244901
रामपुर में 'यातायात माह' का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई गई
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में "यातायात माह, नवम्बर-2024" का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने किया। इस अवसर पर अम्बेडकर पार्क में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीडवाना में सरपंच प्रतिनिधि के कथित मनमानी पर मारपीट का वीडियो वायरल
Didwana, Rajasthan:डीडवाना - निम्बी जोधा ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि द्वारा कथित मनमानी एवं ग्रामीण से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सरपंच प्रतिनिधि पर कार्यालय स्वयं खोलने और बंद करने, तथा रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। अवकाश के दिन सरकारी कार्यालय में उनकी उपस्थिति पर भी प्रश्न उठाए जा रहे हैं। वीओ - डीडवाना जिले की लाडनूं पंचायत समिति की निम्बी जोधा ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि नवरतन खीचड़ की कथित मनमानी और दबंगई का प्रकरण प्रकाश में आया है। उन पर आरोप है कि वे ग्राम पंचायत कार्यालय को स्वयं खोलते और बंद करते हैं, और उनके साथ एक-दो अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहते हैं। शनिवार को, जो कि एक सरकारी अवकाश का दिन था, पंचायत कार्यालय खुला देखकर ग्रामीण श्रीकृष्ण जब कार्यालय के भीतर पहुंचे, तो सरपंच प्रतिनिधि नवरतन खीचड़ ने उनके साथ मारपीट की और उनका गला दबाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तीव्र गति से प्रसारित हो रहा है। पीड़ित ने निम्बी जोधा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक न तो कोई मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित ने पंचायत रिकॉर्ड के साथ भी छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की है। यह गंभीर घटना पंचायती राज व्यवस्था और सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है कि आखिर छुट्टी के दिन सरकारी दफ्तर के अंदर कौन सी गतिविधियां संचालित हो रही थीं。0
0
Report
गंगा जलस्तर बढ़ने से राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में रुका; आगे रफ्तार के लिए उम्मीद
Naya Chak, Bihar:गंगा के बढ़े जलस्तर ने कोलकाता से वाराणसी जा रहे राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 6 सितंबर से यह आकर्षक क्रूज भागलपुर में गंगा के बीच रुका हुआ है। हालांकि, इस पर सवार विदेशी सैलानी पहले ही क्रूज से उतरकर ट्रेन के माध्यम से पटना रवाना हो चुके हैं। अब क्रूज के आगे बढ़ने का इंतजार है। 5 सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार करने के बाद क्रूज भागलपुर पहुंचा था, लेकिन गंगा का जलस्तर अभी भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आगे बेगूसराय के सिमरिया सेतु को पार करना क्रूज के लिए चुनौती बना हुआ है। क्रूज पर 9 विदेशी और 2 भारतीय सैलानी सवार थे। इनमें ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के पर्यटक भी शामिल थे। जलस्तर की स्थिति को देखते हुए विदेशी सैलानियों को पहले ही ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है। फिलहाल क्रूज भागलपुर में ही रुका हुआ है। संभावना है कि अगले दो से तीन दिनों में गंगा का जलस्तर अनुकूल होने के बाद इसे आगे रवाना किया जा सकता है। क्रूज के आसपास सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार गश्त कर रही हैं। दरअसल, यह राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई महीनों से गंगा के रास्ते बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है। लेकिन भागलपुर और इसके आगे गंगा का बढ़ा जलस्तर फिलहाल इसकी यात्रा में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।0
0
Report
बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए तय किए गए शुल्क से दस रुपए ज्यादा लेने पर बुजुर्ग पहुंचा कोतवाली दी तहरीर
