229010
Raebareli: जमीनी विवाद पर दो पक्षों में हिंसक संघर्ष, वीडियो हुआ वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ है। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया माजरी केमूपुर में हुई है और इसे दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में पुरुष और महिलाएं दोनों ही झगड़े में शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गीता कॉलोनी में पुलिसकर्मी ने 90 सेकंड में बुजुर्ग की जान बचाई
New Delhi, Delhi:विसुअल्स - बुज़ुर्ग को रेस्क्यू करते पुलिस बाइट डीसीपी 90 सेकंड में मौके पर पहुंची पुलिस, पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग को बचाया... दिल्ली पुलिस के जवान ने पेश की इंसानियत की मिसाल एक आवाज मदद की... और 90 सेकंड में पुलिस हाजिर! 90 सेकंड में पुलिस की दस्तक, बची बुजुर्ग की जान गीता कॉलोनी में दिल्ली पुलिस का सराहनीय काम खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में दाखिल हुए पुलिसकर्मी पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया PCR कॉल मिलते ही बीट ऑफिसर महज 90 सेकंड में मौके पर पहुंच गए और घर में फंसे बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके की है, जहां अकेले रह रहे बुजुर्ग चमन लाल के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। घर के भीतर से मदद के लिए आवाजें आ रही थीं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना PCR को दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आई। PCR कॉल मिलते ही HC जितेंद्र तोमर महज 90 सेकंड में मौके पर पहुंच गए। जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग चमन लाल, पुत्र केवल दास, फर्श पर बेसुध हालत में पड़े थे। उनका सिर सोफे के नीचे फंसा हुआ था और वह दर्द से कराह रहे थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए HC जितेंद्र तोमर ने बिना समय गंवाए साहसिक कदम उठाया। उन्होंने खिड़की की लोहे की ग्रिल उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और बुजुर्ग کو सुरक्षित باہر निकाला। साथ ही उनके परिजनों को भी तुरंत सूचना दी गई। पुलिस की मुस्तैदी, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता ने एक बुजुर्ग की जिंदगी को संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। महज 90 सेकंड में मौके पर पहुंचकर मदद करना, यही पुलिस की तत्परता और खाकी के मानवीय चेहरे की मिसाल है。0
0
Report
जाम स्कूल में विद्यार्थियों को बाहर निकालने पर विवाद, दो शिक्षकों को निलंबन की मांग
Chhindwara, Madhya Pradesh:जाम स्कूल में छात्रों को बाहर निकालने का मामला गरमाया, दो शिक्षकों को विद्यालय से हटाया, निलंबन की मांग छिंदवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाम में विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर किए जाने और दो शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है. मामले की जानकारी मिलते ही जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचे. ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधि विजय गावंडे ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर कर दिया गया है तथा उन्हें अभिभावकों को साथ लेकर आने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किए जाने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. विजय गावंडे ने कहा कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं.उन्होंने संबंधित दोनों शिक्षकों के खिलाफ केवल स्थानांतरण जैसी कार्रवाई करने के बजाय निलंबन सहित कठोर विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी जी एस ईडपाचे ने बताया कि बीईओ से सूचना मिलने के बाद वे तत्काल विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली .मौके पर उत्पन्न स्थिति और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल विद्यालय से हटा दिया गया है. मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी. अध्याक्ष ने यह भी बताया कि विद्यार्थियों को विद्यालय से बाहर बैठाए जाने की जानकारी उन्हें पहले से नहीं थी. मौके पर पहुंचकर संबंधित पक्षों के बयान एवं परिस्थितियों की जानकारी ली गई है. फिलहाल मामले को लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों में नाराजगी है.अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं. ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो. बाइट- जेके ईरपाचे DEO ( चश्मे में) बाइट- विजय गावंडे जनप्रतिनिधि( टीका लगा हुआ ) बाइट- पुष्पेंद्र अभिभावक0
0
Report
