229001
रायबरेली में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मामले में आरोपी था। अभियुक्त के पास से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया गया है। अभियुक्त खीरी जनपद का निवासी है। उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा की सक्रियता के कारण अभियुक्त को पकड़ा गया। हरचन्दपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्जी फसल बीमा मामला: टोंक-जयपुर के 5 किसानों के खिलाफ FIR की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:5 किसानों ने फर्जी फसल बीमा करवाया, अब होगी FIR - कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़े पर दिखाई सख्ती, टोंक और जयपुर के 5 किसानों के विरुद्ध दर्ज होगी FIR, - कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने दिए निर्देश, ई-मित्र संचालकों व किसानों के विरुद्ध होगी FIR जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जी बीमा पॉलिसी बनाए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में कृषि विभाग ने अब दोषी ई-मित्र संचालकों और किसानों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। जयपुर और टोंक जिले के 5 किसानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। दरअसल खरीफ 2026 के लिए टोंक जिले की मालपुरा तहसील और जयपुर जिले की शाहपुरा तहसील में फर्जी फसल बीमा कराने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसकी जांच में शिकायत सही पाई गई है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने फर्जीवाड़ा करने वाले टोंक की मालपुरा तहसील के 3 किसानों और जयपुर के शाहपुरा के 2 किसानों के विरुद्ध एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। जांच में सामने आया है कि भूमि रिकॉर्ड में फेरबदल कर फर्जी बीमा पॉलिसी बनाई जा रही थी। बिना खातेदार की जानकारी के बटाईदार के रूप में बीमा करवाया जा रहा था। एक ही खसरा पर अनेक पॉलिसी जारी की जा रही थीं। खसरे के वास्तविक क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्र पर बीमा करवाया जा रहा था। साथ ही वास्तविक बोई गई फसल के बजाय दूसरी फसल का बीमा करवाया गया था। विभाग का मानना है कि इस तरह का संगठित फर्जीवाड़ा किसानों और अन्य जुड़े हुए सम्बंधित लोगों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। इनके विरुद्ध होगी FIR - टोंक की मालपुरा तहसील के किसान मुकेश सैनी - सीताराम सैनी और फूलचंद के विरुद्ध कराई जाएगी FIR - जमाबंदी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और गैर ऋणी किसान होने के चलते FIR - जयपुर के शाहपुरा के किसान दीपक सैनी - महिला किसान विनीता सैनी के विरुद्ध होगी FIR - सीएससी (ई-मित्र) संचालक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज होगी कृषि विभाग की चेतावनी कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए कृषि विभाग दृढ़ संकल्पित है। फर्जी पॉलिसी जारी करने में शामिल ई-मित्र संचालकों, सहयोगी किसानों, सक्रिय दलालों, बीमा कंपनी के कर्मचारियों तथा वित्तीय संस्थाओं के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यदि किसी विभागीय कर्मचारी की संल्दता पाई गई तो उसके विरुद्ध भी एफआईआर कराने के साथ ही कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस तरह पकड़ी जाएगी गड़बड़ी इस बार कृषि विभाग ने कृषि बीमा पॉलिसी के साथ फार्मर आईडी को अनिवार्य किया है। बीमा पॉलिसी को ई गिरदावरी से लिंक किया गया है। इससे फर्जीवाड़ा करने वालों की तुरंत पहचान हो जाएगी। साथ ही ऐसे सभी किसान जिन्होंने कृषि लोन नहीं लिया है, तथा फसल बीमा कराया है तो उन सब मामलों की गहनता से जांच की जाएगी। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने सभी ई-मित्र संचालकों, किसानों, दलालों, बीमा कर्मचारियों और वित्तीय संस्थाओं को आगाह किया है कि यदि किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा पाया गया तो संबंधित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई से कोई नहीं बच पाएगा।0
0
Report
