229001
रायबरेली में कोहरे के चलते सड़क हादसा, दो युवकों की गई जान
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में कोहरे का असर सड़क पर पड़ा जिससे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को CHC में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुराग शुक्ला ने युवकों को मृत घोषित कर दिया। शव को PM के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया है। मृतक नसीराबाद थाना क्षेत्र के मिया के पुरवा के निवासी बताए जा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अकोला के मूर्तिजापुर में हरियाल पक्षी शहर में पहुँचे, पेड़ों पर फल चखते दिखे
Akola, Maharashtra:महाराष्ट्राचा राज्यपक्षी असलेल्या हरियाल पक्ष्याच्या थव्यांनी अकोला जिल्ह्यातील मूर्तिजापूर शहरात हजेरी लावली आहे. शहरातील प्रजापती लेआऊट आणि न्यू महसूल कॉलनी परिसरातील वड, पिंपळ आणि कडुलिंबाच्या मोठ्या झाडांवर हे पक्षी पाहायला मिळत आहेत. झाडांवरील फळांचा आस्वाद घेण्यासाठी दाखल झालेल्या या पक्ष्यांनी नागरिक आणि पक्षीप्रेमींचं लक्ष वेधून घेतलं आहे. मेळघाट आणि ताडोबांच्या जंगलात आढळणाऱ्या हरियालचा शहरी भागातील वावर कुतूहलाचा विषय ठरत आहे. परिसरातील फळधारणा करणारे वृक्ष या पक्ष्यांना आकर्षित करत असावेत, असा अंदाज पक्षीप्रेमींनी व्यक्त केला आहे. या निमित्ताने शहरातील वृक्षसंपदा आणि पक्ष्यांच्या नैसर्गिक अधिवासाचं संरक्षण करण्याची गरजही अधोरेखित झाली आहे.0
0
Report
नीमकाथाना में कांग्रेस पंचायत उम्मीदवार चयन संकेत दिए
Sikar, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की कवायद तेज, दावेदारों से वन-टू-वन मिले कॉर्डिनेटर आशुतोष शर्मा। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के दावेदारों से बंद कमरे में चर्चा। प्रत्याशियों का फीडबैक लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। आशुतोष शर्मा बोले—कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के निर्णय का सम्मान करें। जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को जिताने में सहयोग करें कार्यकर्ता। नीमकाथाना में कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। यहाँ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उन्होंने पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के दावेदारों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की। कॉर्डिनेटर आशुताश शर्मा ने दावेदारों से वन-टू-वन बातचीत की और उनका फीडबैक लिया। प्राप्त फीडबैक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। आशुतोष शर्मा ने कहा कि नीमकाथाना नगर पालिका में विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस का बोर्ड बना है, और पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि टिकट एक ही व्यक्ति को मिलेगा, इसलिए टिकट नहीं मिलने पर भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए आपसी मतभेद भुलाकर संगठन के हित में काम करना चाहिए। दो दिन में जारी होगी प्रत्याशियों की सूची। आशुतोष शर्मा ने कहा कि वे पंचायत चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को जिताने में सहयोग करें। पार्टी का मुख्य उद्देश्य मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है। दावेदारों से मिले फीडबैक के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और प्रत्याशियों की सूची दो दिन में जारी कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की इस कवायद के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। अब सभी की नजरें पार्टी की ओर से जारी होने वाली प्रत्याशियों की सूची पर टिकी हैं।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कंटेनर ने युवक की मौत, चालक फरार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, एक युवक मोके पर मौत घटना को अंजाम देकर मोके से फरार हुआ कंटेनर चालक घटना से मचा हड़कंप मोके पर पहुचे स्थानीय लोग जमकर किया हंगामा सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया जांच में जुटी पुलिस ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी प्रयागराज में अतीक मुक्त जमीन पर पद्म आवास योजना का भूमिपूजन करेंगे
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज सीएम योगी आदित्यनाथ कल आएंगे प्रयागराज, माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर बनने वाले आवासीय योजना पर करेंगे भूमि पूजन, चकिया इलाके में अतीक के कब्जे वाली जमीन पर पीडीए बनाएगा पद्म आवास योजना, 9811.35 वर्ग 4मीटर जमीन पर 14 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी, 14 मंजिला पद्म आवास योजना में 2 बीएचके के 602 फ्लैट तैयार किए जाएंगे, लगभग 150 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 2 बीएचके के 602 फ्लैट, फ्लैट में एक ड्राइंग रूम, दो बेडरूम,दो टॉयलेट और एक बालकनी और 1 किचन होगा, दोपहर करीब 2 बजे सीएम योगी यहां भूमि पूजन के लिए पहुंचेंगे, सीएम योगी के भूमि पूजन से पहले यहां जरूरी तैयारियां की जा रहीं हैं, सीएम योगी कल गवर्मेंट प्रेस मैदान में दोपहर एक बजे मतदाता सम्मेलन में भी शामिल होंगे, इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी के लिए बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे मतदाता सम्मेलन, तेलियरगंज स्थित मसुरीयादीन की प्रतिमा का भी सीएम योगी अनावरण करेंगे।0
