229001
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Raebareli - युवक ने की महिला के साथ मारपीट,वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:दबंग युवक ने महिला के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।युवक ने लाठी से महिला के सर पर मारा,मारपीट का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नारसवां गाँव का बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मतदाता सूची में गड़बड़ी और मझोला चीनी मिल के मुद्दे पर सपा का हमला, गन्ना मंत्री से मांगा इस्तीफा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 127 विधानसभा क्षेत्र और बरखेड़ा में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, प्रिंटेड फॉर्म मिलने और मझोला चीनी मिल को शुरू न किए जाने के मुद्दे पर प्रदेश के गन्ना मंत्री पर सीधा निशाना साधा है। सपा नेता यूसुफ कादरी ने एक बयान जारी कर इस पूरे प्रकरण में गन्ना मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं और नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे या सार्वजनिक रूप से सफाई देने की मांग की है। फॉर्म-8 भरवाने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल सपा नेता यूसुफ कादरी के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब कर दिए गए हैं या बदल दिए गए हैं—जैसे किसी का नाम 'यूसुफ कादरी' है तो उसे बदलकर 'अब्दुल बशीर' या 'अब्दुल रसीद' कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 13 हजार वोटों के नाम बदले गए हैं। उन्होंने प्रशासन द्वारा नाम सुधार के लिए 'फॉर्म-8' भरवाए जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि फॉर्म-8 भरने का अर्थ यह होगा कि मतदाता स्वयं यह स्वीकार कर रहा है कि नाम उससे गलती से बदला गया है। सपा का मानना है कि इससे उन अधिकारियों को लाभ मिलेगा और वे कानूनी कार्रवाई व दर्ज एफआईआर से बच निकलेंगे, जिनके खिलाफ इस मामले में कार्रवाई हुई है। उन्होंने मांग की कि आरोपी अधिकारियों से यह पूछताछ की जानी चाहिए कि उन्होंने किसके इशारे पर यह कार्य किया। विपक्ष ने क्षेत्र की बंद पड़ी मझोला फैक्ट्री का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सपा नेता ने याद दिलाया कि दूसरी बार विधायक बनने और गन्ना मंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने जनता से फैक्ट्री को दोबारा शुरू कराने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। दिल्ली की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए मांगा जवाब बयान में कहा गया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गन्ना मंत्री की तस्वीर दिखाकर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जो समाचार चैनलों पर भी प्रसारित हुए। इसके बावजूद मंत्री की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या सफाई सामने नहीं आई है। समाजवादी पार्टी ने प्रेस के माध्यम से मांग की है कि गन्ना मंत्री इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ें और स्थिति स्पष्ट करें, अन्यथा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें।0
0
Report
रींगस गौरव पथ पर जाम से भीड़, यातायात सुधार की मांग तेज
Sikar, Rajasthan:रींगस के गौरव पथ पर लगा जाम, भैरुजी मोड़ से मिल तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार सुबह से ही जाम से जूझते रहे शहरवासी, स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसी; आए दिन लगने वाले जाम से आमजन परेशान सीकर जिले के रींगस शहर के गौरव पथ पर सुबह से ही यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई। भैरुजी मोड़ से मिल तिराहे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों वाहन इसमें फंसे गए। जाम के चलते वाहन चालकों के साथ आमजन को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरव पथ पर लगे जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस सहित छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। इससे स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय कामकाज और स्कूल जाने की जल्दबाजी के बीच जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास करते नजर आए। शहर में आएदिन लगने वाले जाम के कारण यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गौरव पथ सहित प्रमुख मार्गों पर बार-बार जाम लगने से आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है। शहरवासियों ने यातायात व्यवस्था में सुधार करने, प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाने और जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।0
0
Report
कानपुर के मैदान में अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला; पहचान तलाश जारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टटीयन गांव में सुनसान मैदान में खून से लथपथ और ईंट-पत्थरों से कुचला हुआ एक अज्ञात युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शातिर बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के इरादे से उसका चेहरा और सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके से खून से सनी ईट और कई अन्य अहम साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में दिव्यांग का अनशन: जमीन कब्जे के मामले में न्याय की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: कब्जा दिलाये जाने की माँग को लेकर अनशन पर बैठा दिव्यांग, परिवार के लोगों पर जमीन मकान में कब्जा करने का आरोप, न्यायालय के आदेश के बाद भी पीड़ित दिव्यांग को कब्जा नही दिलाने का आरोप, अनशन पर बैठे दिव्यांग ने जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, न्याय न मिलने पर अनशन पर बैठने को मजबूर हुआ दिव्यांग, सुमेरपुर थाना कस्बे के रेलवे स्टेशन इलाके का रहने वाला है पीड़ित दिव्यांग, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे का मामला।0
