229010
रायबरेली में SP ने 65 पुलिस कर्मियों के तबादले किए, एसओजी प्रभारी की कुर्सी पर ब्रजेन्द्र शर्मा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में SP ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस बदलाव में निरीक्षक, उपनिरीक्षक समेत 65 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। निरीक्षक ब्रजेन्द्र शर्मा को अपराध शाखा से एसओजी का प्रभारी बना दिया गया जो काफी समय से खाली थी। SP ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए लापरवाह पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन भेजा और कई कर्मियों को नई तैनाती दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीट पेपर लीक से आत्महत्या की victims के लिए कांग्रेस ने श्रद्धांजलि नहीं?
Ansar Nagar, Jharkhand:नीट पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाले छात्रों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि चतरा: नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं की स्मृति में शनिवार की देर शाम को चतरा के शहीद स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत छात्र-छात्राओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की。 सभा को संबोधित करते हुए चंद्रदेव गोप ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने अपनी जान गंवाई, भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। अब पूरे देश की नजर संसद के आगामी सत्र पर है, जहां इस मामले को लेकर सरकार का रुख और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे。0
0
Report
शाहजहांपुर में मकान में आग: सिलेंडर फटने से दीवार गिरी, दमकल ने काबू पाया
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। यहां एलपीजी सिलेंडर फटने से घर की दीवार गिर गई। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के पीछे बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरी घटना थाना तिलक क्षेत्र के मौजमपुर इलाके की है। यहां घर के सभी लोग मंदिर गए हुए थे। तभी अचानक घर के अंदर से धुआं उठना शुरू हुआ। उसके बाद देखते ही देखते हैं पूरा घर आग की लपटों में घिर गया। इसी दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर फट गया। जिससे घर की दीवार टूट कर बाहर गिर गई। कुछ ही देर में आग की लपटे घर के बाहर दिखाई देने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया है। आशंका व्यक्ति की जा रही है कि घर के अंदर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल आग लगने से घर के आस-पास अफरा तफरी का माहौल दिखाई दिया।0
0
Report
बहराइच के रुपईडीहा बार्डर पर वारिस पंजाब दे के सदस्य की गिरफ्तारी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के रुपईडीहा बार्डर की पुलिस टीम ने एक और संदिग्ध को किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित संगठन वारिस पंजाब दे का सक्रिय सदस्य जोगा सिंह गिरफ्तार, अमरीकी नागरिक को अवैध तरीके से घुसपैठ करवाने में जोगा सिंह ने की थी मदद, 2 दिन पूर्व रुपईडीहा बार्डर से घुसपैठ करते गिरफ्तार हुए थे अजनाला कांड के आरोपी विक्रमजीत सिंह के साथ 2 संदिग्ध, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को शरण देने में जोगा सिंह ने की थी मदद, पीलीभीत निवासी जोगा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, भारत नेपाल बार्डर रुपईडीहा का मामला0
0
Report
Advertisement
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : पूर्व मंत्री कमलेश यादव
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बिसवां तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री कमलेश यादव ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। सरकार को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राहुल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रमुख शांति यादव, सपा प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव, प्रमोद वर्मा, अफजाल कौसर, शब्बीर, माज खान, छात्र नेता श्याम यादव, मुर्तिजा अली अंसारी, निर्मल यादव विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, नूर नेता सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बिसवां में सपा का धरना-प्रदर्शन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : कमलेश या
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, ब्रेक नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बिसवां तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री कमलेश यादव ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। सरकार को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राहुल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रमुख शांति यादव, सपा प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव, प्रमोद वर्मा, अफजाल कौसर, शब्बीर, माज खान, छात्र नेता श्याम यादव, मुर्तिजा अली अंसारी, निर्मल यादव विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, नूर नेता सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
निवाड़ी में CM मोहन यादव ओरछा पहुँचे; कल कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का उद्घाटन
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे ओरछा, रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह रामराजा सरकार के दर्शन करने के बाद निवाड़ी जिले के नवीन कलेक्ट्रेट भवन और जिला अस्पताल का करेंगे औपचारिक उद्घाटन。0
0
Report
Advertisement
सीधी में 19 कर्मचारियों की पदोन्नति: ग्रेड-3 से ग्रेड-2