पंचकुला: सेक्टर-5 के बुद्धा इंटरनेशनल स्पा लाउंज पर बड़ी छापेमारी, छह गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-5 स्थित बुद्धा इंटरनेशनल स्पा लाउंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर में फर्जी ग्राहक भेजकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान चार महिलाओं और दो युवकों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी विक्रम नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पा सेंटर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। इसके तहत फर्जी ग्राहक भेजकर स्पा सेंटर की गतिविधियों की जांच की गई और इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो युवाओं की पहचान मध्य प्रदेश निवासी प्रतीक और चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी निगम कुमार के रूप में बताई है। वहीं, चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। एसीपी नेहरा ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार महिलाओं के संबंध में पुलिस जांच कर रही है और सभी भारतीय बताई गई हैं। इस कार्रवाई में कोई विदेशी महिला नहीं मिली है। एसीपी विक्रम नेहरा ने कहा कि पंचकूला में इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की ओर से शहर के सभी स्पा सेंटरों पर निगरानी रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटरों की आड़ में कथित रूप से चल रही अवैध गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.0
0
Report
Advertisement
AAP नेता सुशील गुप्ता ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था और नश के मुद्दे पर सरकार निशाना
Kurukshetra, Haryana:*सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था तक का बुरा हाल* कुरुक्षेत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल बिट्टू के कार्यालय पहुंचे आप प्रदेश अध्यक्ष, बोले- हरियाणा में बढ़ रहा अपराध और नशे का कारोबार, किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही सरकार कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां वे पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल बिट्टू के कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष जवाहर गोयल, प्रदेश प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर कानून व्यवस्था, नशे, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हरियाणा अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई वारदातों में शूटरों के हरियाणा से जुड़े होने की बात सामने आती है। रोहतक, जींद और कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई हत्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों में राजनीतिक गतिविधियों के बजाय हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। किसानों के मुद्दे पर डॉ. गुप्ता ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गन्ने के रेट में 15 पैसे की बढ़ोतरी को उन्होंने किसानों के साथ मजाक करार दिया। उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसानों ने शहादत दी, लेकिन आज तक संसद में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई। उन्होंने अकाली दल के साथ भाजपा के राजनीतिक समझौते पर भी सवाल उठाए। डॉ. गुप्ता ने पंजाब में सीमा पार से आने वाले नशे के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीमा पार से नशा पंजाब में प्रवेश करता है, ऐसे में इसकी रोकथाम की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की भी बनती है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे, बेरोजगारी, अपराध और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगा。 बाइट : सुशील कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी0
0
Report
गोरखपुर गीडा: 17,650 करोड़ के निवेश से पूर्वांचल के उद्योग की नई दिशा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने के लिए गोरखपुर एक बार फिर बड़े निवेश का गवाह बनने जा रहा है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में 17 हजार 650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के एमओयू होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर गोरखपुर और धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी सौगात देंगे। इस बार गीडा में पहली बार जापान, नेपाल, ऑस्ट्रिया, वियतनाम और श्रीलंका समेत कई देशों के खरीदार भी पहुंचेंगे। औद्योगिक प्रदर्शनी, व्यापार मेले और बायर्स-सेलर्स मीट के जरिए स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी है। 