229010
Raibareilly-जमीन नापने के नाम पर 50 हजार रुपए लेने का आरोप
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरैली में जमीन नापने के नाम पर 50 हजार रुपए लेने का आरोप पीड़ित ने लेखपाल रामानुज दीक्षित पर लगाया । पीड़ित ने तहसील पहुँचकर खुद वीडियो बनाकर किया वायरल। वायरल वीडियो में पीड़ित ने लेखपाल के सामने ही लगाए आरोप,लेखपाल रामानुज दीक्षित वीडियो में भागते हुए आये नजर आये। पीड़ित धर्मेंद्र का कहना है की 50 हजार रुपये देने के बाद भी लेखपाल नहीं कर रहे जमीन की नाप,पीड़ित धर्मेद्र से 3 माह पूर्व लेखपाल ने ली थी50 हजार रुपये की रिश्वत।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी के प्रेमनगर में बाइक सवार ने पैदल यात्री पर हमला; सीसीटीवी वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हीरापुरा से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है, बताया जा रहा है कि पैदल जा रहा शख्स जैसे ही सपना फोटो स्टूडियो के पास पहुंचा तभी सामने से एक्टिवा सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राकेश साहू नाम का शख्स जख्मी होकर सड़क किनारे गिर गया, इसके बाद एक्टिवा सवार गाड़ी से उतर कर राकेश की लात घूंसों से मारपीट करने लगा, फिर जान से मारने की नियत से गला दबाने लगा जिसे देखकर आस पड़ोस के लोग और राहगीर आ गये और उन्होंने अलग अलग किया। इसके बाद एक्टिवा सवार आरोपी मौके से भाग गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित राकेश साहू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।0
0
Report
आराकोट स्वास्थ्य केंद्र पुराने भवन में भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम जैन माता की मौत
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:आराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट के पुराने भवन में देर रात्रि करीब 1:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से भवन में रह रही सेवानिवृत्त एएनएम जैन माता की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम के साथ हिमाचल प्रदेश से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस प्रशासन की टीम ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जलकर राख हो गया था। आराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने की घटना से और सेवानिवृत्त जैन माता की जलकर मौत होने से घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
हसनपुर के निजी अस्पताल में नवजात मौत पर हंगामा, बाल क्लीनिक सील
Amroha, Uttar Pradesh:एंकार अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, स्वास्थ्य विभाग ने किया बाल क्लीनिक सील अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बाल क्लीनिक को सील कर दिया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड निवासी राहुल चौहान ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी डोली को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डोली ने बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन नवजात को रहरा अड्डा स्थित श्री हरि बाल क्लीनिक लेकर पहुंचे। सोमवार सुबह परिजन क्लीनिक पहुंचे तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर क्लीनिक सील कर दिया।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर से पितृपक्ष के तर्पण प्रभावित, श्रद्धालु परेशान
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने श्रद्धालुओं और पुरोहितों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पितृ पक्ष के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पहुंचकर अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान कर रहे हैं, लेकिन गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से धार्मिक कर्मकांड कराने में पुरोहितों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्रिवेणी के पावन तट पर जहां इन दिनों पितृ पक्ष के चलते आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु संगम पहुंचकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और अन्य धार्मिक कर्मकांड कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने संगम आने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। जलस्तर बढ़ने से घाटों पर उपलब्ध जगह कम हो गई है और श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान के लिए सड़कों पर जगह तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर सिर्फ श्रद्धालुओं पर ही नहीं, बल्कि संगम के पुरोहितों पर भी दिखाई दे रहा है। तीर्थपुरोहित गोपालदास का कहना है कि बाढ़ के चलते सीमित जगह में धार्मिक कर्मकांड कराने में पुरोहितों को दिक्कतें आ रही हैं। कई जगह पानी बढ़ने की वजह से पहले जहाँ पुरोहित