229010
Raebareli - दबंगों की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली , दबंगों की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, घर मे घुसकर किया जानलेवा हमला . लाठी डंडों से दबांगो ने जमकर की मारपीट . पुलिस को आता देख दबंग हुए फरार .वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के गौरी गांव की घटना ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विधायक मामले पर पीटीसी: नई जानकारी से उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:विधायक मामले में पीटीसी0
0
Report
मुजफ्फरनगर: मस्जिद इमाम समेत दो गिरफ्तार, रोहन राठी हत्या मामले
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हत्यारे इमाम गिरफ़्तार हुए हैं; मुजफ्फरनगर के LL.B. छात्र रोहन राठी की हत्या के मामले में पुलिस ने मस्जिद के इमाम नाजिम और उसके साले शावेज को गिरफ्तार किया है। दावे के मुताबिक घटना रात के समय घटी जब इमाम नाजिम अपने ससुराल जा रहा था; उसी रास्ते पर रोहन राठी खड़ा मिला और बदमाश समझकर इमाम ने उसे टक्कर मारी। इसके बाद डर से जुर्म में नाजिम और शावेज ने मिलकर रोहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वे रोहन की मोटरसाइकिल, घड़ी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और जीपीएस के आधार पर शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दोनों को घायल कर गिरफ्तार किया। उनके पास से मृतक की मोटरसाइकिल, घड़ी, मोबाइल फोन, एक कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने घटना का विवरण साझा किया और पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाजिम लक्सर (हरिद्वार) के निवासी हैं और शावेज देवबंद (सहारनपुर) के रहने वाले हैं; आगे जेल भेजने की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बिलासपुर: नगर निगम का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क एक कार्य को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और संपदा शाखा में ही आरोपी को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
यूपीआई पर 0.4% MDR लागू से व्यापारी वर्ग में भारी नाराज़गी
New Delhi, Delhi:यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों में काफी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों का साफ कहना है कि यह हम पर थोपा जा रहा है व्यापारी पहले ही इनकम टैक्स जीएसटी देता है और उसके बावजूद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट पर 0.4% एमडीआर लग जाने पर इसका बहुत व्यापारियों पर पड़ेगा चेंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल का कहना है कि 2 अक्टूबर को हम जो यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट को लेकर एक आवाहन किया है इस दिन किसी भी तरह की यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट नहीं होगी जो भी पेमेंट होगी कैश में होगी और यह सांकेतिक है वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर लगाने का असर जनता पर ही पड़ेगा सरकार को व्यापारियों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर बैठकर बात करनी चाहिए और समस्या का समाधान निकालना चाहिए व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि वह इस यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जाने वाले एमडीआर के खिलाफ है0
0
Report
जयपुर के हरमाड़ा में वाहन चोर गिरफ्तार; 3 बाइक बरामद, CCTV से पकड़
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu हरमाड़ा थाना पुलिस की वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद आरोपी श्रवण मंडल को चोरी की स्कूटी समेत किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद पार्किंग और सुनसान जगहों पर खड़े वाहनों को बनाता था निशाना चोरी के वाहन औने-पौने दाम में बेचकर नशे और मौज-मस्ती में उड़ाता था रकम सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस0
0
Report
स्वामित्व योजना में गड़बड़: छतरपुर में निजी नामों के रिकॉर्ड से उठे सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -मध्य प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना... जिसका मकसद गांवों की जमीन का मालिकाना हक तय करना और लोगों को उनके अधिकार का रिकॉर्ड देना था। लेकिन छतरपुर जिले से सामने आया एक मामला इसी योजना की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल ये कि जिस जमीन पर सरकारी विभाग की चौकी थी, वो निजी नामों तक कैसे पहुंच गई? और जब पड़ताल आगे बढ़ी तो एक शासकीय विद्यालय के शिक्षक सदन की जमीन का रिकॉर्ड भी सामने आ गया। दो सरकारी उपयोग वाली भूमि... और कथित तौर पर एक ही परिवार से जुड़े नामों का कनेक्शन। मामला राजनगर तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर हल्का का है, जहां स्वामित्व योजना के तहत तैयार किए गए सर्वे और जमीन के रिकॉर्ड को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि छतरपुर-पन्ना नेशनल हाईवे-39 पर चंद्रनगर चौराहे के पास स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व की पुरानी चौकी की बिल्डिंग और भूमि को शिवराजपुर निवासी दुर्गादत्त पाठक और उत्कर्ष पाठक के नाम दर्ज कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज की ओर से राजस्व विभाग को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई गई और मामले की जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पड़ताल के दौरान चंद्रनगर सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सदन की भूमि का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि इस