229010
Raebareli - पीड़ित ने दबंगों पर जबरन जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
Raebareli, Uttar Pradesh:पीड़ित ने दबंगों पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है,पीड़ित के खेत में दबंगों ने गेंहू के खेत मे जहरीली दवा डाल दी.कलेक्ट्रेट परिसर पर धरने पीड़ित धरने पर बैठा है ,दबंग से परेशान होकर पीड़ित ने डीएम की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई थी. न्याय न मिलने से आहत पीड़ित अभी भी धरने पर बैठा है. पूरा मामला भदोखर थाना क्षेत्र के नत्थईपुर मज़रे बेला भेला गांव का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में 12 घंटे में दूसरी घटना: घर पर फायरिंग और हत्या
Farrukhabad, Uttar Pradesh:जनपद गोलियों की तड़तलहट से गूंजा 12 घंटे में दूसरी घटना: पहले व्यापारी की हत्या और दूसरा दरवाजे पर फायरिंग। पुलिस की रात की गस्त पर उठे सवाल। फर्रुखाबाद में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि देर रात एक युवक के घर को ही निशाना बना लिया गया। पहले उन्होंने पीड़ित के घर के मुख्य दरवाजे पर तोड़फोड़ की और उसके बाद कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। हमलावरों की पूरी करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से दो खोखा कारतूस बरामद कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्रुखाबाद में पुरानी रंजिश अब खुलेआम गोलियों तक पहुंच चुकी है। सवाल यह है कि आखिर दबंगों में कानून का डर क्यों नहीं रह गया? हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बरामद खोखों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। अब देखना होगा कि दहशत फैलाने वाले ये दबंग सलाखों के पीछे कब तक पहुंचते हैं।0
0
Report
आंगई पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया
Dholpur, Rajasthan:आंगई थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक विधि संघर्षरत नाबालिग को अवैध तमंचा व कारतूस सहित निरुद्ध किया है। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद कर जब्त किया। आँगई SHO कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आंगई बाईपास के समीप कार्रवाई की गई। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध नाबालिग को दस्तयाब किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने हथियार जब्त कर नाबालिग के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
आज़मगढ़ में साड़ी से बांधकर पोखरी में कूदी मां, दो बच्चों की मौत, बेटी बचीं
Azamgarh, Uttar Pradesh:तीन बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में कूदी मां, दो मासूम बेटों की मौत, बेटी ने बचाई जान। पुलिस के अनुसार जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के करछा गांव में घटना घटने के बाद स्थानीय लोग और ग्रामीण राहत कार्य में जुटे थे। जयप्रदा पत्नी बिंदलेश यादव अपने तीनों बच्चों को दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली थीं और सरायमीर कस्बे में एक पोखरी के पीछे स्थित क्षेत्र में पहुंचीं, जहां वह अपनी साड़ी से तीनों बच्चों को बांधकर पोखरी में कूद गईं। आठ वर्षीय मानवी ने साड़ी का बंधन खोलकर पानी से बाहर निकल आई। उसने करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। दो वर्षीय राघव और तीन वर्षीय कृष्ण डूब गए, जबकि बेटी बची। महिला को भी पोखरी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और महिला अस्पताल में उपचार कर रही हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
झांसी के मेड किचन रेस्टोरेंट में हत्या; 72 घंटे में पुलिस ने बदमाश दबोचे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मेड किचन रेस्टोरेंट में 23 जुलाई की रात 9 बजे खाना खाते समय संजय सिंह के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटो में खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नवाबाद पुलिस और सर्वेलंस की संयुक्त टीम की सालासर सिटी से न्यू पुलिस लाईन जाने वाले कच्चे रास्ते पर बदमाशों के बीच रात में मुठभेड़ हो गई, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और दूसरे आरोपी धर्मेन्द्र सिंह परिहार को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी अजीम सैफी उर्फ भीम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से 2 देशी तंमचे, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस और हत्या करने में इस्तेमाल की गई एक औरा कार को भी बरामद किया गया है।0
0
Report
ऋषिकेश में 4.309 किलोग्राम गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार! पहली कार्रवाई में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने IDPL गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान हाथरस के रहने वाले नौरंगी लाल को दबोचा, जिसके पास से 3 किलो 95 ग्राम गांजा मिला। वहीं, दूसरी कार्रवाई चंद्रेश्वर नगर में हुई, जहाँ पुलिस ने रोहित साहनी नाम के तस्कर को 1 किलो 214 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तस्करी का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
ऋषिकेश से दिल्ली: 4 घंटे में देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : ऋषिकेश से दिल्ली सिर्फ़ 4 घंटे में! कांवड़ यात्रा पर रोडवेज का बड़ा तोहफ़ा उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली जाने वाले रूट में बड़ा बदलाव किया है, जिससे समय और पैसे दोनों की ज़बरदस्त बचत होने वाली है। वी.ओ : 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान, ऋषिकेश से दिल्ली चलने वाली उत्तराखंड रोडवेज की साधारण बसें अब वाया करनाल लंबे रास्ते से नहीं, बल्कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से होकर दौड़ेंगी। ऋषिकेश डिपो की एजीएम अंजलिका शर्मा के मुताबिक, प्रशासनिक आदेश मिलते ही इस नए रूट पर बसों का संचालन तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें कानपुर, लखनऊ, टनकपुर और रूपेड़िया जाने वाली बसें अब हरिद्वार के गौरी शंकर अस्थायी बस अड्डे से चलेंगी।वहीं, ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच यात्रियों की सहूलियत के लिए मोतीचूर में एक नया अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। समय में भारी बचत_ पहले वाया करनाल दिल्ली पहुँचने में करीब 10 घंटे लगते थे, लेकिन अब एक्सप्रेस-वे से यह सफर महज़ 4 घंटे में पूरा हो जाएगा। किराया भी हुआ कम_ पुराने रूट पर किराया 535 रुपये था, जो अब घटकर सिर्फ 430 रुपये रह जाएगा। यानी सीधा 105 रुपये का फ़ायदा!0
0
Report
Advertisement
STF arrests trafficker with 648 kg of cannabis, busts interstate drug gang
