229001
रायबरेली-बुखार से महिला की मौत, 23 गंभीर मरीज भर्ती
Raebareli, Uttar Pradesh:जिले में जुकाम-बुखार और उल्टी-दस्त का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती सलोन क्षेत्र की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।इमरजेंसी में पहुंचे बुखार व उल्टी दस्त के 23 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। सलोन क्षेत्र के करहिया निवासी रामपती को बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर हालत में लाया गया था। महिला को कई दिनों से बुखार आ रहा था, हालत नाजुक होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवती से मोबाइल छीनकर भागने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल /महाराजगंज श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनकर फरार होने की घटना का तीन दिन के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को केटीएम बाइक (यूपी 56 बीबी 0631) पर सवार तीन युवकों ने एक युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 7 जुलाई को धरमौली नहर पुल के पास से अमन कुमार और मंदीप कुमार, दोनों निवासी ग्राम बनकटिया, थाना श्यामदेउरवा, को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया Nokia 2.3 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, प्रमोद यादव एवं संतोष प्रजापति शामिल रहे।0
0
Report
उसका थानाक्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली लाश
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र सेमराहना के भठिया गाँव का मामला है जहाँ पर संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक युवक की लाश लटकती मिली है जिसके बाद से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी सी मच गई। युवक की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गाँव में मातम सा छाया हुआ है । घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। मृतक युवक का नाम ध्रुव यादव पुत्र हरिराम जो कि सेमराहना के टोला भठिया गांव का निवासी है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक युवक की मां ने प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।0
0
Report
बिहार के सीएम अररिया के हरीपुर में सहयोग शिविर, टॉल टैक्स और एयरपोर्ट घोषणाएं
Forbesganj, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अररिया के हरीपुर पंचायत पहुंचे जहाँ उन्होंने सहयोग शिविर में हिस्सा लिया, भारी बारिश के बावजूद हजारों महिलाओं की मौजूदगी देखी गई, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लोगो को बताया कि सरकार हर संभव सहयोग लोगो का कर रही है और अधिकारी अगर जनता का सहयोग नहीं करेंगे तो उनपर कार्रवाई तय है, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्टेट हाईवे पर टॉल टैक्स को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है जिसको लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ कमर्शियल गाड़ियों को टॉल टैक्स देना होगा बाकी प्राइवेट गाड़ी को कोई टैक्स नहीं लगेगा, उन्होंने अररिया के फारबिसगंज में अगले वर्ष से एयरपोर्ट का कार्य शुरू होने की भी घोषणा कर दी।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में बेज़ुबान कुत्ते पर भीड़ का क्रूर जुल्म CCTV में कैद
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में लोगो ने की बेज़ुबान कुत्ते पर हैवानियत, कई युवाओं के झुंड ने पहले ईट पत्थर और डंडो से कुत्ते पर किया हमला, फिर जब बेज़ुबान sड़क पर गिर गया तो एक युवक दीवार पर चढ़ा और दूसरे ने उसके पैरो ने रस्सी बांधकर ऊपर चढ़े युवक कों पकड़वाई..... जिसके बाद ऊपर चढ़े युवक ने कुत्ते कों लटकाकर खिंचा और पीछे के प्लाट ने फेंक दिया, स्थानीय महिला के द्वारा कुत्ते कों ईलाज दिलाया गया लेकिन ईलाज के दौरान घायल कुत्ते की मौत हो गया है, युवकों की बेज़ुबान पर अत्याचार और हमले की ये पूरी दस्ता पास लगे सीसीटीवी में हुई कैद, घटना की सूचना मिली तो PFA मुरादाबाद की टीम कार्यवाही में जुट गयी, जैसे ही युवकों की पहचान कर उनको थाने लाया गया तो वो अपनी गलती की माफ़ी मांग पश्चाताप करने लगे, आरोपी युवकों ने कहा की हम माफ़ी चाहते है अब हम आगे नहीं करेंगे ऐसा और आगे से पशुओ का ध्यान रखेंगे और इनको खाना भी हम ही खिलाएंगे, PFA मुरादाबाद की कार्यकर्ता बोलीं इस शर्त पर माफ़ी दी गयी है की वो क्षेत्र के अन्य डॉग्स के साथ ऐसा व्यवहार ना करके सबका ध्यान रखेंगे और यदि उनकी एक्टिविटी में सुधार नहीं होगा तो एफआईआर दर्ज कराकर कराई जायेगी कार्यवाही, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भेंसिया गांव का पूरा मामला0
