229203
हमीर मऊ गांव की महिलाओं ने एक महिला पर 18 लख रुपए हड़पने का लगाया आरोप
Bahai, Uttar Pradesh:गदागंज के कोलवा हमीरमऊ गांव की महिलाओं ने गदागंज थाने में पहुंचकर आरोप लगाया कि हम लोगों को गुमराह कर बंधन बैंक बजाज आदि छोटी-छोटी बैंकों से किसी से एक लाख किसी से 1,20,000 करके हर बैंकों से पैसे निकलवा लिए। हम लोगों को पैसे नहीं दिए।महिलाओं ने बताया कि गदागंज थाने पर फूल कली नाम की महिला के खिलाफ शिकायत की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जबलपुर में गणेश स्थापना पर्व: महंगाई के बावजूद आस्था का उफान
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में गौरी पुत्र गणेश की स्थापना का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है लोग अपने घरों में विघ्नहर्ता मंगल कर्ता की मूर्ति विराजने के लिए ले जा रहे हैं दुकानदारों का कहना है कि इस बार महंगाई का असर त्योहार पर जरूर देखने को मिल रहा है। लेकिन इसके बाद भी आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा है लोग अपने घरों में गौरी पुत्र गणेश को विराजने के लिए ले जा रहे हैं इसी मंगल कामना के साथ कि भगवान गणेश उनके जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाएं और उनका जीवन खुशहाल बना रहे। जबलपुर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के लिए जगह-जगह मूर्तिकारों ने दुकान लगाई हैं और श्रद्धालु भगवान गणेश को अपने घर में स्थापना करने के लिए ले जा रहे हैं सबकी यही सोच है कि भगवान गणेश देश में सुख शांति और समृद्धि लाएं और किसी भी प्रकार के कष्ट जीवन में ना हो0
0
Report
पश्चिम बंगाल के मदरसे बंदी पर मौलाना बरेलवी ने तालिबानी आदेश कहा
Bareilly, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में मदरसा को बंद करने के फैसले पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे तालिबानी आदेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसा किसी भी तरह से आज संवैधानिक नहीं है और इन्हीं मदरसों ने आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि सरकार को अपने इस फैसले पर एक बार फिर पुनर्विचार करना बेहद जरूरी है।0
0
Report
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Dhanha, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली गांव में एचडीएफसी बैंक के समीप रविवार रात करीब 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सूरज (22) पुत्र बधूराम और नीतीश (19) पुत्र अमरनाथ, निवासी पीपरदेउवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से परतावल से महराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेमरा चंद्रौली में एचडीएफसी बैंक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदकर भाजपा अध्यक्ष ने स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा दिया
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदकर भाजपा अध्यक्ष ने स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा दिया0
0
Report
DUSU चुनाव: समर्थ बैनीवाल की बगावत से बदला समीकरण
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के DUSU चुनाव में इस बार मुकाबला सिर्फ ABVP और NSUI के बीच नहीं है। बल्कि NSUI के पुराने छात्र नेता समर्थ बैनीवाल ने ही अपनी पूर्व छात्र राजनीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कभी NSUI के बैनर तले छात्रों की आवाज उठाने वाले समर्थ अब आजाद उम्मीदवार के तौर पर अध्यक्ष पद की ताल ठोक रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बार चुनावी मैदान में एक ऐसा चेहरा चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जो कभी NSUI की छात्र राजनीति का मजबूत चेहरा माना गया था। नाम है समर्थ बैनीवाल... जो अब NSUI के बैनर तले नहीं, बल्कि आजाद उम्मीदवार के तौर पर DUSU अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। समर्थ बैनीवाल ने NSUI के साथ रहते हुए कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई। छात्रों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने से लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के