icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Mahesh kumarMahesh kumarFollow9 May 2025, 11:26 am

रायबरेली के गांव में चौपाल लगाकर प्रमुख सचिव ने सुनी समस्याएं

Raebareli, Uttar Pradesh:

रायबरेली जनपद के नोडल अधिकारी वेंकटेश्वर में कई कार्यक्रमों में पहुंचे. एक और जहां उन्होंने ऊंचाहार क्षेत्र के खुर्रमपुर ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निवारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. इसके अलावा आईटीआई ऊंचाहार पहुंचे. जहां उन्होंने आईटीआई का निरीक्षण किया और वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं लोगों से जानकारी हासिल की. वहां के बाद प्रमुख सचिव समाज कल्याण पहुंचे रायबरेली के जिला अस्पताल. जहां उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी ली।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गिरिडीह में झारखंड बंद का असर, सड़कें जाम, आम लोग परेशान

Giridih, Jharkhand:झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बुलाए गए संपूर्ण झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिला। बंद समर्थकों ने पपरवाटांड़ स्थित पुराने टोल प्लाजा के समीप गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आंदोलनकारियों के सड़क पर बैठ जाने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलनकारियों सड़क पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान, पहचान और अधिकार मिलना चाहिए। मोर्चा की लंबित मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने 29 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला था और इसके बाद 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने से आम राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया। प्रशासन के समझाने के बाद आंदोलनकारियों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।
0
0
Report

गंडक नदी के दबाव से चंपारण तटबंध में गड्ढा, ग्रामीण मरम्मत में जुटे

Motihari, Bihar:मोतिहारी में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि rुक गया है पर गंडक river के दवाब के कारण चंपारण तटबंध में एक दर्जन जगहों पर रिसाव हुआ है।जहां अधिकारी से पहले ग्रामीण मुस्तैद होकर मरम्मत कार्य में मदद कर रहे हैं। गंडक नदी के दबाव से अरेराज प्रखंड के मननपुर में चंपारण तटबंध पर मिट्टी धंसने से बड़ा सा गड्ढा बन गया है। अगर तत्काल चंपारण तटबंध पर बने इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो गंडक नदी के पानी का बहाव इधर से भी शुरू हो सकता है। मौके पर मौजूद ग्रामीण और पूर्व जिला पार्षद पप्पू मिश्रा जैसे नेता भी खुद गड्ढा भरने की प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर परिवहन विभाग: रोस्टर पालन नहीं, निरीक्षकों के क्षेत्र बदले, भ्रष्टाचार पर फिर सवाल

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर परिवहन विभाग के कार्यालयों में रोस्टर आदेश की पालना नहीं हो रही है और 1 अक्टूबर तक इसके फिर से लागू होने की संभावना पर सवाल उठ रहे हैं। जयपुर आरटीओ द्वितीय ने 2 दिन पहले ही तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है, जबकि पूर्व आदेशों के अनुसार रोस्टर की दो तिथि-1 अप्रैल और 1 अक्टूबर तय थीं। रिपोर्ट के अनुसार 2020 के पुराने आदेशों के अनुरूप विभाग के निरीक्षकों और मंत्रालयिक कर्मचारियों के रोस्टर और सीट बदली जाने की व्यवस्था थी, परन्तु कई कार्यालयों में इन निर्देशों की जिम्मेदारी निभाई नहीं जा रही है। दायित्वों के आवंटन और आईटी/लेखा विभाग के कर्मचारियों को अयोग्य कार्य दिया जाना जैसे मुद्दे भी सामने आए हैं, जिससे पारदर्शिता और सुगम कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जयपुर के बाहर के अन्य आरटीओ अधिकारियों ने भी रोस्टर के नाम पर खानापूर्ति की रिपोर्ट है। अब जयपुर RTO प्रथम में अगले कुछ दिनों में रोस्टर करने की संभावना है, जबकि जयपुर RTO द्वितीय ने पूर्व आदेशों के अनुरूप नहीं चलने के संकेत दिये हैं।
0
0
Report

INDIA Bloc बैठक पर BJP हमला, जसरोटिया बोले अपात्र नाम पर कानून अनुसार कार्रवाई

Jammu, स्लग: INDIA Bloc की बैठक पर BJP का हमला डॉ. अभिजीत जसरोटिया , BJP प्रवक्ता ने INDIA Bloc की बैठक को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों की यह बैठक उनकी “झटपटाहट” को दिखाती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी अपात्र व्यक्ति या कथित घुसपैठिए का नाम होने की स्थिति में कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए और किसी अपात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। जसरोटिया ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रखना और मतदाता सूची को नियमों के अनुसार सत्यापित करना जरूरी है। उन्होंने विपक्ष पर इसी मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
0
0
Report
Advertisement