भूमि को भी निजी नामों पर दर्ज किया गया और इसमें पटवारी की कथित मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टाइगर रिजर्व की चौकी वाली भूमि जिन नामों पर दर्ज होने की बात सामने आई है, उन्हीं से जुड़े परिजनों के नाम पर शिक्षक सदन की भूमि भी दर्ज कर दी गई। अब सवाल सिर्फ रिकॉर्ड की एक गलती का नहीं है। सवाल ये है कि क्या स्वामित्व योजना के तहत रिकॉर्ड तैयार करने से पहले जमीन के वास्तविक उपयोग का सत्यापन हुआ? क्या राजस्व रिकॉर्ड और संबंधित विभागों के दस्तावेजों का मिलान किया गया? और अगर दो सरकारी उपयोग वाली भूमि के रिकॉर्ड निजी नामों तक पहुंचने की बात सामने आ रही है, तो आखिर यह किस आधार पर हुआ? क्या पटवारी की कथित मिलीभगत से शासन की महत्वपूर्ण योजना की प्रक्रिया पर पलीता लगाया गया है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
चाकसू बस स्टैंड में रोडवेज बसों के ठहराव लिए ज्ञापन; भूख हड़ताल की चेतावनी
Dudu, Rajasthan:जिला: जयपुर विधानसभा: चाकसू संवाददाता: दिलीप चौधरी स्थानीय संवाददाता: मुकुट शर्मा चाकसू जयपुर चाकसू में रोडवेज बसों के ठहराव की मांग, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, चाकसू में पूर्व पार्षद विनोद राजोरिया ने SDM सीमा तिवारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चाकसू से गुजरने वाली राजस्थान रोडवेज बसों का चाकसू बस स्टैंड पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि बाईपास बनने के बाद रोडवेज बसें चाकसू के अंदर से होकर नहीं जाकर बायपास से निकल जाती है, जिससे आमजन, विद्यार्थी, बुजुर्ग और मरीजों को परेशानी हो रही है। इसलिए चाकसू से गुजरने वाली रोजबेज बसो का कस्बे के अंदर से आना जाना बस स्टैंड पर ठहराव सुनिश्चित करावे .... यदि 7 दिन में समाधान नहीं हुआ तो विनोद राजोरिया ने अंबेडकर सर्किल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है0
0
Report
झाँसी जिला अस्पताल में अंधेरगर्दी: इमरजेंसी वार्ड में 2 घंटे से बत्ती गुल, तड़प रहे मरीज
Jhansi, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़: झाँसी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 'अंधेरगर्दी', 2 घंटे से बत्ती गुल; तड़प रहे मरीज झाँसी। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले झाँसी जिला चिकित्सालय की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी इमर्जी वार्ड में पिछले 2 घंटे से बिजली ठप है। बिजली गुल होने से वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
बिहार में बाढ़ क्षति का चार-स्तरीय आकलन, किसानों को राहत और फसल सुझाव जल्द
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ से फसल क्षति का चार-स्तरीय आकलन किया गया है; तीन स्तर पर क्षति का अनुमान लगा लिया गया है। जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसान राहत पाएंगे, और प्रभावित क्षेत्र में किस फसल से उन्हें बेहतर लाभ मिलेगा, यह सुझाव किसानों को दिया जाएगा। यह मुद्दा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से जी मीडिया संवाददाता रजनीश ने खास बातचीत में बताया।0
0
Report
Advertisement
नदियाँ उफनाईं, जलभराव से बस्तियाँ डूबने लगीं; प्रशासन ने आश्रय केंद्रों में शरण लिया
Kondagaon, Chhattisgarh:सुबह की तस्वीर भी हमने दिखाइ अब शाम की तस्वीर भी जी मीडिया दिखा रहा है जहां नदी नालो का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है ऐतिहात के तौर पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है ताकि लोग उफनती नदी नाले पार ना करें ऐसे में जो लोग गणेश विसर्जन करने पहुंच रहे हैं उन्हें भी हिदायत दिया जा रहा है कि काफी दूर भी मत जाए नजदीक ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन करें निचली कुछ बस्तियों पर जल भराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन घरों से लोगों को उनके मकान खाली करवाए गए हैं उन्हें आश्रय स्थल पर आश्रय दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचाया जा सके फिलहाल मौसम साफ होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं ऐसे में लोगों की तकलीफें और बढ़ सकती हैं बादल फटने से लगातार बराबर मूसलाधार बारिश हो रही है ऐसे में छोटी नदी नाले भी उफान पर हैं कुछ ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय का कटाव हो चुका है नारायणपुर कोंडागांव मार्ग, जगदलपुर कोंडागांव मार्ग अवरुद्ध है इसके अलावा स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है0
0
Report
विश्व फार्मासिस्ट दिवस: अस्पताल ने दवा सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया
डीडवाना जिले के नावां में शुक्रवार को उपजिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पोस्टर का विमोचन किया गया तथा अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को फल वितरित किए गए。 कार्यक्रम के दौरान मरीजों को दवाओं के सही एवं सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। मरीजों को निर्धारित मात्रा में दवा लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने की जानकारी दी गई। फार्मासिस्टों ने दवाओं के उचित भंडारण, रख-रखाव और मरीजों को सही दवा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, चिकित्साधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के साथ दवाओं का सही वितरण और उनका उचित उपयोग मरीज के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने फार्मासिस्टों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं भी दीं。0
0
Report
अंबाला छावनी का शहीद स्मारक पूर्ण, मोदी उद्घाटन की उम्मीद
