Back
हवेली खड़गपुर में कौओं की मौत से बर्ड फ्लू की आशंका, नमूने पटना भेजे गए
PKPrashant Kumar
Feb 20, 2026 07:01:37
Munger, Bihar
हवेली खड़गपुर में कौओं की मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका पर अलर्ट; पोल्ट्री फार्मों से नमूने लेकर पटना भेजे गए।
मुंगेर: जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में कौओं की संदिग्ध मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर पशुपालन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। तेघड़ा गांव स्थित उमाशंकर पासवान के बगीचे में दर्जनों कौओं के मृत पाए जाने के उपरांत विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास के बगीचों में भी कीटाणुनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।एहतियाती कदम उठाते हुए पशु चिकित्सा विभाग की भ्रमणशील टीम ने बिनलपुर एवं रतनी गांव स्थित विभिन्न पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुर्गों एवं चूजों के सीरम तथा स्वाब के नमूने एकत्र कर जांच हेतु पटना स्थित राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। बिनलपुर के राजन कुमार सिंह एवं बालेश्वर मंडल तथा रतनी के पवन कुमार के पोल्ट्री फार्म की गहन जांच के बाद संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कमलदेव यादव ने बताया कि रतेठा पंचायत के संबंधित गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई गई है। प्रभावित बगीचे सहित डेढ़ किलोमीटर के दायरे में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले तीन दिनों में किसी भी कौए की मृत्यु की नई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया की पिछले साल भी इसी तरह दर्जनों कौवे की मौत हुई जिसकी जांच के उपरांत भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं थी। प्राथमिक अनुमान के अनुसार क्षेत्र में आम एवं अन्य फलों के पेड़ों पर कीटनाशकों के छिड़काव के कारण भी कौओं की मौत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowFeb 20, 2026 08:19:500
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 08:19:310
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 20, 2026 08:19:100
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 20, 2026 08:18:540
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 20, 2026 08:18:400
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 20, 2026 08:17:590
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 20, 2026 08:17:460
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 20, 2026 08:17:380
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 20, 2026 08:17:290
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 20, 2026 08:17:120
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 20, 2026 08:15:340
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 20, 2026 08:15:170
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 20, 2026 08:11:490
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 20, 2026 08:11:330
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 20, 2026 08:11:22Noida, Uttar Pradesh:Another reason why women live longer than men
0
Report