Sidhi, Madhya Pradesh:सबहेड: 18 सहायक ग्रेड-3 बने सहायक ग्रेड-2, एक भृत्य को सहायक ग्रेड-3 पद पर मिली पदोन्नति सीधी: सीधी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विकास मिश्रा ने 19 कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। यह पदोन्नति मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025, मध्यप्रदेश राजस्व (तृतीय श्रेणी लिपिक संवर्ग) भर्ती नियम-2017 तथा विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है। जारी आदेश के अनुसार कार्यालय कलेक्टर, अनुविभागीय, तहसील एवं विकासखंड कार्यालयों में कार्यरत 18 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-2 के पद पर स्थानापन्न (पदोन्नत) किया गया है। इनमें विष्णुकान्त सोनी, कृष्ण प्रताप सिंह, सतेन्द्र कुमार मिश्रा, नरेश कुमार वर्मा, सतेन्द्र कुमार वर्मा, सुभाष कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार पटेल, सावित्री देवी, शिवबहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, विनोद सिंह परिहार, कौशलेश सिंह, राजबिहारी शर्मा, शांति बंसल, अश्वनी कुमार सिंह, राहुल कुमार कुशवाहा, राजबहादुर पनिका और गुरु वचन सिंह शामिल हैं। इसके अलावा जिला कार्यालय सीधी में भृत्य के पद पर पदस्थ ऋचा रावत को आगामी आदेश तक सहायक ग्रेड-3 के पद पर स्थानापन्न (पदोन्नत) किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदोन्नत कर्मचारियों की पदोन्नति मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के तहत दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए प्रभावशील होगी। साथ ही पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार एक माह के भीतर वेतन निर्धारण के संबंध में अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा.0
0
Report
नॉलेज पार्क में 6 वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, कमियों पर बवाल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में शनिवार शाम को एक छह वर्षीय बच्चे की 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था और बारिश के पानी से भरा हुआ था। मृतक बच्चे की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के बेटे अव्यान के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सोसायटी निवासी प्रांजल ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे एक बच्चे ने उन्हें अव्यान के डूबने की सूचना दी। उन्होंने अन्य लोगों को बुलाया, जिसके बाद तीन लोग गड्ढे में उतरे और बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गड्ढा कई दिन पहले प्राधिकरण द्वारा बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लोगों का कहना है कि यदि समय पर सुरक्षा उपाय किए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी और मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने सभी खुले गड्ढों की तत्काल बैरिकेडिंग करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
ओसियां में मिनी ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर-खलासी ने चलती गाड़ी से बचाई जान
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर के ओसियां से बड़ी खबर झटपट स्थिति: जोधपुर के ओसियां में चली मिनी ट्रक में भीषण आगजनी की सूचना। शॉर्ट सर्किट के कारण हुयी आग ने चालक व खलासी के प्रयासों के साथ गाड़ी को जलाने से रोक दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पाया और दमकल के अभाव में पानी के टैंकर से तापमान घटाने معتبر प्रयास किए। प्रमुख बाराबती: रायमलवाड़ा गाँव के पास गुजरात के उझा जा रही जीरे की फसल भरकर थी मिनी ट्रक। प्रशासनिक बकायदा के कारण दोनों थाना बोर्ड से दमकल उपलब्ध नहीं हो पाई। क्षेत्र में बारम्बार आग लगने की घटनाओं से लोग चिंतित।0
0
Report
Advertisement
भैंस की पूंछ पकड़कर बहुल नदी पार कर रहा बुजुर्ग तेज बहाव में डूबा, तलाश जारी
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। थाना क्षेत्र के ग्राम ढकनी रजपुरी में शुक्रवार को बहगुल नदी पार करते समय एक 65 वर्षीय बुजुर्ग तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीएसी, अग्निशमन विभाग और गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीमों ने नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम ढकनी रजपुरी निवासी मोहम्मद साबिर अली (65) पुत्र मोहम्मद सद्दीक शुक्रवार को जानवरों को लेकर खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बहगुल नदी पार करने के दौरान उन्होंने एक भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई। इसके बाद वह गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से बुजुर्ग की तलाश शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले नदी में मगरमच्छ देखे जाने की चर्चा थी, जिसके चलते लोगों में दहशत बनी हुई थी। इस कारण ग्रामीण नदी के गहरे पानी में उतरने से भी बचते रहे। हालांकि गोताखोरों ने नदी में उतरकर बुजुर्ग की तलाश शुरू की। सूचना पर फरीदपुर थाना प्रभारी राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीमों को भी बुलाया गया। टीमों ने नदी में कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका। मौके पर नायब तहसीलदार अजय सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम, पीएसी, अग्निशमन विभाग और गोताखोरों की टीमें मौजूद रहीं।0
0
Report
जयपुर के ऑपरेशन म्यूल हंटर में साइबर ठग गिरफ्तार, 100 से अधिक ट्रांजैक्शन का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:ऑपरेशन म्यूल हंटर में जयपुर पुलिस की कार्रवाई साइबर ठग गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खरीदकर करता था ऑनलाइन ठगी मोबाइल से मिले 100 से अधिक संदिग्ध ट्रांजैक्शन जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ईस्ट पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे और लालच में लेकर उनके बैंक खाते हासिल करता था और फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए ऑनलाइन ठगी को अंजाम देता था। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस थाना खोह नागोरियान की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद खान निवासी मेव मोहल्ला, खोह, जिला डीग के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते अपने कब्जे में लेता था और उनमें फर्जी मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाता था। इसके बाद उन्हीं नंबरों से लोगों को कॉल कर खुद को बैंक प्रतिनिधि बताता और खाते में रुपये क्रेडिट होने के फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी करता था। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों में मंगवाकर ई-मित्र के माध्यम से नकद निकाल ली जाती थी। शिकायत दर्ज होने पर आरोपी बैंक खाते और मोबाइल नंबर बदलकर फिर से ठगी शुरू कर देता था। आरोपी के मोबाइल की जांच में विभिन्न बैंक खातों से जुड़े 100 से अधिक संदिग्ध ट्रांजैक्शन और 100 से ज्यादा अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर रुपये क्रेडिट होने के फर्जी संदेश मिले।0
