229010
रायबरेली में नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है,बीती रात अब चोरों ने एकऔर घर को निशाना बनाया है। घर में रखा नकदी,जेवरात और लाखों रुपये की चोरी की घटना से गाँव में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है,घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोवा यात्रा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे का विवादित वंदे मातरम् बयान
Noida, Uttar Pradesh:PANAJI (GOA): MALLIKARJUN KHARGE (CONGRESS NATIONAL PRESIDENT) ON GOA VISIT AND VANDE MATARAM RENDITION ROW0
0
Report
नितिन नबीन की टीम घोषित: अनिल बलूनी बने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीसरी बार गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में हर राज्य से युवाओं और अनुभव दोनों को तवज्जो दी गई है। यह टीम केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर बेहतर कार्य करेगी। आगामी जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उसके लिए सभी लोग पूरी तरह से कार्य कर रहे हैं। सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाएंगे टिक टैक अनिल बलूनी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा0
0
Report
रीवा के सियासी टकराव में महापौर का धमकी भरा बयान, पुलिस ने जांच शुरू की
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव में बदलता नजर आ रहा है। दो दिन पहले दोनों दलों के जुलूस के दौरान आमना-सामना, कहासुनी और झूमाझटकी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा ने डीएसपी राजीव पाठक के सामने कहा कि वे सभी की फोटो खींचकर रख रहे हैं, आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी और उनका नाम अजय मिश्रा बाबा है, सभी की लिस्ट तैयार कर बदला लिया जाएगा। महापौर का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर डीएसपी राजीव पाठक के साथ एएसपी भावना मरावी भी मौजूद थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा की ओर से भी पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा गया है। अब महापौर के कथित धमकी भरे बयान और दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
साबरकांठा कांग्रेस में आंतरिक भिड़ंत, अल्पसंख्यक मोर्चे ने किया विरोध
Idar, Gujarat:સાબરકાંઠા કોંગ્રેસમાં આंतરિક વિવાદ શમવાનું જાણે નામ નથી લેતો પહેલા પૂર્વ પ્રમુખ જુથે બે જિલ્લા પ્રમુખોને નાકે દમ લાવ્યા બાદ હવે લઘુમતી મોરچાએ જ કોંગ્રેસ સામે મોરચો માંડ્યો છે. ધાર્મિક મુદ્દો દર્શાવીને વિરોધ દર્શાવી પ્રદેશ કોંગ્રેસ પ્રમુખ અમિત ચાવડાના કાર્યક્રમનો વિરોધ કરી બહિષ્કાર કર્યો હતો. જિલ્લા કોંગ્રેસ કાર્યાલયમાં ગેરહાજર રહીને બહિષ્કાર કર્યો હતો. ચાવડાએ આ વિવાદને લઈને કહ્યુ હતુ કે નાનુ મોટું સમાધાન કરી લઈશું. કોંગ્રેસને માટે આ સ્થિતિ વચ્ચે અર્પે લઘુમતિ નેતાઓ અને કાર્યકરોએ સાબરકાંઠામાં નાક દબાવી દીધુ છે. ગયા ઘણા વર્ષોથી કોંગ્રેસના જૂથ દ્વારા જયારે કોંગ્રેસના ജില്ലാ પ્રમુખ આવે ત્યારે પરેશાન કરવામાં આવતા હતા, હવે આ વિવાદ મોરચાનો મોરચો બની ગયો છે. ગુજરાત કોંગ્રેસના પ્રદેશ પ્રમુખ અમિત ચાવડા સાબરકાંઠાના પ્રવાસે આવ્યા હતા. તેઓ જિલ્લા પ્રદેશ કાર્યાલયોને ખુલ્લું રાખવાનો આશય હતો. સાથે મહદુસદન મિસ્ત્રી અને વિધાનસભાના વિપક્ષના નેતા તુષાર ચૌધરી પણ હતા. કોરોનાઓ ના આગમન પહેલા જ સોશિયલ મીડિયામાં વિરોધના સૂર તેજ બન્યા હતા. કાર્યક્રમનો બહિષ્કાર કરતા ગ્રાફિક્સ અને પોસ્ટ્સ સોશિયલ મીડિયામાં ફરતી હતી. લોકોએ મુસ્લિમ નેતાઓ અને કાર્યકરો ગેરહાજર રહેવાનો નિર્ણય કર્યો. વિરોધ મૌનમાં હતો. અમિત ચાવડાએ જણાવ્યું કે કોંગ્રેસ દરેક ધર્મનો, સમાજનો પક્ષ છે. નાનુ-મોટું કંઈ હોય તો સમાધાન કરી લઈશું. ബાઈટ-અમિત ચાવડા, પ્રદેશ પ્રમુખ, કોંગ્રેસ, ગુજરાત.0
0
Report
दीपक वोरा का बाइट: 2:30 बजे शो
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रायपुर में कार लॉक न करने से इन्फ्लुएंसर लाखों का सामान चोरी