0
Report
बागेश्वर जिला पंचायत में पद खाली, विकास ठप; नियुक्ति नहीं तो आंदोलन
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर जिला पंचायत में पिछले 45 दिनों से अपर मुख्य अधिकारी, अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित कई महत्वपूर्ण पद खाली होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नाराज जिला पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि अधिकारियों की कमी के कारण निर्माण कार्य, तकनीकी स्वीकृतियां और विकास योजनाएं लंबित पड़ी हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन और पेयजल से जुड़े कई कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो जिला पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और कार्यालय में ताला लगाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।0
0
Report
गुलामपुर में प्रेमी के साथ फरार, परिवार को नशीला पदार्थ देकर बेहोश
Amroha, Uttar Pradesh:गुलामपुर गांव में एक और लड़की ने अपने परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई , मंगलवार सुबह जब कोई व्यक्ति उनके घर आया तो सारे लोग बेहोश पड़े थे जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में सोमवार रात एक परिवार के सात सदस्यों के अचेत मिलने से हड़कंप मच गया। भतीजे ने आरोप लगाया कि उसकी बुआ ने प्रेमी के साथ जाने की नीयत से भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के लोगों को बेहोश कर दिया और अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ घर से चली गई। मंगलवार सुबह परिवार का एक सदस्य घर पहुंचा तो सभी अचेत मिले, जिसके बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पक्का मार्ग न होने पर शिवपुर के बच्चों का कलकेटोरेट में प्रदर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - कलकेटोरेट पहुंचे शिवपुर गांव से बच्चा, पक्का मार्ग नहीं होने से स्कूल नहीं जा पा रहे, हर साल ऐसे हालात बनते हैं. कलकेटोरेट में हंगामा. धरने पर बैठे बच्चे. बैठे हैं कलेक्टर कार्यालय में बच्चे।0
0
Report
दीपक की मौत: बच्चों के भविष्य के लिए परिवार को इंसाफ चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:हमारे परिवार में सिर्फ पापा ही थे जो कमाने वाले थे अब और कोई सहारा नहीं. दीपक के सुपुत्र वंश ने कहा कि हमें नहीं पता क्या कार्रवाई हुई कैसा हुआ लेकिन हमें इंसाफ चाहिए उनकी पत्नी गीता भी यही कह रही थी कि उनके दो बच्चे हैं एक वंश जो की 12वीं कक्षा में पढ़ता है और दूसरा उनकी ढाई वर्ष की बेटी, दीपक के सुपुत्र उनकी पत्नी वंश और गीता ने कहा कि हमारी जिंदगी का एक ही सहारा था जो अब इस दुनिया में नहीं है वह भी किसी और की गलती के कारण उन्होंने कहा कि हमारे पास اپنا मकान तक नहीं है किराए पर रहते हैं कौन भरेगा अब यह किराया और कैसे चलेगी जिंदगी इसका हमें कोई अंदाजा नहीं. आपको बता दें कि दीपक टाइल्स बेचने का काम करते थे वह फैक्ट्री से टाइल्स लेकर आगे सप्लाई किया करते थे और वही पूरे घर का लालन पालन कर रहे थे उनके जाने के बाद अब सब की आंखें नाम तो है पर यह फ़िक्र भी है कि उनके घर चलेगा कैसे दीपक की पत्नी ने गुहार लगाई कि उन्हें पूरा इंसाफ मिलना चाहिए कोई औपचारिकता ना हो इस पर मेरे तो छोटे-छोटे बच्चे हैं उनके भविष्य के लिए मैं क्या करूं मुझे पता नहीं.0
0
Report
