229010
Raebareli - जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, घर मे मामूली कहा सुनी से नाराज थी महिला. गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में करवाया गया भर्ती , महिला की हालत बताई जा रही नाजुक. गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव की घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Deceased के लिए न्याय: कैंडल नाइट विज़िल के दृश्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:MORE VISUALS OF CANDLE NIGHT VIGIL SEEKING JUSTICE FOR THE DECEASED0
0
Report
मालदा के रतुवा क्षेत्र के 30 गाँव बाढ़ से डूबे, राहत जारी
Malda, West Bengal:মালদার রতুয়া ১নং ব্লকের মহানন্দাটোলা ও বিলাইমারি গ্রাম পঞ্চায়েতের ৩০টি গ্রাম প্লাবিত।0
0
Report
बालसमुद्र में युवक की मौत: परिजनों ने हत्या के आरोप से हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जुलवानिया थाना क्षेत्र के सोल्यापुरा-बालसमुद्र क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जता मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बालसमुद्र पुलिस चौकी पर करीब दो घंटे तक हंगामा किया, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत सड़क हादसे में हुई है,लेकिन परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच जारी है करीब एक माह पहले सोल्यापुरा-बालसमुद्र क्षेत्र में अमित पिता भारत मंडलोई की सड़क हादसे में मौत हुई थी जिसको लेकर आज मृतक के परिजन और ग्रामीण बालसमुद्र पुलिस चौकी पहुंचे और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया परिजनों ने आरोप लगाया कि अमित की एक लड़की से दोस्ती थी और उसकी मौत को लेकर उन्हें संदेह है परिजनों का कहना है कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है और मामले को हादसे का रूप देने की आंका है मामले को लेकर एसडीओपी अजय वाघमरे ने बताया के प्रथम दृष्टया अमित की मौत सड़क हादसे में होना सामने आया है लेकिन परिजनों की आशंका को देखते हुए संबंधित बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया और मामले की बारीकी से जांच करने की बात कही है0
0
Report
Advertisement
उमरिया के अमरपुर में भीषण सड़क हादसा; एक की मौत, चार घायल
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के अमरपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है एक अनियंत्रित वाहन बुलेरो सड़क से उतरकर नजदीक के घर में घुस गया जिसके कारण घर के समीप खड़े तीन युवक बुलेरो की चपेट में आ गए टक्कर इतनी तेज थी की एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया वहीं वाहन चालक समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
बालाघाट: किरनापुर थाने में पूछताछ-मारपीट के आरोप, SP ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर - बालाघाट के किरनापुर थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली शिकायत के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने बड़ा एक्शन लिया है। चोरी के आरोपी से नियम विरुद्ध पूछताछ, जबरन अपराध कबूल करवाने और मारपीट के आरोपों में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। शिकायत में दो माह की गर्भवती महिला और उसके पति के साथ थाने में कथित मारपीट और कपड़े उतरवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित महिला को ग्रामीण और उसके रिश्तेदार कलेक्टर कार्यालय लेकर पहुंचे थे, जहां मामले की शिकायत अधिकारियों के सामने रखी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। किरनापुर पुलिस पर हुई इस कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेले, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को निलंबित किया गया है। चारों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। पूरा मामला 21 अगस्त को किरनापुर पोस्ट ऑफिस से महिला द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपये निकालने के बाद 50 हजार रुपये गायब होने से जुड़ा है। रकम गायब होने की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कैलाश चौधरी को आरोपी बनाया गया। कैलाश चौधरी की शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुलिस उसे घर से उठाकर थाने लाई और नियम विरुद्ध तरीके से पूछताछ करते हुए चोरी कबूल करवाने का दबाव बनाया। शिकायत में मारपीट किए जाने का भी आरोप है। इसी शिकायत में सबसे गंभीर आरोप कैलाश की दो माह की गर्भवती पत्नी और उसके पति से जुड़ा है। आरोप है कि दोनों के साथ थाने में बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई और कपड़े उतरवाए गए। पीड़ित महिला को ग्रामीण और रिश्तेदार कलेक्टर कार्यालय लेकर पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। हालांकि इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और इनकी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी आदित्य मिश्रा ने तत्काल चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। अब डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर के नेतृत्व में गठित एसआईटी पूरे मामले की जांच करेगी। टीम को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा है। अब एसआईटी की जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि किरनापुर थाने में वास्तव में क्या हुआ और शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही पाए जाते हैं।0
0
Report
कमलेश्वर पटेल ने सरकार पर निशाना साधा: NEET पेपर लीक से शिक्षा-स्वास्थ्य पर सवाल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों और जनता के मुद्दों पर जवाब दे सरकार, NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर उठाए सवाल सरकारी स्कूल बंद होने और शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया. रीवा में गर्भवती महिला की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग DMF का पैसा सिंगरौली से बाहर भेजने का लगाया आरोप जातिगत जनगणना और राम मंदिर चंदे की जांच को लेकर भी सरकार को घेरा. कमलेश्वर पटेल ने कहा कि NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय मामले को संभालने में लगी हुई है. पूर्व मंत्री ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि प्रदेश में 2,446 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं और शिक्षकों की कमी बनी हुई है. वहीं, रीवा में गर्भवती महिला की मौत के मामले को लेकर उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाये और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की। कमलेश्वर पटेल ने सिंगरौली के DMF फंड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के खनिज प्रतिष्ठान का पैसा सिंगरौली के विकास पर खर्च होने के बजाय बाहर भेजा जा रहा है। हालांकि, ये उनके द्वारा लगाए गए आरोप हैं। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर चंदे की CBI जांच, जातिगत जनगणना समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा...कमलेश्वर पटेल ने बताया कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान भोपाल में छात्रों से सीधा संवाद करने की बात भी उन्होंने कही।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों को 2000 रुपये का जोखिम भत्ता तत्काल लागू