पटना ठग गिरोह ने दो महिलाओं से गहने-नकदी छीनी, CCTV से तलाश जारी

Patna, Bihar:एंकर--पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महावीर स्थान ओपी के पास मंगलवार सुबह ठग गिरोह ने दो महिलाओं को झांसे में लेकर उनके गहने और नकदी ठग लिए। घटना के बाद दोनों पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पहली घटना में जीविका दीदी निर्मला देवी लोक अदालत में जाने के लिए गांधी मैदान जाने वाले ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और खुद को मददगार बताते हुए कहा कि एक बुजुर्ग के 30 हजार रुपये गिर गए हैं। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को विश्वास में लिया और गहने उतारने के लिए कहा। आरोप है कि महिला की सोने की चेन, कान की बाली और सोने की जितिया उतरवा ली गईं। इसके अलावा बैग में रखे 5 हजार रुपये भी आरोपी लेकर फरार हो गया। इसी तरह दूसरी महिला को भी ठग ने अपने जाल में फंसाया। उसे 60 रुपये देकर एक झोला दिया गया और उसमें गहने व रुपये होने की बात कही। बाद में झोला खोलने पर उसमें सिर्फ कपड़े मिले। पुलिस CCTV के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी है। बाइट--पीड़ित महिला
0
0
Report

शाहपुरा में सभापति रविश खटाणा का आकस्मिक निरीक्षण, रसोई और अग्निशमन केंद्र की जाँच

Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा में सभापति रविश खटाणा का आकस्मिक निरीक्षण, अन्नपूर्णा रसोई और अग्निशमन केंद्र पहुंचे सभापति, रसोई में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का लिया जायजा, मजदूरों के साथ बैठकर किया भोजन, अग्निशमन केंद्र में दमकल वाहनों और उपकरणों की जांच, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश। शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण) में जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में नगर परिषद सभापति रविश खटाणा ने श्री अन्नपूर्णा रसोई और अग्निशमन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। अन्नपूर्णा रसोई में उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभापति ने मजदूर वर्ग के लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया और भोजन की गुणवत्ता देखी। इसके बाद अग्निशमन केंद्र पहुंचकर दमकल वाहनों, उपकरणों और आपातकालीन तैयारियों की जानकारी ली। सभापति ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सभी संसाधन दुरुस्त रखने और आमजन से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

अतिथि व्याख्याता नीति 2026 लागू, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्राथमिकता

Raipur, Chhattisgarh:मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति 2024 में प्रशासकीय अनुमोदन के बाद जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया. संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी. साथ ही, अनुभव के लिए निर्धारित अधिकतम 30 अंकों के अंतर्गत अब शासकीय महाविद्यालय के साथ राजकीय विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 5 महीने अध्यापन कार्य पूर्ण करने पर 5 अंक दिए जाने का प्रावधान किया गया है. पूर्व नीति में राजकीय विश्वविद्यालय में किए गए अध्यापन अनुभव का यह लाभ स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं था मंत्रिपरिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शासकीय महाविश्यालयों के साथ राजकीय विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के कार्यानुभव का उपयोग करते हुए उन्हें रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का अवसर दिया जाए और मानदेय निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए कालखण्ड आधारित व्यवस्था के स्थान पर कार्य-दिवस आधारित मानदेय व्यवस्था लागू की जाए. अतिथि व्याख्याताओं और अन्य अतिथि शैक्षणिक अमले के कार्य-दायित्व, कार्य-अवधि एवं आकस्मिक अवकाश संबंधी प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 10 सितम्बर, 2026 को फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा के परिपालन में, फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति सिनेमाघरों को किए जाने हेतु वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश का अनुमोदन किया गया मंत्रिपरिषद द्वारा पूर्व अग्निवीर सैनिकों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है. इसके तहत पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में जेल प्रहरी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा अब इस आरक्षण को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 बनाया गया है, जिसका मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया है. इन नियमों में नियुक्ति और सेवा शर्तें, भर्ती के मापदंड, आरक्षण और चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है
0
0
Report

