229316
रायबरेली में स्कार्पियो नीलगाय से टकराई, महिला घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में बांदा से लखनऊ जा रही स्कार्पियो नीलगाय से टकरा गई। इस टक्कर में नीलगाय के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए, वहीं स्कार्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार की चपेट में आने से एक स्थानीय महिला भी घायल हो गई। यह घटना गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के जगना खेड़ा गांव के पास हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग विमान में तकनीकी खराबी; आपात लैंडिंग की तैयारी तेज
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के किशनगढ़ से बड़ी खबर किशनगढ़ एयरपोर्ट से पायलट ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भर रहे अव्यन्ना एविएशन अकादमी के ट्रेनी विमान में तकनीकी खराबी की सूचना प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ट्रेनिंग के दौरान विमान के टायर में खराबी/ फटने की मिली है सूचना हालांकि घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है विमान के हवा में होने की सूचना मिलते ही किशनगढ़ एयरपोर्ट पर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गईं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों को भी एयरपोर्ट पर बुलाया गया, ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके बताया जा रहा है कि विमान को लेकर एयर ट्रैफिक और एयरपोर्ट प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है विमान में मौजूद ईंधन को लेकर भी विशेष सावधानी बरती जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान का फ्यूल निर्धारित स्तर तक कम होने के बाद ही लैंडिंग कराने की रणनीति अपनाई जा रही है, ताकि आपात स्थिति में जोखिम को न्यूनतम रखा जा सके किशनगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा और बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद आ रहे हैं नजर विमान की सुरक्षित लेंडिंग को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार बनाए हुए हैं समन्वय अव्यन्ना एविएशन किशनगढ़ एयरपोर्ट से पायलट ट्रेनिंग संचालन करने वाली DGCA-अनुमोदित फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन है फिलहाल विमान की स्थिति और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का है इंतजार0
0
Report
जुडो डॉक्टरों के स्टाइपेंड पर फैसला, स्मृति ईरानी के प्रभारी बनने से बीजेपी में हलचल
Begun, Rajasthan:रायपुर हड़ताली जुडो डॉक्टरों से जुड़ी बड़ी खबर.. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान- स्टाइपेंड को लेकर आज आएगा बड़ा फैसला. आज बैठक के बाद जुडो डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का आएगा फैसला.. इंटर्न और जुडो डॉक्टरों को लेकर आएगा फैसला.. स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान- स्मृति ईरानी के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा.. स्मृति ईरानी के मार्गदर्शन में बीजेपी और मजबूत होगी.. स्मृति ईरानी के प्रदेश प्रभारी बनने पर कांग्रेस के पोस्टर पर कहा- 500 रुपये के सिलेंडर का बयान 2014 से पहले की बात.. मंत्री बोले- 12 साल में जिस अनुपात में वस्तुओं के दाम बढ़े, उसी अनुपात में सिलेंडर के दाम बढ़े.. कहा- कांग्रेस के समय जिस अनुपात में महंगाई बढ़ी, उतनी महंगाई इन 12 सालों में नहीं बढ़ी.. कांग्रेस ने सोशल मीडिया में पोस्टर जारी कर लिखा अंधभक्तों अब 500 रुपये में मिलेगा सिलिंडर बाइट- श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
नाचना बस स्टैंड पर भीषण आग, 4 केबिन जलकर खाक, हताहत नहीं
Jaisalmer, Rajasthan:नाचना बस स्ट Stand पर भीषण आग, 4 केबिन जलकर खाक जैसलमेर जिले के नाचना कस्बे में बीती रात बस स्ट Stand पर अचानक कई केबिनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और चार केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही नाचना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की विकरालता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और आर्मी के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों और सेना के टैंकरों की मदद से संयुक्त प्रयास किए गए, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव जलालाबाद। थाना परशुरामपुरी क्षेत्र
