229010
Raebareli - चोरी का वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:चोरी का वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तलाशी पर आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद हुए है। पकड़े गए अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है,आरोपी को गिरफ्तारी शहर कोतवाली पुलिस ने की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीच सड़क पर पेशाब विरोध पर कारोबारी की ईंट से हत्या; CCTV खुला क्लू
Kanpur, Uttar Pradesh:बीच सड़क पर पेशाब करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक कारोबारी की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे पीड़ित को नशे में धुत युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा था, और ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के बेटे रुद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि नवीन नगर निवासी उनके पिता अमित कुमार काकादेव में प्रेम ऐड नाम से दुकान चलाते थे और शनिवार की रात दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जब वह ओम चौराहे के पास पहुंचे, तो वहां कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनमें से एक बीच सड़क पर पेशाब कर रहा था। अमित कुमार द्वारा इस हरकत का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोगों को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट से अमित के सिर पर कई गंभीर वार किए, जिससे वह सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अनुराग अस्पताल रेफर किया गया। दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार देर शाम अमित कुमार की मौत हो गई।0
0
Report
Modi ने विपक्ष पर निशाना साधा: काम नहीं दिखता, फूफा जैसा गुस्सा
Noida, Uttar Pradesh:PM MODI का बयान - विपक्ष को काम नहीं दिखता है. फूफा जी की तरह गुस्सा होते रहते है.0
0
Report
दिल्ली बिल्डिंग गिरने के बाद कानपुर के काकादेव हॉस्टलों की जर्जर हालत उजागर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी से हॉस्टल का रियलिटी चेक मौत को दावत देते हॉस्टल - दिल्ली में पांच मंजिला इमारत बिल्डिंग गिरने के बाद कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी से हॉस्टल का रियलिटी चेक एंकर- रविवार को दिल्ली में पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई जिसमें छात्रों की मौत हुई वही इसको लेकर कानपुर में काकादेव की सबसे बड़ी कोचिंग मंडी हॉस्टलों का जब रियलिटी चेक किया गया है तो अंदर बिल्डिंग बिल्कुल जर्जर मिली 6/6 के कमरे में दो तखत पड़े मिले एक कमरे में दो स्टूडेंट रहकर पढ़ाई करते थे वहीं बिल्डिंग की हालत जर्जर थी छत छिटकी हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से बिल्डिंग बिल्कुल भी रहने लायक नहीं है वही जब इसको लेकर स्टूडेंट से बातचीत की गई तो दो स्टूडेंट का जवाब मिला-जुला रहा। वही एक छात्र उज्जवल द्विवेदी ने बताया कि कई बार बिल्डिंग की मरम्मत को लेकर मकान मालिक से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उसके बाद बगल में गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग 5 मंजिल की बनी हुई थी 100 गज के प्लांट में 5 मंजिला इमारत भी मौत को दावत देते नजर आई इस गर्ल्स छात्रावास की देखरेख करने वाले जब युवक से बात की तो उसने कहा मलिक की परमिशन नहीं है ।0
0
Report
Advertisement
JSSC सीजीएल गड़बड़ी: CID टीम फिर पहुँची JSSC कार्यालय, डेटा जांच जारी
Ranchi, Jharkhand:JSSC सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की टीम फिर पहुंची JSSC कार्यालय मामले की जांच को लेकर पहुंची सीआईडी की टीम JSSC सीजीएल में पास हुए अभ्यर्थियों का डेटा खंगाल रही सीआईडी सफल अभ्यर्थियों के आंसर शीट भी सीआईडी कर रही जांच वही JSSC के कर्मियों से भी हो रही पूछताछ0
0
Report
संजय झा का फरक्का जल संधि पर बयान; बिहार में पानी हिस्सेदारी बहस तेज