0
Report
फतेहपुर में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन: 22 किसानों पर जुर्माना, 3 हार्वेस्टर सीज
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए कृषि विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में समझाने के साथ कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सैटेलाइट सर्वे में जिले में पराली जलाने के 39 मामले सामने आए हैं, जिनमें 22 में इसकी पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह है कि पराली जलाने के मामलों में फतेहपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दिवाली के दौरान भी घटनाओं में इजाफा दर्ज किया गया। इसके बाद कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाही के आरोप में 16 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है, जबकि 6 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, पराली जलाने वाले 22 किसानों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और बिना एसएमएस सिस्टम के संचालित तीन हार्वेस्टरों को सीज कर दिया गया है। उप निदेशक कृषि राम जतन मिश्रा ने कार्रवाई की जानकारी दी है। बाइट-राम जतन मिश्रा (उप कृषि निदेशक, फतेहपुर)0
0
Report
QR कोड विवाद फिर सुर्खियों में: बद्री-केदार धाम में SIT जांच की मांग
Dehradun, Uttarakhand:एंकर – बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वर्ष 2023 के दौरान सामने आया QR कोड विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय के पत्र पर राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए चमोली और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों से SIT जांच के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। विओं 1– दरअसल, अजेंद्र अजय ने अपने पत्र में कुछ तथ्यों पर संदेह जताते हुए दोबारा जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बद्री-केदार धाम करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र हैं और इनसे जुड़े किसी भी मामले में भ्रम या संदेह की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपने पत्र के साथ कुछ दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। *बाइट – अजेंद्र अजय, पूर्व अध्यक्ष, बीकेटीसी* विओं 2 – वहीं वर्तमान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले से दूरी बनाते हुए कहा कि यह प्रकरण उनके कार्यकाल से जुड़ा नहीं है और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है। उन्होंने इसे मंदिरों की छवि खराब करने की राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि जो लोग इस मुद्दे को उठा रहे हैं, उन्हें ही इसका जवाब देना चाहिए। *बाइट – हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष (वर्तमान) बीकेटीसी* फाइनल विओं – ऐसे में QR कोड विवाद की दोबारा जांच की मांग के बीच मामला फिर चर्चा में आ गया है।0
0
Report
Advertisement
महोबा क्रेशर प्लांट चोरी: CCTV में कैद चोर लाखों केबल काट फरार
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग पुलिस से बेखौफ चोरों ने क्रेशर प्लांट को बनाया निशाना लाखों रूपये की केबिल काटकर चोर हुये फरार चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद एक के बाद एक बढ़ रही चोरी की बारदाते शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी के पास स्थित जटाशंकर क्रेशर का मामला0
0
Report
फिरोजाबाद में हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, आमिर उर्फ सलमान घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ Anc - यूपी के फिरोजाबाद में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी आमिर उर्फ सलमान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए कपड़े, मृतक का मोबाइल फोन, आलाकत्ल सूजा और अवैध असलहा बरामद किया है। आरोपी पर बरेली निवासी युवक की हत्या का आरोप है。 Vo - 10 नवंबर को सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त बरेली निवासी फईम पुत्र बाबू के रूप में हुई। मामले में आमिर उर्फ सलमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था । 12 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अहमदपुर बंबा के पास बाइक से जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में आमिर उर्फ सलमान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कपड़े, मृतक का मोबाइल, आलाकत्ल सूजा और अवैध असलहा बरामद किया गया है। Byte - चंचल_tyagi ( सीओ सिरसागंज)0
0
Report
