थाना स्वार में चोरी के अभियुक्त की गिरफ्तारी, 80000 रुपये की चोरी का मामला
Rampur, Uttar Pradesh:07 सितंबर 2024 को थाना स्वार में 80000 रुपये की चोरी का मामला दर्ज किया गया, जिसमें श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर से गल्ला तोड़कर चोरी की गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान अभियुक्त माजिद मोहम्मद और सम्मी उर्फ वसीरा का नाम सामने आने पर 23 सितंबर 2024 को माजिद को लक्ष्मी स्टोर के पास से 2850 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में माजिद ने 12000 रुपये की चोरी की बात स्वीकार की, जिसमें उसका हिस्सा 6000 रुपये था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिशन शक्ति 6.0 में महोबा की छात्रा प्रांशी बनीं एक दिन के पुलिस क्षेत्राधिकारी
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत कक्षा 7 की छात्रा प्रांशी को एक दिन का प्रतिकात्मक पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया। सीओ बनी प्रांशी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उन्होंने निस्तारण करने के सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों आवश्यक निर्देश दिए गए। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली,जनसेवा के दायित्वों तथा जनसमस्याओं की प्रति सम्वेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व की भावनाओ से परिचित कराया गया। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ने बाली छात्रा प्रांशी को एक दिन का पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया। सीओ बनी प्रांशी ने सर्व प्रथम फरियादियों की समस्याएं सुनी और जनसुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं को शीध्र निस्तारण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निदेश दिए। प्रांशी आगे चलकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बनना चाहती है और वह अपने कार्यक्षेत्र में बहुत बदलाव लाने का प्रयास करेगी। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकान्त गौड़ कहते है कि छात्रा को पुलिस की वर्दी के बारे में अवगत कराया गया इसके अलावा पुलिस विभाग के क्या कर्तव्य होते है उसके बारे में रूबरू कराया गया है। बाइट-प्रांशी (सीओ बनी छात्रा) बाइट-रविकान्त गौड़ (सीओ सिटी)कन्नौज: पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत और दो घायल
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज: आगरा से कन्नौज आते समय एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व सांसद और राज्य मंत्री कैलाश राजपूत सहित भाजपा नेता पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया।
यह घटना सकरावा थाना क्षेत्र की है जहां अनियंत्रित होकर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई.