Odera, Uttar Pradesh:बाल कटवाने और सेविंग कराने के तय रुपए से 10 रुपये ज्यादा लेने पर व्यक्ति ने युवक के विरुद्ध कोतवाली में दी तहरीर, कहा कि 40 रुपए में दाढ़ी बनाने और बाल काटने की बात तय हुई थी लेकिन दुकानदार ने 50 रुपये लिए। हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में आज शुक्रवार को एक अजीबोगरीब, रोचक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राठ नगर के चरखारी रोड इलाके में स्थित एक सैलून में बाल काटने और दाढ़ी बनाने वाले नाई ने बाल काटने और दाढ़ी बनाने के एवज में तय हुए 40 रुपये के बजाय 50 रुपये लेने से नाराज एक व्यक्ति ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर जबरन लिए हुए 10 रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। राठ कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव के निवासी व्यक्ति सीताराम बाबा ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि कल गुरुवार की दोपहर को उसने राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में स्थित एक सैलून में अपने बाल कटवाए थे और दाढ़ी भी बनवाई थी। बताया कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने का मेहनताना 40 रुपये तय हुआ था। बताया कि दाढ़ी बनाने और बाल काटने वाले युवक ने तय रकम 40 रुपये से अधिक उससे जबरन 50 रुपये ले लिए। बताया कि उसके 10 रुपए ज्यादा लिए जाने से उसे कष्ट हुआ है। बताया कि जब उसने दुकानदार से 10 रुपये ज्यादा लेने का विरोध किया तो दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता कर उसे धमकी दे डाली। बताया कि आज शुक्रवार को उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर सैलून दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई व दस वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रकरण को संज्ञान में लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के कतरास में अवैध खनन सुरंग धंसने से दो लोगों की मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र अन्तर्गत केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह करीब सात बजे बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अवैध खनन के दौरान दो लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ महिला और पुरुष अवैध सुरंगों में घुसकर कोयला काटने का काम करते थे और बाद में बाइक सवारों के माध्यम से कोयला बेचते थे। इसी दौरान रविवार सुबह अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और दो लोग मलबे में दब गए। हादसे में केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद धनंजय कुमार निवासी की मौत होने की सूचना है। जबकि अन्य 3 लोगों को पहले ही निकला जा चुका है और भी कई लोगो के अंदर दबे होने की बात सामने आ रही ।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदाल और गेंता की मदद से मलबा हटाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में शवों को बाइक पर लादकर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध खनन के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।0
0
Report
रांची में UPSC रक्षा सेवा-NDA परीक्षा, 21 केंद्र, 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू
Ranchi, Jharkhand:संघ लोक सेवा आयोग द्वारा राजधानी रांची में सम्मिलित रक्षा सेवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौ सेना अकादमी की परीक्षा 21 सेंटर में। बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक निषेधाज्ञा लागू। रांची सहित पूरे भारत में संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा सम्मिलित रक्षा सेवा की परीक्षा ली जा रही है। रांची में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं; परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बंस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है जो सुबह 7:00 से लेकर रात 9:00 बजे तक लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी प्रवेश करने लगे हैं0
0
Report
यूसीसी कानून के विरोध में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की मुंबई मीटिंग
Mumbai, Maharashtra:यूसीसी कानून / इस्लाम जिमखाना मीटिंग पूर्णे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी कानून को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ राज्यों में इसे लागू भी कर दिया गया है, तो महाराष्ट्र में इसका ड्राफ्ट विधानसभा में पेश किया गया है。 इसी मुद्दे को लेकर मुंबई के मशहूर इस्लाम जिमखाना में एक अहम बैठक हुई, जिसमें सिर्फ मुस्लिम समुदाय ही नहीं, बल्कि सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। देखिए ये रिपोर्ट。 मुंबई के इस्लाम जिमखाना में यूसीसी को लेकर हुई ये मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। महाराष्ट्र असेंबली में पेश हुए यूसीसी के ड्राफ्ट को अभी कमेटी के पास भेजा गया है, जो इस पर लोगों की राय ले रही है。 