17,650 करोड़ का निवेश, पांच कंपनियों से एमओयू: गीडा का 37वां स्थापना दिवस समारोह 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष पांच कंपनियों के साथ कुल 17 हजार 650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के एमओयू का आदान-प्रदान होगा। इस निवेश में सबसे बड़ा प्रस्ताव एक्मे (ACME) कंपनी का है, जो ग्रीन अमोनिया यानी हरित ऊर्जा परियोजना के लिए 16 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित कर रही है। इसके अलावा सिम्बायोटिक थेराप्यूटिक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये का निवेश, आर्बिट ग्रुप की ओर से आयरन, स्टील और एल्युमिनियम व्हील रोलिंग परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश, एसआर मदर्स नेचर डिस्टिलरीज की ओर से डिस्टिलरी परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश, दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फिश फीड उत्पादन में 150 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से गीडा में हरित ऊर्जा, दवा निर्माण, धातु प्रसंस्करण और मत्स्य आहार उत्पादन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 502 करोड़ की 104 परियोजनाओं की सौगात: निवेश के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 502 करोड़ रुपये से अधिक की 104 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सिविल कार्य, विद्युत व्यवस्था और औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे का विस्तार शामिल है। आंकड़ों पर नजर डालें तो मुख्यमंत्री 188.84 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, इनमें 126.23 करोड़ रुपये के 19 सिविल कार्य और 62.61 करोड़ रुपये के 21 विद्युत एवं अन्य कार्य शामिल हैं। वहीं 313.47 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें 272.30 करोड़ रुपये के 44 विकास कार्य और 41.18 करोड़ रुपये के 20 विद्युत एवं अन्य कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के जरिए गीडा के साथ धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भी औद्योगिक सुविधाओं का विस्तार होगा और श्रमिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए लेबर डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास होगा। पांच देशों के खरीदार पहुंचेंगे गीडा: इस बार स्थापना दिवस समारोह निवेश और विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा। गीडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बायर्स-सेलर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जापान, नेपाल, ऑस्ट्रिया, वियतनाम और श्रीलंका समेत कई देशों के प्रतिनिधि और खरीदार शामिल होंगे। दिल्ली, पंजाब, मुंबई आदि से भी कारोबारी प्रतिनिधि आयेंगे। इसका उद्देश्य गीडा में तैयार होने वाले उत्पादों को बड़े बाजारों से जोड़ना और स्थानीय उद्यमियों को नए खरीदार उपलब्ध कराना है। स्थापना दिवस समारोह में औद्योगिक प्रदर्शनी और व्यापार मेले का भी शुभारंभ होगा, जिसमें करीब पचास स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी में गारमेंट पार्क, प्लास्टिक पार्क, फर्नीचर उद्योग और स्टार्टअप से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे, साथ ही ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन) के स्टॉल भी खास आकर्षण होंगे। इससे स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को अपनी पहचान बनाने के साथ ही दूसरे राज्यों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। बायट: विशाल कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गिडा। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार के मुताबिक, 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 37वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल मिलाकर इस आयोजन के जरिए गोरखपुर को निवेश, उद्योग, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। एक तरफ 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की तैयारी है, तो दूसरी तरफ 502 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं से औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे पर टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रस्तावित निवेश परियोजनाएं धरातल पर कितनी तेजी से उतरती हैं और इनसे पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार के कितने नए अवसर मिलते हैं।0
0
Report
लखवाड़ जलविद्युत परियोजना: मजदूरों का धरना 15वें दिन भी जारी
लखवाड़ बांध परियोजना के श्रमिकों और कम्पनी प्रबंधन के बीच जारी विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कई दौर की वार्ता के बाद भी बात न बन पाने के चलते निर्माणाधीन परियोजना क्षेत्र में श्रमिको का धरना पंद्रहवें दिन भी जारी रहा। बता दें कि कालसी अंतर्गत लखवाड़ जलविद्युत परियोजना का काम इन दिनों निर्माणाधीन है, जिसमें कार्यरत श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन उसकी समस्याओं का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। जिसके चलते एक बार फिर पिछले पंद्रह दिनों से यहां पर कार्यरत श्रमिक धरने पर डटे हैं, जिनको स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बाॅबी पंवार ने भी अपना समर्थन दिया