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में आयोजित नीतीश संवाद एवं फरक्का जल संधि कार्यक्रम में जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पहुंचे। बेगूसराय पहुंचने पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मीडिया से बातचीत के दौरान संजय झा ने फरक्का जल संधि को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर 2026 को फरक्का जल संधि की समय-सीमा समाप्त हो रही है और जेडीयू का मानना है कि इस संधि का रिन्यूअल नहीं होना चाहिए।संजय झा ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में बिहार ने बाढ़ और सुखाड़ दोनों की त्रासदी झेली है। उस समय बिहार की आबादी करीब 7 करोड़ थी, जबकि आज आबादी दोगुनी हो चुकी है। ऐसे में बिहार को उद्योग, पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत है।उन्होंने कहा कि बिहार के हिस्से और हक का पानी तय किए बिना किसी भी तरह की बात स्वीकार नहीं की जाएगी। उनका दावा है कि बिहार से बड़ी मात्रा में पानी बांग्लादेश की ओर चला जाता है, जबकि बिहार खुद पानी की समस्या से जूझता है। संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बेगूसराय के सिमरिया इलाके का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यहां गंगा में तरह-तरह की मछलियां मिलती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।उन्होंने लोगों से जल संरक्षण और पानी बचाने की अपील भी की।वहीं, बाढ़ के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर संजय झा ने उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी पूरी तरह दिवालिया हो चुकी है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। संजय झा ने कहा कि जब तेजस्वी यादव के पिता बिहार के मुख्यमंत्री थे, उस समय आपदा और बाढ़ के दौरान बिहार की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय आपदा में भी अवसर तलाशे जाते थे।संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के लिए एक व्यवस्थित सिस्टम तैयार किया था। बाढ़ प्रभावित लोगों को अनाज और अन्य राहत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।उन्होंने कहा कि उसी व्यवस्था के तहत अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जगह-जगह सामुदायिक रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।फरक्का जल संधि के रिन्यूअल को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के इस बयान ने बिहार के हिस्से के पानी और जल प्रबंधन को लेकर बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है।0
0
Report
वार्ड 45 में तनसुख प्रजापत पर बहन-बहनोई के आरोप, जमीन हड़पने के मामले
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया मोबाइल 9214650451 सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव में गरमाया माहौल वार्ड 45 के भाजपा प्रत्याशी तनसुख प्रजापत पर सगी बहन बहनोई ने लगाए आरोप जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप प्रत्याशी तनसुख प्रजापत ने आरोपों को किया खारिज कहा - चुनावी समय में राजनीतिक व सामाजिक छवि धूमिल करने की साजिश सुजानगढ़। सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड नंबर 45 में सियासी पारा अचानक गरमा गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तनसुख लाल प्रजापत पर उनकी ही सगी बहन और बहनोई ने करोड़ों की जमीन हड़पने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला कोतवाली थाने तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ, भाजपा प्रत्याशी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे चुनाव में अपनी छवि खराब करने की सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है। रायपुर, छत्तीसगढ़ में व्यवसाय करने वाले हरिप्रसाद प्रजापति और उनकी पत्नी संतोष देवी ने सुजानगढ़ कोतवाली थाने में परिवाद दिया है। संतोष देवी भाजपा प्रत्याशी तनसुख लाल प्रजापत की सगी बहन हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है वर्ष 2023 में उन्होंने सुजानगढ़ के शिव बाड़ी रोड स्थित 930 और 1085 वर्ग गज के दो प्लॉट इकरारनामे के जरिए खरीदे थे। बहन संतोष देवी ने भाई तनसुख पर लाठियों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दस्तावेजों को फाड़ने और जमीन पर आने पर अंजाम भुगतने की धौंस जमाई गई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है। इधर, पारिवारिक विवाद के थाने पहुंचने और चुनावी रण में विवाद गहराने के बाद भाजपा प्रत्याशी तनसुख प्रजापत का बयान भी सामने आया है। तनसुख प्रजापत ने बहन-बहनोई के सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है। प्रत्याशी का कहना है कि चुनाव में मिल रहे भारी जनसमर्थन और तय जीत को देखकर विरोधी दल बौखलाहट में हैं। पारिवारिक मसले को बेवजह तूल देकर ऐन चुनाव के वक्त उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।मतदान से ठीक पहले लगे इन गंभीर आरोपों ने वार्ड 45 का चुनावी गणित उलझा दिया है। अब देखना यह होगा कि इस विवाद का असर वोटरों पर कितना पड़ता है। बाइट संतोष देवी प्रजापत, पीड़ित व भाजपा प्रत्याशी तनसुख प्रजापत की बहन बाइट तनसुख प्रजापत प्रत्याशी0