बैठक में मौजूद तमाम धर्मों के नुमाइंदों का कहना था कि हर धर्म के अपने अलग-अलग कानून और रीति-रिवाज हैं, और यूसीसी कानून इन सब के खिलाफ है, खास तौर पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ。 इस मीटिंग में फैसला लिया गया है कि 21 लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो सरकार से बात करेगी और अपनी बात रखेगी。 बैठक में ये भी तय हुआ है कि आने वाले वक्त में यूसीसी कानून का सभी मिलकर विरोध करेंगे। नुमाइंदों ने साफ कहा कि अगर इस कानून को जबरदस्ती लागू किया गया, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अल्पसंख्यकों के सभी संगठन मिलकर इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाएंगे。 तो यूसीसी को लेकर विरोध अब तेज होता दिख रहा है। अब देखना ये होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव के लिए 35 क्विंटल मेहंदी
Jaipur, Rajasthan:Anchor--हाथों में मेहंदी शाम को लगेगी, लेकिन उसे पाने की कतार रात से ही लग गई। जयपुर के प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में गणेश चतुರ್ಥी से एक दिन पहले होने वाले सिंजारा महोत्सव की मेहंदी का क्रेज ऐसा है कि श्रद्धालुओं ने देर रात से ही मंदिर के आसपास डेरा डालना शुरू कर दिया। खासकर विवाह कीManोकामना लेकर पहुंचने वाले युवक-युवतियों और उनके परिजनों में इस प्रसाद को लेकर खास उत्साह है। आज गणेशजी महाराज को सिंजारा और मेहंदी अर्पित की जाएगी। पूजा-अर्चना के बाद शाम 7:30 बजे से श्रद्धालुओं को मेहंदी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बार इसके लिए करीब 3500 किलो यानी 35 क्विंटल मेहंदी की व्यवस्था की गई है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव से पहले बप्पा को मेहंदी अर्पित करने की परंपरा करीब दो शताब्दियों पुरानी बताई जाती है। दिलचस्प यह है कि जिस परंपरा की शुरुआत करीब सवा किलो मेहंदी से हुई बताई जाती है, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ वही आयोजन अब हजारों किलो मेहंदी तक पहुंच गया है। इस बार राजस्थान के मेहंदी के लिए प्रसिद्ध सोजत से करीब 35 क्विंटल मेहंदी मंगवाई गई है। बप्पा की इस मेहंदी को लेकर सबसे बड़ी मान्यता विवाह से जुड़ी है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि गणेशजी को अर्पित मेहंदी का प्रसाद हाथों में लगाने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। गणेशजी विघ्नहर्ता हैं, इसलिए अविवाहित युवक-युवतियां विवाह की मनोकामना लेकर यहां पहुंचते हैं। कई परिवार अपने बेटे-बेटियों के लिए मेहंदी लेने आते हैं। मनोकामना पूरी होने पर कुछ नवविवाहित जोड़े अगले गणेशोत्सव में मंदिर पहुंचकर गणेशजी को धन्यवाद देते हैं और विवाह का पहला निमंत्रण भी बप्पा के चरणों में अर्पित करने की परंपरा निभाते हैं। इस परंपरा का बदलता स्वरूप भी दिलचस्प है। मंदिर से जुड़ी जानकारी के अनुसार शुरुआती समय में करीब 1.25 किलो मेहंदी से सिंजारा मनाया जाता था। फिर श्रद्धालु बढ़े तो मेहंदी की मात्रा भी बढ़ती चली गई। अब आंकड़ा 3500 किलो तक पहुंच गया है। यानी शुरुआती मात्रा के मुकाबले करीब 2800 गुना मेहंदी की व्यवस्था की जा रही है। सिंजारा महोत्सव में इस बार एक बदलाव श्रद्धालुओं को भी नजर आएगा। पहले मेहंदी का प्रसाद पत्तों से बने दोनों में दिया जाता था। अब भीड़, स्वच्छता और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिप लॉक पैकिंग में मेहंदी देने की व्यवस्था की जा रही है। इससे श्रद्धालु प्रसाद को आसानी से सुरक्षित घर ले जा सकेंगे।0
0
Report
झारखंड के आर्यभट्ट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, 2500 शिक्षक शामिल
Ranchi, Jharkhand:रांची के आर्यभट्ट सभागार में आज पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 2500 शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य, समर्पण और कार्यकुशलता के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्साह एवं जिम्मेदारी को और मजबूत करना है। समारोह के दौरान शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान और बच्चों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा।0
0
Report
बस्तर में स्वाइन फ्लू के मरीज अचानक बढ़े; एक साथ 4 भर्ती, आइसोलेशन वार्ड बना
