Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

BLA का वीडियो: पाक सैनिक कैद, 7 दिन की prisoner exchange की धमकी

ARAarti Rai
Feb 20, 2026 06:48:50
Noida, Uttar Pradesh
BLA circulates video of captured Pakistani soldiers as seven-day deadline nears: 'Fought for mulk, disowned now The Baloch Liberation Army (BLA) on Friday (Feb 20) has released a video purportedly showing captured members of Pakistan’s security forces pleading for help, as it escalates its standoff with the Pakistani state. The video comes after the BLA earlier claimed it was holding seven members of the Pakistani security forces in custody, warning that if the Islamabad government does not agree to a prisoner exchange, the detainees could face execution. What does the BLA video show? In the footage circulated by the group’s media wing, several uniformed men identify themselves by name, unit and service number, pleading for mercy and assistance. "How can the army say that we are not their personnel?" asks a soldier displaying his army identification, saying, "They (the army) themselves issued it to us; we did not make it ourselves". Expressing distress over the military's alleged denial of their identity, stating, 'Fought for Mulk, disowned now.' Another individual in the video identifies as Deedar Ullah s/o Nizarullah rom Peshawar, claims he was part of the 15 Frontier Force Regiment and was stationed in Khuzdar before being taken captive. The men appeal to their superiors, questioning why the army has allegedly not acknowledged their detention. Seven-day ultimatum Earlier this week, the BLA, as it claimed it was holding seven personnel from regular units of the Pakistan Army, had issued a seven-day deadline for a prisoner exchange. The group warned that failure to negotiate could result in the detainees being executed. The BLA said the men were captured during what it calls the second phase of "Operation Herof." According to its account, a total of 17 security personnel were detained across different areas, though 10 were later released after being identified as ethnic Baloch linked to local police forces.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHEMANT SANCHETI
Feb 20, 2026 08:11:49
Narayanpur, Chhattisgarh:भिलाई स्टील प्लांट के लिए कच्चा लोहा देने वाली रावघाट परियोजना की खदानें भले ही भौगोलिक रूप से नारायणपुर–कांकेर की सरहद पर हों, लेकिन खनन का वास्तविक बोझ और पर्यावरणीय असर नारायणपुर जिला झेल रहा है। इसके बावजूद जिला खनिज न्यास की अधिकांश राशि कांकेर जिले को दिए जाने पर नारायणपुर में तीखा असंतोष उभर आया है। इसी मुद्दे को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम के नेतृत्व में जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला और डीएमएफ राशि के भेदभावपूर्ण वितरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने दो टूक कहा जहां खनन, वहां पहला अधिकार। नारायणपुर की जमीन से निकल रहा लौह अयस्क भिलाई स्टील प्लांट तक पहुंच रहा है, पर खनन से प्रभावित गांव आज भी धूल, प्रदूषण और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 20, 2026 08:11:33
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी की दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 10 AR 6273 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया..मिली जानकारी के अनुसार, कार को ठोकर मारने के बाद चालक ने पकड़े जाने के डर से भागने की नीयत से वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी, लेकिन इसी आपाधापी में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक भारी-भरकम पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर और कार दोनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू हो दी है। पुलिस ने फिलहाल ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाने की कार्रवाई की जा रही है.
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 20, 2026 08:10:57
Jaipur, Rajasthan:ऐंकर। विधानसभा में आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर जमकर हमले बोले। दिलावर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने प्रदेश के छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया। प्रदेश के स्कूलों में खाली पदों से जूड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज कांग्रेस को जमकर घेरा। दिलावर ने पूरी तैयारी के साथ तथ्यों के आधार पर विपक्ष को जमकर आड़े हाथ लिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने 6264 स्कूल क्रमोन्नत किए। पर एक भी नया पद सृजित नहीं किया। अंग्रेजी स्कूल भी क्रमोन्नत किए, उनमें भी एक भी नया पद नहीं सृजित किया । कांग्रेस ने लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया । दिलावर ने विपक्ष से मुखातिब होते हुए कहा,, बच्चों को कक्षा में तो बैठाया गया, पर वहां पढाने वाला कोई नहीं था बाइट। मदन दिलावर। शिक्षा मंत्री दिलावर ने दावा किया कि शिक्षकों के 72 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। अब तक हुई भर्तीयों की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा,, 2024 में कुल 2202 पदों पर भर्ती निकाली। उनके सभी विषयों के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। 