229001
Reabareli: नाबालिग चला रहा था ई-रिक्शा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने का सिलसिला जारी है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। राहगीरों ने तुरंत नाबालिग चालक और उसमें बैठे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और पलटे ई-रिक्शा को सीधा किया। पास में मौजूद पुलिस कर्मियों ने ई-रिक्शा समेत नाबालिग चालक को हिरासत में ले लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में NEET परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बसें, विपक्ष ने पेपर लीक पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा। जिसको लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी के सरकार में लगातार पेपर लिखो रहा है लगातार दूसरी बार परीक्षा में अपर होने के लिए लगातार जाना पड़ता है। सरकार अभ्यर्थी और परीक्षार्थी के लिए बसों को फ्री कर रहे है या मठ मंदिर में रहने की व्यवस्था कर रहे हैं आप पेपर लीक होने ही नहीं दीजिए जो इस तरह की नौबत आए वही राजद के MLC उर्मिला ठाकुर ने कहा इस सरकार में छात्रों के साथ न्याय नहीं हो रहा है sत्तू और पानी पिलाकर क्या हो जाएगा। अगर परीक्षा केंद्र के आसपास मठ मंदिर नहीं होगा तो क्या छात्र और उनके परिजन मठ मंदिर को खोज कर पानी पीने वहां जाएंगे। जो छात्र गांव देहात से आएंगे उनके लिए सरकारी बस कहा से उपलब्ध हो पाएगा यह सब झूठी बात है छात्र को पानी पिला पिलाकर उसका पेपर लिख कर दे रही है सरकार। छात्रों को बेतहाशा मार खिला रही है सरकार हॉस्पिटल्स कर दे रही है और जो हॉस्पिटल लाइव नहीं हो रहे हैं उनके ऊपर मुकदमा करके झूठ केशों में फसाया जा रहा है सत्तू पानी पिलाने से कुछ नहीं होगा। Neet पेपर लीक के आरोपियों को सरकार खोजें और उन्हें पकड़ कर सजा दे। वहीं बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने जो ऐलान किया है छात्राओं के हित में है। सम्राट चौधरी जी लगातार बिहार के युवा छात्र सभी के लिए काम कर रहे हैं। चाहे वह बस फ्री करने की बात हो या हर साल 2 20000 नौकरी देने की बात हो या अन्य काम हो। वही जेडीयू के MLC भीष्म सहनी ने कहा एनडीए की सरकार है बिहार में छात्र-छात्राओं को बेहतर से बेहतर नौकरी और सुविधाएं मिल सके इसके लिए चिंतित है। नित छात्र-छात्राओं के लिए बस सेवा फ्री करना स्वागत योग फैसला है मुख्यमंत्री जी का। यह छात्राओं के हित में है बिहार प्रगति कर रहा है पहले भी प्रगति कर रहा था अब और तेजी से बिहार प्रगति कर रहा है।0
0
Report
श्रावस्ती में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Shravasti, Uttar Pradesh:ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल. यूपी के श्रावस्ती जिले के भिनगा तहसील के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर दी. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिनगा तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज़ थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Census 2027 पोर्टल में ST1-ST2 कॉलम जोड़े जाने की मांग ने चर्चा गरमा दी
Chikri Ban, गुर्जर बकरवाल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एसोसिएशन पुंछ ने Census 2027 की प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि जनगणना पोर्टल में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए केवल एक ही विकल्प दिया गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर में ST1 और ST2 की अलग-अलग श्रेणियां मौजूद हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पोर्टल में केवल “ST” लिखे जाने से लोगों को सही श्रेणी भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि पोर्टल में स्पष्ट रूप से ST1 और ST2 के अलग-अलग कॉलम जोड़े जाएं, ताकि जनगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि यदि इस तकनीकी और प्रशासनिक कमी को समय रहते दूर नहीं किया गया तो भविष्य में कई लोगों को दस्तावेज़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुर्जर बकरवाल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एसोसिएशन पुंछ ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि Census 2027 पोर्टल में जल्द आवश्यक संशोधन किए जाएं, ताकि समाज के सभी वर्गों को सही प्रतिनिधित्व मिल सके।0