विरोध तक... समर्थ लगातार छात्र हित के मुद्दों पर प्रदर्शन करते नजर आए। लेकिन अब वही समर्थ बैनीवाल चुनावी मैदान में अपनी पूर्व पार्टी से अलग खड़े हैं। समर्थ बैनीवाल का कहना है कि उनका मकसद NSUI का विरोध करना नहीं है... बल्कि छात्रों के उन मुद्दों को उठाना है, जिन्हें लेकर वह लंबे समय से संघर्ष करते रहे हैं। समर्थ का दावा है कि उन्हें NSUI से जिन उम्मीदों के साथ जोड़ा गया था, वे उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। ऐसे में जिन छात्रों ने उन पर भरोसा जताया है, उनका विश्वास टूटे नहीं... इसी वजह से उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर DUSU अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया। अब बड़ा सवाल ये है कि समर्थ बैनीवाल की ये बगावत DUSU चुनाव का समीकरण कितना बदल पाएगी? क्योंकि मुकाबला सिर्फ ABVP और NSUI के बीच नहीं रह गया है। एक तरफ ABVP का संगठनात्मक नेटवर्क है। दूसरी तरफ NSUI का अपना चुनावी आधार. और इनके बीच NSUI से अलग होकर मैदान में उतरे समर्थ बैनीवाल हैं। समर्थ के सामने चुनौती बड़ी है... क्योंकि उन्हें न सिर्फ अपने पुराने संगठन के खिलाफ छात्रों का समर्थन जुटाना होगा, बल्कि ABVP और NSUI जैसे मजबूत छात्र संगठनों को भी चुनावी मैदान में मात देनी होगी। अब देखना होगा कि छात्रों के बीच समर्थ बैनीवाल की व्यक्तिगत पकड़ और उनके मुद्दों की राजनीति कितना असर दिखाती है। DUSU की जंग में इस बार मुकाबला दिलचस्प है... और नतीजे बताएंगे कि छात्रों का भरोसा संगठन के साथ है या उम्मीदवार के साथ।0
0
Report
योगी सरकार के मिशन शक्ति से महिलाएं सुरक्षित, स्कूल-ऑफिस में सुरक्षित माहौल
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बनने के बाद से ही लगातार महिलाओं के लिए तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें मिशन शक्ति के कार्यक्रम के तहत तमाम स्कूलों में और तमाम ऑफिसेज में भी महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जा रहा है। महिलाएं आज अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं उन्हें देर रात काम करने में कोई भी दिक्कत नहीं होती है इसके साथ-साथ घर से आने और जाने में भी उनको रात में अब डर का सामना नहीं करना पड़ता है0
0
Report
Advertisement
राशिद अल्वी का दावा: UCC से बेरोजगारी और दाम घटेंगे? राजनीतिक बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "क्या UCC से आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी? क्या UCC से बेरोजगारी खत्म हो जाएगी? क्या UCC से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी? आप 21 राज्यों में UCC लागू करेंगे। UCC का मतलब है सिविल कोर्ट के अंदर यूनिफॉर्मिटी आनी चाहिए। आज हिंदुओं का, मुसलमानों का, क्रिश्चियन का पर्सनल कानून है। आप उन कानूनों को 21 जगह बना देंगे। यह एक ज़िद है मुसलमानों के खिलाफ..."0
0
Report
रियासी में मिनी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 17 घायल—राहत कार्य शुरू
Noida, Uttar Pradesh:रियासी में दर्दनाक सड़क हादसा, मिनी बस खाई में गिरी; दो की मौत, 17 घायल रियासी। जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सियासी से बकल की ओर जा रही एक मिनी बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय मिनी बस में कुल 19 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए。 हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस तथा संबंधित बचाव दल को भी सूचित किया गया। घायलों को तत्काल खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रियासी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है。 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिनी बस सियासी से बकल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की。 हादसे में दो यात्रियों की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, घायल यात्रियों का जिला अस्पताल रियासी में उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, घायलों की वास्तविक स्थिति और मृतकों की पहचान के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है。 पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर वाहन के चालक द्वारा नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से हादसे की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।0
