229001
रायबरेली-एम्स जाने वाली सड़क होगी चौड़ी
Raebareli, Uttar Pradesh:मुंशीगंज कस्बा स्थित एम्स आने-जाने वाले रोगियों और मुसाफिरों की राह आसान होगी। शहीद स्मारक मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण कराया जाएगा। इससे प्रतिदिन आने-जाने वाले 10 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन सुगम होगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरसंडा के 46 बच्चों के लिए स्कूल भवन नहीं, मंदिर बरामदे में पढ़ाई
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के गरसंडा गांव से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का अपना भवन नहीं रहने के कारण पहली से पांचवी कक्षा तक के 46 बच्चों की पढ़ाई हनुमान मंदिर के छोटे से बरामदे में हो रही है। जगह कम होने के कारण बच्चों को बैठने में परेशानी होती है और पढ़ाई के दौरान शोर व अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। दरअसल, विद्यालय का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। शिक्षकों के मुताबिक भवन की छत कई जगहों से क्षतिग्रस्त है और बारिश के दिनों में कमरों के अंदर पानी टपकता है। ऐसे में किसी हादसे की आशंका को देखते हुए बच्चों को जर्जर भवन से निकालकर मंदिर के बरामदे में पढ़ाना शुरू किया गया। विडंबना देखिए, सरकार जहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, वहीं गरसंडा के इन बच्चों के पास पढ़ाई के लिए न अपना भवन है और न ही पर्याप्त बैठने की व्यवस्था। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक इन 46 बच्चों की पढ़ाई मंदिर के छोटे से बरामदे में होती रहेगी? विभागीय अधिकारी इस समस्या का समाधान कब करेंगे और बच्चों को उनका अपना विद्यालय भवन कब मिलेगा?0
0
Report
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक शुरू
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक0
0
Report
दिल्ली में भारी बारिश से सरोजिनी नगर क्षेत्र में जलभराव, तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: HEAVY RAIN CAUSES WATERLOGGING IN SAROJINI NAGAR AREA0
0
Report
Advertisement
GORAKHPUR में बारिश ने शहर के कई हिस्सों को भिगोया; दृश्य और प्रतिक्रियाएं जारी
Noida, Uttar Pradesh:GORAKHPUR (UTTAR PRADESH): RAIN LASHES IN SEVERAL PARTS OF CITY VISUALS REAX0
0
Report
चाइनीज मांझे से हादसा: पूर्वी दिल्ली में बाइक सवार के गले पर सात टांके, फिर भी खतरे बने
Delhi, Delhi:चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार की गर्दन पर आए सात टांके, पहले भी ले चुका है कई जानें उत्तर-पूर्वी दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले पतंगबाजी बढ़ने के साथ प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हो रहा है। यमुनापार में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहले पुश्ते के पास बाइक से गुजर रहे अंकित चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझा पहले उनके हेलमेट में उलझा और देखते ही देखते उनकी गर्दन तक पहुंच गया। मांझे से गर्दन पर गहरा घाव हो गया, जिसमें डॉक्टरों को सात टांके लगाने पड़े। मांझे को हटाने की कोशिश में उनका अंगूठा भी कट गया। अंकित गामड़ी एक्सटेंशन में अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे वह बाइक से एक्सप्रेसवे की तरफ से गुजर रहे थे। अचानक उन्हें हेलमेट में मांझा फंसने का एहसास हुआ। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, मांझा उनकी गर्दन में जा लगा। उन्होंने बचने के लिए हाथ आगे किया, लेकिन उनका अंगूठा भी घायल हो गया। हादसे के बाद उन्होंने गर्दन पर कपड़ा बांधा और किसी तरह जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी एमएलसी की और इलाज किया। अंकित के मुताबिक, अस्पताल में उस समय चाइनीज मांझे से घायल होकर कई अन्य लोग भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि करीब पांच लोग इसी तरह घायल होकर अस्पताल आए थे। इनमें एक डॉक्टर और पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी भी मिली। अंकित के पिता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें एहसास हुआ कि सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन सवारों के लिए प्रतिबंधित मांझा कितना बड़ा खतरा है। खासकर एक्सप्रेसवे और पुश्ते के आसपास पतंग उड़ाए जाने से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। लगातार सामने आ रहे हादसे चाइनीज मांझे से घायल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ समय में दिल्ली-एनसीआर में इस खतरनाक मांझे की चपेट में आकर कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कई मामलों में लोगों की जान तक जा चुकी है। दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह मांझा बेहद घातक साबित होता है, क्योंकि तेज रफ्तार में गर्दन या शरीर के किसी हिस्से में उलझने पर गंभीर कट लग सकता है। स्वतंत्रता दिवस से पहले पतंगबाजी बढ़ने के कारण पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों को प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल न करने की लगातार अपील की जा रही है। 627 चरखियां जब्त, 12 गिरफ्तार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि पुलिस प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि इस साल जिले में अब तक नायलॉन से बने मांझे की 627 चरखियां जब्त की जा चुकी हैं और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोपहिया वाहन सवारों की सुरक्षा के लिए जिले के कई फ्लाईओवर की चारदीवारी के समानांतर तार भी लगाए गए हैं, ताकि सड़क तक पहुंचने से पहले मांझा इन तारों में फंस जाए और वाहन चालकों की जान बचाई जा सके। चाइनीज मांझा क्यों है खतरनाक? NGT ने वर्ष 2017 में नायलॉन, सिंथेटिक और सिंथेटिक पदार्थ से कोटेड गैर-बायोडिग्रेडेबल मांझे के निर्माण, बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर रोक के निर्देश दिए थे। यह मांझा इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है. चाइनीज मांझा पर क्या है सजा? बीएनएस धारा 223: वैध प्रशासनिक आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने पर कार्रवाई हो सकती है। मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को खतरा होने की स्थिति में एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान हो सकता है। बीएनएस धारा 125: किसी व्यक्ति की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाली हरकत पर परिस्थितियों और चोट की गंभीरता के अनुसार कार्रवाई का प्रावधान है। बीएनएस धारा 106: लापरवाही या जल्दबाजी के कारण किसी व्यक्ति की मौत होने की स्थिति में यह धारा लागू हो सकती है। सजा मामले की परिस्थितियों और लागू उपधारा के अनुसार तय होती है। बीएनएसएस धारा 163: प्रशासन की ओर से जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करना जरूरी है। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई हो सकती है। पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का इस्तेमाल दंडनीय अपराध हो सकता है। उल्लंघन पर पांच वर्ष तक की कैद, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान बताया गया है。 बाइट: अंकित, पीड़ित बाइट: पीड़ित के मामा0
0
Report
कुशीनगर: आशा बहुओं का सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगें
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर आशा बहुओं का सीएमओ ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन सीएमओ ऑफिस को किया बंद सीएमओ गेट बंद कर किया प्रदर्शन 8 सूत्रीय मांग लेकर प्रदर्शन लगभग 2 घंटे तक सीएमओ ऑफिस रखा बंद लंबित मानदेय, राज्यकर्मचारी का दर्जा सहित 8 सूत्रीय मांग कर रही आशा बहुएं0
0
Report
Advertisement
फतहपुर के खागा कोतवाली में दबंगों ने चौकीदार पर किया हमला, हालत गंभीर
Fatehpur, Uttar Pradesh:कोतवाली के चौकीदार को पीट-पीटकर किया लहुलुहान. मामूली बात पर दबंगों ने जमकर पीटा. शरीर में आई गंभीर चोट, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती. आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने की मारपीट. मामले की जांच में जुटी पुलिस. खागा कोतवाली के टेरी गांव का मामला0
0
Report
भोपाल जेल बंदी ने प्रहरी को पीटकर फरार, अस्पताल में भर्ती