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में कार का लॉक करना भूलना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया.. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घड़ी चौक में खड़ी कार से अज्ञात चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर फरार हो गया.. पीड़ित के मुताबिक, कार में एप्पल का मैकबुक प्रो, एयरपॉड, पावर बैंक, हार्ड डिस्क, कनेक्टर और शूटिंग मेकअप किट रखा था.. पीड़ित अपनी टीम के साथ घड़ी चौक में शूटिंग करने गया था.. करीब 20 मिनट बाद वापस लौटा तो कार में रखा सामान गायब मिला.. खास बात यह है कि पीड़ित कार को लॉक करना भूल गया था.. मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..0
0
Report
Advertisement
करंजा कावड़ यात्रा में तेजाब हमला, महिला और बच्चों के घायल
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में कावड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है भिलाई के ग्राम करंजा से ग्रामीणों के साथ कोडिया मंदिर जाने के लिए कावड़ यात्रा पर निकली थी तभी अचानक मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने महिला पर तेजाब से हमला कर दिया यह वारदात ग्राम अरसनारा और रेवलीडीह के बीच एक सुनसान इलाके में हुई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया इस हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है वहीं उसके दो बच्चे भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए गंभीर रूप से घायल महिला और बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है नंदिनी थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुट गई है0
0
Report
नरवर के शिक्षक अपहरण मामले में ग्रामीणों के सहयोग से अपराधी गिरफ्तार
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां दिनारा थाना क्षेत्र के नरवर से एक शिक्षक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने अपहृत शिक्षक गौरी लाल को मुक्त करा लिया है। जबकि एक अपहरणकर्ता को भी पकड़ लिया गया है। बता दे की नरवर के रहने वाले एक बुजुर्ग शिक्षक को बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उनकी पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया जिसकी सूचना दिनारा थाना को दी गई लेकिन अपराधी कोचस की ओर भाग गया जिसके बाद कुछ थाना के इन लोगों को पकड़ लिया गया जिनमें एक अपराधी भागने में सफल रहा। जबकि ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक अपहरणकर्ता बिंदेश्वरी पाल को पकड़ लिया। वह कोचस के परसिया का रहने वाला है। घटना के पीछे कुछ अन्य कारण भी हो सकती है। पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। बता दे कि आरोपी की मौके पर ग्रामीणों ने पिटाई भी कर दी।0
0
Report
मध्य प्रदेश में टेलेंट सर्च, 3 करोड़ नई दीदियां और नमन मिशन का जोर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मोहन कैबिनेट के फैसलों की मंत्री राकेश सिंह ने दी जानकारी 5 से 15 साल के बच्चों के लिए टेलेंट सर्च प्रोग्राम चलेगा 3 करोड़ नई लखपति दीदियां देश में बनी पीएम धन धन्य योजना में एमपी अव्वल डिंडोरी पूरे देश में नंबर वन जिला बना जनविश्वास अभियान के सकारात्मक परिणाम आएं मुख्यमंत्री अब टीकमगढ़ जन विश्वास अभियान के लिए जायेंगे पीएम ने भव्या योजना की शुरुआत की दिल्ली में इसकी पहली बैठक संपन्न हुई जहां एमपी में निवेश को लेकर की गई पहल की केंद्र सरकार ने तारीफ की एमपी ने 11 स्थानों को चयनित कर प्रस्तावित किया चार वर्किंग वुमन होस्टल की बनाया जाएगा नर्मदा को निर्मल-अविरल बनाने बनेगा “नमन मिशन” नर्मदा जल की स्वच्छता, प्रदूषण रोकने और घाटों की सफाई पर रहेगा फोकस एमपी रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में 35 नए पदों को मंजूरी मिली विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए 492 करोड़ रुपये की राशि पांच साल के लिए मंजूरी दी कांग्रेस के समय ये बहुत कम था लेकिन हमारी सरकार ने इसको बढ़ाया0
0
Report
Advertisement