0
Report
जयपुर: प्रताप नगर अपहरण मामला, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, रामदयाल सकुशल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस की प्रताप नगर थाना पुलिस ने दुकानदार के अपहरण और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।24 जुलाई को प्रताप नगर थाने में दर्ज परिवादिया विनोदी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी गुलाब विहार, श्योपुर रोड स्थित दुकान से 23 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे कर्मचारी रामदयाल का मनीष सैनी, अविनाश राव उर्फ बॉबी और किशन राजपूत ने जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी मनीष सैनी ने परिवादिया की बेटी के मोबाइल पर फोन कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर रामदयाल की हत्या करने की धमकी दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। घटनास्थल से लेकर करीब 15 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और आरोपियों का लगातार पीछा किया गया। पुलिस की दबिश के चलते आरोपी अपहृत रामदयाल को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रामदयाल को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।इसके बाद तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने वाटिका, सांगानेर क्षेत्र से मनीष सैनी और अविनाश राव उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में शामिल तीसरे आरोपी किशन राजपूत की तलाश जारी है। उससे पूछताछ के बाद वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की संभावना है。0
0
Report
Advertisement
समझौते के दौरान पुलिस चौकी में हंगामा, चौकी प्रभारी से अभद्रता व हाथापाई का आरोप
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। बरेली के बहेड़ी क्षेत्र स्थित नारायणनगला पुलिस चौकी में शिक्षक और छात्र के बीच हुए विवाद का समझौता कराने के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि छात्र पक्ष के कुछ लोगों ने चौकी प्रभारी से अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के एक शिक्षक और छात्र के बीच हुए विवाद के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को नारायणनगला पुलिस चौकी बुलाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में समझौते की प्रक्रिया चल रही थी और समझौतानामा तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान शिक्षक से माफी मांगने की बात को लेकर छात्र का भाई नाराज हो गया। आरोप है कि उसने पहले शिक्षक पक्ष से बहस की और बाद में चौकी प्रभारी से भी अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते चौकी परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और हाथापाई करने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।0
0
Report
बेगूसराय पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण बंद के बाद सुरक्षा का संदेश
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार बंद के शांतिपूर्ण समापन के बाद बेगूसराय पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे, जिले के कई थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।कैंटीन चौक से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया, वहीं असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि बेगूसराय पुलिस हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।फ्लैग मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी मनीष ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य आम जनता तक यह संदेश पहुंचाना है कि पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान इस फ्लैग मार्च में शामिल हुए। समय-समय पर इस तरह के फ्लैग मार्च पुलिस की तैयारियों का हिस्सा होते हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त रणनीति, लगातार निगरानी और बेहतर समन्वय के कारण आज का बिहार बंद बेगूसराय में पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस भविष्य में भी इसी तरह पूरी मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।एसपी मनीष ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेगूसराय पुलिस 24 घंटे जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बोकारो में AAP ने कैंडल मार्च निकाला; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro में आम आदमी पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च। बोकारो के गांधी चौक से निकाला गया कैंडल मार्च। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वागत करते हुए निकाला गया कैंडल मार्च। इस दौरान नेताओं ने कहा कि ये जेनजी की जीत है जहां युवा अपनी जायज मांगों के लेकर डटे रहे जहां लाठी चली, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लंबे संघर्ष के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। उक्त बाते आम आदमी पार्टी झारखण्ड के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश कुमार ने कही। ये इस्तीफा देश की जेनजी पीढ़ी की जीत है।0
0
Report
Advertisement