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल जेल का बंदी प्रहरी को पीट कर फरार इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था एक दिन पहले ही जेल भेजा गया था सुरक्षा में तैनात प्रहरी से मारपीट कर हथकड़ी समेत फरार हो गया घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया आरोपी की तलाश में जेल पुलिस और थाना पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर सर्चिंग कर रही हैं आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई जेल पहुंचने के बाद से ही उसका व्यवहार संदिग्ध बताया जा रहा था0
0
Report
फिरोजपुर में 15 अगस्त पर सीएम मान सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ रहे है और ध्वजारोहण से पहले वह हुसैनीवाला स्थित शहीदी स्मारक पर अपने श्रद्धा के फूल अर्पित करने जायेंगे उसकी तैयारियों जायजा लेने के लिए आज डी आई जी स्नेहदीप शर्मा और एस एस पी भूपिंदर सिंह सिद्धू पोहचे वहां पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया डी आई जी स्नेहदीप शर्मा ने बताया की 15 अगस्त को मुख्यमंत्री साहब आ रहे है झंडा रोहन से पहले वह हुसैनीवाला में अपने श्रद्धा के फूल अर्पित करने आयेंगे सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने आए है बाइट स्नेहदीप शर्मा डी आई जी फिरोजपुर रेंज0
0
Report
Advertisement
हाईटैक नाकों पर पुलिस ने सैकड़ों गाड़ियों की चेकिंग, शक़ी एंसर की कड़ी निगरानी
Amritsar, Punjab:ADCP-1 ਵਿਸ਼ਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ACP ਸਾਊਥ ACP ਸੈਂਟਰਲ ਸਮੇਤ ਜ਼ੋਨ 1 ਦੇ ਹਰੇਕ SHO ਦਾ ਹਾਈ ਟੈਕ ਨਾਕਾ ਥਾਣਾ ਡੀ ਡਵੀਜ਼ਨ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਨਾਕੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਸ਼ੱਕੀ ਅਨਸਰ ਰੋਕੇ ਤੇ ਕਈ ਬਿਨਾਂ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਦੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਵੀ ਕਿਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਹਿਫੂਜ਼ ਰਹਿਣ ਇਸ karਕੇ ਪੁਲਿਸ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਤੈਨਾਤ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਲਵਾਰਿਸ ਚੀਜ਼ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਸ਼ੱਕੀ ਅਨਸਰ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਜਰੂਰ ਸਾਂਝਾ ਕਰੇ ਜਦੋਂ ਕੋਈ ਸ਼ੱਕੀ ਅਨਸਰ ਦਿਖਦਾ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਫੇਸ ਡਿਟੈਕਟਿਵ ਐਪ ਤੋਂ ਉਹਦਾ ਫੇਸ ਵੈਰੀਫਾਈ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿਤੇ ਵਾਂਟਡ ਤੇ ਨਹੀਂ ਹਾਈਟੈਕ ਨਾਕੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੈਂਕੜੇ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕਿਤੇ0
0
Report
शहडोल के बुढ़ार में ट्रक चालकों के साथ मारपीट, कोयले की अदला-बदली बन गई विवाद
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल के बुढ़ार में ट्रक चालकों से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पहले ट्रांसपोर्टर संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ड्राइवरों पर डीजल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद ड्राइवर संघ ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इन आरोपों को खारिज किया है। ड्राइवर संघ का दावा है कि मामला डीजल चोरी का नहीं, बल्कि कोयले की अदला-बदली से जुड़ा है। - बुढ़ार के हिन्द ट्रांसपोर्ट कार्यालय में ट्रक चालकों से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।ट्रांसपोर्टर संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि ड्राइवरों पर दबाव बनाया जा रहा है और उनके द्वारा ट्रकों से डीजल चोरी की जाती है। - वहीं, इसके बाद ड्राइवर संघ ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसपोर्टर संघ के आरोपों को गलत बताया। ड्राइवर संघ का कहना है कि डीजल चोरी का कोई मामला नहीं था, बल्कि SECL के कोयले की अदला-बदली को लेकर विवाद हुआ था।ड्राइवर संघ के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर ड्राइवरों पर SECL का कोयला डंप करने और कम गुणवत्ता वाला कोयला लोड कर फैक्ट्री भेजने का दबाव बनाते थे। ड्राइवरों ने ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। ड्राइवर संघ का आरोप है कि पूरे मामले को दबाने के लिए बाद में डीजल चोरी का आरोप लगाया जा रहा है।अब दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस के सामने है और पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी।0
