229010
Raebareli: धर्म परिवर्तन के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा, दो युवक पकड़े गए
Raebareli, Uttar Pradesh:धर्म परिवर्तन की सूचना पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि मिजोरम के रहने वाले दो युवक ईसाई मशीनरी पर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। यह घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमत उल्लागंज की है। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश से उफान में नाले में डूबा किसान: खेत देखने गया युवक शव बरामद
Damoh, Madhya Pradesh:खेत देखने गया युवा किसान, नाले में आई बाढ़ डूबा किसान... दमोह में बारिश की वजह से एक जानलेवा हादसे की खबर है जहाँ खेत देखने गया युवा नाले में बह गया और उसका शव बरामद हुआ है। मामला तेंदुखेड़ा थाना के मगदुपूरा गांव का है जहां 32 साल का युवा किसान भानु प्रताप पटेल अपने खेत मक्का की फसल देखने के लिए गया था और जब कई घंटों तक वापस नहीं आया तो परिजन उसे देखने को खेत गए लेकिन भानु वहां नहीं था और खेत से लौटते वक्त परिजनों की नजर उसके गमछे पर पड़ी और लोगों को शक हुआ कि वो उफनते हुए नाले में हादसे का शिकार न हुआ हो और फिर और लोगों को नाले के पास बुलाया गया और शक सही निकला भानु का शव नाले से बरामद हुआ, यह नाला खेतों से लगा हुआ है और बारिश की वजह से उफान पर है और अनुमान लगाया जा रहा है कि फिसलने की वजह से भानु उसके अन्दर चला गया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
योगी सरकार अयोध्या व बस्ती में विकास और जनकल्याण के नए अध्याय शुरू करेगी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि जब विकास लोक-कल्याण से जुड़ता है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है, तब सुशासन जनविश्वास का आधार बनता है। इसी संकल्प को साकार करते हुए आज प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम और महर्षि वशिष्ठ की साधना-भूमि बस्ती में विकास और जनकल्याण के नए अध्याय जुड़ेंगे। जनपद अयोध्या की बीकापुर विधान सभा क्षेत्र तथा जनपद बस्ती के हर्रैया एवं कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और जनकल्याण प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बने, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।0
0
Report
लखनऊ में सुबह से बारिश, शहर हुआ भीगा—जानिए कब थमेगी झमाझम
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में सुबह से ही बारिश हो रही है0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा: 25 जुलाई तक सुरक्षा मजबूती, शहर में ट्रैफिक बैन
Fatehpur, Uttar Pradesh:सलग : ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा को लेकर एक्शन में प्रशासन, 25 जुलाई तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश शहर के अंदर नहीं घुस सकेंगे कांवड़ियों के वाहन, हुड़दंगियों पर रहेगी तीसरी आंख की नज़र एंकर : आगामी सावन महीने में शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ऋषिकेश में प्रशासन ने कमर कस ली है। चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय में एक हाई-लेवल समन्वय बैठक हुई, जिसमें एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी, एसपी देहात जया बलूनी, एसडीएम कुमकुम जोशी और नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में साफ कर दिया गया है कि कांवड़ यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को 25 जुलाई तक अपनी तैयारियां पूरी करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। वी.ओ : ऋषिकेश में इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर नियम काफी सख्त होने वाले हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रा के दौरान कांवड़ियों के वाहनों को ऋषिकेश शहर के भीतर एंट्री नहीं मिलेगी। सभी कांवड़ वाहनों को आईडीपीएल (IDPL) और खांडगांव में बनी पार्किंग में ही खड़ा करना होगा। यहाँ से कांवड़िए बैराज मार्ग होते हुए नीलकंठ महादेव के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने इन पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय और लाइट की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और हुड़दंगियों से निपटने के लिए भी चक्रव्यूह तैयार किया गया है। पूरे कांवड़ रूट की निगरानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से की जाएगी। इसके अलावा, हुड़दंग और उत्पात मचाने वालों पर नज़र रखने के लिए भारी संख्या में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कांवड़ियों की सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। फ़ाइनल वी.ओ : हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील फैसला लिया है। खांड गांव में भंडारी पैलेस के पास हाईटेंशन लाइन के नीचे अब कोई भी ट्रक खड़ा नहीं हो सकेगा। अक्सर देखा गया है कि कांवड़िए ट्रकों के ऊपर सो जाते हैं, जिससे करंट लगने का खतरा बना रहता है। साथ ही, यात्रा के दौरान शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बैन रहेगा। बाइट : जितेन्द्र चौधरी ( एसपी क्राइम )0
0
Report