टीकमगढ़ में प्रशासन ने बुलडोजर चला कर गोचर जमीन से अतिक्रमण हटाया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में एक बार फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, पलेरा कस्बे के वार्ड नंबर 12 के पास स्थित करीब 7 हेक्टेयर लाखों रुपये की शासकीय गोचर भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से एक स्थाई कच्चे मकान को और तार की फेंसिंग लगाकर कृषि कार्य में उपयोग करने के लिए अतिक्रमण कर लिया था, जिसे जेसीबी मशीन से तोड़कर सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया है, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा, वही पलेरा तहसीलदार का कहना है की सरकारी और गोचर भूमि पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के कनेरी में सहकारी पेट्रोल पंप: लोन अटके, डीजल भरे जाने से सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कनेरी गांव में सहकारी मर्यादित संस्था योजना के तहत शुरू किया गया सहकारी पेट्रोल पंप अब सवालों के घेरे में है। करीब डेढ़ से दो साल पहले 95 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। उद्देश्य था कि आसपास के किसानों को खेती के लिए डीजल और पेट्रोल आसानी से उपलब्ध हो सके। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पेट्रोल पंप के लिए सहकारी संस्था को अब तक लोन ही स्वीकृत नहीं हुआ। इसके बावजूद करीब छह महीने पहले भूमिगत टैंक बनाकर उसमें पांच हजार लीटर डीजल भर दिया गया। आज भी टैंक में लाखों रुपये का डीजल रखा है, जबकि पेट्रोल पंप का निर्माण और मशीनें तक नहीं लगी हैं। किसानों का आरोप है कि जब लोन स्वीकृत ही नहीं था तो डीजल भरने की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। उनका कहना है कि यदि कोई हादसा हो जाए या डीजल चोरी हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, किसानों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं संस्था प्रबंधक का कहना है कि लोन स्वीकृति अटकने से काम रुका है। जिला सहकारी बैंक और नाबार्ड स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। लोन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि खुले पड़े इस डीजल की सुरक्षा और जवाबदेही आखिर किसकी है।0
0
Report
केन्द्रीय मंत्री ने सहयोग शिविर में 30 दिन में समाधान का भरोसा दिया
Bettiah, Bihar:Anchor ________ बेतिया से खबर है जहां केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दिया है सहयोग शिविर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मोदी और सम्राट सरकार की जमकर तारीफ की है केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार अब जनता के बीच में है जनता के लिए सहयोग शिविर लगाया जा रहा है उनकी समस्याओं का समाधान तीस दिन के अंदर किया जा रहा है बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता के लिए जो कदम उठाया है वह जनता के समस्याओं के समाधान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। नरकटियागंज के हरसरी पुरैनिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में केंद्रीय मंत्री पहुंच आमलोगों से मिले और उन्हें बताया कि यह शिविर जनता के लिए है केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे कई फरियादियों से मिले उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए केंद्रीय मंत्री ने जनता को बताया कि जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र आयुष्मान भारत जमीन संबंधी वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन आदि तमाम समस्याओं का समाधान तीस दिन के अंदर किया जाएगा अगर ऐसा नहीं होगा तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी शिविर में भारी संख्या में आए लोगों ने विभिन्न स्टॉल पर अपना अपना आवेदन दिए सहयोग शिविर में एसडीम बीडीओ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे शिविर में कई लोगों का समस्या का समाधान किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत किया गया0
0
Report
इंडोनेशिया के Bintang Adipurna सम्मान मोदी को, भारत-इंडोनेशिया मित्रता को मिली नई पहचान
Noida, Uttar Pradesh:The conferment of 'Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia', Indonesia's highest honour, upon Hon. PM Narendra Modi is a moment of immense pride for 140 crore Indians. This prestigious honour reflects the deep-rooted civilizational ties, enduring friendship, and the ever-strengthening Comprehensive Strategic Partnership between India and Indonesia. Under his visionary leadership, Bharat continues to earn greater global respect and recognition, with its voice resonating ever more strongly across the world. Heartiest congratulations to Pradhan Mantri Ji on this distinguished honour.0