है। जिनका कहना है कि कम्पनी लगातार श्रमिकों का शोषण कर रही है, आरोप है कि कम्पनी द्वारा मनमाने ढंग से श्रमिकों को न केवल निकाला गया है बल्कि श्रमिको पर मुकदमें भी दर्ज करवाए गए हैं, जिन्हें वापस लिया जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: साइबर ठगी में महिला के खाते से 1.09 लाख निकले, 1.06 लाख लौटे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाते को निशाना बनाते हुए 1 लाख 9 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई रकम में से 1 लाख 6 हजार रुपये पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दिए। यानी साइबर ठगी के शिकार हुई महिला को उसकी लगभग पूरी रकम वापस मिल गई है। खाते में पैसे वापस आने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों और साइबर थाना टीम का आभार जताया। दरअसल, साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाते से कुल 1 लाख 9 हजार रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन कर लिया था। अचानक खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने के बाद पीड़िता परेशान हो गई और उसने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाना गोरखपुर में दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराध थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना की टीम ने धोखाधड़ी से संबंधित लेनदेन पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता की रकम वापस कराने का प्रयास किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा रहा कि पीड़िता के खाते में कुल 1 लाख 6 हजार रुपये वापस करा दिए गए। हालांकि, ठगी की गई कुल रकम 1 लाख 9 हजार रुपये थी, जिसमें से 3 हजार रुपये की राशि वापस नहीं हो सकी है। इस तरह पीड़िता को उसकी ठगी गई रकम का अधिकांश हिस्सा वापस मिल गया। खाते में 1 लाख 6 हजार रुपये वापस आने के बाद पीड़िता ने राहत की सांस ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और साइबर अपराध थाना की पूरी टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल शिकायत करना बेहद जरूरी है। जितनी जल्दी पीड़ित व्यक्ति साइबर हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराता है, उतनी ही जल्दी संदिग्ध लेनदेन पर कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है।0
0
Report
जालौन में डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, मोबाइल फोन, कैश समेत चोरी के औजार हुए बरामद, पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 चार पहिया वाहनों भी अपने कब्जे में लिया, पकड़े गए आरोपियों पर पहले से कई थानों में दर्ज है आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, रामपुरा थाना पुलिस ने रामपुरा-माधौगढ़ मार्ग पर भीखमपुरा के पास से की गिरफ्तारी。0
0
Report
हरदोई के शाहाबाद रोडवेज बस अड्डे पर युवाओं की स्टंटबाजी वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शाहाबाद रोडवेज बस अड्डे पर युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी,कार से लगाई दौड़,वीडियो वायरल हरदोई में शाहाबाद रोडवेज बस अड्डे पर कुछ युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक स्थान पर कार से जमकर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बस अड्डे जैसे व्यस्त स्थान पर इस तरह की लापरवाही न केवल यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि राहगीरों और यात्रियों की जान भी जोखिम में डाल सकती है। रोडवेज बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों, बसों और निजी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में youths की यह हरकत किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। चंद पलों के रोमांच और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के चक्कर में इस तरह की स्टंटबाजी दूसरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह नियमों की अनदेखी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर बस अड्डे जैसे संवेदनशील स्थान पर युवाओं को इस तरह स्टंटबाजी करने का मौका कैसे मिला? अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस स्टंटबाज युवाओं की पहचान करती है या नहीं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में रिश्वतखोर लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
Noida, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में रिश्वतखोर लेखपाल गिरफ्तार, 5 हजार रुपये लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा! घरौनी में नाम चढ़ाने के लिए मांगी थी घूस, चाय की दुकान पर बिछा था जाल जखनियां तहसील में मचा हड़कंप, रंगेहाथ गिरफ्तारी से खुली भ्रष्टाचार की पोल वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने शिकायत पर बिछाया जाल, चाय की दुकान पर दबोचा! लेखपाल मनोज कुमार पांडेय के पास से रिश्वत की रकम बरामद, तहसील में मचा हड़कंप! भुड़कुड़ा थाने में विधिक कार्रवाई जारी, एंटी करप्शन की कार्रवाई से राजस्व विभाग में मची खलबली0