0
Report
Advertisement
हज़रतगंज में गांधी प्रतिमा पास पोस्टर बाद BJP ने कांग्रेस विरोध प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): BJP Workers Protest Against Congress At Gandhi Statue In Hazratganj Over Alleged Threats After Putting Up Posters With 'benkaab Rahul' Caption. हज़रतगंज में गांधी प्रतिमा के पास, 'बेनकाब राहुल' कैप्शन वाले पोस्टर लगाने के बाद कथित धमकियों को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया; पुलिस तैनात。0
0
Report
9 किलोमीटर बैंक तक: बुजुर्ग सास के पेंशन के लिए बहू की दर्दभरी सवारी
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले से सरकारी दावों और जमीनी हकीकत की पोल खोलती एक बेहद भावुक और बेबसी की तस्वीर सामने आई है। जहा एक बहू अपनी 90 साल की बुजुर्ग सास की पेंशन के लिए उन्हें पीठ पर लादकर मीलों पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। दअरसल मैनपाट ब्लॉक के ग्राम कुनिया जंगलपारा की रहने वाली सुखमनिया बाई अपनी 90 वर्षीय बुजुर्ग सास को पिछले कई महीनों से इसी तरह पीठ पर ढोकर बैंक ला रही हैं। इस बार भी वह अपनी सास को पीठ पर बैठाकर पथरीले रास्तों और नदी-नालों को पार करते हुए 9 किलोमीटर दूर नर्मदापुर सेंट्रल बैंक पहुँचीं। बैंक के नियम अनुसार पेंशन के लिए वृद्धा को खुद बैंक आना होता ताकि फिंगरप्रिंट या भौतिक सत्यापन बैंक कर सके। बैंक के इसी कड़े नियम के कारण इस तपती धूप और दुर्गम रास्तों में भी बहू को हर महीने अपनी लाचार सास को पीठ पर उठाकर सफर तय करना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार डिजिटल इंडिया और घर-पहुंच सेवा के बड़े-बड़े दावे करती है। वहीं दूसरी तरफ मैनपाट के वनांचल क्षेत्र से आई यह तस्वीर प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गौरतलब हैं कि जिला पंचायत के द्वारा बिहान योजना के माध्यम बैंक सखियों की नियुक्ति की गई है। जिससे दूरराज और ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधा घर-घर मिल सके । लेकिन यहां जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।0
0
Report
आदिवासी गांव मामाडोह में आग, आठ कच्चे मकान जलकर राख
Khandwa, Madhya Pradesh:आदिवासी गांव मामाडोह में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। खंडवा जिले के आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम मामाडोह में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। इस हादसे ने आठ गरीब परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते आठ कच्चे मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के समय गांव के अधिकांश लोग एक बारात में शामिल होने गए हुए थे, जिसके कारण शुरुआती समय में आग बुझाने के प्रयास भी नहीं हो सके। इस आग से गरीब आदिवासी परिवारों की कच्चे घरों में रखा अनाज कपड़े और जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर रात ही आदमी कल्याण मंत्री विजय साहब भी गांव में पहुंचे और सभी आठ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास महिया करने की बात कही। जिला प्रशासन की ओर से भंवरी तौर पर सभी परिवारों को 50 किलो अनाज और राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई इस आगजनी में आठ परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, नकदी और रोजमर्रा का पूरा सामान खाक हो गया। पीड़ित परिवारों के पास अब सिर्फ बदन पर पहने कपड़े ही बचे हैं। एक घर से शुरू हुई आग, 8 मकानों तक पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक आग सबसे पहले एक कच्चे मकान में लगी, जिसके बाद तेज हवा और पास-पास बने मकानों के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं। कुछ ही देर में आसपास के सात अन्य घर भी आग की चपेट में आ गए। गांव में मौजूद लोगों ने घबराकर पंचायत को सूचना दी। पंचायत द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। आसपास के गांव से भी पानी के टैंकर पहुंचे लेकिन तब तक आठ मकान जल चुके थे। अच्छी बात यह की कोई जान हानि और मवेशी इसकी चपेट में नहीं आया। जनजाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह ने ग्रामीणों को शांतवना दी और सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