Yamuna Nagar, Haryana:अंबाला छावनी में ‘आजादी की पहली लड़ाई’ के शहीद स्मारक का निर्माण पूरा हो गया है। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे। वहीं, यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने विपक्ष और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। यमुनानगर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद अनिल विज ने बताया कि बैठक में 16 शिकायतों का निपटारा किया गया और अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अंबाला के शहीद स्मारक को लेकर विज ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसके उद्घाटन की तैयारी है। अनिल विज, ऊर्जा मंत्री... “अंबाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।” वहीं चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विपक्ष के रुख पर विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। बाइट – अनिल विज, ऊर्जा मंत्री.. “इनके अंदर प्रजातंत्र वाला खून नहीं है, इनके अंदर डिक्टेटरशिप वाला खून है।” विज ने कहा कि लोकतंत्र में नेताओं के बयानों से ज्यादा महत्व जनता के मतदान का होता है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि युवा विपक्ष को समझ चुके हैं। त्योहारों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विज ने पुलिस अधिकारियों को जाम रोकने के निर्देश दिए। वहीं, हरियाणा रोडवेज के बेड़े में करीब 400 नई बसें आने की जानकारी भी दी।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के विधायक गणेश राज बंसल को न्यायिक अभिरक्षा, जमानत खारिज
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में फर्जी पट्टे बनाने के मामले में गिरफ्तार निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को आज कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। विधायक गणेश राज बंसल की गिरफ्तारी के बाद CID CB ने विधायक का चार दिन का रिमांड लिया था और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज विधायक को हनुमानगढ़ CJM कोर्ट में पेश किया गया। CID CB ने कोर्ट से पूछताछ के लिए विधायक का और रिमांड मांगा मगर कोर्ट ने विधायक को न्यायिक परीक्षा में भेज दिया। इस दौरान विधायक के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी लगाई जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।0
0
Report
एजीटीएफ ने सिरोही में बड़ी साजिश का खुलासा, पूर्व विधायक सुरक्षा बढ़ी
Sirohi, Rajasthan:राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की कार्रवाई में सिरोही से जुड़ी एक गंभीर साजिश का खुलासा हुआ है. जोधपुर से पकड़े गए दो संदिग्ध शूटरों से पूछताछ के बाद सामने आया कि वे सिरोही आए थे और यहां कुछ लोगों की रैकी किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है. जानकारी के अनुसार शूटरों को सिरोही में वारदात का मौका नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें जोधपुर भेज दिया गया. पूछताछ के आधार पर पाली जिले में झाड़ियों से जिगाना और ग्लॉक पिस्टल सहित 36 कारतूस और 4 मैगजीन बरामद की गई हैं. वहीं हरियाणा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में एक कारोबारी की गतिविधियों की रैकी किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शूटर आखिर सिरोही किस मकसद से आए थे, किसे निशाना बनाया जाना था और पूरी साजिश के पीछे कौन लोग थे. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि शूटर पूर्व विधायक समेत किसी अन्य व्यक्ति की हत्या के इरादे से सिरोही पहुंचे थे. हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की सुरक्षा बढ़ा दी है.0
0
Report
मुजफ्फरपुर के मुखिया की पुतोह समेत दो गिरफ्तार, विदेशी शराब बरामद
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखिया के घर पर छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ मुखिया की पुतोह को गिरफ्तार किया है. मुखिया के घर से शराब का कारोबार किए जाने के बाद अब स्थानीय प्रतिनिधि के साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जिस पंचायत प्रतिनिधियों को शराब को लेकर शपथ दिलाई जाती है वही मुखिया जी के घर से शराब बरामद होना सवाल के घेरे में हैं. वही उत्पाद विभाग की कार्रवाई में मुखिया जी की पुतोह के पास से अलग अलग ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया गया है. दरअसल मुजफ्फरपुर के उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली की जिले के करजा थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक मुखिया की पुतोहु और पुत्र घर से विदेशी शराब का कारोबार कर रहा है. जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और गठित विशेष टीम करजा थाना क्षेत्र के बड़का गांव दक्षिणी के मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता के घर पर छापेमारी कर कई ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया और मौके से मुखिया के पुतोहू रानी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. वही मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के द्वारा बताया गया है की उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए के बड़का गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी रानी कुमारी के घर पर छापेमारी की,जहां से टीम ने कई ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया.जिसके बाद टीम ने मौके से रानी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है,गिरफ्तार महिला मुखिया की पुतोहु है.जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