Parashurampuri, Uttar Pradesh:विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव जलालाबाद। थाना परशुरामपुरी क्षेत्र के गांव धीयरपुरा रौली बौरी में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मोनिका (26) पत्नी शोभित कुमार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। मोनिका धोती के सहारे छत के कुंडे से फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना परशुरामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मोनिका की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। उसका मायका हरदोई जनपद के कौढा गांव में बताया गया है। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पूरनपुर मे शानो -शौकत से जुलूस-ए-गौसिया निकला , गूंजीं या गौस अलमदद की सदाएं।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। ब्लॉक रोड स्थित साबरी अहाता से ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर हज़रत गौस-ए-आज़म शेख अब्दुल क़ादिर जीलानी की याद में जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। जुलूस में लोग धार्मिक झंडे लहराते और नारे लगाते चल रहे थे।रास्ते में कई जगह तबर्रुक़ बांटा गया।हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, मौलाना फजले अहमद नूरी, हाफिज असलम नूरी, मौलाना दानिश मिसवाही, हाफिज शाकिब, हाफिज शरीफ अहमद, हाफिज नाजिम रजा, हाफिज उस्मान ने हज़रत गौस-ए-आज़म की शान में नात-ए-शरीफ पेश की आदि ने तकरीर की। इसमें बच्चों को दीनी तालिम और दुनियाबी तालीम देने की अपील की गई।समापन पर देश में अमन और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई जुलूस ब्लॉक रोड, ब्लॉक चौराहा, स्टेशन रोड, स्टेशन चौराहा, शेरपुर रोड होते हुए शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप समाप्त हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन व पुलिस बल मौजूद रहा।0
0
Report
आवारा कुत्तों ने बालक को नोच नोचकर उतारा मौत के घाट।
Dehradun, Uttarakhand:सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां मेले में जा रहे सात साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और नोच-नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सीएचसी बेहट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल, मामला बेहट थाना क्षेत्र के आलमपुर खुर्द गांव का है। यहां मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला जुगल किशोर पिछले करीब छह-सात वर्षों से परिवार के साथ रह रहा था। मूल रूप से वह रामपुर जिले का रहने वाला बताया गया है। जुगल किशोर का सात वर्षीय बेटा मुन्नू पास के गांव खुर्रमपुर म्हाड़ी में लगे मेले को देखने के लिए अकेला जा रहा था। बताया जा रहा है कि मेला स्थल से करीब सौ मीटर पहले ही कुत्तों के झुंड ने बच्चे को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी बेहट लेकर गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मासूम की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस से बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने मूल निवास रामपुर जिले ले गए। मेले की खुशियां इस परिवार के लिए मातम में बदल गईं। सात साल के मासूम की कुत्तों के झुंड के हमले में हुई मौत ने इलाके में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना के बाद लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई है।0
0
Report
Advertisement
मैहर के शारदा मंदिर परिसर में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत, रेस्क्यू जारी
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में माता शारदा मंदिर परिसर के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 दिनों से तेंदुआ लगातार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में नजर आ रहा है। हाल ही में मंदिर की सीढ़ी में तेंदुआ एक कुत्ते के साथ झगड़ते हुए कैमरे में कैद हुआ। मंदिर पहुंचे एक दर्शनार्थी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से मंदिर परिसर और आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ दर्शनार्थियों में भी डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। लगातार सामने आ रहे वीडियो और तेंदुए की गतिविधियों के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
WhatsApp बैंकिंग फ्रॉड: 'No' कहने पर ICICI-IndusInd खाते से 1.70 लाख गायब