बिहार: अपराधियों के खिलाफ ZERO TOLERANCE; कृषि मंत्री सिन्हा का कड़ा संदेश
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार में अपराधियों के हो रहे एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों पर बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में हर हाल में कानून का राज स्थापित होकर रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपराधी का कोई जाति या धर्म नहीं होता है। जो भी व्यक्ति अपराध करेगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग और हर धर्म के लोग चाहते हैं कि राज्य में शांति बनी रहे और कानून व्यवस्था मजबूत हो। सरकार की प्राथमिकता आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री के इस बयान को राज्य में बढ़ते अपराध और एनकाउंटर की घटनाओं के बीच काफी अहम माना जा रहा है।0
0
Report
देवघर में महिला हत्या: प्रेम प्रसंग के कारण तीन गिरफ्तार, बलात्कार की पुष्टि
Deoghar, Jharkhand:देवघर के रखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव के चांदन नदी में बीते दिन एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में देवघर पुलिस को बरामद हुई थी जिसकी हत्या कर शव को नदी में छिपने की कोशिश थी जिसके बाद मृतका की पहचान उसी गांव के निवासी रिंकू कुमारी के रूप में हुई थी मामले में हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया देवघर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक टीम गठित कर इस पूरे मामले को लेकर छानबीन की गई जिसमें तीन आरोपियों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें श्रवण रावत राहुल कुमार और रावड़ी देवी शामिल है वहीं मृतका के मरने के बाद उसे ढकने के लिए प्रयोग किया गया कुदाल भी पुलिस ने बरामद किए हैं देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की रिंकू कुमारी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसे श्रवण रावत और रावड़ी देवी के प्रेम प्रसंग या कह सकते हैं अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी और जिसकी जानकारी वह लगातार घर वाले और अन्य लोगों को दे रही थी इसके बाद श्रवण कुमार राबड़ी देवी को रिंकू को नदी की तरफ ले जाने को कहा और नदी के तरफ श्रवण और राहुल ने मिलकर उसकी हत्या कर दी गई हत्या के पहले श्रवण कुमार के द्वारा महिला का बलात्कार भी किया गया है और पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है0
0
Report
औरैया में मोबाइल शॉप में भीषण आग: लाखों का नुकसान, दमकल ने पाया काबू
Auraiya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - यूपी के औरैया में आग का तांडव। अज्ञात कारणों से मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग। आग लगने से दुकान में रखे करीब 6 लाख के मोबाइल फोन व सामान जलकर हुआ खाक। स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बंथरा बाजार का देर 2 रात का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में महिला ने चाचा पर मारपीट और धमकी का आरोप, सुरक्षा की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही चाचा पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से शिकायत करते हुए अपने और अपनी मां की सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, मोहिनी पत्नी योगेश निवासी सलेमपुर, कालपी कुछ दिनों से अपने मायके ग्राम बजीदा में रह रही थीं। महिला का आरोप है कि उनके चाचा वीरू अक्सर शराब के नशे में घर आकर उनके साथ तथा उनकी मां के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाता है। महिला ने बताया कि बीती 21 मई को भी आरोपी चाचा वीरू घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर मोहिनी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और वह पुलिसकर्मियों के सामने ही धमकियां देता रहा। इतना ही नहीं, पुलिस के वापस लौटने के बाद भी वह लगातार गाली-गलौज करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान वीरू के पिता लालता और बड़े पापा रामेश्वर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी का समर्थन किया। इससे महिला और उसकी मां में भय का माहौल बना हुआ है। मोहिनी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें और उनकी मां को सुरक्षा प्रदान की जाए। महिला ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। बाइट:- मोहिनी--पीड़िता0
