रायबरेली के शुभेंदु शेखर सिंह का आईएएस में हुआ चयन
सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 में रायबरेली शहर के इंदिरा नगर निवासी शिक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह भदोरिया के पुत्र शुभेन्दु शेखर सिंह का आई ए एस में चयन हुआ है. शुभेंद्र शेखर सिंह का चयन होने से उनके परिजनों व स्नेही स्वजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. शुभेंदु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व मामा मामी तथा गुरुजनों को दिया है. शुभेंदु ने बातचीत के दौरान कहा कि तैयारी के दौरान उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन जब भी कभी हताशा होती थी तो माता-पिता और मामा-मामी हौसला बढ़ाते थे. जिससे पढ़ाई करने में जज्बा बढ़ा. इस होनहार युवक ने बताया कि पढ़ाई के दौरान काफी समस्याएं आई कई बार ऐसी परिस्थितियों आई जमीन निराश हुआ लेकिन माता-पिता वह प्रेजेंट तथा मामा मामी का सपोर्ट रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|