स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर: बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा पर जानकारी
Dholpur, Rajasthan:विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को कानूनों की दी जानकारी सरमथुरा (धौलपुर) सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सरमथुरा की ओर से किड्स ब्राइट विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया। विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की असहज स्थिति होने पर जागरूक रहने और उचित व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार गर्ग सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।0
0
Report
राजन सिंह की हत्या: नशे में दरवाजा खटखटाने पर छप्पड़ में फेंकी गई लाश
Tarn Taran Sahib, Punjab:राइस मिल में काम करता था राजन, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; तीन के खिलाफ एफआईआर Tarar taran के गांव Bala chak में एक युवक के नौ दिन से लापता होने का मामला उस समय सनसनीखेज बन गया, जब उसकी लाश गांव के एक छप्पड़ से बरामद हुई। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी राजन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि नशे की हालत में गलती से एक घर का दरवाजा खटखटाना राजन को इतना भारी पड़ा कि आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे छप्पड़ में फेंक दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के चचा महेंद्र सिंह और भाई दीपक सिंह ने बताया कि वह राजन के साथ Bala Chakk के नजदीक स्थित एक राइस मिल में काम करते हैं और गांव में किराये पर रहते हैं। 9 अगस्त की शाम छुट्टी के बाद राजन और उसके साथ काम करने वाले दोस्तों ने बाहर पार्टी की। इसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन राजन वापस नहीं पहुंचा। परिजनों और साथियों ने देर रात तक उसकी तलाश की और गांव में लोगों से पूछताछ करने के साथ पुलिस को भी शिकायत दी। इसी दौरान उन्हें कथित तौर पर पता चला कि 9 अगस्त की रात राजन ने नशे की हालत में गलती से गांव के रहने वाले सुखदेव सिंह के घर का दरवाजा खटखटा दिया था। आरोप है कि इससे गुस्साए सुखदेव सिंह और उसके बेटे जसपाल सिंह ने बेसबॉल से राजन की बुरी तरह पिटाई की और बाद में उसे छप्पड़ में फेंक दिया। दीपक सिंह के मुताबिक, जब वह अपने साथियों के साथ सुखदेव सिंह की दुकान पर राजन के बारे में पूछने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी की और जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद सोमवार को सुखदेव सिंह के घर के बाहर स्थित छप्पड़ से राजन की लाश बरामद हुई। घटना के बाद से सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। थाना सिटी के कार्यकारी प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों की तस्वीर और साफ होने की बात पुलिस ने कही है।0
0
Report
Advertisement
पंजाब: Outsource कर्मचारियों के लिए बिल पेश, 2800 को लाभ, 38648 इंतजार
Anandpur Sahib, Punjab:ਆਊਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਬਿੱਲ ’ਤੇ ਕਪਿਲ ਮਹਿੰਦਲੀ ਨਾਲ ਖ਼ਾਸ ਗੱਲਬਾਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਇਸ ਨਾਲ ਲਗਭਗ 2800 ਆਊਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਲਾਭ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਹੈ, ਪਰ 38,648 ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਉਡੀਕ ਅਜੇ ਵੀ ਬਰਕਰਾਰ ਘਰ ਮੰਜ਼ੂਰੀ ਦੇਣ ਦੇ ਨਾਲ ਕੱਟ-ਆਫ਼ ਡੇਟ ਵੀ ਤੁਰੰਤ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਆਊਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਸਬੰਧੀ ਬਿੱਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣ ਦਾ ਕਪਿਲ ਮਹਿੰਦਲੀ ਨੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਇਸ ਨਾਲ ਲਗਭਗ 2800 ਆਊਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਲਾਭ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਹੈ, ਪਰ 38,648 ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਉਡੀਕ ਅਜੇ ਵੀ ਬਰਕਰਾਰ ਹੈ। ਕਪਿਲ ਮਹਿੰਦਲੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਸਮੇਂ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਉਡੀਕ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਦੀ ਹੈ, ਕਿਉਂਕਿ ਹਾਲੇ ਇਹ ਸਥਿਤੀ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਕਿ ਕਿਹੜੇ ਵਰਕਰ ਇਸ ਦੇ ਦਾਇਰੇ ਵਿੱਚ ਆਉਣਗੇ। ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵਰਗ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਲਈ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕਪਿਲ ਮਹਿੰਦਲੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 14-15 ਸਾਲ ਦੇ ਲੰਬੇ ਅਰਸੇ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਊਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਪਰ ਇਹ ਸੁਣਵਾਈ ਅਜੇ ਅਧੂਰੀ ਹੈ।0
0
Report
बागनाधार माइन में भूस्खलन, 3 लापता, रेस्क्यू जारी
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बागनाधार माइन में पहाड़ी दरकी, 3 लोग लापता, रेस्क्यू जारी 3 लोग लापता: बागनाधार mining में पहाड़ी का भूस्खलन से तीन डंपर मलबे में दब गए. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन मलबे और कोहरे बारिश के कारण दिक्कत. सिरमौर के खनन क्षेत्र बागनाधार में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसककर नीचे आ गिरा. तीन भारी डंपर और एक एलएनटी मशीन चपेट में आए. मौके पर मौजूद मजदूर और ड्राइवर के बारे में विस्तृत पुष्टि नहीं. बरसाती मौसम में खदान पर काम चल रहा था; भूस्खलन का दूसरा कारण अवैज्ञानिक खनन माना जा रहा है. शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने स्थानीय विधायक और उद्योग मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है. प्रशासन ने रेस्क्यू और जांच शुरू कर दी है. एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है. डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि पहाड़ी से गिरते मलबे और भारी पत्थर रेस्क्यू में बाधा बन रहे हैं; जल्द से जल्द बचाव संभव होगा.0
0
Report
स्क्रैप से बना 8 फीट शंकर प्रतिमा: सिवनी के मठ मंदिर में आकर्षण
Seoni, Madhya Pradesh:श्रावण मास के अवसर पर सिवनी नगर के प्राचीनतम मठ मंदिर परिसरों में स्क्रैप को एकत्रित कर करीब 8 फीट ऊंची और 5 क्विंटल बजनी अष्टधातु से भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा को बनाने में लगभग तीन माह का वक्त लगा और कलाकार विक्की कश्यप और उसके साथियों ने इसे तैयार किया है। इस प्रतिमा में सोना चांदी पीतल तांबा लोहा स्टील जस्ता और रंग का उपयोग किया गया है। इस प्रतिमा को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और इन कलाकारों की इस कलाकारी की सराहना कर रहे हैं। भगवान शिव की न सिर्फ पूजा अर्चना की जा रही है बल्कि उनके साथ सेल्फी भी ली जा रही है। गौरतलब है कि कलाकार विक्की कश्यप पूर्व में भी नारियल की जूट, पेड़ की जड़ों से और पुराने वायरों से शंकर जी की प्रतिमा बना चुके हैं और उन्होंने हाल ही में पेंच टाइगर रिजर्व के टूरिया गेट में लगभग 10 टन स्क्रैप से दुनिया का सबसे बड़ा टाइगर का स्टेचू बनाया है। विक्की कश्यप ने बताया कि उनके साथ लगभग 10 कलाकार हैं जिन्होंने तीन माह में जब समय मिला तब रात दिन एक कर स्क्रैप से भगवान शंकर की मूर्ति तैयार की है जो आज जन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
23 IAS अधिकारियों के तबादले: कई जिलों के कलेक्टर बदले गए
Raipur, Chhattisgarh:23 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए0
0
Report