चांडिल डैम के 9 फाटक खुलने से जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर दो दिनों से हो रही बारिश को लेकर सरायकेला के चांडिल डैम का 9 फाटक खोल दिया गया है, वहीं ओडिसा के व्यांगबील का भी 6 फाटक खोला गया है, जिससे स्वर्णरेखा और खरखाई नदियों का जलस्तर significantly बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान के पास पहुँच चुकी है, जिससे नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. नदी किनारे निचले इलाके के लोगों को जिला प्रशासन सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है, दोनों नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिससे कारण प्रशासन लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दिया है. किसी भी हाल मे नदी किनारे या पानी मे जाने से मना किया गया है. स्वर्णरेखा और खरखई नदियाँ पूरी तरह से उफान पर है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, फिलहाल जमशेदपुर शहर की दोनों ही नदियाँ उफान पर है. चांडिल डैम का फाटक खोला गया तो वहां स्थानीय और शैलानी लोग उसे देखने के लिए पहुँच रहें हैं और डैम की खूबसूरती का आनंद उठा रहे हैं。0
0
Report
TRE-4 महा-आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री ने नोटिफिकेशन जल्द जारी होने का संकेत दिया
Patna, Bihar:BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के महा-आंदोलन के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तावारी पहुंचे लोक भवन राज्यपाल सैयद अता हसनैन से हुई मुलाकात बिहार के शिक्षा मंत्री ने आंदोलन के बीच कहा किसी भी वक्त TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी होगा शिक्षा मंत्री ने कहा की जितनी हमने घोषणा की थी उससे ज्यादा वैकेंसी आएगी आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री के बयान से मची हलचल0
0
Report
भोपाल: बीजेपी-युवाओं के संवाद पर गरमाई सियासत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी के युवाओं से संवाद पर गरमाई सियासत बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी के लिए युवा सिर्फ वोट बैंक नहीं है बल्कि पीएम मोदी और सीएम मोहन युवाओं के लिए युवाओं उनके रोजगार के लिए उनकी मांगों को लेकर के हमेशा आतुर रहते हैं उनके समस्याओं के हल करने का प्रयास करते हैं बीजेपी का युवाओं से संवाद करना यह सहज चलने वाली प्रक्रिया है यही भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति है नौजवान पीढ़ी को आगे लगाया जाए और समाज और देश में मौका दिया जाए... इस तरीके के संवाद हमेशा चलते रहेंगे... बाइट अजय सिंह यादव, बीजेपी प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा बीजेपी युवाओं से संवाद करेंगी उनका साधने की कोशिश करेगी 2 दशकों से बीजेपी की सरकार है युवा नौकरी के लिए परेशान है धक्के खा रहे हैं लाठी डंडे खा रहे हैं एक पीढ़ी युवाओं की बर्बाद कर दी और आने वाली पीढ़ी को भी बर्बाद करना चाहते हैं बीजेपी की नियत समझ चुकी है बीजेपी को 2028 में युवा जवाब देने के लिए तैयार बैठा है... बाइट- अभिनव बरोलिया, कांग्रेस प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
सोनीपत के बीपीएस कॉलेज में MBBS इंटर्न के साथ छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Sonipat, Haryana:सोनीपत: BPS गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में 15 अगस्त की रात दो MBBS इंटर्न छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ और हमले की घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों घटनाएं करीब आधे घंटे के अंतराल में कॉलेज कैंपस में हुईं। एक ट्रेनी डॉक्टर के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे हॉस्टल के पीछे एक युवक ने उसका मुंह दबाकर हाथापाई की। वहीं, करीब 11 बजे दूसरी ट्रेनी डॉक्टर के साथ हॉस्टल के पास कथित तौर पर गला दबाकर छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस से मदद मांगी। छात्राओं का आरोप है कि समय पर सहायता नहीं मिली। कैंपस में पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के आरोप भी लगाए गए। घटना से नाराज छात्रों ने रात में ही कैंपस में प्रदर्शन शुरू कर दिया और सुरक्षा गार्ड, बेहतर लाइटिंग तथा पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
IAS-IFS-IPS कटौती पर जयराम ठाकुर का निशाना; खर्च कम करने पर जोर