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के पालिका सफाई कर्मचारियों को मिलेगा ₹2,000 रिस्क अनाउंस हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत पालिका रोल सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है सरकार ने प्रति माह ₹2,000 जोखिम भत्ता (Risk Allowance) देने का निर्णय लिया है यह लाभ प्रदर्शन आधारित वार्षिक प्रोत्साहन के स्थान पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह जोखिम भत्ता नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर समितियों में कार्यरत पात्र पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी वर्तमान में ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें भत्ता देय होगा वहीं, हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को यह लाभ ड्यूटी पर वापस लौटने के बाद दिया जाएगा सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जोखिम भत्ते का पूरा खर्च संबंधित नगर निकाय अपने स्वयं के फंड से वहन करेंगे इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कोई अतिरिक्त अनुदान, ऋण या वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई जाएगी0
0
Report
बगहा में बीएसएनएल टावर में आग, कई उपकरण जलकर खाक, कारण की तलाश जारी
Bagaha, Bihar:बगहा से है जहाँ उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बीएसएनएल टावर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई वहीं आग की भयावह लपटों औऱ धुएँ की गुब्बार के बीच देखते हीं देखते टावर धू-धूकर जलने लगा। आग का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। घटना ठकराहा थाना क्षेत्र के मोतीपुर स्थित बेलवारीपट्टी मुख्य सड़क किनारे की है जहां रिहायशी इलाके के बीच अचानक बीएसएनएल टावर में आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुएं का गुब्बार देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होने की आशंका है हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है एहतियातन बिजली की सप्लाई कटवाई गईं। वहीं घटना की सूचना मिलते हीं दमकल की टीम मौके पर पहुंची लिहाजा पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की जद्दोजहद शुरू किया गया तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में टावर में लगे बीएसएनएल के कई महंगे उपकरण जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आग कों रिहायशी इलाके में फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीम आग लगने के असली कारणों और आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है ।0
0
Report
AIIMS ट्रॉमा सेंटर में मंत्री Ashish Sood ने घायलों की स्थिति का जायजा लिया
Noida, Uttar Pradesh:Minister Ashish Sood visits AIIMS Trauma Centre to inquire about the health of injured persons receiving treatment there after the Satya Niketan building collapse. Minister Ashish Sood says, "There are currently four patients here. one of whom is in the ICU... I met all of them. Their families have arrived here. The police and local administration have provided accommodation to the families at the facility provided by AIIMS. They are receiving proper treatment"0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने तिरुमाला में वेंकटेश्वर की पूजा की, CM का कर्तव्य दिखा
Noida, Uttar Pradesh:तिरुपति, आंध्र प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की।0
0
Report
गुगोर पार्वती नदी में डूबने की कोशिश; गोताखोर की सतर्कता से विवाहिता और बच्चों की जान बची
Baran, Rajasthan:बारां के छबड़ा कस्बे के गुगोर क्षेत्र में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ पार्वती नदी में जान देने की कोशिश की। मौक़े पर मौजूद गोताखोर निरंजन खारोल की सतर्कता और सूझबझ से महिला की जान बची गई। महिला छबड़ा कस्बे की टीचर कॉलोनी की निवासी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में गृह क्लेश के चलते परेशान महिला अपने दो बच्चों को लेकर गुगोर स्थित पार्वती नदी पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे मौजूद लोगों ने जब महिला को डूबते देखा तो शोर मचाया। इसी दौरान वहां मौजूद अनुभवी गोताखोर निरंजन खारोल ने तुरंत नदी में कूदकर महिला को बाहर निकाला। बच्चों को भी सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर ने महिला को समझाइश कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा महिला की काउंसलिंग की जा रही है और परिजनों से संपर्क किया गया है।0
0
Report
हरपाल सिंह चीमा के दौरे पर दलित परिवार ने आत्महत्या की कोशिश, विरोधी चौंके
