Back
1500 किलोमीटर दंडवत यात्रा: गौहत्या रोकथाम के संकल्प के साथ दो युवक
ASASHISH SHRIVAS
Feb 20, 2026 05:17:42
Raebareli, Uttar Pradesh
बालाघाट जिले के बिरसा तहसील अंतर्गत ग्राम भटलई और लामता के रहने वाले दो युवक तुलेंद्र मरावी और निर्मल उइके गौहत्या रोकने तथा विश्वशांति का संकल्प लेकर बालाघाट से केदारनाथ धाम तक दंडवत यात्रा पर निकले हैं। दोनों शिवभक्तों ने यह संकल्प लिया है कि उनकी यह तपस्या गौहत्या बंद होने, विश्वशांति की स्थापना, वृद्धजनों की सेवा, समाज में सद्भावना तथा धर्म जागरण जैसे पुण्य उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समर्पित है। भगवान शिव की आराधना स्वरूप वे प्रतिदिन दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश के बालाघाट से उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की दूरी लगभग 1500 किलोमीटर है, जिसे दंडवत करते हुए तय करना अत्यंत कठिन तपस्या मानी जाती है। सामान्यतः दंडवत यात्रा में प्रतिदिन 2 से 3 किलोमीटर ही दूरी तय हो पाते है, जिससे यह यात्रा कब पूरी होगी कहा नहीं जा सकता। यात्रा के दौरान मार्ग में मिलने वाले श्रद्धालु व भक्तगण दोनों युवकों को दान, भोजन सामग्री तथा आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं और उनके इस अद्भुत संकल्प की सराहना कर उन्हें धर्म के प्रति प्रेरित व उत्साहित भी कर रहे हैं। दोनों युवक रात्रिकाल में मार्ग में सुरक्षित स्थान पर अपना स्वयं का टेंट लगाकर विश्राम करते हैं। यदि मार्ग में किसी श्रद्धालु द्वारा भोजन उपलब्ध हो जाता है तो ग्रहण कर लेते हैं, अन्यथा स्वयं भोजन बनाकर साधना स्वरूप अपनी दंडवत यात्रा जारी रखते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowFeb 20, 2026 07:05:590
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 20, 2026 07:05:430
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 20, 2026 07:05:010
Report
MSManish Singh
FollowFeb 20, 2026 07:04:490
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 20, 2026 07:01:590
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 20, 2026 07:01:370
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 20, 2026 07:01:170
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 20, 2026 07:01:040
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 20, 2026 07:00:420
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 07:00:290
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 20, 2026 07:00:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 06:48:58Noida, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद राहुल गांधी कोर्ट से बाहर निकले
0
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 20, 2026 06:48:500
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 20, 2026 06:48:340
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 20, 2026 06:48:170
Report