Mandi, Himachal Pradesh:हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटाने पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साधा निशाना कहा अधिकारियों की संख्या कम करने के बजाय खुद के खर्चे कम करें सुक्खू सरकार, आपदा के दौरान भी इतना नुकसान नहीं हुआ जितना प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में किया है मुख्यमंत्री एक तरफ़ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या कटौती का फ़रमान जारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ चार- चार पाँच-पाँच साल से रिटायर अधिकारियों जो एडवाइज़र बना कर रखा हैं, उन्हें कैबिनेट वाली ज्यादातर सुविधाएं मिल रही हैं।0
0
Report
दीपक बैज ने कानून-व्यवस्था और शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली पर सरकार पर तीखा निशाना साधा
Raipur, Chhattisgarh:कानून व्यवस्था को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था अब असहनीय हो गई है. महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ती जा रही है. राजधानी का कमिश्नरेट सिस्टम पूरी तरीके फेल हो चुका है. प्रदेश में हर दिन 6 हत्या और 8 बलात्कार की घटनाएं हो रही है. राजधानी की कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, आए दिन हत्या हो रही है. छत्तीसगढ़ ने अपराध के मामले में यूपी और बिहार को पीछे छोड़ दिया है. राजधानी रायपुर में 4 वर्षीय बच्ची की नाले में गिरने से मौत. इसपर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा - सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है. नाली बनी है तो उसे ढकने की व्यवस्था कौन करेगा? यह सरकार की, नगर निगम की जिम्मेदारी है. अगर आप नहीं कर सकते तो आपको कुर्सी छोड़ देना चाहिए. प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था से स्कूली बच्चे परेशान है, प्रदेश की स्कूलों में शिक्षक नहीं है, कई स्कूलों में भवन तक नहीं है, भवन विहीन है. बारिश में स्कूल की छत टपक रही है, छत टूट रही है. धमतरी के बारना स्कूल में पांच विषय के शिक्षक नहीं है जिसके बाद छात्रों ने मिलकर स्कूल में ताला लगा दिया. दुर्ग जिले के धमधा में स्कूल भवन तक नहीं है वहां के शिक्षक ने डीओ ऑफिस में आकर तिरंगा फहराया, शिक्षा मंत्री को रील बनाने से फुर्सत नहीं है. राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. जेन जी के बाद अब जेन अल्फा भी बाहर निकल गए हैं और सड़कों पर उतर रहें हैं. स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, कहा- स्वास्थ्य मंत्री पहले अपने जिले और विधानसभा को संभाल लीजिए, बस्तर में लोग मलेरिया से मर रहे हैं, प्रदेश में अमानक दवाएं, नकली दवा, सिरप बेचना और कमीशनखोरी बंद करिए. नकटी मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, कहा- नकटी मामले में चिट्ठी वो निकाल रहे है आदेश वो कर रहे हैं तोड़ने जेसीबी लेकर वह जा रहे हैं और नाम कांग्रेस का ले रहे हैं. कांग्रेस का नाम लेकर भाजपा अपनी जिम्मेदारियां से भाग रही हैं. भाजपा ने गरीबों का मकान तोड़ा है पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है, गरीबों को अपना मकान बचाने के लिए रात में नींद नहीं आ रही, जितने मकान आप दे नहीं रहे उससे ज्यादा मकान तोड़ रहे हैं. नकटी मामले में कांग्रेस प्रभावित ग्रामीण के साथ खड़ी है. कल हमारी इस मामले में बैठक हुई है हमने रणनीति बना ली है. भाजपा में अबतक प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति नहीं होने का मामला, दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा बिना प्रदेश प्रभारी के विकलांग हो चुकी है. हमने सुना है इन्होंने मंत्रियों का इस्तीफा लेकर के रख लिया है. आखिर भाजपा में चल क्या रहा है? बीजेपी छत्तीसगढ़ में एक तरह से विकलांग हो चुकी है. सुप्रिया श्रीनेत पर FIR दर्ज होने का मसला, बैज ने कहा- भाजपा दबाव और डराने की राजनीति कर रही है. कांग्रेस डरने वाले लोगों में से नहीं है. कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सरकार की गड़बड़ी भ्रष्टाचार और गलत कामों का विरोध करता रहेगा.0
0
Report
Advertisement