Sangrur, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਕੱਲ ਦਿੜਬਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਤੂਰ ਵਣਜਾਰੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਗਏ ਸੀ ਇੱਕ ਦਲਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਮੇਰਾ ਬੇਟਾ ਚਿੱਟੇ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਲਾਉਂਦਾ ਹੈ ਤੇ ਹੋਰ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕਈ ਲੋਕ ਚਿੱਟਾ ਲਾਉਂਦੇ ਹਨ ਚਿੱਟਾ ਸ਼ਰੇਆਮ ਵਿਕ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵੀ ਇਸ ਤੇ ਤੁਸੀਂ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੋ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਤ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਕਹਿਣ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਉਸ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਲੈ ਗਈ ਤੇ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮੈਂਬਰ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਲੈ ਗਏ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਸਵਾਲ ਕੀਤੇ ਸੀ ਉਸਨੇ ਸੁਸਾਈਡ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਸ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੇ ਵੀ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮੇਰੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਜਲੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੇਰੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਸੁਸਾਈਡ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਸਲਫਾਸ ਖਾਦੀ ਸੀ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸਨੂੰ ਪਟਿਆਲਾ ਰਜਿੰਦਰਾ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਜਾਇਆ ਗਿਆ ਪਰ ਕਿਸੇ ਕਾਰਨ ਵਰਸ਼ ਉਸਨੂੰ ਦੁਬਾਰ ਤੋਂ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਉਮੀਦ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਡਮਿਟ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸੰਗਰੂਰ ਲੈ ਕੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਹੁਣ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਡੀਐਮਸੀ ਹੋਸਪਤਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਸੁਸਾਈਡ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ ਉਸ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਜ਼ੁਕ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਦਿੜਬਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਵੀ ਬਿਆਨ ਲਿਖਾਣਗੇ ਉਸ ਉੱਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਫਿਲਹਾਲ ਇਸ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਡੀਐਮਸੀ ਹੋਸਪਤਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਸੁਸਾਈਡ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ ਉਸ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹ ਆਰੋਪ ਲਗਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇੱਕ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਪਤੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਮੇਰੀ ਮੌਤ ਦਾ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹਨ0
0
Report
Advertisement
भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, अधिकारियों की जवाबदेही तय
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालअवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मध्यप्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सभी सहायक आबकारी आयुक्तों और जिला आबकारी अधिकारियों को अभियान को गंभीरता और परिणाममूलक तरीके से चलाने के सख्त निर्देश दिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश, संदिग्ध वाहनों की जांच और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लाइसेंसी शराब दुकानों और परिसरों में गंभीर अनियमितता मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश आयुक्त का दो टूक निर्देश अभियान में कोताही बर्दाश्त नहीं आयुक्त सक्सेना ने स्पष्ट किया कि अभियान का मकसद सिर्फ प्रकरणों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि अवैध शराब के निर्माण से लेकर बिक्री और परिवहन तक पूरी श्रृंखला पर प्रभावी कार्रवाई करना है सभी जिलों से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को भेजना अनिवार्य किया गया विश्वसनीय सूचना पर समय पर कार्रवाई नहीं करने या गंभीर मामलों की अनदेखी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई भी की जाएगी0
0
Report
रांची में CID ने JSCA CGL परीक्षा घोटाले में एक और गिरफ्तारी की
Ranchi, Jharkhand:रांची जेएससीए सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने एक और गिरफ्तारी किया राजन कुमार की पटना के नेवरा थाने से गिरफ्तारी किया गया0
0
Report
पिथौरागढ़ में विशाल बोल्डर गिरा, एक की मौत; चार घायल, सरयू किनारे रेस्क्यू जारी
Pithoragarh, Uttarakhand:कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत; चार गंभीर घायल, उफनती सरयू किनारे जोखिम भरा रेस्क्यू पिथौरागढ़ । लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार दोपहर घाट-पनार मार्ग पर मसान बाबा मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बोल्डर की चपेट में आने से ऑल्टो कार संख्या UK05TA2878 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में संदीप कुमार (35) पुत्र भवानी राम की मौत हो गई, जबकि सुनील कुमार (23) पुत्र आनंद राम, राहुल कुमार पुत्र शंकर, मनोहर लाल पुत्र जोगाराम और सुभाष राम पुत्र शिवराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी ग्राम टिम्टा, तहसील गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद दो लोग वाहन के अंदर फंस गए, जबकि दो यात्री छिटककर उफनती सरयू नदी के किनारे जा गिरे। तेज बहाव और लगातार बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू अभियान में प्रशासन का सहयोग किया। होटल स्वामी पप्पू सामंत, श्याम सिंह सामंत, मदन सामंत और लाल सिंह सामंत ने नदी की ओर उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा जे एस चुफाल के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में चिकित्सा टीमें मौके पर पहुंचीं। प्राप्त सूचना के अनुसार संदीप कुमार को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायलों में एक को लोहाघाट रेफर किया गया, जबकि तीन अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। रेस्क्यू में सहयोग करने वाले स्थानीय लोग: पप्पू सामंत, श्याम सिंह सामंत, मदन सामंत और लाल सिंह सामंत। मृतक: संदीप कुमार (35) पुत्र भवानी राम। घायल: सुनील कुमार (23) पुत्र आनंद राम, राहुल कुमार पुत्र शंकर, मनोहर लाल पुत्र जोगाराम और सुभाष राम पुत्र शिवराम बॉक्स - घायलों से मिले सीएमओ, चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश पिथौरागढ़। घाट-पनार सड़क पर हुई दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। सीएमओ ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी संबंधित चिकित्सकों को तत्काल बुलाकर घायलों के लिए समुचित एवं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।0
0
Report
Advertisement