0
Report
मुरैना के नायकपुरा में तीन भाइयों के घरों से सोना-नकदी चोरी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - नायकपुरा गांव में चोरों का धावा, तीन भाइयों के घरों से जेवर-नकदी चोरी。 मकान के पीछे से छत पर चढ़कर वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद मौके पर पहुँच गई पुलिस。 मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम नायकपुरा स्थित हरी सिंह का पुरा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने एक ही परिवार के तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद राशि लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए。 फरियादी दीना सिंह पटेल के अनुसार, चोर मकान के पीछे की ओर से चढ़कर घर में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि चोरों ने बगल की दीवार का सहारा लेकर मकान में प्रवेश किया और अलग-अलग कमरों में चोरी की। एक ही परिवार के तीन भाइयों के घरों से जेवरात और नगदी चोरी होने की बात सामने आई है। सुबह जब परिवार के लोगों को घर में सामान बिखरा मिला और जेवर व नगदी गायब मिले तो उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर घटना की जानकारी जुटाने लगे। घटना की सूचना सरायछौला थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा चोरी गए सामान और नगदी का विवरण जुटाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय हुई इस वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब मकान के आसपास के रास्तों और संभावित आने-जाने वाले स्थानों की जांच कर रही है। चोरी की पूरी वारदात में कितने जेवरात और कितनी नगदी चोरी हुई है, इसका वास्तविक आंकड़ा परिवार द्वारा सामान की जांच पूरी करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है。0
0
Report
Advertisement
चिंतामण गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी उत्साह: भक्तों की लंबी कतार, भोग 1.25 लाख लड्डुओं
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन गणेश चतुर्थी के मौके पर उज्जैन के प्राचीन चिंतामण गणेश मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान चिंतामण गणेश के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कोई फूल लेकर आया है तो कोई प्रसाद और दुर्वा चढ़ाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहा है। मान्यता है कि चिंतामण गणेश मंदिर में एक ही प्रतिमा में गणेश जी के तीन स्वरूप विराजमान हैं। यहां भगवान चिंतामण गणेश को चिंता दूर करने वाला, सिद्धिविनायक को कार्य सिद्ध करने वाला और इच्छामन गणेश को मनोकामनाएं पूरी करने वाला माना जाता है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, इस मंदिर का संबंध रामायण काल से भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण ने यहां भगवान गणेश की पूजा की थी। इसके बाद से ही भगवान को चिंतामण गणेश के नाम से जाना जाने लगा। गणेश चतुर्थी के मौके पर सुबह अभिषेक, पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को 1 लाख 25 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। खास बात ये है कि गणेश चतुर्थी पर सिर्फ उज्जैन ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश और पुणे से आए भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर भगवान से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। गणेश चतुर्थी के इस पर्व पर पूरा चिंतामण गणेश मंदिर गणपति भक्ति में डूबा नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहने की उम्मीद है।0
0
Report
भिलाई के सूर्या टीआई मॉल स्पा सेंटर पर पुलिस छापेमारी; 7 युवतियां बाउंड ओवर
