में माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से हो रहा है. शहर में 499 से अधिक माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन खरकई और स्वर्णरेखा नदी घाटों पर किया जाता है. झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने एग्रीको स्थित आवास के पास सभी दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन देखा. सभी पूजा समितियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर ढोल-नगाड़ा बजाकर उनका अभिनन्दन किया. वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ साकची क्षेत्र में पैदल मार्च किया. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूसों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की. सांसद ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि मां भगवती की प्रतिमाओं को पूरी श्रद्धा और शांति के साथ नदी के विसर्जन स्थल तक ले जाएं. उन्होंने विसर्जन के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया, ताकि पर्व का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हो सके.0
0
Report
Advertisement