ग्वालियर: कुत्ते की बेरहमी से हत्या पर दुकानदार पर मामला दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर कोतवाली थाना क्षेत्र के दahi मंडी इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेजुबान आवारा कुत्ते को छांव में बैठना इतना भारी पड़ा कि आरोपी ने उसे पकड़कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना 17 अगस्त 2026 दोपहर करीब 3 बजे की है। समाजसेवी और पशु प्रेमी बबीता शर्मा को सूचना मिली कि दही मंडी में एक कुत्ता मरा पड़ा है। बबीता तुरंत मौके पर पहुंचीं तो देखा एक काले रंग का स्ट्रीट डॉग जमीन पर पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था और चारों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। बबीता शर्मा ने कोतवाली थाने में दी शिकायत में बताया कि इस कुत्ते की सिर्फ इतनी गलती थी कि वह गर्मी से बचने के लिए पंकज रस्तोगी की दुकान के बाहर छांव में बैठ जाता था। दुकानदार को यह बात पसंद नहीं थी और वह अक्सर उसे भगा देता था। आरोप है कि गुस्से में आकर दुकानदार पंकज रस्तोगी ने अपने एक कर्मचारी के साथ मिलकर कुत्ते को पकड़ा। पहले उसके चारों पैर बांधे और फिर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। पिटाई इतनी की गई कि कुत्ते की कई हड्डियां टूट गईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद कुत्ते का अंतिम संस्कार कराया गया। कोतवाली पुलिस ने बबीता शर्मा की शिकायत पर दही मंडी निवासी दुकानदार पंकज रस्तोगी और उसके एक कर्मचारी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस घटना के बाद शहर के एनिमल लवर्स में भारी नाराजगी है। बबीता शर्मा और अन्य पशु प्रेमियों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
बालोद में भैसबोड़ नहर में डूबे युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग: गोदली जलाशय के किनारे भैसबोड़ नहर में मछली पकड़ने गया युवक पानी में डूबा; युवक की मौत. बालोद थाना क्षेत्र के भैसबोड़ गाँव की घटना. मौके पर पहुँची बालोद पुलिस जांच में जुटी. घटना स्थल से मृतक की पावर एक्सल गाड़ी बरामद. मृतक का नाम मोनू देवांगन, पिता रामनिवास देवांगन, उम्र 25 वर्ष बताया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
किशनगंज के MGM मेडिकल कॉलेज में लैंप लाइटिंग-शपथ, BPL छात्राओं को फीस माफी का बड़ा ऐलान
Kishanganj, Bihar:किशनगंज माता गुजरी यूनिवर्सिटी के नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं के लिए आज लैंप लाइटिंग सह ओथ टेकिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कैंडल जला कर मानव सेवा, दृढ़ता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना रखने की शपथ ली।इस अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने BPL श्रेणी के छात्राओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर वैसे छात्राओं को मेरिट के आधार पर फीस माफ करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाता है ताकि छात्राओं को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग हो सकें और मानवता की सेवा में अहम भूमिका निभा सकें।0
0
Report
भोपाल में अल्फा प्रोटेस्ट: डीएमएस KV में मर्ज के विरोध पर छात्रों का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में जेन अल्फा प्रोटेस्ट रेजनल स्कूल के बच्चों ने किया विरोध प्रदर्शन स्कूल के मेन गेट के सामने की नारेबाजी छात्रों के हाथों में ‘सेव डीएमएस’ के पोस्टर थे रेजनल कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन DMS को केवी में मर्ज करने का विरोध 1965 से प्रायोगिक बहुउद्देशीय विद्यालय के नाम से भोपाल, अजमेर, मैसूर और भुवनेश्वर में संचालित होती -इन विद्यालयों को केंद्रीय विद्यालय संगठन में शामिल किया जा रहा रेजनल स्कूल प्रयोग और नवाचार के लिए इसकी अलग पहचान है एनसीईआरटी के मर्जर वाले फरमान का स्कूल के बच्चों ने विरोध किया मर्जर नहीं रोकने पर बच्चों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की दी चेतावनी0
0
Report
केल नदी के पुराने पुल के टूटने से बारीगढ़-गौरिहार मार्ग ठप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के केल नदी पर बना पुराना जर्जर पुल एक बार फिर टूट गया। इससे बारीगढ़-गौरिहार मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।,रामपुर और बलरामपुर के पास केल नदी पर बना ये पुराना जर्जर पुल बारीगढ़ और गौरिहार को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। तेज पानी के बहाव के कारण पुल का एक हिस्सा फिर से टूट गया। पुल टूटने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। यहां नए पुल का निर्माण पिछले 3 साल से चल रहा है, लेकिन काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। इसी वजह से लोगों को मजबूरी में इसी क्षतिग्रस्त पुराने पुल से आना-जाना पड़ रहा था।,पुल टूटने के बाद भी हालात चिंताजनक हैं। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर टूटे हुए पुल से ही दोपहिया वाहन निकाल रहे हैं। किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि निर्माणाधीन नए पुल का काम जल्द पूरा किया जाए ताकि सुरक्षित आवागमन बहाल हो सके। लोगों ने प्रशासन और PWD विभाग से काम में तेजी लाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
