229010
Raebareli - लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में महिला को लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया गया ,पीड़िता ने 10 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया ,साथ ही पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगो के विरुद्ध केस दर्ज किया एवं 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है , बाकि अभियुक्तों की तलाश जारी है , पीड़िता ने बताया की उसकी वीडियो भी बनाई गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानटाउन में मॉर्निंग वॉक के दौरान सोने की चेन लूट, बदमाश फरार
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और वारदात सामने आई है। यहाँ जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के बजरिया इलाके में घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला के गले से स्कूटी सवार अज्ञात बदमाश सोने की चेन तोड़कर ले गये और फरार हो गए। पीड़िता 60 वर्षिय कृष्णा जैन पत्नी अरविंद कुमार जैन निवासी इंद्रा कॉलोनी बजरिया है, पीड़िता ने बताया कि जब वह कॉलोनी की अन्य महिलाओं के साथ रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। इस दौरान जब उसके साथ की महिलाएं जिला कलेक्टर निवास के नजदीक आराम करने के लिए बैठ गईं, तभी पीछे से स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर अचानक झपट्टा मारा और उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए, पीड़िता ने बताया कि उसकी सोने की चेन करीब ढाई तोला वजन की थी। पीड़िता कृष्णा जैन ने बताया कि शोरगुल की आवाज सुनकर जिला कलेक्टर निवास पर मौजूद पुलिस गार्ड भी बाहर निकल आया, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकल गए, लेकिन गार्डों ने भी कुछ नहीं किया, पीड़िता का कहना है कि अगर गार्ड उसकी मदद करता तो संभवतः बदमाश पकड़ में आ सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि पुलिस गार्ड ने पीड़िता को पास ही में स्थित मानटाउन थाने पर जाने की सलाह दी, घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं पाईं और बदमाश पलक झपकते ही फरार हो गए। पीड़ित महिला कृष्णा जैन का कहना है कि जहां घटना हुई वहां पास ही में जिला कलेक्टर का आवास है और नजदीक ही मानटाउन पुलिस थाना है, लेकिन बदमाशों का हौसला इतना बुलंद था कि उन्होंने किसी की परवाह नहीं की ओर दी दहाड़े चैन लूटकर फरार हो गए, ऐसे में इस तरह पॉश इलाके में इस प्रकार की वारदात का होना कई सवाल खड़े करता है, घटना के बाद पीड़िता ने मानटाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई, जिसे लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर investigation शुरू कर दी है।0
0
Report
एटा में नए डीएम अरविंद सिंह का फोकस: जीरो टॉलरेंस और रोजगार-उद्योग
Etah, Uttar Pradesh:एटा में नवागत डीएम अरविंद सिंह ने कार्यभार संभालते ही मीडिया से हुए रूबरू, प्रेस कॉन्फ्रेंस के دوران बोले डीएम रोजगार, उद्योग और बेरोजगारी के मुद्दों पर रहेगा खास फोकस, जन समस्याओं के त्वरित समाधान एवं लंबित मामलों पर बरती जाएगी सख्ती, जल्द होगा निपटारा, भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस कहा गया, लापरवाही बरतने पर नपेंगे अधिकारी कर्मचारी, शहर को जाम से मुक्ति दिलाने पर रहेगा खास फोकस, बनाई जाएगी रूपरेखा, जिले में प्रत्येक बड़े शहर के लिए है कनेक्टिविटी फिर भी उद्योग में है पीछे, इसपर भी होगा काम, इन्वेस्टर्स को करेंगे आमंत्रित उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित, बिचौलियों को खत्म करने की दिशा में कदम, एटा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस।0
0
Report
रायबरेली पुलिस ने सीसीटीवी से चोर को दबोचा, फरार साथियों की तलाश जारी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस ने चोरी करते सीसीटीवी वीडियो की मदद से चोर को दबोच लिया है। पकड़ा गया चोर फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को चोर के अन्य साथियों की भी तलाश है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ बहाई गांव मे राहुल मौर्य बीज भण्डार की दुकान चलाते हैं। राहुल अपनी दुकान पहुंचे तो उन्हें कुछ असामान्य लगा। उन्होंने दुकान पर नज़र दौडाई तो उनको वहाँ सामान कम दिखा। राहुल ने उसके बाद सीसीटीवी देखा तो उसमे चोर गल्ले से पैसा निकालता साफ नज़र आया। राहुल ने मामले की लिखित जानकारी दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीक़ात की और फतेहपुर के रहने वाले चोर को दबोच लिया।0
0
Report
Advertisement
ग्राम पंचायत चुनाव समय पर न कराने पर प्रशासक नियुक्ति का सवाल, ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन
Baghpat, Uttar Pradesh:ग्राम पंचायत का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न गाँवों के ग्राम प्रधान बागपत कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इससे पहले उन्होंने विकास भवन से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पर ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया गया। ग्राम प्रधानों का कहना था कि ग्राम पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने पर सरकार का ध्यान होना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा। समय पर चुनाव न होने की दशा में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। ग्राम प्रधानों ने आशंका जताई कि हर बार की तरह इस बार भी प्रशासक नियुक्त होने के कारण सरकारी धन की बंदरबांट होगी और गांवों में चल रहे या होने वाले विकास कार्यों पर ब्रेक लग जायेगा। ग्राम प्रधानों ने ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की。0
0
Report
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र के लिए शासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: 28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने कसी कमरदेहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का 'विशेष सत्र' 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आहूत किया जाना प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव सहदेव सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस विशेष सत्र के दौरान कोई भी विधायी कार्य किया जाना प्रस्तावित नहीं है। शासन ने स्पष्ट किया है कि नामित नोडल अधिकारियों को सत्र के दौरान सुबह 9:30 बजे से विधायी एवं संसदीय कार्य अनुभाग के निरंतर संपर्क में रहना होगा। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अनुभाग अधिकारी श्री अरविन्दर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री और विधायी कार्य मंत्री के निजी सचिवों सहित सभी उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र के निजी बस संचालक सरकार के आदेशों की धज्जियां, पास धारकों से किराया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस संचालकों ने सरकार के आदेशों की धज्जियां, पास धारकों से किराया लिया कुरुक्षेत्र:- परिवहन आयुक्त कार्यालय ने कल सभी डीटीओ को स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए थे। आदेश के अनुसार निजी बस संचालक परमिट धारक बसों में छात्र व रियायती/मुफ्त पास धारकों को उसी तरह यात्रा की सुविधा देंगे जैसे हरियाणा रोडवेज की बसों में दी जाती है। लेकिन कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस संचालकों ने सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए कहा कि वे अपने बसों में छात्रों व रियायती बस पास کو लागू नहीं कर रहे हैं और पास धारकों से पूरा किराया ले रहे हैं। पास धारक बुजुर्ग महिला व व्यक्ति ने बताया कि वे कुरुक्षेत्र की निजी बस में आए थे, लेकिन उनसे पूरा किराया लिया गया और बस पास दिखाने पर कंडक्टर ने उसे चलाने से मना कर दिया। कंडक्टर ने कहा सरकार के आदेश की सूचना अभी तक उनके पास नहीं पहुंची है, इसलिए वे अपनी बसों में बस पास नहीं चला रहे हैं और लोगों से पूरा किराया ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बिजली विभाग के JE और SSO पर मारपीट, गंभीर चोटों के बाद अस्पताल भर्ती
Naugarh, Uttar Pradesh:MID PTC- मारपीट के चलते बिजली विभाग के JE और SSO को गंभीर चोटें आई हैं...जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है0
0
Report
पहलगाम हमला बरसी पर करनाल के शहीद कैप्टन विनय नरवाल को स्कूल में श्रद्धांजलि
Karnal, Haryana:करनाल पहलगाम हमले की बरसी पर इस आतंकी घटना में शहीद हुए करनाल के कैप्टन विनय नरवाल को उनके विद्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्कूली छात्रों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों तथा शहीद के परिजनों ने भाग लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीद कैप्टन विनय नरवाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी वीरता व देश सेवा को याद किया। समाजसेवी कर्नल प्रभजोत सिंह ने कहा कि कैप्टन विनय नरवाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। शहीद के दादा हवा सिंह ने कहा कि उसे दर्दनाक घटना को 1 साल हो गया है लेकिन हमें तो ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात हो। वह बात ना हमारे मन से आज तक निकली है और ना निकलेगी। उन्होंने कहा कि मैंने उसे अपने हाथों से पाला था और गोद में खिलाया। उसने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। ऐसे वीर सपूत हर घर में पैदा हों, यही हमारी कामना है। शहीद की बहन सृष्टि नरवाल ने कहा कि विनय का जाना केवल हमारे लिए व्यक्तिगत नुकसान नहीं है बल्कि यह देश का नुकसान है। वह बहुत ईमानदार, साहसी और देशभक्त थे। मेरे भाई ने हमेशा देश को सबसे ऊपर रखा। हमें उस पर गर्व है, लेकिन उसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। उन्होंने कहा कि विनय को हम वापस नहीं ला सकते लेकिन उसके अधूरे सपने को हम पूरा करने की कोशिश करेंगे। हम चाहते हैं कि देश के युवा उसके जैसे बनें और देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “शहीद कैप्टन विनय नरवाल अमर रहें” के नारे लगाए और उनकी शहादत को नमन किया।0
0
Report
