icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना: त्रैमासिक बैंकर्स मीटिंग में बिहार के किसान-श्रमिक सुविधाओं पर जताई चिंता

Patna, Bihar:रजनीश पटना राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 98 वी त्रैमासिक बैठक उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव,कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बैठक में उपस्थित बैंकों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में हर मानक पर हो रही है समीक्षा मार्च 2026 में हुए बैठक में जिन बैंकों का sakh जमा अनुपात 50 फीसदी से कम था उसके परफार्मेंस पर हो रही है चर्चा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बैठक में सख्त रुख दूसरे राज्यों से बिहार की स्थिति का तुलना कर कहा कि बिहार के किसान और मजदूरों को सुविधा नहीं दे पा रहा है इसका कारण बताएं जिन बैंकों के पास सबसे ज्यादा डिपॉजिट उनकी स्थिति sakh जमा अनुपात में सबसे खराब
0
0
Report

फरीदाबाद में पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार महिलाओं टक्कर दी, एक की मौत

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एनएचपीसी के पास पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 36 वर्षीय आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथ स्कूटी पर सवार दूसरी महिला कर्मचारी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी महिला सराय थाना पुलिस के अनुसार एसजीएम नगर की 22 फुट रोड पर रहने वाली आशा (36) ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करती थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी एनएचपीसी के पास स्थित ईएसआईसी के गर्ल्स हॉस्टल में लगी हुई थी। सोमवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर बताया गया है कि एनएचपीसी के पास पहुंचने के दौरान पानी के टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। आशा को गंभीर चोटें आई थीं और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों के अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों ने आशा का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं, दूसरी घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टैंकर कब्जे में, चालक फरार सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने पानी के टैंकर को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों और चालक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

गरबा प्रवेश पर सुरक्षा-चेक और निरीक्षण: हिंदू उत्सव समिति की एडवाइजरी

Bhopal, Madhya Pradesh:*हिन्दू उत्सव समिति ने गरबो को लेकर जारी की एडवाइजरी, गरबो में बाउंसर से लेकर DJ सब हिंदू हो,गरबा संचालक वाराह की पूजन और पंचगव्य पिलाकर प्रवेश दे,मुस्लिम लड़के पकड़े गए तो लाठी डंडे,लातो से पूजन होगी* - गरबो को लेकर हिंदू उत्सव समिति भोपाल से एडवायजरी जारी की साफ कहा जो हमारे निर्देश मानेगा वही गरबा करवा पाएगा.... - सिर्फ आधार कार्ड से काम नही चलेगा आजकल 10 रुपये फर्जी आधार बन रहे है... - गरबा आयोजक DJ ,लेकर सुरक्षा बाउंसर सब हिन्दू रखे मुस्लिमो काम के नाम पर मुस्लिमो को एंट्री देते है.... - हिन्दू उत्सव समिति ने साफ कहा वो गरबो में औचक निरीक्षण करेंगे पकड़े गए तो पूजन से लेकर इलाज ऑन द स्पॉट होगा... - मुस्लिमो की मानसिकता लव जिहाद वाली होती है... - गौ मूत्र का पान करे,भगवान वाराह की पूजन करेगे गरबा में माता की आराधना करें... (चौपाल)
0
0
Report

गणेश विसर्जन जुलूस में नाबालिग पर धारदार हमला, अस्पताल में 10 टांके

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोला कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. डीजे पर डांस के दौरान चप्पल लगने को लेकर पहले विवाद हुआ और कुछ देर बाद छात्र की गर्दन पर हमला कर दिया गया. घायल छात्र को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन पर करीब 10 टांके लगाए गए. फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है. डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद: घटना गोला कस्बे के खटिकाना टोला की बताई जा रही है. जहां बीती रात में गणेश प्रतिमा को डीजे के साथ विसर्जन के लिए सरयू तट ले जाया जा रहा था. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. इसी दौरान कौड़ीराम स्थित आरपीएम स्कूल का हाईस्कूल छात्र 15 वर्षीय ऋषभ कुमार सोनकर भी जुलूस में डांस कर रहा था. बतायि गया कि डांस के दौरान एक युवक के हाथ में मौजूद चप्पल ऋषभ को लग गई. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और जुलूस आगे बढ़ गया. आरोप है कि विवाद शांत होने के कुछ देर बाद उसी युवक ने ऋषभ की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई. घायल छात्र को जुलूस में शामिल युवकों ने तत्काल संभाला और निजी अस्पताल पहुंचाया. गर्दन पर लगे करीब 10 टांके: अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र का इलाज शुरू किया. गर्दन पर लगी चोट के चलते करीब 10 टांके लगाए गए. उपचार के बाद छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल छात्र व मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी युवक की पहचान सामने नहीं आई है. खबर लिखे जाने तक छात्र के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक हो गया. आरोप है कि कहासुनी के बाद नाबालिग छात्र की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
0
0
Report