0
Report
Advertisement
रीवा-मऊगंज: 3 किलो MD ड्रग्स के साथ 6 गिरफ्तार, दबिशों की श्रृंखला
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा-मऊगंज संभाग में पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलो MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई रीवा संभाग के आईजी गौरव राजपूत के नेतृत्व में की गई। खुलासा हुआ है कि तस्करों ने रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में एक मकान 3 हजार रुपये महीने के किराए पर लिया था। स्थानीय लोगों को बताया गया कि यहां नल-जल योजना में इस्तेमाल होने वाले पाइप जोड़ने का केमिकल तैयार किया जाएगा, लेकिन इसी बहाने अंदर अत्याधुनिक मशीनें लगाकर अवैध रूप से MD ड्रग्स तैयार की जा रही थी। मऊगंज में हुई शुरुआती छापेमारी के दौरान पुलिस को ड्रग्स बनाने की मशीनें और भारी मात्रा में केमिकल मिला था, जिसके बाद पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पूछताछ और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने देर रात सोनवर्षा गांव में कई स्थानों पर दबिश दी, जहां से अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई करीब 3 किलो MD ड्रग्स बरामद की गई। इस पूरे मामले में अब तक 6 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है. जबकि नेटवर्क से जुड़े कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रीवा और मऊगंज को सुरक्षित ठिकाना मानकर ड्रग्स का निर्माण करते थे, जबकि इसकी सप्लाई लखनऊ, कानपुर, मुंबई समेत कई राज्यों में की जाती थी। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट की आर्थिक कड़ियों, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।0
0
Report
मध्यप्रदेश में किसान कल्याण वर्ष पर सार्थक ऐप अटेंडेंस से कृषि विस्तार कर्मी परेशान
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और कहानी बयां कर रही है। बैतूल जिले में आज कृषि विस्तार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याएं सामने रखीं और सबसे बड़ा मुद्दा बना सार्थक ऐप से अनिवार्य अटेंडेंस। कर्मचारियों का कहना है कि उनका काम पूरी तरह फील्ड बेस्ड है। किसान उनसे सुबह जल्दी या फिर शाम को ही मिल पाते हैं, लेकिन सार्थक ऐप में सुबह 10 बजे एंट्री और शाम 6 बजे एग्जिट अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे उनका वास्तविक काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब बात मूलभूत सुविधाओं की आती है। बैतूल जिले में कुल 110 कृषि विस्तार अधिकारी और कर्मचारी में से करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं, लेकिन फील्ड पर उनके बैठने के लिए कोई भवन तक उपलब्ध नहीं है। एक-एक कर्मचारी के जिम्मे लगभग 40 गांव हैं ऐसे में बिना स्थाई कार्यालय, बिना संसाधन काम करना किसी बड़ी चुनौती से कम। विभाग की पुरानी बिल्डिंग जर्जर और डिस्मेंटल हालत में है और महिला कर्मचारियों को तो देर शाम तक फील्ड में रुकने की मजबूरी है, जिससे उनकी सुरक्षा और सुविधा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या बिना संसाधन, बिना सुविधाओं के किसान कल्याण वर्ष का सपना कैसे पूरा हो पाएगा। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को सार्थक ऐप पर अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म की जाए और फील्ड में उन्हें सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।0
0
Report
दिल्ली में मानसून ने तेज हवा के साथ बारिश शुरू, उमस घटेगी
लगातार पिछले कई दिनों से दिल्ली वालों को मानसून का इंतजार था हालांकि दिल्ली में मानसून आ गया था लेकिन जमकर बारिश नहीं हो रही थी और इसकी वजह से उमस और गर्मी से लोग परेशान थे लेकिन आज अचानक फिर मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई लोगों को उम्मीद है कि आज दिल्ली में झमाझम बारिश होगी और उमस और गर्मी से लोगों को रराहत मिलेगी0
0
Report
Advertisement