0
Report
एक हजार रुपये से शुरू हुआ सेवा का सफर आज 15 लाख के भव्य 'खाटू धाम' महोत्सव तक पहुंचा; भैंसाली मैदान
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ। आस्था, संकल्प और युवा शक्ति जब एक साथ जुटती है, तो छोटे से प्रयास भी विशाल रूप ले लेते हैं। इसकी जीवंत मिसाल मेरठ की संस्था 'श्री श्याम नव युवा मित्र मंडल ट्रस्ट (रजि.)' ने पेश की है। गली-मोहल्लों में निकलने वाली शोभायात्राओं में महज एक हजार रुपये के खर्च से प्यासे श्रद्धालुओं को पानी पिलाने से शुरू हुआ यह सेवा का कारवां आज 10 से 15 लाख रुपये के भव्य आयोजन तक पहुंच गया है। मंडल की ओर से रविवार, 29 नवंबर 2026 को सायंकाल 8:00 बजे से भैंसाली मैदान, मेरठ कैंट में 5वें श्याम वार्षिक महोत्सव "मेरठ बनेगा खाटू धाम" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को बागपत रोड स्थित एक रैस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। पदाधिकारियों ने बताया कि इस पावन अवसर पर भैंसाली मैदान में बाबा श्याम का अलौकिक एवं भव्य दरबार सजाया जाएगा। दरबार में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं पर निरंतर पुष्प एवं इत्र की वर्षा की जाएगी, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए 'श्याम रसोई' (भंडारे) की भी विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव में कोलकाता से आ रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल अपनी मधुर वाणी से बाबा को रिझाएंगे। उनके साथ मेरठ के प्रसिद्ध भजन गायक नीरज गुरु और नितिन गुप्ता भी भजनों की सरिता बहाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'ब्रज रसिक शिवम् कौशिक' के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजन संध्या और श्री राधा रमण जी का गुणगान रहेगा। मंडल के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी उज्जवल वर्मा ने इस प्रेरणादायक यात्रा के बारे में बताते हुए कहा: बाबा श्याम में मेरी बचपन से ही विशेष आस्था रही है। शुरुआत में जब गली-मोहल्ले में शोभायात्रा निकलती थी, तो हमने केवल 1,000 रुपये के खर्च से श्रद्धालुओं को पानी पिलाना शुरू किया। धीरे-धीरे यह सिलसिला शरबत और फिर श्रद्धालुओं को एक-एक मुट्ठी भुने चने बांटने तक पहुंचा। बाबा की कृपा से हमने जगदीश मंडप में एक छोटे से कीर्तन की शुरुआत की, जिसके बाद जिमखाना मैदान और अब पांचवां विशाल कीर्तन भैंसाली मैदान में होने जा रहा है।" उज्जवल वर्मा ने आगे बताया कि इस आयोजन में होने वाला 10 से 15 लाख रुपये का खर्च मंडल से जुड़े युवा स्वयं अपनी जेब से वहन करते हैं, साथ ही कुछ समाजसेवियों का भी सहयोग मिलता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "पांच युवाओं ने मिलकर इस सेवा की नींव रखी थी, आज 15 से 20 समर्पित युवाओं की टीम दिन-रात बाबा की सेवा में जुटी है। मेरे परिवार के अटूट समर्थन और युवा साथियों की मेहनत से ही आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आने वाले वर्षों में इस महोत्सव को और भी भव्य रूप देने की तैयारी है।" प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य कार्यकारिणी समिति के आदित्य शारदा, सहित ऋषभ जिंदल, उज्जवल वर्मा, धीरज गुप्ता, वंश शर्मा, मोहित वर्मा, विशाल वर्मा, विवेक भूषण गुप्ता, शिवम् शर्मा, गौरव गोयल, मनोज अग्रवाल, प्रथम, तनिष्क, अभिषेक, आर्य गुप्ता, विनायक वत्स, पवन श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, सुनील सैनी और किशन वर्मा सहित मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे। मंडल ने मेरठ की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।0
0
Report
शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में एडीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
कपासन में मधुमक्खी हमला: 44 वर्षीय किसान की मौत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र के रेणका खेड़ा गांव में शनिवार को खेत पर कृषि कार्य करते समय मधुमक्खियों के हमले में 44 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शंकर पुत्र भेरा भील शनिवार को अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल कपासन उप जिला अस्पताल लेकर आए। यहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद शंकर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।0
0
Report
पिडावा पंचायत में कांग्रेस ने उपप्रधान व प्रधान पद कब्जा किया