0
Report
एटा में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, भारी पुलिस फोर्स के बीच
Etah, Uttar Pradesh:एटा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा के राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ रही मौजूद, वंदे मातरम एवं भारत माता के जयकारो से गूंज उठा एटा शहर, यात्रा में निवर्तमान सांसद राजवीर सिंह राजू भैया,चारों विधायक,विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, तिरंगा यात्रा में भाग लेकर राष्ट्र की एकता अखंडता को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया, शहीद पार्क से घंटाघर होते हुए मेहता पार्क तक निकाली गई तिरंगा यात्रा, वहीं तिरंगा यात्रा में सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद.0
0
Report
Advertisement
चरखी दादरी गैंगवार में पुलिस का बड़ा शिकंजा: सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी गैंगवार में पुलिस का बड़ा शिकंजा बाजारों में निकाली बदमाशों की परेड, गैंग के सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रेकी में इस्तेमाल गाड़ियां बरामद चरखी दादरी में गैंगवार के बाद पुलिस का सख्त संदेश—बदमाश चाहे कितना भी बड़ा हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। चरखी दादरी। शहर में 6 अगस्त को दिनदहाड़े हुई गैंगवार और ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में चरखी दादरी पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए बदमाशों पर शिकंजा कस दिया है। डीएसपी शाहिल ढिल्लो की अगुवाई में पुलिस की ज्वाइंट टीम ने साहुवासिया गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की शहर के बाजारों में परेड भी निकाली, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ और आमजन में सुरक्षा का संदेश देने की कोशिश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात से पहले रेकी में इस्तेमाल की गई गाड़ियों को भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तीन गाड़ियां और हथियार भी बरामद कर चुकी है। गैंगवार की इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। अब सरगना समेत पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
पंजाब में सुखबीर बादल पर हमले के बाद सुरक्षा चूकों पर चिंता जताई
Noida, Uttar Pradesh:होशियारपुर, पंजाब: नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवार ने कहा, "मीडिया के ज़रिए हमें पता चला कि जब सुखबीर सिंह बादल मत्था टेकने जा रहे थे, तो उन पर हमला हुआ... सुखबीर सिंह बादल के साथ मौजूद लोगों से संपर्क करने पर हमें पता चला कि मत्था टेकने जाते समय उन पर हमला हुआ और उनके हाथ में चोट आई है। हमें उनके बॉडीगार्ड को भी संभावित चोट लगने की जानकारी मिली है। सुखबीर सिंह बादल हिंदू-सिख एकता के समर्थक हैं, वे पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं... यह सिर्फ़ सुखबीर सिंह बादल पर हमला नहीं है, बल्कि पंजाब की एकता और अखंडता पर हमला है... Z सुरक्षा वाले और पूर्व डिप्टी CM पर इस तरह का हमला निश्चित रूप से सुरक्षा में चूक माना जाएगा।0
0
Report
आदित्य ठाकरे बोले: अयोध्या में चंदा चोरी, कुंभ मेले के ठेकेदारों में बाहरी लोग
Noida, Uttar Pradesh:NASHIK (MAHARASHTRA) AADITYA THACKERAY (SHIV SENA (UBT) LEADER) ON NASHIK ROADS, KUMBH MELA WORKS AND DEVELOPMENT ISSUES नासिक, महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "अयोध्या में चंदा चोरी हुई है। यहां कुंभ मेला का काम चल रहा है। बहुत से ठेकेदार यहां बाहर से हैं। भाजपा के हाथों से जिस स्केल पर ठेकेदार को पैसा दिया जा रहा है, उस किस्म का काम नजर नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि यहां भी चंदा चोरी हो रही है..."0
0
Report
Advertisement