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू के मरीजों में एकाएक बढ़ोतरी देखी जा रही है, पहली बार मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू (H1 N1) के एक साथ 4 मरीजों को भर्ती किया गया है, मरीजों की संख्या को देखते हुए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों में 1 मरीज ओड़िसा, 2 जगदलपुर और 1 मरीज कोंडागांव निवासी है, संभावना जताई जा रही है कि स्वाइन फ्लू संक्रमण ओडिशा से बस्तर पहुंचा हो,स्वास्थ्य अमला मरीजों की ट्रैवल और कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुटा हुआ है, हालांकि अब तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बस्तर और ओडिसा के सीमाक्षेत्र में किसी भी तरह का निगरानी दल तैनात नहीं किया गया है ऐसे में बस्तर में स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
3.65 लाख पीएम आवास स्वीकृति, सुशासन का दावा छत्तीसगढ़ में
Begun, Rajasthan:रायपुर पीएम आवास को लेकर सियासत जारी छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया में कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन का दिखाया फर्क पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हाथ में आवास रद्द का पर्चा सीएम विष्णुदेव साय देते नजर आ रहे आवास की चाबी, कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश के जरूरतमंद परिवार मन के हक ला छीन ले गे रिहिस, फेर आज सुशासन के सरकार म गरीब परिवार मन के सपना साकार होवत हे। माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के प्रयास ले प्रदेश ला 3.65 लाख अतिरिक्त पीएम आवास के स्वीकृति मिलिस। अब गांव-गांव म बनत हे पक्का घर, बढ़त हे रोजगार अउ मजबूत होवत हे परिवार मन के भविष्य。 इही तो फर्क हे... कांग्रेस के कुशासन अउ भाजापा के सुशासन म。0
0
Report
कोरबा थाने में रील बनाकर वायरल, कानून का उल्लंघन पर महिला पर कार्रवाई
Korba, Chhattisgarh:एंकर- तस्वीरें और वीडियो बनाने का जुनून आज सोशल मीडिया की दुनिया में आम है... लेकिन कई बार एक वायरल रील कुछ सेकंड में ऐसी मुसीबत खड़ी कर देती है, जिसकी कीमत लंबे समय तक चुकानी पड़ सकती है। कोरबा में भी एक महिला को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक, वायरल होने की चाह और लाइक्स-कमेंट्स की ऐसी सनक चढ़ी की वो ये तक भूल भूल गई कि वो कहां रील बना रही है. जिस थाने में कानून का राज चलता है, उस थाना परिसर को उसने रील का सेट बना डाला और —“आज जेल होई... कल बेल होई...” गाने पर थाना परिसर में बैक टू बैक रील बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। रील वायरल हुई तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो लाइक्स और व्यूज का नशा उतर गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर महिला को अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगनी पड़ी। मामला कोरबा की कोतवाली थाना परिसर का है. बताया जा रहा है कि करीब सप्ताह भर पहले महिला किसी प्रकरण के सिलसिले में कोतवाली पहुंची थी। इसी दौरान उसने थाना परिसर में फिल्मी गाने “आज जेल होई, कल बेल होई” पर बैक टू बैक वीडियो बनाए। उस वक्त शायद महिला को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि कुछ सेकंड की ये रील आगे चलकर उसके लिए परेशानी का सबब बन जाएगी। शुक्रवार की शाम महिला ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा। फिर शुरू हुआ कमेंट्स का सिलसिला... किसि ने इसे पुलिस और कानून व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठाए, तो किसी ने थाना परिसर में रील बनाने को लेकर आपत्ति जताई। कमैंट्स में लोगों का कहना था कि जिस थाना परिसर में लोगों की शिकायतें दर्ज होती हैं, जहां कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई होती है, उसी जगह को रील बनाने के लिए इस्तेमाल करना आखिर कितना उचित है؟ वायरल वीडियो की चर्चा पुलिस तक भी पहुंची। मामले को कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने गंभीरता से लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी। दरअसल ये सिर्फ एक महिला की रील की कहानी नहीं है, ये उस रील कल्चर की तस्वीर है, जहां कुछ सेकंड का वीडियो बनाने के लिए लोग कभी-कभी जगह, परिस्थिति और उसकी गंभीरता तक भूल जाते हैं। वायरल होने की चाह में बनाई गई रील कुछ पल के लिए भले ही व्यूज और कमेंट्स दिला दे लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले यह सोचना जरूरी है कि कैमरा बंद होने के बाद उस रील का असर आपकी असली जिंदगी पर क्या पड़ेगा। क्योंकि रील में भले ही “आज जेल होई, कल बेल होई” के बोल हों...लेकिन असली जिंदगी में कानून कोई रील नहीं, बल्कि हकीकत है।0