जयपुर के दूदू में पेयजल पाइपलाइन लीकेज और एयरवाल टूटना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- दूदू में मुख्य पेयजल पाइप लाइन से लीकेज, किसी वाहन की टक्कर से एयर वाल टूटा, एयर वाल टूटने से पाइप लाइन से फव्वारे छूटे, नरेना रोड पर शिव मंदिर के पास की घटना , एक्सईएन रविन्द्र मीणा ने कहा- लाइन ठीक की जा रही, कुछ देर में एयरवॉल को ठीक कर दिया जाएगा, सांभर में पेयजल सप्लाई बाधित नहीं होगी,0
0
Report
गाडरवारा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को दबोचा; 3 गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा पुलिस ने बस स्टैंड पर बैग काटकर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। हींग बेचने के बहाने क्षेत्र में घूम रहे उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत का 13 ग्राम सोना और 300 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह को कौड़िया रोड से दबोचा। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना गाडरवारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
टोंक में सड़क निर्माण से बड़ा हादसा टला, पोल हटाने में देरी पर सवाल
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक पीपलू शहर के बस स्टैंड से नाथडी रोड की ओर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकदार और सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होते होते बचा हैं। सड़क के नजदीक बिजली के पोल है जिन्हें सड़क निर्माण से पहले शिफ्ट नहीं किया गया। ऐसे में रात के अंधेरे में गुजरते हुए ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। जिसमें अचानक चिंगारी उठी। मौके पर मौजूद भाजपा जिला प्रवक्ता दशरथ सिंह राजावत की सूझबूझ से ट्रक चालक की जान बच गई। हादसे के साथ उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई। इसके बाद ट्रक से ड्राइवर उतरा। राजावत ने बताया सड़क निर्माण से पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों, ठेकदार, बिजली निगम के अधिकारियों, विधायक को सड़क किनारे बिजली के खंभे हटवाने के मामले से अवगत करवाया था लेकिन अनदेखी की गई। जिसके चलते गुरुवार रात को यह हादसा हुआ है।0
0
Report
झारखण्ड: एसआईआर फॉर्म के नाम पर बीएलओ से उगाही का वीडियो वायरल
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एसआईआर का फॉर्म भरने के नाम पर हो रही है जबरदस्त उगाही, बीएलओ का खर्चा पानी मागने का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल। खपरो पंचायत के गोरयाबांध टोला की एक बीएलओ जमीला बीबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एसआईआर फॉर्म देने और भरने के नाम पर 50 रूपया से लेकर 100 रुपया तक की उगाही की जा रही है। वे रुपय मागने को दूसरा रूप में बोल रही है जिसमें वह खर्चा पानी मांग रही है। इस मामले की तहकीकात करने जब हम स्थल पर पहुंचे तो कई लोगो ने यह शिकायत किया कि बीएलओ के द्वारा सच मे पैसे की डिमांड की जा रही है, कई ऐसे लोग मिले जो एसआईआर फॉर्म तो भर दिए है लेकिन पैसे की वजह से वह जमा नहीं कर रहे है। वहीं बीएलओ के घर पर भी एसआईआर फॉर्म भर कर देने वालों की भीड़ लगी है लेकिन घर से बीएलओ प्रखंड मे जमा हुआ है। यह मामले की आगे की जांच और कारणों के बारे में चर्चा जारी है।0
0
Report
बिहार में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
Patna, Bihar:बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 17 जिलों में तेज बारिश, आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौस म विभाग ने उत्तर और मध्य बिहार के 12 जिलों—पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर—के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। हालांक्ाी पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियां कुछ कमजोर रहीं, लेकिन बारिश का दायरा व्यापक रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 53 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जो दर्शाता है कि राज्य में मानसून अभी भी अपने सामान्य स्तर से पीछे चल रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 108.2 मिलीमीटर बारिश कटिहार जिले के अमदाबाद में रिकॉर्ड की गई। राजधानी पटना की बात करें तो दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हलांकि शाम या रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पटना के लिए तेज आंधी या भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर की सड़क पर सीमेंट का मेकअप, ग्रामीणों ने जांच की मांग
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर。 सड़क नहीं, ये तो सीमेंट का मेकअप है! धौलपुर जिले के नगला हरलाल गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ठेकेदार साहब के मजदूर सड़क पर सीमेंट का घोल डालकर पुताई कर रहे हैं। ग्रामीण भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि 1 साल पहले जो सड़क बनी थी वो अब जगह-जगह से उखड़ गई। कहीं दरारें, कहीं गिट्टियां बाहर... हालत ऐसी कि पैदल चलना भी मुश्किल। आरोप है कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती हुई। सड़क सुधारने की बजाय सीमेंट की पतली परत चढ़ा दी गई ताकि घटिया निर्माण की पोल न खुले। यानी खामियां ढकने के लिए मेकअप कर दिया गांव के राममूर्ति त्यागी ने बताया कि मजदूर आए, सीमेंट डाला और चले गए। सड़क की बीमारी वही की वही है। 500 मीटर पहले ही सड़क खत्म कर दी। अब गांव तक पहुंचने के लिए हमें गड्ढों से जूझना पड़ रहा है。 ग्रामीणों का सीधा सवाल नई सड़क के नाम पर सरकारी पैसा खर्च हुआ, पर मिली सिर्फ पुरानी सड़क पर सीमेंट का पाउडर अब ग्रामीण मांग कर रहे हैं जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और सड़क गांव तक पूरी बने।0