आसानी से बैठकर धार्मिक कर्मकांड कराते थे, वहाँ अब परिस्थितियाँ बदल गई हैं। गोपालदास का कहना है कि पितृ पक्ष में संगम का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यही वजह है कि जलस्तर बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है। श्रद्धालु मुश्किलों के बीच भी संगम पहुंच रहे हैं और अपने पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से संगम आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में भले ही दिक्कतें आ रहीं हैं। लेकिन आस्थावान भक्तों में उत्साह है कि पितृपक्ष के समय मां गंगा और यमुना शायद बजरंगबली को अभिषेक कराने के लिए आ रहीं हैं। हालांकि गंगा और यमुना का पानी अभी बजरंगबली मंदिर परिसर के बाहर कॉरिडोर की दीवार से टकरा रहा है, लेकिन श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि एक बार फिर से मां गंगा और यमुना पवनसुत लेटे हनुमान जी को स्नान करा सकतीं हैं।0
0
Report
करमचट के प्राथमिक स्कूल बाराडीह में शराबी युवकों का उत्पात, दो गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:करमचट के प्राथमिक विद्यालय बाराडीह में शराबी युवकों का तांडव नशे में धुत युवकों ने स्कूली बच्चों से की बदसलूकी, मना करने पर शिक्षकों व ग्रामीणों से मारपीट की विवरण - कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड स्थित करमचट थाना क्षेत्र के न्यू प्राथमिक विद्यालय बाराडीह में शराब के नशे में धुत तीन बाइक सवार युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, उस वक्त गांव के अधिकतर लोग पंचायत आम सभा में गए थे। इसी का फायदा उठाकर युवकों ने स्कूल में घुसकर बच्चों को कमरे में बंद कर गलत व्यवहार करने की कोशिश की। जब शिक्षकों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया। सूचना मिलते ही जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आधा घंटे तक चले इस हंगामे के बाद डायल 112 पुलिस को आता देख आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद शर्मा और शिक्षक अमर कुमार, मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। शिक्षिका ने दो आरोपियों की पहचान मझिआंव गांव के निवासियों के रूप में की है। करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हेडमास्टर की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—अक्षय लाल राम (पिता: स्वर्गीय शिवगोविंद राम) और विमलेश पांडे (पिता: स्वर्गीय भूटान पांडे), दोनों निवासी ग्राम मझिआंव—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है। नोट- वायरल वीडियो है नाबालिक बच्चों का वीडियो है, कृपया ब्लर कर दे।0
0
Report
SIR पर विपक्ष को डॉ. सुधाकर की नसीहत: आपत्ति हो तो कोर्ट जाएं, जंतर‑मंतर राजनीति क्यों?
Gaya, Bihar:SIR पर विपक्ष को डॉ. सुधाकर की नसीहत- आपत्ति है तो कोर्ट जाएं, जंतर-मंतर पर राजनीति क्यों? गयाजी। कर्नाटक के संसदीय क्षेत्र चिक्कबल्लापुर के भाजपा सांसद डॉ. के. सुधाकर अपने निजी कार्यक्रम के दौरान ज्ञान की नगरी बोधगया पहुँचे। जँहा उन्होंने देर शाम बोधगया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चुनाव आयोग, SIR और मतदाता सूची को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर यदि विपक्ष को कोई आपत्ति है तो वह हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक प्रक्रिया अपनाने के बजाय विपक्ष जंतर-मंतर पर बैठकर लोगों के बीच गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहा है। बातचीत के दौरान उन्होंने पितृपक्ष मेला और गया की धार्मिक महत्ता पर भी अपनी बात रखी। डॉ. सुधाकर ने कहा कि चुनाव आयोग से संबंधित किसी निर्णय या प्रक्रिया पर आपत्ति है तो उसके लिए संवैधानिक और न्यायिक रास्ता खुला है। विपक्ष हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। उनके अनुसार, इसके बजाय सड़क पर उतरकर और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हर मुद्दे में राजनीति करने और गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि यह डॉ. सुधाकर का राजनीतिक आरोप है। विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग और SIR को लेकर अलग-अलग आपत्तियां सार्वजनिक रूप से उठाई जाती रही हैं। भाजपा सांसद ने अलग-अलग राज्यों के चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए विपक्ष के रुख पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल को चुनाव में सफलता मिलती है तो चुनाव आयोग और उसकी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन राजनीतिक परिणाम अनुकूल नहीं आने पर आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़े किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में कुछ स्तर तक त्रुटि की संभावना हो सकती है, लेकिन इसके लिए निर्धारित सुधार और आपत्ति दर्ज कराने की व्यवस्था मौजूद है। SIR को लेकर डॉ. सुधाकर ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए प्रावधान हैं। यदि किसी कारण से किसी व्यक्ति का नाम निर्धारित चरण में शामिल नहीं हो पाता है तो संबंधित प्रक्रिया के तहत बाद में भी नाम जोड़ने का रास्ता मौजूद है। उन्होंने लोगों से प्रक्रिया को समझने और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल करने की बात कही。 बाइट- डॉ के सुधाकर, बीजेपी सांसद, कर्नाटक。0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय मंत्री शेखावत की निम्बाहेड़ा यात्रा: श्रद्धांजलि और शोक संवेदना का दौर