0
Report
आजम खान की सजा रद्द व जमानत पर रिहाई की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, ड्युअल पैनकार्ड मामले में हुई सजा के खिलाफ दाखिल याचिका पर होगी सुनवाई, आजम खान ने याचिका के जरिए सजा को रद्द करने और जमानत पर रिहा करने की मांग की है, रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को सुनाई है दस साल की सजा, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी इसी प्रकरण में 7 साल की सजा हुई है, 2019 में बीजेपी के विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस, ट्रायल के बाद कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सजा सुनाया है。0
0
Report
स्पॉटर में सुपरह्यूमन रिफ्लेक्स: नई तकनीक पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Spotter with superhuman reflex0
0
Report
Advertisement
दिवाली-छठ के दौरान पटना-नई दिल्ली के बीच 16-कोच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
Patna, Bihar:दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पटना और नई दिल्ली के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी, नई दिल्ली से यह ट्रेन 16 और 18 अक्टूबर के अलावा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 8:35 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में पटना से ट्रेन 17 और 19 अक्टूबर के अलावा 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सुबह 10 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में होगा। त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
दुर्गापूजा के दौरान पटना में नया ट्रैफिक प्लान: 17-20 अक्टूबर नो एंट्री
Patna, Bihar:दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 17 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर तक डाकबंगला चौराहे से पटना जंक्शन, भट्टाचार्य चौराहा और स्वामीनंदन तिराहे की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। डाकबंगला चौराहे से कोतवाली टी तक दोनों फ्लैंक में रोक रहेगी। न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में भी नो एंट्री रहेगी। गोविंद मित्रा रोड, सब्जीबाग रोड समेत कई अन्य मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 17 से 20 अक्टूबर तक पटना नगर निगम क्षेत्र में भारी और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। गांधी मैदान समेत कई इलाकों में नो-पार्किंग जोन बनाया गया है, जबकि फ्रेजर रोड, वीरचंद पटेल पथ और अन्य निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। आपातकालीन वाहनों और पासधारकों को छूट दी गई है。0
0
Report
आगरा सिकंदरा में कैफे संचालक हमला, सिर पर चोट, FIR नहीं दर्ज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सिकंदरा क्षेत्र में रामरघु आनंदा सोसायटी के सामने की घटना。 डॉग हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, कैफे संचालक को पीटा。 आरोपियों ने बाल पकड़कर युवक को दुकान से बाहर घसीटा。 मिनरल वाटर की बोतल और बाल्टी से सिर पर वार करने का आरोप。 कैफे कर्मचारियों ने बचाने का प्रयास किया, हमलावरों ने धमकाया。 पीड़ित रवि चतुर्वेदी के सिर में गंभीर चोट लगने का दावा。 शिकायत करने पर दोबारा मारपीट की धमकी देने का आरोप。 पीड़ित का आरोप, पुलिस तहरीर बदलने का बना रही दबाव, FIR नहीं हुई दर्ज。 न्याय की गुहार लेकर कल डीसीपी से मुलाकात करेगा पीड़ित。0
0
Report
Advertisement
लेज़र वाले वैक्यूम क्लीनर से सफाई में क्रांति
Noida, Uttar Pradesh:Vacuum cleaner with laser.0
0
Report
मध्य रात्रि में CRPF उपनिरीक्षक ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में मौत
Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक देवानंद यादव ने मध्य रात्रि को अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए एल्मागुड़ा कैंप ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की मध्य रात्रि लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच हुई। उपनिरीक्षक देवानंद यादव 131वीं वाहिनी सीआरपीएफ में पदस्थ थे। घटना के बाद साथी जवानों और अधिकारियों ने उन्हें फील्ड एंबुलेंस से तत्काल एल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।0
0
Report
नवरात्रि में विराटनगर के मनसा माता मंदिर में भक्तों की आस्था
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली-बहरोड़) में नवरात्रि के अवसर पर विशेष स्टोरी का प्रतिबिंब सामने आता है।