बेगूसराय के पासोपुर में दरोगा पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:जitseन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस पदाधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव से सामने आया है, जहां गुरुवार की शाम निजी वाहन से थाना लौट रहे दरोगा सुमित कुमार पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दरोगा ने अदम्य साहस दिखाते हुए अकेले ही बदमाशों का मुकाबला किया और एक आरोपी से अवैध हथियार छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन इसी बीच दूसरे बदमाश ने लाठी से उन पर हमला कर दिया और छीना हुआ हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आसपास कई ग्रामीण मौजूद थे। दरोगा सुमित कुमार लगातार ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर उनकी मदद नहीं की। ग्रामीणों के इस रवैये को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पासोपुर गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी स्वर्गीय सूरज साह के पुत्र भरत कुमार के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में भरत कुमार के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारो पर दरोगा से छीना गया अवैध हथियार लेकर फरार होने का आरोप है। इधर, शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी और छीने गए अवैध हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से पासोपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी के परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा के मदरसे में वार्षिक कार्यक्रम, मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के धांधड़ा स्थित जामिया मिस्बाह लील बनात मदरसे में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मदरस की छात्राओं ने कुरान और हदीस पर आधारित तकरीर पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मंत्री ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। छात्राओं की तकरीर और धार्मिक शिक्षा से जुड़ी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर तालीम देने के साथ leurs संस्कार और नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मदरसों की अहमियत बताते हुए कहा कि मदरसों को संचालित करने वाले उलेमाओं का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है।0
0
Report
ब्राह्मण समाज के सुनील पांडेय का पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम, सपा नेता पर FIR दर्ज करने की मांग
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव पर वैदिक मंत्रों और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप। ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज ने 4 नवंबर को शहर कोतवाली में दी गई तहरीर पर अब तक FIR दर्ज न होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी से तत्काल FIR दर्ज कराने की मांग की। 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आगे की रणनीति तय करने की चेतावनी दी।0
0
Report
रायगढ़ के कलमी में अवैध महुआ शराब के भंडारण आरोपी गिरफ्तार, 105 लीटर जप्त
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ के ग्राम कलमी में अवैध महुआ शराब की बिक्री के लिए भंडारण करने वाले एक आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी गई 105 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 10,500 रुपये बताई गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलमी में दबिश दी। मौके पर सुशांतो डहरिया (29 वर्ष) के कब्जे से सात प्लास्टिक डिब्बों में रखी 105 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया。0
0
Report
Advertisement
डिंडौरी के मानिकपुर में पोस्टमैन की मोटरसाइकिल आग में जलकर खाक, पुलिस जांच शुरू
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में शहपुरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर में आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां घर के आंगन में खड़ी एक पोस्टमैन की मोटरसाइकिल को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पोस्टमैन कैलाश झारिया ने गांव के ही शंकर पांडे पर मोटरसाइकिल में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, घटना देर रात करीब 8:30 बजे की है। आरोप है कि शंकर पांडे उनके घर में घुसा और आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाकर मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई ।पुलिस घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
छठ पूजा आज से: उधमसिंहनगर में भारी तैयारी, खरना और सूर्य अर्घ्य की तैयारी पूरी
Bahara Boj, Uttarakhand:छठ पूजा की तैयारी छठ पूजा आज शुरू हो गया है । पहले दिन नहाए खाए है। 14 नवंबर को खरना है जबकि 15 नवंबर को छठ वृत्ति डूबते सूरज को 16 नवंबर को उगते सूरज की अर्घ्य देंगी। छठ पूजा को लेकर उधम सिंह नगर में व्यापक तैयारियां की जा रही है ।रुद्रपुर में ही छह से अधिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। छठ पूजा को लेकर चल रही तैयारियों का जी मीडिया संवाददाता विजय आहूजा ने जायजा लिया।देखिए एक रिपोर्ट0
0
Report
पवई में 70 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध शव मिला; मौत के कारणों की जांच जारी
Panna, Madhya Pradesh:पवई थाना क्षेत्र के पवई-मोहन्द्रा मार्ग पर महेड़ा गांव के पास 70 वर्षीय वृद्ध नाथूलाल विश्वकर्मा का शव सड़क किनारे मिला. मृतक नयागांव के रहने वाले बताए गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, पंचनामा और पोस्टमार्म के लिए शव भिजवाया गया. घटना की गंभीरता देखते हुए मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस थाने प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार ने कहा कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान आदि को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू हो चुकी है. परिवार में शोक, ग्रामीणों में चर्चाएं.0
0
Report
Advertisement