तीन महीने बाद पालम मधु विहार के सीवर हल, जी हेल्पलाइन की पहल सफल

New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के मधु विहार वार्ड के बी ब्लॉक में पिछले करीब 3 महीने से लोग सीवर के गंदे पानी की समस्या से परेशान थे। हालात ऐसे थे कि लोगों के घरों के सामने ही सीवर का गंदा पानी जमा था और घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। लोगों ने घर से निकलने के लिए गंदे पानी के ऊपर ईंट और पत्थर रखकर रास्ता बनाया हुआ था। इन्हीं ईंटों के सहारे लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। कई बार लोग फिसलकर गंदे पानी में गिर रहे थे, जिससे उन्हें परेशानी के साथ बीमारियों का भी डर बना हुआ था। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हो रही थी। बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इसके बाद जी हेल्पलाइन ने स्थानीय लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन के सामने मामला रखा। जी हेल्पलाइन की खबर के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई शुरू की और अब सीवर के गंदे पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। समस्या खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों ने राहत की सांस लेते हुए जी हेल्पलाइन का धन्यवाद किया। करीब 3 महीने से जिस परेशानी को लोग झेल रहे थे, उससे अब उन्हें निजात मिल गई है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में बेढ़म कांग्रेस पर हमला: गहलोत-डोटासरा पर आरोपों की बौछार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर गृह राज्य मंत्री jawahar singh बेढ़म का कांग्रेस पर बड़ा हमला। कहा- कांग्रेस में - में बड़ा की, तू बड़ा की रेस चल रही है। अशोक गहलोत अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। डोटासरा अपने आप में बड़ा नेता बनते हैं। कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह के बयान को लेकर बोले बेढ़म। कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, ये कोई ना कोई बड़ा मामला है। विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस के बड़े नेता हैं। कांग्रेस उनकी अनदेखी कर रही है, ये कांग्रेस की भूल है। कांग्रेस में आपसी लड़ाई चल रही है। अशोक गहलोत और डोटासरा एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। कांग्रेस का पतन सुरक्षित है। पंचायत चुनावों को लेकर बोले बेढ़म। कहा- पंचायत चुनावों में जनता बीजेपी के साथ है।
0
0
Report

ये चुनाव सरकार बनाने और हटाने का नहीं,सरकार को जवाबदेह बनाने का है _PK

Rajiv RamRajiv RamFollow23m ago
Mainpura, Bihar:PK तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन सभा में पहुंचे, बोले- ये चुनाव सरकार बनाने और हटाने का नहीं, सरकार को जवाबदेह बनाने, उसके गलत कार्यक्रम पर अंकुश लगाने का है, नवंबर 2025 में 10 हजार रुपये देकर हमारी आशाओं-अपेक्षाओं को खरीदा, उन्हें ये बताने का है कि जिस जनता ने 5 किलो अनाज पर वोट दिया वो जनता जाग गई है, उनके सामने अब नया विकल्प है जन सुराज। PK ने शिक्षकों-स्नातकों के लिए किए 2 ऐलान- 30 वर्षों से संघर्ष कर रहे शिक्षकों को लोकसभा से पहले 7वां वेतनमान दिलाना, बेरोजगारी-पलायन से जूझ रहे तिरहुत के स्नातक युवाओं को दस हजार नौकरी देने की बात कही*
0
0
Report

हनुमान बेनीवाल ने कहा राजस्थान में तीसरी ताकत, मुस्लिम प्रत्याशी का बड़ा दांव

Bikaner, Rajasthan:RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पहुंचे बीकानेर, सर्किट हाउस में की प्रेस कॉन्फ्रेंस पंचायतीराज चुनाव में राजस्थान में तीसरी ताकत के रूप में उभरने का किया दावा इंडिया अलायंस और कांग्रेस पर बेनीवाल ने साधा निशाना, कई मुद्दों पर रखी बात पंचायत चुनाव में नौजवानों और बेटियों को ज्यादा मौका देने की कही बात बीकानेर का जिक्र कर कांग्रेस-बीजेपी पर मुस्लिम प्रत्याशी को हराने का लगाया आरोप Intro - RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के बीच बीकानेर पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले RLP कार्यकर्ताओं ने प्रभारी दानाराम घिंटाला के नेतृत्व में बेनीवाल का स्वागत किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेनीवाल ने आगामी पंचायतीराज चुनाव में RLP के राजस्थान में तीसरी ताकत के रूप में उभरने का दावा किया।इंडिया अलायंस को लेकर बेनीवाल ने कहा कि गठबंधन में 15 से ज्यादा सीट वाले दलों को ही अहमियत मिलती है और छोटी पार्टियों को जरूरी नहीं समझा जाता। वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुद्दा सही है, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि इसकी कमान सिर्फ उसके हाथ में रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इंडिया अलायंस को ही कमजोर किया है। ईडी और गिरफ्तारियों के मुद्दे पर भी बेनीवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने नौजवानों और बेटियों को ज्यादा से ज्यादा मौका देने और सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखने की बात कही। बेनीवाल ने दावा किया कि जिला परिषद के करीब 40 वार्डों में 35–36 जगह RLP सीधी फाइट में है। मुस्लिम वोट को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर मुस्लिम समाज कांग्रेस छोड़कर RLP के साथ आता है तो राजस्थान में 125 सीटें जीतने की स्थिति बन सकती है बीकानेर का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर मिलकर मुस्लिम प्रत्याशी को हराने का आरोप भी लगाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top