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे। जहां उन्होंने बड़ौली माधोसिंह पहुंचकर पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली के पिता स्वर्गीय कैलाश सिंह सोलंकी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शेखावत ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत मेडी का अमराना के लिए रवाना हुए। यहां वे वन विभाग के रेंजर स्वर्गीय प्रताप सिंह के निवास पर पहुंचेंगे। स्वर्गीय प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शेखावत उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।0
0
Report
कोटा के शॉपिंग सेंटर में भीषण आग, दुकानों में फैल गया भयावह धुआं
Kota, Rajasthan:कोटा से बड़ी खबर शॉपिंग सेंटर इलाके में दुकानों में लगी भीषण आग आग की चपेट में आई एक के बाद एक कई दुकानें अग्निशमन विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों कर रही है आग बुझाने के प्रयास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे मौके पर0
0
Report
CBI ने HPGCL के खाते-लेनदेन की जांच शुरू की: 50 और 25 करोड़
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के बैंक खातों से जुड़े लेनदेन अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के दायरे में हैं। सीबीआई की जांच में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 50 करोड़ रुपये और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 25 करोड़ रुपये पहुंचने के बाद हुए लेनदेन की भी पड़ताल की गई है। 50 करोड़ रुपये के मामले में बड़ा खुलासा सीबीआई के अनुसार एचपीजीसीएल की एक एफडी को समय से पहले बंद कर करीब 50 करोड़ रुपये आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में स्थानांतरित किए गए। जांच में बैंक की ओर से 14 प्रतिशत ब्याज की पेशकश से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए। बाद की जांच में इस एफडी से संबंधित रसीद को कथित तौर पर फर्जी पाया गया। 25 करोड़ रुपये पेंशन फंड खाते से निकले एचपीजीसीएल पेंशन फंड ट्रस्ट के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक खाते से 25 करोड़ रुपये के कथित संदिग्ध लेनदेन की भी जांच हुई। सीबीआई के अनुसार यह रकम एक शेल कंपनी के खाते में पहुंची थी। इस लेनदेन में एक चेक की भूमिका भी जांच का अहम हिस्सा बनी। बैंक खाते बदलने और लेनदेन की पूरी कड़ी की जांच सीबीआई ने यह भी जांच की है कि सरकारी धन को निर्धारित बैंकिंग व्यवस्था से हटाकर निजी बैंकों की संबंधित शाखाओं में क्यों स्थानांतरित किया गया और उसके बाद रकम किन-किन खातों में गई। जांच में बैंक अधिकारियों और हरियाणा सरकार के अधिकारियों की कथित मिलीभगत समेत कई पहलुओं को शामिल किया गया है। 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट सीबीआई ने 2 सितंबर 2026 को मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल की। इसमें 19 आरोपियों, जिनमें छह हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के तीन अधिकारी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का एक अधिकारी और हरियाणा सरकार के नौ अधिकारी शामिल हैं, को नामजद किया गया।0
0
Report
Advertisement
AMU भूख हड़ताल में विवाद, यासिर फहद को धमकी और फैसल त्यागी पर हमला
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 8वें दिन भी छात्र यासिर फहद की भूख हड़ताल जारी है। इसी बीच धरना स्थल पर विवाद का मामला सामने आया है। यासिर ने आरोप लगाया है कि धरना खत्म नहीं करने पर कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीं, धरना स्थल पर यासिर का समर्थन करने पहुंचे छात्र नेता फैसल त्यागी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट भी की। देर रात AMU में भूख हड़ताल अब विवादों में घिर गई है। भूख हड़ताल पर बैठे यासिर फहद का आरोप है कि कुछ लोग धरना स्थल पर पहुंचे और धरना खत्म नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी; साथी छात्रों ने उन्हें मौके पर सुरक्षित किया। उन्होंने AMU प्रॉक्टर और जिला प्रशासन से CCTV फुटेज के आधार पर जांच और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। यासिर के समर्थन में पहुंचे छात्र नेता फैसल त्यागी के साथ कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई; फैसल को देर रात JN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले में दोनों पक्षों के आरोपों के बीच AMU प्रशासन का पक्ष भी आया है; प्रॉक्टर नवेद खान का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पुलिस निगरानी में उज्जैन मस्जिद दुकानें साफ, संरचना के लिए स्कैफोल्डिंग मटेरियल लाया गया