2025 में 3225 पदों की भर्ती निकाली। वरिष्ठ अध्यापक के 2024 में 2129. 2025 6500 पदों भर्ती निकाली। अभी तक 72 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। विपक्ष सरकार पर भर्तियों के मामले में प्रदेश की जनता को गुमराह करने के आरोप लगातार लगा रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का तथ्यों के साथ विपक्ष पर पलटवार ये बताने के लिए काफी है कि सरकार नौकरियों के मामले में कहीं भी बैकफुट पर नहीं दिखना चाहती। इसलिए दिलावर ने आज पूरी तैयारी के साथ सदन में जवाब देकर विपक्ष को लगभग चुप्पी साधने पर मजबूर कर दिया
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 20, 2026 08:08:53
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल स्थगन पर हो हो रही चर्चा भागीरापुरा पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जवाब भागीरथपुरा में कांग्रेस ने आकर प्रदर्शन किया उनका प्रदर्शन करना ठीक नहीं था मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की मैं इंदौर को मां की तरह प्यार करता हूं घटना लापरवाही के कारण हूं, यह मैं स्वीकार करता हूं लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की NGT के मार्ग दर्शन के अनुसार भी काम कर रहे हैं मुआवजा भी बढ़ाएंगे भागीरथपुरा स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा उमंग सिंघार लेकर आये स्थगन प्रस्ताव समय पर काम नहीं होने के कारण यह घटना घटी प्रदेश में गंदे पानी की शिकायत पर तत्काल एक्शन लिया जा रहा जो गलती हुई उसकी पुनरावृत्ति न हो इसकी कोशिश कर रहे 6 हजार करोड़ से इंदौर में पाइप लाइन बिछा रहे हैं शहर पर दाग लगा है इंदौर नंबर वन है, इंदौर नंबर वन रहेगा। यह मैं आश्वासन देता हूं इंदौर वाले गिरकर उठकर जानते हैं इंदौर का दाग हम दो रहे हैं त्रासदी कहीं भी हो सकती है हल्की राजनीति से बचना चाहिए कांग्रेस ने आर्थिक सहायता दी इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं बीजेपी विधायक सीताशरण शर्मा ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर पर कहा ऐसे प्रस्ताव पर सदन में चर्चा नहीं होना चाहिए–सीताशरण शर्मा स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होनी चाहिए–सीताशरण शर्मा चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 20, 2026 08:08:33
Kota, Rajasthan:एंकर - कोटा शहर में प्रतियोगी परीक्षा से वंचित किए जाने के मामले पीड़ित छात्रा की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पीड़िता को राहत देते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता के वकील अजीत कसवां और अन्सार इन्दौरी ने बताया कि छात्रा ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित शिक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 (स्तर-द्वितीय, सामाजिक अध्ययन) के लिए आवेदन किया था और उसे विधिवत रूप से एक वैध प्रवेश पत्र जारी किया गया था। पीड़ित के अधिवक्ताओं ने बताया कि याचिका में दावा किया गया है कि परीक्षा आयोजकों ने हिजाब को परीक्षा नियमों का उल्लंघन मानते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोक दिया, जिससे याचिकाकर्ता के धार्मिक अधिकारों का हनन हुआ। न्यायालय ने इस पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता मुस्लिम समुदाय से संबंधित है और अपनी धार्मिक आस्था और अंतःकरण के अनुसार हिजाब पहनती है, जो केवल सिर को ढकता है और चेहरे को नहीं छुपाता। 18 जनवरी. 2026 को, याचिकाकर्ता निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुई, लेकिन उसे केवल हिजाब पहनने के कारण परीक्षा में प्रवेश करने से मनमाने ढंग से रोक दिया गया, जबकि उसका चेहरा पूरी तरह से दिखाई दे रहा था और वह पहचान सत्यापन के लिए हिजाब को समायोजित करने को
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 20, 2026 08:07:55
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में खुले ट्रेंच में गिरकर 12 वर्षीय कन्हैया चौरसिया की मौत की घटना ने शहर को हिला दिया था। निर्माण कार्य जून 2025 में पूरा होने के बावजूद ट्रेंच कई जगह खुले छोड़ दिए गए थे; लोहे की सरिया बाहर निकली थी और ढलाई अधूरी पाई गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर समय रहते स्लैब लग गया होता तो बच्ची की जान बच सकती थी। जीडीए की रिपोर्ट के प्रसार के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सुपरवाइजर को कार्यमुक्त कर दिया है और अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति की गई है। नाले का निर्माण प्रभा कंस्ट्रक्शन फर्म द्वारा कराया गया था। अधिकारियों ने मौके की जांच के आदेश दे दिए हैं और पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है। 11 अगस्त को तिवारीपुर में आफरीन की मौत भी हुई थी; उस समय भी हंगामा हुआ था, लेकिन किसी जिम्मेदार पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top