icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाटू श्याम मंदिर में आकाशीय बिजली गिरने से गुम्बद क्षतिग्रस्त, श्रद्धालु सुरक्षित

Sawai Madhopur, Rajasthan:शहर में शनिवार सुबह प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। घटना मंगला आरती के समय की बताई जा रही है। जिस वक्त आकाशीय बिजली गिरी, उस समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। अचानक तेज आवाज के साथ मंदिर के गुम्बद पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां मौजूद श्रद्धालु सहम गए। बिजली गिरने से मंदिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरारें आ गईं। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मंदिर के गुम्बद को हुए नुकसान के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर कुशालगढ़ के बाबा श्याम के नाम से प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगला आरती के दौरान हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं को दहला दिया।
0
0
Report

बिहार: शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, वेतनमान सुधार और एआई इकोसिस्टम से शिक्षकों को मजबूत

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार के प्रमुख संकल्प। 1. शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए "शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय" की स्थापना की जाएगी। 2. वित्त रहित शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से वेतनमान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 3. Microsoft, Google एवं Sarvam AI जैसी अग्रणी तकनीकी संस्थाओं के सहयोग से बिहार में आधुनिक AI इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा तथा शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 4. बिहार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में BHU (Banaras Hindu University) का सेंटर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। 5. मदरसा एवं संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान जारी कर दिया गया है, ताकि शिक्षकों को समय पर उनका पारिश्रमिक प्राप्त हो सके।
0
0
Report

बीकानेर के मॉल में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया; किसी जनहानि की खबर नहीं

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के मॉल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप आग की सूचना पर छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पुलिस-प्रशासन की टीम ने मॉल को कराया खाली, लोगों को सुरक्षित निकाला कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन अभी जारी बीकानेर स्टेशन के सामने मौजूद मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल के किचन में लगने की बात सामने आई जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। छह दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा के लिहाज से मॉल को पूरी तरह खाली कराया गया, मॉल में मौजूद दुकानों और स्टाफ को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन के सामने मुख्य सड़क को भी घटना के दौरान ब्लॉक कर दिया गया ताकि आने-जाने वाले राहगीरों को किसी तरह का नुकसान न हो और दमकल वाहनों को भी आसानी से रास्ता मिल सके। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और मॉल में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या, जांच जारी

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई।युवक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही औरैया पुलिस कप्तान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के संबंध में बता दें कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गाँव का 25 वर्षीय युवक सुमित कल शाम को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया।आज सुबह गांव के बाहर एक खेत में सुमित का शव पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर एसपी सहित आलाधिकारी पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया प्रथम दृष्टया सुमित के चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

बोकारो के चास में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, 10 मोबाईल और नकदी बरामद। लंबे समय से चल रहा था जुआ। बतातें चले कि बोकारो के चास में जुआरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! जहां अंसारी मोहल्ला में खंडरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला स्थित सुधीर खटाल के पीछे एक खंडरनुमा मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापामारी की गई। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 10 मोबाईल फोन, 4840 रुपये नकद और तास की गड्डी और 48 अदद पत्ता बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ चास थाना में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इनके पास लाल एवं काला रंग के दरी पर बिखरा हुआ अरिस्टो कंपनी का नया पैकेट तास, लाल-काला रंग का खुला हुआ पासा पत्ता कुल 48 के साथ साथ 10 मोबाईल फोन और कुल 4840/- रूपये बरामद किया गया है। चास थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए उक्त बाते कही।
0
0
Report

पाकुड़ में ट्रैक धंसने से 15 ट्रेनों की रद्द, मरम्मत जारी

Pakur, Jharkhand:न्यू फरक्का स्टेशन के पास पिछले दिनों भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है और यात्रियों को परेशानी हो रही है। 4 सितंबर को इस रूट पर 14 ट्रेनें रद्द की गई थीं और आज 5 सितंबर को भी 15 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं। ट्रैक धंसने के कारण स्थिति का आकलन कर मरम्मत का निर्देश जारी किया गया है और बीते गुरुवार से मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडे ने मौके का निरीक्षण किया और तकनीकी टीम को आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को भी ट्रैक मरम्मत का कार्य जारी है ताकि ट्रेन सेवाएं जल्द बहाल हो सकें। पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें शनिवार को रद्द कर दी गईं, जिनमें गुवाहाटी-हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस, उत्तर बंगला एक्सप्रेस, सियालदह-कोंच कन्या एक्सप्रेस, हल्दीबाड़ी सियालदह दार्जिलिंग मेल, बलुघाट सियालदह एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन ट्रेनों के रद्द हो जाने से उन्हें लौटना पड़ा। कई यात्री, व्यापारी और मरीज इलाज के लिए पश्चिम बंगाल जाते हैं, पर ट्रेनों के बंद रहने से उन्हें परेशानी हो रही है।
0
0
Report