Jhalawar, Rajasthan:पिडावा (झालावाड़) पिडावा पंचायत समिति में शनिवार शाम उप प्रधान के चुनाव संपन्न हो गए हैं। कांग्रेस की आयुषी नागर ने भाजपा के बालकृष्ण को एक वोट से हराकर जीत दर्ज की है। मतदान शुरू होने के बाद पंचायत समिति कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। काफी गहमा गहमी के बीच मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। यहां हुए चुनाव में 29 में से कांग्रेस की आयुषी नागर को 15 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के बालकृष्ण को 14 वोट मिले हैं। पंचायत समिति पिड़ावा में शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के बनेसिंह चौहान दो वोटो से जीत दर्ज कर प्रधान पद पर काबिज हुए हैं, और आज कांग्रेस ने अपना उप प्रधान भी बना लिया है। इस चुनाव में भाजपा ने जोड़-तोड़ करने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। चुनाव के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोनों ही पदों पर कांग्रेस का कब्जा होने से समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है。0
0
Report
तीन मोर्चों पर भारत की लड़ाई: बुद्धिजीवियों की भूमिका और महिला आरक्षण
Katihar, Bihar:वैचारिक, आर्थिक और अराजकता के खिलाफ तीन मोर्चों पर लड़ रहा है भारत, बुद्धिजीवियों की भूमिका सबसे अहम -- नित्यानंद राय मोदी सरकार ने महिला आरक्षण को सुनिश्चित किया, हर आवश्यक व्यवस्था करेंगे प्रधानमंत्री कटिहार में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रधानमंत्री के प्रति जताया गया आभार, लोकतंत्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब देने का संकल्प नारी सम्मान और महिला आरक्षण के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों पर सीधा हमला कटिहार जिला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध वर्ग लोगों के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने देश के समक्ष मौजूद वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर विचार रखे। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत एक साथ तीन प्रमुख मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है। भारत की यह लड़ाई मुख्य रूप से वैचारिक मोर्चा, आर्थिक मोर्चा व अराजकता का मोर्चा के साथ समाज और व्यवस्था में अस्थिरता फैलाने वाली शक्तियों के खिलाफ संघर्ष के रुप में है । उन्होंने जोर देकर कहा कि इन तीनों मोर्चों पर लड़ी जा रही लड़ाई में यदि किसी का सबसे बड़ा और निर्णायक योगदान हो सकता है, तो वह समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का है। बुद्धिजीवी वर्ग की व्यापकता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह वर्ग किसी एक दायरे तक सीमित नहीं है। समाज का हर जागरूक नागरिक—चाहे वह अभिभावक हो, शिक्षक हो, महिला हो, युवा हो, प्रौढ़ हो, किसान हो या फिर सरकारी कर्मचारी—अपनी भूमिका के माध्यम से बुद्धिजीवी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है और राष्ट्र निर्माण की इस लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है । वहीं कटिहार जिला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध वर्ग लोगों के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सम्मेलन में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया। श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण सुनिश्चित कर नारी सम्मान को बढ़ाया है। विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने एसआईआर के बहाने कांग्रेस पर जमकर कोसा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में 10 एसआईआर करवाया और एनडीए ने मात्र दो एसआईआर करवाया है । उन्होंने कहा कि देश को बटने नहीं देंगे । उन्होंने आगे अराजक तत्वों पर भी कड़ा प्रहार किया गया। कुछ लोग विदेशी इशारों और विदेशी फंडिंग के सहारे देश में भ्रम फैला रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य देश के लोकतंत्र, पुलिस बल, सेना और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना है। चाहे कोई राजनीतिक दल हो, एनजीओ हो या फिर कोई सामाजिक संस्था—जो भी समाज सेवा या किसी अन्य नाम पर जनता को गुमराह करने और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। कटिहार के सम्मेलन में दिखा यह आक्रोश इस बात का प्रमाण है कि देश और देशवासी लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ऐसी किसी भी साजिश को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में महिला आरक्षण को सुनिश्चित किया है। नित्यानंद राय ने आगे स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण को पूरी तरह से लागू करने और इसे सफल बनाने के लिए जिन-जिन चीजों और संसाधनों की आवश्यकता है, उन सभी अवयवों को प्रधानमंत्री स्वयं पूरा करेंगे। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का एक बड़ा और निर्णायक कदम बताया। बाइट -- नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार0
0
Report
Advertisement