0
Report
भलुअनी हत्याकांड:दो गिरफ्तार ,पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली एक घायल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में हुए मनीष सिंह उर्फ मोनू की हत्या के मामले में आरोपी चाइना अंसारी की रविवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दरोगा का रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मनीष सिंह हत्याकांड में चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ के बाद पुलिस टीम लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान चाइना अंसारी ने पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल पहले ही बरामद किया जा चुका था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी द्वारा छीना गया दरोगा का रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि भलुअनी कस्बे में मनीष सिंह उर्फ मोनू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि मृतक ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
Advertisement
BRICS Summit: वैश्विक विकास के लिए सहयोग पर चर्चा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:BRICS Summit कार्यक्रम 9:55 AM — BRICS सदस्य देशों, पार्टनर देशों और Outreach Invitees के नेताओं का भारत मंडपम पहुंचना. 10:35 AM — सभी नेताओं का Official Group Photograph. 10:50 AM — मुख्य Open Session शुरू। मुख्य विषय: "Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth"। इस सत्र में वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा और सतत विकास पर चर्चा होगी। PM मोदी — 13 सितंबर Bilateral Schedule 2:30 PM कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव 3:00 PM फ़िलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 3:30 PM मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 4:10 PM दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 4:40 PM बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये 5:10 PM नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा 5:40 PM यूगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो0
0
Report
भिवंडी: सीसीटीव्ही में कैद कार चालक ने किया हिट-एंड-रन, दो घायल
Thane, Maharashtra:भिवंडीच्या कामतघर भाग्यनगर परिसरात हिट अँड रनची धक्कादायक घटना घडली आहे. शुक्रवारी मध्यरात्री भरधाव कारने दुचाकीला उडवल्याने दोन तरुण जखमी झाले असून कार चालक पसार झाला आहे. ही घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे. भाग्यनगर गेटसमोर एका भरधाव कारने दुचाकीस्वाराला जोरदार धडक दिली. या धडकेत दुचाकीवरील राजू गोलर आणि सोहेल शेख हे दोघे जखमी झाले आहेत. सोहेलची प्रकृती गंभीर असल्याची माहिती आहे. अपघातानंतर कार चालकाने घटनास्थळावरून पळ काढला. स्थानिकांनी जखमींना हॉस्पिटलमध्ये दाखल केले. या प्रकरणी शहर पोलिसांनी कार चालकाविरोधात गुन्हा दाखल केला असून सीसीटीव्हीच्या आधारे आरोपीचा शोध सुरू आहे.0
0
Report
कुरुक्षेत्र भाजपा की नई जिला टीम का सम्मान, 23 पदाधिकारी शामिल
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र::- कुरुक्षेत्र जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त जिला भाजपा टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया, जila भाजपा अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई टीम का गठन किया गया है। जिला टीम में कुल 23 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनमें पांच महिलाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का प्रावधान है और इसी को ध्यान में रखते हुए टीम में महिलाओं को उचित स्थान दिया गया है। इसके साथ ही संगठन में युवाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष साहिल सुधा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें संगठन की मुख्यधारा में जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह प्रदेश यूथ प्रधान के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। अब जिला भाजपा की मेन बॉडी में जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी या आदेश दिया जाएगा, उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।0
0
Report
Advertisement