बारिश से मसानजोर डैम का जलस्तर 387.10 फीट, आठ फाटक से निकासी तेज

Dumka, Jharkhand:दुमका में पिछले कई दिनों तक लगातार बारिश के कारण मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़कर 387.10 फीट तक पहुंच गया है। मसानजोर डैम के जलस्तर को नियंत्रण में रखने के लिए पक्षीम बंगाल जल प्रबंधन की ओर से पहले हाई लेवल के तीन फाटक खोलकर करीब 4500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी वही बढ़ते जल के दबाव को देखते हुए पांच और फ्लड गेट खोल दिये गये। इसके बाद कुल आठ फाटकों से करीब 9500 क्यूसेक पानी की निकासी की गयी। पानी की निकासी बढ़ाये जाने से डैम का जलस्तर नियंत्रित किया जा रहा है। मसानजोर डेम प्रबंधन की ओर से जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल नियंत्रण होने के बाद मसानजोर डेम का फाटक बंद किया जायेगा। यहाँ बता दें कि मसानजोर डैम दुमका से 30 किलोमीटर में स्थित है झारखण्ड की जमीन पर बना मसानजोर डेम का पूरा नियंत्रण पक्षीम बंगाल के पास है जिसका पानी का उपयोग पक्षीम बंगाल में खेती के आलवा अन्य कार्यों के लिए किया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन में नेताओं की हठधर्मिता, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर नारे

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग सफाई कर्मचारियों के आंदोलन में कर्मचारी नेताओं की हठधर्मिता! कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे कर्मचारी नेता पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर चढ़कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी झाड़ू प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेता ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस के समझाने के बावजूद गाड़ी की छत से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ कर्मचारी नेता काफी देर तक पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर होती रही सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कर्मचारी नेताओं के बीच दिखा तनाव सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच सामने आया विरोध प्रदर्शन का यह अंदाज
0
0
Report

हरियाणा में दो दिन बारिश के बाद मानसून ब्रेक खत्म, फिर सक्रियता की उम्मीद

Hisar, Haryana:हरियाणा में कल रात से मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदल गया है, जिससे प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मानसून सत्र के दौरान बारिश का स्तर काफी निराशाजनक रहा है और प्रदेश में इस बार औसतन सामान्य से कुल मिलाकर 22% कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य के 23 में से 19 जिले अब भी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, जिनमें सिरसा, जींद और अंबाला जैसे जिलों में तो सामान्य से 50% से भी कम बारिश हुई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन झमाझम बारिश का दौर रहने के बाद 8 से 12 सितंबर तक मानसून ब्रेक रहेगा, लेकिन इसके बाद एक बार फिर मानसून के दोबारा सक्रिय होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही डॉ. खीचड़ ने किसानों को सलाह दी है कि वे आने वाली बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही धान की फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। डॉ. मदन खीचड़, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक, HAU हिसार
0
0
Report
Advertisement

रायसेन में टीईटी विरोध: शिक्षकों ने गांधी प्रतिमा सामने काली पट्टी के साथ प्रदर्शन

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में टीईटी परीक्षा का विरोध कर रहे शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। शिक्षकों ने काली पट्टी और काले कपड़े और काला गमछा पहनकर विरोध जताया रायसेन के महामाया चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शिक्षक एकत्रित हुए महिला शिक्षकों ने भी काली साड़ी पहनकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सेवारत शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य के निर्णय का विरोध कर रहे हैं शिक्षकों के संयुक्त मोर्चा ने शासन से टीईटी परीक्षा का निर्णय वापस लेने की मांग की। शिक्षकों ने एकजुट होकर शासन तक अपनी मांग पहुंचाने की जमकर अपनी आवाज उठाई। शिक्षकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा रघुपति राघव राजाराम गया।
0
0
Report

नोएडा प्राधिकरण की 223वीं बोर्ड बैठक आज: आय-व्यय, एयरपोर्ट हिस्सेदारी और हाउसिंग पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा प्राधिकरण की 223वीं बोर्ड बैठक आज होगी। सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में बैठक。 चेयरमैन दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक。 बैठक में 31 अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी。 वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय-व्यय रिपोर्ट रखी जाएगी。 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में प्राधिकरण की हिस्सेदारी पर चर्चा。 ग्रुप हाउसिंग की अटकी परियोजनाओं को पूरा कराने पर मंथन。 औद्योगिक भूखंडों से जुड़े नियमों में संशोधन पर चर्चा。 कूड़ा निस्तारण के लिए 100 टन प्रतिदिन क्षमता का संयंत्र प्रस्तावित。 सफाईकर्मियों के इलाज और आवासीय भूखंडों से जुड़े प्रस्तावों पर भी होगा फैसला。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top