कौशाम्बी में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल कौशाम्बी ज़िले में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कोखराज थाना क्षेत्र के गेरसा चौराहा के पास मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दो युवकों के साथ कई लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 15 से अनुराधा शर्मा का निर्विरोध उपचेयरमैन चुनाव तय

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा नगरपालिका में उपचेयरमैन पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस पार्षद अनुराधा शर्मा ने उपचेयरमैन पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक उपचेयरमैन पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। ऐसे में अनुराधा शर्मा का उपचेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। अनुराधा शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा और नगरपालिका परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।
0
0
Report

पटना ब्रेकिंग: बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की घोषणा

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- विधान परिषद चुनाव का ऐलान, बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर चुनाव का ऐलान 29 सितंबर 2026 को जारी होगा चुनावी नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026 को होगा मतदान मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती 31 अक्टूबर 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव: भाजपा बहुमत के संकेत

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है। डूंगरपुर व सागवाड़ा निकायों में वाइस चेयरमैन के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान डूंगरपुर नगरपरिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा से अनिल पटेल ने भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, सभापति सुशीला गुप्ता के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। वही कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा से योगेश जैन ने सागवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पेश किया वही कांग्रेस से भावेश खांट ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी और तुरंत बाद मतगणना होगी। इधर दोनों निकाय में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से भाजपा का उपसभापति व पालिका उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है। डूंगरपुर में 40 पार्षदों में से भाजपा के पास 24, कांग्रेस के 12, बीएपी के 3 और भाजपा समर्थित 1 निर्दलीय पार्षद है। वही सागवाड़ा में 35 में से 23 पार्षद भाजपा, 8 कांग्रेस व 4 पार्षद बीएपी के है।
0
0
Report

दमोह के सीतानगर डेम में डूबे दो युवकों का शव बरामद, इलाके में मातम

Damoh, Madhya Pradesh:दो दिन बाद मिला डेम में डूबे युवक का शव. दमोह जिले के सीतानगर में एक दर्दनाक हादसे में डेम में डूबे दूसरे युवक का भी आज दूसरे दिन शव बरामद किया गया है। दो दिनों से जारी SDRF के सर्च ऑपरेशन के बाद ये दूसरा शव बरामद किया गया है। दरअसल रविवार को सीतानगर डेम में नहाने गए चार युवकों में से दो युवक देवेंद्र और दिनेश डूब गए थे। रविवार से ही युवकों की तलाश की जा रही थी और करीब 22 घंटे बाद एक युवक देवेंद्र का शव बरामद हुआ था जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। SDRF इंचार्ज प्राची दुबे के नेतृत्व में दो दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के तहत आज मंगलवार को दोपहर में लापता दिनेश का शव भी बरामद किया गया है। दो मौतों के बाद इलाके में मातम पसरा है वहीं दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement

नौकरी और भवन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: दो गिरफ्तार

Dhamtari, Chhattisgarh:नौकरी और भवन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मंत्रालय में नौकरी और गृह निर्माण मंडल का भवन दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, भानपुरी निवासी मनीष साहू की फरवरी 2024 में रुद्री रोड स्थित एक होटल में शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि दोनों ने खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताते हुए मनीष को गृह निर्माण मंडल का पारिजात भवन दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी बात को पुख्ता दिखाने और मनीष का भरोसा जीतने के लिए उसे महानदी भवन मंत्रालय के बाहर तक ले गए। इसके बाद पारिजात आवास की कीमत 14 लाख 12 हजार रुपये बताई गई। पुलिस के अनुसार, इसी भरोसे में मनीष ने अलग-अलग बैंक खातों के साथ फोन-पे, गूगल-पे और नकद के जरिए किस्तों में कुल 9 लाख 8 हजार रुपये दे दिए। लेकिन रकम देने के बाद भी जब न मकान मिला और न ही किए गए वादे पूरे हुए, तब मनीष को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। वही तकनीकी सबूतों और साक्ष्यों की पड़ताल के बाद पुलिस ने शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
0
0
Report

उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को TAB DBT के जरिये दिए जाएंगे

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार जल्द ही प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों को TAB देने जा रही है। दरअसल कुछ दिनों पहले छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कई बार घर में दूसरा मोबाइल नहीं होता है या लैपटॉप नहीं होता है । ऐसे में बच्चों को लैपटॉप या TAB अगर सरकार की ओर से मिल जाए तो ऑनलाइन पढ़ाई आसान होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया है कि इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं जल्द ही एक कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के 10वीं और 12वीं के सरकारी स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से TAB की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बच्चों की पढ़ाई और बेहतर होगी ऑनलाइन शिक्षा के जरिए वह घर बैठे बेहतर शिक्षा ले पाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top