Motihari, Bihar:WhatsApp बैंकिंग का नया फ्रॉड - 'NO' का जवाब देने पर एकाउंट से 1.70 लाख रुपये गायब एक कहावत है कि चोर हमेशा पुलिस से दो कदम आगे रहता है, जिसे साइबर फ्रॉड चरितार्थ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साइबर फ्रॉड ने अब एक नया तरीका ईजाद कर लिया है। अमूमन आप किसी भी अनाधिकृत मैसेज पर no लिखना पसंद करेंगे . यानी अगर आपके पास यह मैसेज आए कि आपके खाता से एक लाख रुपया डेबिट हुआ है तो आप जवाब में तुरंत no लिखना पसंद करेंगे क्योंकि आपको मालूम है कि आपने किसी को एक लाख रुपया नहीं दिया है। अब इसी no वाले मैसेज लिखते ही आप साइबर फ्रॉड का शिकार बन सकते हैं। फ्रॉड का नया तरीका क्या है? - WhatsApp के ज़रिए ऑटो-एग्ज़ीक्यूशन फ़ाइल अटैच। - फ्रॉड करने वालों ने बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या OTP शेयर किए बिना हैक करने का तरीका ढूंढ लिया है। यह फ्रॉड कैसे होता है? 1. आपको एक फ़ेक मैसेज मिलता है कि आपके अकाउंट से पैसे डेबिट हुए हैं, जैसे ₹10,000 डेबिट हुए। 2. इसके तुरंत बाद, आपको दूसरा मैसेज मिलता है - अगर आपने यह ट्रांज़ैक्शन नहीं किया है, तो कृपया 'No' का जवाब दें। 3. मैसेज में एक छिपी हुई ऑटो-एक्जीक्यूशन फ़ाइल होती है। 4. जैसे ही आप 'No' का जवाब देते हैं, फ़ाइल एक्टिवेट हो जाती है और हैकर्स को आपके मोबाइल फ़ोन का पूरा कंट्रोल मिल जाता है。 असली मामला: - पीडित ने अपने ICICI और IndusInd बैंक अकाउंट से ₹1.70 लाख गंवा दिए। - उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक नहीं किया और न ही कोई OTP शेयर किया, बस 'No' का जवाब दिया。 सावधानियां: 1. अगर आपको किसी अनजान नंबर से डेबिट के बारे में WhatsApp मैसेज मिलता है, तो जवाब न दें। इसे तुरंत डिलीट कर दें। 2. मैसेज असली है या फ़ेक, यह पता लगाने के लिए अपने बैंक के ऑफ़िशियल ऐप से ही अपना अकाउंट स्टेटमेंट/बैलेंस चेक करें। 3. सिर्फ़ बैंक के ऑफ़िशियल अलर्ट और वेरिफ़ाइड कस्टमर केयर नंबरों पर ही भरोसा करें। 4. बैंक कभी भी WhatsApp के ज़रिए ऐसे 'Yes/No' वाले मैसेज नहीं भेजते हैं।0
0
Report
औरंगाबाद के सोन पुल पर पिकअप आग में जलकर खाक, चालक सुरक्षित
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में चलती पिकअप ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना एन एच-19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सोन पुल की है। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि देखते ही देखते पूरा पिकअप जल गया। हालांकि, सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया मगर तब तक पिकअप पूरी तरह जल चुका था। पिकअप पर बैटरी लदा था, इधर चालक ट्रक से कूद गया और वह बच गया।0
0
Report
Advertisement
सोनौली में नहर बांध टूटने से खेतों में पानी फैलाव, किसान चिंतित
Chapra, Bihar:सोनौली में नहर का बांध टूटा, खेतों में तेजी से फैला पानी फसलों पर मंडराया नुकसान का खतरा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन मशरक प्रखंड के सोनौली में गुरुवार को नहर का बांध अचानक टूट जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बांध टूटते ही नहर का पानी तेज रफ्तार से आसपास के खेतों में फैलने लगा, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से लगी फसलों को नुकसान होने की आंशका जताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही मशरक प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बीडीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की टीम ने नहर से हो रहे पानी के बहाव को नियंत्रित करने तथा टूटे बांध की तत्काल मरम्मत कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी के बहाव को जल्द नहीं रोका गया तो आसपास के और खेत भी जलमग्न हो सकते हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, नहर का बांध अचानक किस कारण टूटा, इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता पानी के बहाव को रोकने और खेतों में फैल रहे पानी को नियंत्रित करने की है।0
0
Report
जमुई-समस्तीपुर के केस से बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल
Patna, Bihar:जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद समस्तीपुर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। समस्तीपुर में एक लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस पर सियासत अब शुरू हो गई है। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा जमुई की जो घटना थी, जो शर्मसार करने वाला सीधे आबरू पर हाथ था, प्राइवेट पार्ट पर हाथ गया था, वो सुर्खियाँ लगातार बनी रही मीडिया में, अब वो उतरी भी नहीं है कि अब समस्तीपुर की घटना आ गई है जिसकी वीडियो सामने आए हैं। हालांकि कई जगह के मधेपुरा की भी बात की जा रही है लेकिन उसके वीडियो नहीं आए हैं, जो समस्तीपुर के वीडियो आए हैं, ये शासन के इकबाल पर करारा तमाचा है।0
0
Report
अर्णव तूफान से बलिया के किसान परेशान, धान-फसलें भारी नुकसान