प्राचीन मंदिर मनसा माता located in Viratnagar की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व को श्रद्धालुंत ने श्रद्धाभाव के साथ देखा। यह जगह पहले मत्स्य देश की राजधानी मानी जाती रही है और महाभारत आदि धर्मग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। यहाँ माता सती के दायें पैर की चार अंगुलियाँ गिरी थीं, जिसके कारण यह शक्तिपीठ स्थापित हुआ। वर्तमान में मंदिर ऊँचे चबूतरे पर स्थित है और इसके आसपास मुख्य मंदिर, चौकोर गर्भगृह और मंडप बना है। गर्भगृह में वेदी पर धवल संगमरमर की देवी मां विराजित हैं, जिसे मनसा माता के नाम से पूजा जाता है। ऐतिहासिक निष्कर्षों के अनुसार अतीत में मंदिर नष्ट हो गया था; अब केवल पुराने पत्थरों से बनी दीवारें इसका ऐतिहासिक प्रमाण देती हैं। स्थानीय जानकारों के अनुसार अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने माता से मनसा मांगी थी, जिसकी पूर्ति के बाद इस मंदिर को मनसा माता मंदिर कहा गया। कुछ कथाओं में बताया गया है कि माता रानी की प्रतिमा चोरी होने के बाद पुनः प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई और संकट के समय देवी के दरबार में लोगों को सचेत करने के लिए देवी मां के चिह्न दिखते रहे। भक्तों के लिए आज भी यह जगह नवरात्र के अवसर पर सुबह-शाम दर्शन के लिए व्यस्त रहती है, और कस्बे के साथ दूर-दूर से भी श्रद्धालु यहाँ पूजा-अर्चना करते हैं। इस मंदिर के गर्भगृह की सज्जा में कम रंग-बिरंगे चित्रण हैं, जबकि बाहरी दीवारों पर शक्तिपीठों से जुड़ी कथाएं अंकित हैं। गांव का नाम पापड़ी शक्तिपीठ के दीवारों पर लिखे लेखों के अनुसार प्राचीन काल में 'पांव-पडी' था, जिसका वर्तमान में रूपांतरण होकर 'पापड़ी' हो गया है।0
0
Report
Advertisement
नौतनवा में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर निकली जागरूकता रैली
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज। एंटीबायोटिक दवाओं के बेतहाशा और गलत इस्तेमाल से बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। फार्मेसी सप्ताह के तहत आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नगर भ्रमण कर लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के सही उपयोग का संदेश दिया। संस्थान के प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कॉलेज परिसर से रवाना किया। नगर के विभिन्न चौराहों पर विद्यार्थियों ने पिरामिड प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक सेवन और इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। अभियान के दौरान बताया गया कि बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक लेना और निर्धारित खुराक या अवधि का पालन नहीं करना भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है। गलत इस्तेमाल से बेअसर हो सकती हैं दवाएं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शुभाराम साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना और आम लोगों को दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। फार्मासिस्ट दवाओं की सही खुराक, उपयोग और सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि एंटीबायोटिक का सेवन केवल चिकित्सक की सलाह पर करें और निर्धारित खुराक व अवधि का पालन करें। उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक या गलत तरीके से इस्तेमाल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में संक्रमण के इलाज में दवाओं का असर कम होने का खतरा पैदा हो जाता है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा रैली में संस्थान के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य छाया राठौर साहू, डॉ. सनी श्रीवास्तव, डॉ. अमित त्रिपाठी, आरजू खान, तरन्नुम परवीन, मोहम्मद हुसैन, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, सब्बर मोहम्मद, अभय कुमार सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, निवृति त्रिपाठी, अंबिका, सोमिल कौशधन, नेहा, विजयलक्ष्मी और नीरज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। रैली के माध्यम से कॉलेज ने एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।0
0
Report
कॉंग्रेस टिकट वितरण से नाराज़ OBC मोर्चा सचिव रविन्द्र निठारवाल का आरोप, वार्ड 3 से पूरणमल को टिकट
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर कॉंग्रेस से जिला परिषद का टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी कॉंग्रेस OBC मोर्चा के सचिव रविन्द्र निठारवाल मांग रहे थे टिकट उनकी जगह वार्ड 3 से पूरणमल को काँग्रेस ने दिया टिकट पूरणमल पर आरएसएस भाजपा से जुड़े होने का लगाया आरोप नाराज रविन्द्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल वायरल वीडियो में कॉंग्रेस विधायक डॉ शिखा मील पर लगाये आरोप कहा-पहले पहले टिकट देने का आश्वासन दिया,अंत समय पर काटा टिकट सोशल मीडिया पर भी लिखा बेच दिया काँग्रेस को0
0
Report
HPV वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: जागरूकता पर स्वास्थ्य विभाग का जोर
Pratapgarh, Rajasthan:महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति आमजन को जागरूक कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नागेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि एचपीवी के कुछ प्रकार गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का कारण बन सकते हैं। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किशोरावस्था में टीकाकरण करवाना लाभकारी है। आरसीएचओ डॉ. जगदीप खड़ाड़ी ने कहा कि वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर वैज्ञानिक जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। विभाग ने अभिभावकों से पात्र किशोरियों के टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों से सलाह लेने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