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के जुनवानी स्थित सूर्या टीआई मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस की टीम ने औचक छापेमारी की गई यह दरअसल मॉल में संचालित 6 स्पा सेंटर पर देर रात पुलिस अचानक पहुँची और स्पा के अंदर जांच पड़ताल की इस जांच में लगभग 20 पुलिस के जवान और सीएसपी सहित 3 टीआई भी मौजूद थे जांच के दौरान सेंटर के भीतर युवतियाँ मौजूद मिलीं पुलिस ने मौके से 7 युवतियों पर बाउन्ड ओवर की कानूनी कार्रवाई भी की हालांकि, तलाशी और शुरुआती जांच के दौरान मौके से किसी भी प्रकार के अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि नहीं हुई मामले पर सीएसपी ने निशांत पाठक ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं की जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
कपिल मिश्रा: दिल्ली में 1000 जनसुविधा केंद्र, सैनिटरी नैपकिन मुफ्त — मंत्री का बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KAPIL MISHRA (DELHI MINSITER) ON ‘ JAN SUVIDHA PARISAR’ /SEWA PAKHWADA & SEWA SANKALP ABHIYAN / RAHUL GANDHI'S VEILED JIBE AT BRICS DINNER MENU दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "यहां अत्याधुनिक जनसुविधा परिसर का निर्माण किया गया है। इसमें पुरूषों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यहां सैनिटरी नैपकिन की व्यवस्था की गई है और इसका निशुल्क इस्तेमाल सभी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छ भारत मिशन है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि 1000 स्थानों पर ऐसे अत्याधुनिक जनसुविधा परिसर बनाए जाएंगे।"0
0
Report
Advertisement
रेआसी (जम्मू-कश्मीर) में मिनी बस पलटी: बाटलगला टनल के पास दो मृत, तीन घायल
Noida, Uttar Pradesh:REASI (J&K): TWO KILLED, THREE INJURED AS MINI-BUS OVERTURNS NEAR BATALGALA TUNNEL; INJURED SHIFTED TO A NEARBY HEALTH FACILITY FOR TREATMENT.0
0
Report
18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान नरेंद्र मोदी की विश्व नेताओं से बातचीत की अनदेखी तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BRICS SUMMIT 2026/ UNSEEN VISUALS OF PRIME MINISTER NARENDRA MODI'S INTERACTION WITH WORLD LEADERS DURING THE 18TH BRICS SUMMIT HELD AT BHARAT MANDAPAM (SOURCE: DD) नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व नेताओं के साथ बातचीत की कुछ अनदेखी तस्वीरें।0
0
Report
मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की तेरहवीं, बेटी राखी बांधती थी
मेरठ मेरठ में कुत्ते की तेरहवीं, पसंद के लड्डू भी बनवाएः मालिक बोला-12 साल साथ रहा, बेटी राखी बांधती थी; जहां जन्मा, वहीं दफनाया मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ कि तीन दिन तक घर में खाना नहीं बना। रविवार को परिवार ने टफ्फू की इंसानों की तरह तेरहवीं की। सुबह हवन के बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों को प्रसाद बांटा गया। करीब 12 साल से परिवार का हिस्सा रहे टफ्फू को शुक्रवार, 11 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर खो दिया था। बेटी ने रखा था नाम, 12 साल से राखी बांधती थी रायबरेली निवासी सुनील यादव पिछले 16 साल से मेरठ में रह रहे हैं। वह डीएन इंटर कॉलेज में माली हैं। परिवार में पत्नी सुनीता, 18 साल की बेटी वर्षा और 17 साल का बेटा शिवम है। करीब 12 साल पहले इसी कॉलेज में एक देसी नस्ल की डॉग ने टफ्फू को जन्म दिया था। सुनील उसे अपने साथ घर ले आए। धीरे-धीरे टफ्फू परिवार का हिस्सा बन गया। वह घर के हर सदस्य की आवाज पहचानता था। कौन अपना है और कौन बाहर का, यह भी समझता था। सुनील ने बताया कि उनकी बेटी वर्षा ने ही डॉग का नाम टफ्फू रखा था। वर्षा उसे अपना भाई मानती थी और पिछले 12 साल से हर रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधती थी। इस बार भी उसने टफ्फू को राखी बांधी थी। परिवार में किसी का जन्मदिन या त्योहार होता तो टफ्कू भी उस खुशी का हिस्सा बनता था। वर्षा का कहना है कि उसका एक भाई शिवम है और दूसरा टफ्फू था। शिवम के लिए भी टफ्फू बचपन का साथी था। 12 साल के दौरान दोनों ने साथ काफी समय बिताया। परिवार के किसी सदस्य के आने-जाने पर टफ्फू अपनी प्रतिक्रिया देता था और सभी को पहचानता था। बाइट वर्षा0
0
Report
Advertisement