Ballia, Uttar Pradesh:अर्णव तूफान से किसान परेशaan, तेज हवाओं और लगातार बारिश से धान के खेतों को हो रहा बड़ा नुकसान यूपी के पूर्वांचल में भी असर देखा गया है। पिछले 24 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का असर बलिया में आम जीवन और खेती पर हो रहा है। इस मौसम में धान और मक्के की फसलें खेतों में तैयार हो रही हैं। बदलते मौसम की वजह से धान के उन खेतों को ज्यादा नुकसान हो रहा है जो पहले बोए गए थे क्योंकि धान के पौधों में बालियां आ जाने की वजह से पौधे भारी हो गए और तेज हवा और बारिश की वजह से गिर रहे हैं। वहीं जिन किसानों ने धान की बुवाई बाद में की थी उनके फसले हल्की हैं, लिहाजा हवा और पानी का असर कम पड़ रहा है। हालांकि मौसम के बदलते रुख की वजह से किसान डरे हुए हैं; किसानों का कहना है कि अगर तूफान का असर तेज हुआ तो भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
जशपुर में दंतैल हाथी की मौत, जांच के आदेश
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली दंतैल हाथी की लाश ग्रामीणों से सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम स्थानीय पशु चिकित्सकों के अलावा अम्बिकापुर से बुलाया गया विशेष जांच टीम पीएम के बाद हाथी के मौत के कारणों का चलेगा पता दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा की घटना0
0
Report
बड़वानी के छात्रावास के पास खाली TCPC भवन को लाइब्रेरी हॉल बनाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-अजा छात्रावास के छात्रों ने जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। छात्र शांत माहौल में पढ़ाई न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने छात्रावास के सामने वर्षों से खाली पड़े TCPC भवन को लाइब्रेरी हॉल के रूप में आवंटित करने की मांग की है। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में अभी पढ़ाई के लिए पर्याप्त और शांत माहौल नहीं मिल पा रहा है; सभी विद्यार्थियों को कमरों में ही रहना और पढ़ना पड़ता है, इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर असर पड़ रहा है। छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रावास में एक अलग और व्यवस्थित लाइब्रेरी हॉल की बहुत जरूरत है। उन्होंने बताया कि छात्रावास के सामने TCPC भवन कई सालों से खाली पड़ा है और धीरे-धीरे जर्जर हो रहा है। अगर इस भवन को छात्रों के लिए लाइब्रेरी हॉल बनाया जाता है, तो वे शांत और अनुशासित माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबों और अन्य सामग्री का बेहतर इस्तेमाल हो पाएगा। छात्रों ने बताया कि वे पहले भी कई बार लाइब्रेरी की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि TCPC भवन सालों से खाली पड़ा जर्जर हो रहा है; हमारा छात्रावास सहायक आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने है, फिर भी हमें अपनी मांग के लिए भटकना पड़ रहा है।0
0
Report
लालसोट नगरपालिका सभापति कपिल पुरोहित ने पदभार ग्रहण किया – भेदभावमुक्त विकास का संकल्प
Dausa, Rajasthan:लालसोट नगर परिषद सभापति ने संभाला पदभार पदभार से पूर्व विधि विधान से की गई पूजा अर्चना राम नाम मंत्रों से गुंजायमान हुआ सभापति कक्ष पूजा के दौरान सभापति की कुर्सी पर विराजमान की गई भगवान की तस्वीर उसके बाद नव निर्वाचित सभापति कपिल पुरोहित ने किया कार्य ग्रहण इस दौरान पार्षदों सहित शहर के लोग थे मौजूद पुरोहित ने कहा बिना भेदभेद के करेंगे काम भ्रष्टाचार मुक्त ओर पारदर्शिता के साथ होंगे सबके काम गिरधारी महराज की मंदिर माफी जमीन मंदिर के नाम करवाने का लिया संकल्प dausa के लालसोट में कांग्रेस के टिकट पर सभापति की कुर्सी हासिल करने वाले कपिल पुरोहित ने कांग्रेसियों और शहर के लोगों के साथ नगर परिषद पहुंचकर भगवान की तस्वीर को सबसे पहले सभापति की कुर्सी पर विराजमान किया और उसके बाद विधि विधान से मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की पूजा अर्चना के दौरान सभापति कक्षा राम नाम के मंत्रों से गुंजायमान हो गया लोगों ने पंडितों के सानिध्य में रामधुनी की और उसके बाद नवनिर्वाचित कपिल पुरोहित ने सभापति का पदभार ग्रहण किया इस दौरान लोगों ने उनका फूल माला और साफा पहनकर स्वागत किया नवनिर्वाचित सभापति कपिल पुरोहित ने कहा बिना किसी भेदभाव के वह विकास के कार्यों को गति देंगे नगर परिषद में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सुशासन देने का प्रयास करेंगे साथ ही पुरोहित ने कहा लालसोट के विकास में सभी पार्षदों का सहयोग लेते हुए एक मिसाल कायम करेंगे वहीं उन्होंने गिरधारी महाराज मंदिर की मंदिर माफी जमीन को फिर से मंदिर के नाम कर्ज करवाने का संकल्प लिया ।0
0
Report
Advertisement