एटा में पुलिस ने मोबाइल दुकान से चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मोबाइल की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, बागवाला पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई, पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप,10 कीपैड मोबाइल, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, चार्जर व डाटा केबल की बरामद, वहीं पुलिस ने घटना की वारदात में इस्तेमाल किये बरमा व लोहे का सब्बल भी बरामद किया, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, थाना बागवाला क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
कोडालिया-२ ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
Chinsurah, West Bengal:আধা সামরিক বাহিনী ঘেরাটোপে কার্যত দূর্গে পরিনত হয়েছে কোদালিয়া-২ গ্রাম পঞ্চায়েত। তৃনমূল প্রধানের বিরুদ্ধে অনাস্থা আনতে চলেছে তৃনমূল জানতে পেরে পচা ডিম নিয়ে জরো হয় বিজেপি। তৃনমূল দূর্নীতির মৌরসীপাট্টা চালাচ্ছিল কোদালিয়ায়। প্রাক্তন তৃনমূল প্রধান বিদ্যুত বিশ্বাস তার স্ত্রী উর্মিলা বিশ্বাসকে প্রধান করতে চাইছেন বর্তমান প্রধান বেলা মাঝিকে সরিয়ে। কিছুদিন আগে তৃনমূল সদস্যদের একাংশ প্রধানের বিরুদ্ধে অনাস্থা আনে। আজ সেই অনাস্থার উপর ভোটাভুটি হওয়ার কথা ছিল। সকাল থেকে বিশাল পুলিশ বাহিনী আধা সামরিক বাহিনী পঞ্চায়েত ঘিরে রাখে। বহিরাগত কাউকে পঞ্চায়েতের ভিতর প্রবেশ করতে দেওয়া হয়নি। পঞ্চায়েতের বাইরে বিজেপি কার্যী সমর্থকরা ভিড় জমায়। পচা ডিম নিয়ে অপেক্ষা করতে থাকেন তারা। তৃনমূল সদস্যরা এলেই তাদের উপর ডিম বর্ষণ হবে। কিন্তু তৃনমূল সদস্যদের দেখা মেলেনি। বিজেপি নেতৃত্ব চুঁচুড়া মন্ডল ৪ এর সভাপতি রাজা দাস বলেন, কোদালিয়া ২ গ্রাম পঞ্চায়েত দুর্নীতির আঁতুড়ঘর। সমস্ত সরকারি প্রকল্পে ব্যাপক দুর্নীতি হয়েছে। সাধারণ মানুষ পরিষেবা থেকে বঞ্চিত। আগে যিনি প্রধান ছিলেন তিনি স্ত্রীকে অনাস্থা এনে প্রধান করতে চাইছেন যাতে আরো বেশি করে দুর্নীতি করতে পারেন। কিন্তু সাধারণ মানুষ গ্রামবাসীরা তা হতে দেবে না। আমরা চাই পঞ্চায়েত স্বচ্ছ ভাবে চলুক। যদি প্রধান বা সদস্যরা পঞ্চায়েতে অনুপস্থিত থাকে তাহলে প্রশাসক বসুক। তবে দুর্নীতি আর হতে দেব না। হুগলি শ্রীরামপুর সাংগঠনিক জেলা তৃণমূল কংগ্রেস (কালিঘাট) এর সভাপতি অসিত মজুমদার বলেন, পঞ্চায়েতে অনাস্থা দলের সিদ্ধান্ত নয়। ব্যক্তিগত সিদ্ধান্ত যারা এনেছে তাদেরাই বুঝবে।0
0
Report
CM की अध्यक्षता में बैठक: भाजपा ने विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रणनीति पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: CM की अध्यक्षता में बैठक में राज्य BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, 'हर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक माहौल और उनमें जीत पक्की करने के लिए ज़रूरी स्ट्रेटेजी पर चर्चा हुई. इस बात पर भी चर्चा हुई कि MLA अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से का दौरा करें. सरकार की तरफ से शुरू की गई ऐसी पहलों की पहचान करने पर विचार-विमर्श हुआ, जिनसे चुनाव क्षेत्रों में राजनीतिक फ़ायदा हो सके और साथ ही क्षेत्रीय विकास के लिए भी काम आ सकें. इसके अलावा, युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए प्रोग्राम की योजनाओं पर चर्चा हुई—जिसमें उनका नेचर और शेड्यूल भी शामिल है. आज की मीटिंग में, MLA ने खास तौर पर अपने-अपने इलाकों के राजनीतिक हालात पर चर्चा की.'0
0
Report
Advertisement
