Back
रायबरेली: दबंगई का अंजाम—हिस्ट्रीशीटर की पिटाई से बाइक सवारों ने उसे मौत दे डाली
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Dec 09, 2025 17:45:17
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली में राह चलते लोगों को दबंगई दिखाना एक हिस्ट्री शीटर को भारी पड़ गया। बाइक से जा रहे लोगों की बाइक पर हिस्ट्रीशीटर ने अकारण डंडे से वार किया तो बाइक सवारों ने उसे पीट पीट कर मार डाला। मामला चंदापुर थाना इलाके में पूरे मोती पासी गांव का है। यहाँ ताले बंद गांव के रहने वाले दीपक गोसाई का शव बीते 30 नवम्बर को सड़क किनारे मिला था। परिजनों ने मामले को सड़क दुर्घटना मानकर पुलिस को लिखित सहमति दे दी थी। हालांकि पुलिस ने जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी तो उसे हत्या का शक हुआ। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मामले में दो हत्या रोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अमित और आवेश ने अपने साथ दो अन्य साथियों का नाम बताते हुए कहा कि एक दावत से लौटते समय दीपक ने उन लोगों की बाइक पर अकारण ही डंडा चला दिया था। इसी बात से उन लोगों ने छुब्ध होकर दीपक की डंडा और घूसों से पिटाई कर उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया था। दरअसल मृतक दबंग किस्म का व्यक्ति था और उसके खिलाफ चोरी शस्त्र अधिनियम व लूट के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद दो अन्य की तलाश में जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report