4 मई के परिणामों के बाद बंगाल में भगवा ध्वज लहराने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:ये इनपुट शाम सात बजे के बुलेटिन के लिये है उनकी एक सांसद दिल में काबा और नयन में मदीना, की घोषणा करती हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं, हमारे दिल में महाकाली और नयनों में चैतन्य महाप्रभु का वास है.. उनकी एक सांसद दिल में काबा और नयन में मदीना, की घोषणा करती हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं, हमारे दिल में महाकाली और नयनों में चैतन्य महाप्रभु का वास है... जब 4 मई को परिणाम आएंगे तो बंगाल के अंदर भगवा ध्वज लहराया जाएगा... गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर, अरबिंदो घोष एवं बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की पावन धरा पर, TMC के गुंडे चीरहरण कर रहे हैं, लूट रहे हैं... यूपी का आह्वान है- गोमाता को कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे...0
0
Report
Advertisement
रोहट में कबाड़ भरे ट्रक में आग, चालक ने ट्रक स्टार्ट कर बड़ा नुकसान टाला
Pali, Rajasthan:रोहट (पाली) कबाड़ के सामान से भरे ट्रक में लगी आग। आग लगने के बाद ट्रक में भरा सामान जलने लगा। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आव देखा न ताव ट्रक स्टार्ट कर ले गया सर्विस सेंटर पर, जहां पर सर्विस सेंटर के पानी व टैंकर से भीषण आग पर पाया काबू। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टला। रोहट कस्बे के जालोर तिराहे पर बिजली के तार छूने से ट्रक में लगी थी आग।0
0
Report
सीकर में स्टूडेंट विवाद में मारपीट: चार लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:सीकर के उद्योग नगर इलाके में पिछले दिनों स्टूडेंट्स के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले चारों लड़कों को पकड़ा. लड़कों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि हमने शिक्षा नगरी का नाम बदनाम किया था, लेकिन अब अच्छा नागरिक बनेंगे. दरअसल वायरल वीडियो में सीकर पिपराली रोड के पास धर्म कांटे के पास एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी. एक महिला बीच बचाव करने के लिए आई थी, इसके बावजूद भी मारपीट करने वाले नहीं माने. पुलिस के सामने चारों लड़कों ने कहा कि हम सीकर शहर में कोचिंग करने के लिए आए थे. कोचिंग के दौरान हमारा छोटा सा विवाद हुआ. इस वजह से हमने सरेआम मारपीट की. पुलिस ने वायरल वीडियो के बाद चारों को पकड़ा. इसके बाद आरोपियों ने माफी मांगी.0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा ने सोनीपत में कमल दीवान का नामांकन करवाकर चुनावी जंग छेड़ दी
Sonipat, Haryana:सोनीपत पहुंचे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरेंद्र कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी कमल दीवान का करवाया नामांकन विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गैंगस्टर और फिरौती राज हरियाणा में बढ़ रहा है शिक्षा के मंदिरों का होना चाहिए था विस्तार लेकिन बन गए नशे के अड्डे राज्यसभा चुनाव पर भी बोले दीपेंद्र हुड्डा कि भाजपा ने कांग्रेस के प्रत्याशी को हराने का किया प्रयास नहीं मिलीं कामयाबी0
0
Report
Advertisement
23 अप्रैल 6:15 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे; फूलों से सजी पूजा, धामी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:चमोली: भगवान बद्रीविशाल के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके लिए मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। इस वर्ष मंदिर की सजावट विशेष एवं आयातित (इम्पोर्टेड) फूलों से की जा रही है, जो आकर्षण का केंद्र बनेगी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रात्रि विश्राम के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचेगे और कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मौजूद रहेंगे।0
0
Report
जयपुर में गर्मी के मद्देनजर स्कूल टाइमिंग बदले: प्री-प्राइमरी से 8वीं तक समय 7:30–12
Jaipur, Rajasthan:जयपुरगर्मी में जयपुर जिले में स्कूल टाइमिंग बदला। सुबह 7:30 बजे से 12 बजे तक किया स्कूल समय। 27 अप्रैल से प्री-प्राइमरी से 8वी तक की क्लास का बदला टाइम। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय। शिक्षा अधिकारियों के साथ कलेक्टर संदेश नायक की हुई बैठक। स्टूडेंट्स को गर्मी से राहत देने पर फोकस। आदेशों की पालना नही करने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एक्शन। जिला कलक्टर संदेश नायक ने जारी किए आदेश।0
0
Report
दिल्ली हत्या मामले में बीजेपी सांसद का दावा: 3 महीने में फैसला, आरोपी पर फांसी की मांग
Delhi, Delhi:बीजेपी सांसद ने कहा निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक 3 महीने में फैसला आ जाना चाहिए तभी जनगणना अपराध करने वालों पर डर बनेगा दिल्ली साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी हत्याकांड मामले में दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द दिल्ली पुलिस की गिरफ्तार करेगी साथी यह केस फास्ट कोर्ट में चलना चाहिए और आरोपी को फांसी देनी चाहिए तभी इस तरीके के जगन मामलों में रोक लग पाएगी और आरोपियों के अंदर इस तरीके का डर पैदा होगा.. बाइट : रामबीर सिंह बिधूड़ी सांसद बीजेपी0
0
Report
Advertisement