0
Report
मालदा के मानिकचक के माथुरापुर बाजार में गायों का कारोबार सुस्त, खरीदार नहीं
Malda, West Bengal:মালদার মানিকচক ব্লকের মথুরাপুর হাটে বসেছে গরুর হাট। তবে খদ্দের নেই মথুরাপুর হাটে।0
0
Report
पीड़ित परिवार के लोगों ने एसीपी से की मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - दहेज के लिए दीपिका नागर की हत्या का मामला, पीड़ित परिवार के लोगों ने एसीपी से की मुलाकात, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतका दीपिका नागर का मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद करने की मांग, साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, 5 दिन पहले दीपिका नागर की ससुराल में हुई थी मौत, परिजनों ने 50 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग पूरी न होने पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था,पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी पति, सास-ससुर और चचिया ससुर को पहले ही जेल भेज चुकी है, अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है, सेंट्रल नोएडा एसीपी-3 से परिजनों ने कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। बाइट - विशेष नागर परिजन बाइट - नवीन नागर परिजन0
0
Report
Advertisement
विमान दुर्घटना: आधिकारिक विवरण जारी
Noida, Uttar Pradesh:PLANE CRASH0
0
Report
भिंड: शादी समारोह के दौरान सिंध नदी में डूबकर महिला और बच्ची की मौत
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- शादी समारोह में जा रहा परिवार सिंध नदी में डूबा, महिला और मासूम की मौत, ऐंकर- भिंड जिले में सिंध नदी एक बार फिर मौत का कारण बन गई, यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा है एक परिवार नदी नहाने के उतरा तो उस समय हादसे का शिकार हो गया, जिसमें महिला और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रौन थाना क्षेत्र के मड़ैयन कोंध गांव के निवासी धर्मेंद्र दोहरे अपनी पत्नी ममता और 13 वर्षीय भांजे आलोक और एक दर्जन परिजनों के साथ अपनी ससुराल पेयोली गांव जा रहे थे, इसी दौरान जब तीनों सिंध नदी नहाने के लिए उतरे तो अचानक गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। डूबते समय उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया काफी मशक्कत के बाद धर्मेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया लेकिन ममता और आलोक गहरे पानी में समा चुके थे, जब तक दोनों को बाहर निकाल गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही रोन थाना पुलिस में मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
भीषण गर्मी में मिट्टी के मटके से पानी पीना लोगों में बढ़ा रुझान
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है तापमान पिछले कई दिनों से लगातार 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है ऐसे में लोगों को लगातार पानी पीने की सलाह दी जा रही है इस भीषण गर्मी में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए फ्रिज और बर्फ के साथ ही मिट्टी से बने मटको को खरीदने पर ज्यादा जोड़ दे रहे हैं इस बार लोग प्राकृतिक तरीके से मिट्टी के मैचों में पानी ठंडा कर पीने की ओर ध्यान दे रहे हैं आम आदमी इस भीषण गर्मी में अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दे रहा है इस बीच राजधानी में मिट्टी के मैचों की खरीदारी में इजाफा देखने को मिल रहा है जी मीडिया की टीम पूर्वी दिल्ली स्थित मिट्टी के घड़े की दुकान पर पहुंची और दुकानदार से बातचीत कर पूछा कि लोग साधारण तरीके की बजाय मिट्टी के घड़े की ओर ज्यादा ध्यान क्यों दे रहे हैं वही दुकानदार ने बताया कि जहां फ्रिज के ठंडे पानी से लोगों को कई तरीके की बीमारियों से जूझना होता है वही मिट्टी के matchs में पानी की शीतलता और मिट्टी की खुशबू जो है ठंडक तो देती ही है साथ ही बीमारियों से भी बचाती है सदियों साल से भारत में मटके के ठंडे पानी को पीने की तकनीक अपनाई जा रही है जिसे अब आम लोग भी दोबारा से अपना रहे हैं0
0
Report
Advertisement