Noida, Uttar Pradesh:UJJAIN (MADHYA PRADESH): MOSQUE SHOPS CLEARED UNDER POLICE SUPERVISION, SCAFFOLDING MATERIAL BROUGHT FOR STRUCTURE AROUND MOSQUE / VISUALS0
0
Report
DMK नेता कनिमोझी सुगन्या के लिए उपचुनाव प्रचार, करुणनिधि का भाषण
Noida, Uttar Pradesh:TIRUPUR (TAMIL NADU 28-09-2026): DMK LEADER KANIMOZHI CAMPAIGNS FOR PARTY CANDIDATE SUGANYA IN BY-ELECTION KANIMOZHI KARUNANIDHI (DMK DEPUTY GENERAL SECRETARY) SPEECH0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में स्थानीय लोगों ने शाही मस्जिद गिराने शुरू कर दिए; स्थिति नियंत्रण में
Noida, Uttar Pradesh:UJJAIN (MADHYA PRADESH): SHAHI MASJID BEING DEMOLISHED BY LOCAL RESIDENTS, SITUATION NORMAL0
0
Report
नहटौर के घर के टॉयलेट में सांप, बच्ची के सतर्क रहने से टला खतरा
Moradabad, Uttar Pradesh:टॉयलेट में सांप बैठा देखकर परिवार के लोग भयभीत हो गए। घर की एक बच्ची टॉयलेट करने गई तो उसकी नजर सीधे सांप पर पड़ गई। सांप को देखते ही बच्ची चीख पड़ी, जिसे सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे, पर तब तक सांप टॉयलेट से निकलकर वॉश बेसिन के पीछे छिप गया। परिवार ने तुरंत सर्प मित्र की मदद लेने का निर्णय लिया और बी-भास्कर को सूचना दी गई। सर्प मित्र के पहुंचने पर उसने सांप को खोजकर वॉश बेसिन के पीछे से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान सांप की पहचान Common Krait के रूप में की गई। रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और मोहल्ले में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। इस घटना की सबसे अहम बात यह रही कि बच्ची ने समय रहते सांप को देखकर सतर्कता दिखाई, अगर वह करीब चली जाती तो स्थिति खतरनाक हो सकती थी।0
0
Report
पशुपालक किसान मांगें: दूध का सही भाव, SNF पारदर्शिता और नकली दूध पर कार्रवाई
Sri Ganganagar, Rajasthan:दूध की लागत के अनुरूप उचित लाभकारी भाव दिलाने, फैट, एसएनएफ की वास्तविक गुणवत्ता के आधार पर पारदर्शी भुगतान लागू करवाने व नकली मिलावटी दूध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर पशुपालक किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में पशुपालक किसानों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरनास्थल पर हुई जनसभा में समिति के दिनेश बिश्नोई ने पशुपालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि चारा, खल-बिनौला, दवाइयां, पानी, श्रम व पशुओं की देखभाल पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दूध का खरीद भाव पशुपालकों की लागत के अनुरूप नहीं है। इससे पशुपालकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है। समिति की प्रमुख मांग दूध का 20 रुपए प्रति फैट व वास्तविक एसएनएफ की गुणवत्ता के आधार पर लाभकारी खरीद भाव सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही दूध की जांच के समय प्रत्येक किसान को फैट, एसएनएफ व भुगतान का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने, किसानों ने दूध खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रशासन के समक्ष मांग रखी। जनसभा में नकली एवं मिलावटी दूध के साथ-साथ नकली या मिलावटी पनीर, मावा व घी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग से विशेष जांच अभियान चलाने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद समिति ने एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रशासन की ओर से सकारात्मक रवैया अपनाते हुए किसानों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों से संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को अवगत कराया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें समिति व पशुपालक किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 30 सितंबर तक मांगों पर ठोस व सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 1 अक्टूबर से सूरतगढ़ क्षेत्र में दूध की सप्लाई पूर्णतः बंद रखी जाएगी। पशुपालकों के धरने में पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, समिति अध्यक्ष रणजीतसिंह बराड़, संयोजक जसमीत सिंह, भागीरथ जाखड़ सहित पशुपालक किसान मौजूद थे。0
0
Report
Advertisement