0
Report
Advertisement
बीकानेर निकाय चुनाव: प्रचार थमते ही मतदाता तय करेंगे किसका भाग्य
Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से चुनावी खबर बीकानेर में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव को लेकर अलग-अलग तारीखों पर मतदान 9 सितंबर को बीकानेर नगर निगम के लिए मतदान, जबकि नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को डाले जाएंगे वोट नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला में चुनाव प्रचार का शोर कल थमेगा नगर पालिका चुनाव को लेकर इन सभी क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत नोखा में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, दिग्गज नेता और पूर्व चेयरमैन नारायण झंवर भी मैदान में नशामुक्ति समेत कई बड़े स्थानीय मुद्दे बने चुनावी प्रचार का केंद्र नोखा में बीजेपी और विकास मंच के बीच सीधा मुकाबला होने की तस्वीर कांग्रेस ने इस बार नोखा में अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा नोखा का सियासी मुकाबला बना बीकानेर जिले के सबसे चर्चित निकाय चुनावों में से एक कल थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 11 सितंबर को मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला0
0
Report
हनुमानगढ़ के किसानों का लूणावाली टोल पर धरना, पंप हाउस शुरू कराने की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:लूणावाली टोल नाके पर किसानों का धरना, पंप हाउस शुरू करने की मांग Hanumangarh जिले में जलभराव की समस्या से परेशान डबली खुर्द 6 DBL, लूणावाली ढाणी और डबली कलां क्षेत्र के किसानों ने लूणावाली टोल नाके पर धरना दिया। किसान नेता मनीष बुरड़क ने बताया कि 2024 और 2025 की अतिवृष्टि के बाद से खेतों में पानी जमा है, जिससे दो वर्षों से गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने डबली खुर्द और लूणावाली ढाणी के निर्माणाधीन पंप हाउस तत्काल शुरू करवाने तथा डबली कलां पंप हाउस को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।0
0
Report
सीएम सचिवालय के सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित "सहयोग शिविर" के माध्यम से बिहारभर से आए आमजनों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
आमेर में चाकूबाजी से गाइड की मौत, परिजनों ने मुआवजे-नौकरी की मांग
Jaipur, Rajasthan:आमेर मेंTourist गाइड मनीष सोनी की चाकूबाजी से मौत के बाद भारी आक्रोश देखा गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और आरोपी आजम के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। मामला दो समुदायों से जुड़े होने के कारण पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। पुलिस ने आरोपी today आजम और उसके साथी नाजिश को हिरासत में लिया है। घटना में घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के immediate बाद बाजार बंद हो गया और धरना शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मृतक परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक सरस डेयरी बूथ आवंटित किया जाए; साथ ही आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन किया जाए। पुलिस अफसरों के अनुसार मामले की जांच जारी है और स्थिति शांत बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की; साथ ही कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी में यह भी बताया गया कि आरोपी आजम के खिलाफ पहले से कई मामले हैं और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।0
0
Report
कालापीपल के यारी कैफे में कांवड़ रंजिश पर हमला; चार आरोपी गिरफ्तार
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के कालापीपल नगर के पंचमुखी चौराहे स्थित यारी कैफे पर रविवार दोपहर को कांवड़ यात्रा की पुरानी रंजिश को लेकर एक 19 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कालापीपल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है आरोपियों ने युवक की डंडों, थप्पड़ और मुक्कों से बेदर्दी से पिटाई की। पिटाई से उसके हाथ-पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, खेजड़िया निवासी पीड़ित अरुण परमार (19) रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने साथी विजय और अरुण के साथ कैफे पर चाय पी रहा था। इसी दौरान पानखेड़ी निवासी गप्पी शर्मा और नैतिक परमार वहाँ पहुंचे और पुरानी कांवड़ यात्रा की बात को लेकर बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अरुण ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने झूमाझटकी करते हुए हमला कर दिया। दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तभी उनके साथी अभिषेक मेवाड़ा और अंकित मेवाड़ा भी वहां आ धमके। इसके बाद आरोपियों ने अरुण को डंडों और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी अभिषेक मेवाड़ा ने उसका लावा कंपनी का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन पूरी तरह टूट गया। जाते-जाते आरोपियों ने उसे दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित अरुण की शिकायत पर आरोपी गप्पी शर्मा, नैतिक परमार, अभिषेक मेवाड़ा और अंकित मेवाड़ा (सभी निवासी पानखेड़ी) के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। आरोपी गप्पी शर्मा का पूर्व में भी दो मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बीएसपी में मायावती के परिवारिक संघर्ष के बीच ईशान आनंद की एंट्री
Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी में मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद की एंट्री करवाई है, साथ ही आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है, क्या बीएसपी में इस वक्त पारिवारिक संघर्ष चल रहा है और आखिर क्यों मायावती अपने बड़े भतीजे आकाश से नाराज हैं ?0
0
Report
Advertisement
जालौन में बड़ा हादसा: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आठ घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में झांसी-कानपुर पर बड़ा हादसा, हादसे में रोडवेज बस सवार 8 लोग घायल, ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, सवारियों में मची चीख-पुकार, ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, हादसे में रोडवेज बस का ड्राइवर, कंडक्टर समेत 8 लोग घायल, हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त, घायल हुए सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के NH-27 का हादसा।0
0
Report
महोबा की RCC सड़क ध्वस्त, भ्रष्टाचार उजागर; ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-बुंदेलखंड के महोबा में भ्रष्टाचार की पोल खोलता नवनिर्मित आरसीसी रोड जिसे जिला पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया था जो बीते दिनों हुई बारिश की भेंट चढ़ गया और टुकड़े-टुकड़े में टूट कर बिखर गया है। महज दो माह में नई सड़क के मलबे में तब्दील होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सहित नई सड़क का निर्माण कार्य कराने की मांग की है। फिलहाल जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने मामले की जांच करा जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही है। वी/ओ-दरअसल मामला सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दमौरा का है। जहाँ गांव के अनुरागी खुड़ा से खेतों की ओर जाने वाली सीसी सड़क का निर्माण महज दो माह पहले बीते जून माह में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत वर्ष 2025-2026 में कराया गया था। 2 माह पहले लाखों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई पक्की सीधी सड़क पहली बरसात में भड़बड़ा कर जमीदाजो गई । बताया जाता है कि आरसीसी निर्माण के दौरान बेसमेंट सही नही बनाया गया जिसके कारण सड़क टूट गई है । जिसके चलते जहां से निकलने वाले ग्रामीणों का पैदल चलना भी दुस्वार हो गया तो मात्र दो माह के अंतराल में नई सड़क के बदहाल होने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार सहित दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने सहित सड़क का निर्माण कार्य करने की मांग की है ग्रामीणों द्वारा बीते दिनों टूटी सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया जिसका संज्ञान लेकर जिला पंचायत के प्रमुख अधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने सहित ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने तक की भी बात कही है अब देखना दिलचस्प यह होगा कि ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ने वाली इन सड़कों में किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ दोषी कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है । बाईट-अर्जुन सिंह (ग्रामीण) बाईट-जगन्नाथ (ग्रामीण) बाईट-लक्ष्मी (ग्रामीण महिला) बाईट-तेजप्रताप (ग्रामीण) बाईट- डॉ. सुजीत कुमार मिश्रा (ए.एम.ए. जिला पंचायत महोबा)0
0
Report
अखिलेश की बाईट पंकज के पैकेज के लिए
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश की बाईट पंकज के पैकेज के लिए0
0
Report
Advertisement