0
Report
धोद में राजकीय महाविद्यालय भवन का शिलान्यास, शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती
Sikar, Rajasthan:धोद में राजकीय महाविद्यालय भवन का शिलान्यास हुआ। शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती। खबर सीकर जिले के धोद से है जहाँ पर शिक्षा के क्षेत्र में धोद के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरपालिका क्षेत्र के दीपपुरा चारणान के बीड़ में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धोद विधायक गोरधन वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर आधारशिला रखी। वर्तमान में यह महाविद्यालय एक अस्थायी भवन में संचालित हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों को सीमित संसाधनों में पढ़ाई करनी पड़ रही है। नए भवन के निर्माण से छात्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्थायी परिसर उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धोद में शीघ्र ही बस स्टैंड का निर्माण शुरू होने का आश्वासन दिया। साथ ही यमुना जल समझौते को राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा नेता रामेश्वर रणवा, पूर्व चेयरमैन लोसल गोविन्द बिजारणियां, शोभसिंह अनोखु, तहसीलदार भरत दान चारण, अधिशासी अधिकारी कालूराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
नीमकाथाना के गणेश्वर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ पर हमला, धरना खत्म
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना नाम स्थानीय - रिपोर्टर - मोबाइल - धमाकेदार संदेश हटे हुए हैं। गणेश्वर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश कुमार गुर्जर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना था, जिसे सदर पुलिस के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। इसके पहले चिकित्सकों और ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर भारी आक्रोश था। पुलिस ने निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और धरना शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। मामला की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जावरा में थार कार से 2 क्विंटल डोडाचूरा बरामद, तस्कर फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के जावरा में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। तस्कर अब पुलिस से बचने के लिए महंगे और लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की एक थार कार से करीब 2 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि कार चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। दर्शाला जावरा पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिलने पर क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध थार कार ने पुलिस को देखकर रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करने पर बरगढ़ फंटे के पास कार लावारिस हालत में मिली। तलाशी के दौरान कार से 10 अलग-अलग बैग में भरा डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वाहन के रजिस्ट्रेशन की जांच कर मालिक का पता लगाया जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वाहन चोरी का तो नहीं है।0
0
Report
हरदा में मूंग खरीदी बढ़ाने की मांग पर किसान आंदोलन तेज, शहर बंद
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा: मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, बाजार बंद का आह्वान, हरदा जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संगठन का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ाने की मांग को लेकर किसान कई दिनों से कृषि उपज मंडी परिसर में आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन को और तेज करते हुए किसानों ने शहर बंद का आह्वान किया। इसका असर शहर के मुख्य बाजार सहित कृषि उपज मंडी में भी देखने को मिला, जहां अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। किसानों का कहना है कि प्रति हेक्टेयर मूंग खरीदी की निर्धारित मात्रा बढ़ाई जाए, ताकि सभी किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जा सके। उनका आरोप है कि वर्तमान किसान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। धरना स्थल पर किसानों ने कहा कि अब तक जिला प्रशासन और राज्य सरकार का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा है और न ही उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल की गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
फीफा इनपुट पर नई जानकारी सामने आई
Shahdol, Madhya Pradesh:FIFA INPUT0
0
Report
Advertisement