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग STF STF की बड़ी कार्रवाई, 648 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है कार्रवाई के दौरान 648 किलोग्राम अवैध गांजा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.62 करोड़ रुपये और एक डीसीएम ट्रक बरामद किया गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकत अली, निवासी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है एसटीएफ ने आरोपी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 57.4 किलोमीटर माइल स्टोन के पास गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका गिरोह ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सप्लाई करता था और पिछले 20–25 वर्षों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय है आरोपी के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
विभूतिखंड थाने के थानेदार पर अभद्रता: गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:गाड़ी चेकिंग के दौरान लखनऊ के विभूतिखंड थाने के थाना अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह युवक के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया। सरेआम युवक का मोबाइल छीना गया, धक्का देते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई। लगभग नाराज होकर थाना अध्यक्ष ने कहा इसको थाने ले चलो ताकि थिशिस समझाया जाए। लखनऊ के जलवा क्लब के बाहर का मामला है। कई विवादों में रहे थाना अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह।0
0
Report
महेश्वर की सहस्त्रधारा में इंदौर युवक तेज बहाव में लापता
Khargone, Madhya Pradesh:महेश्वर में नर्मदा नदी की सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा इंदौर का युवक जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा में नर्मदा स्नान के दौरान रविवार शाम को हुआ हादसा इंदौर के निपानिया निवासी 30 वर्षीय अर्पित हाड़ा तेज बहाव में बहे सूचना पर महेश्वर पुलिस, होमगार्ड और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अंधेरा होने से सर्च ऑपरेशन रोका गया सोमवार सुबह फिर शुरू होगी युवक की तलाश युवक के नर्मदा नदी में बहते हुए विडियो आया सामने महेश्वर थाना क्षेत्र के नर्मदा नदी के सहस्त्रधारा की घटना0
0
Report
Advertisement
हाईवे पेट्रोलिंग ने रायपुर-53 पर 55 हादसों में 52 घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में सड़क हादसों में घायल लोगों की जान बचाने में ट्रैफिक पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम बड़ी भूमिका निभा रही है.. राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर जनवरी से जून 2026 तक हुई 55 सड़क दुर्घटनाओं में हाईवे पेट्रोलिंग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी.. डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में संचालित यह टीम 24 घंटे हाईवे पर निगरानी रख रही है.. इसी दौरान 6,359 अवैध पार्किंग वाले वाहनों को हटाया गया और 833 मवेशियों को सड़क से सुरक्षित हटाकर यातायात को सुचारु बनाया गया.. सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को चार नए अत्याधुनिक हाईवे पेट्रोल वाहन भी मिले हैं.. वहीं, खारुन नदी पुल से महानदी पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-53 को चार सेक्टरों में बांटकर 24×7 हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके..0
0
Report
रायपुर: गुढ़ियारी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी ओंकार यादव को किया गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय ओंकार यादव के रूप में हुई है.. आरोपी ने 29 mayo को गोगांव शराब दुकान के बाहर खड़ी होंडा डियो बाइक चोरी की थी.. मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंची.. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली.. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की चोरी गई होंडा डियो बाइक भी बरामद कर ली है.. आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है..0
0
Report
रायपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष फ्लैग मार्च और सघन पैदल गश्त अभियान चलाया.. पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में डीसीपी उत्तर जोन दीपमाला कश्यप, एडीसीपी आदित्य पांडे और एसीपी पूर्णिमा लामा ने गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों और गली-मोहल्लों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की.. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी गई और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.. अभियान के दौरान प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 8 लोगों पर कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत 35 और कोटपा एक्ट के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए गए.. पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है..0
0
Report
Advertisement
रायपुर नगर निगम का सख्त अभियान: अनाधिकृत पोस्टर-होर्डिंग पर जुर्माने का फरमान
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम अब अनाधिकृत पोस्टर, फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग और विज्ञापनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने जा रहा है.. आउटडोर एडवरटाइजमेंट पॉलिसी-2024 के तहत ई-चालान प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके जरिए मौके पर ही जुर्माना लगाया जाएगा.. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि दुकानों पर बिना अनुमति केवल प्रतिष्ठान और संचालक का नाम ही प्रदर्शित किया जा सकेगा.. किसी भी कंपनी, ब्रांड या उत्पाद के प्रचार-प्रसार से जुड़े बोर्ड, फ्लेक्स, ग्लो-साइन या एलईडी डिस्प्ले बिना अनुमति लगाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान पर 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा.. वहीं अनाधिकृत होर्डिंग पर न्यूनतम 1 लाख, सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और फ्लायर्स लगाने पर 5 हजार तक की कार्रवाई की जाएगी.. नगर निगम ने शहर के सभी 10 जोनों में पोस्टर और फ्लायर्स लगाने के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किए हैं और नागरिकों से केवल उन्हीं स्थानों का उपयोग करने की अपील की है..0
0
Report
बेगूसराय के मारवाड़ी समाज ने कांवरियों के लिए भव्य शिव सेवा शिविर शुरू किया
Begusarai, Bihar:एंकर सावन के पावन महीने में भगवान शिव के भक्तों की सेवा के लिए बेगूसराय का मारवाड़ी समाज एक बार फिर सेवा भाव की मिसाल पेश कर रहा है। जहां देवघर जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए स्वर्गीय गीत कैलाश सेवा समिति की ओर से भव्य शिव सेवा शिविर लगाया जा रहा है। आज बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने सेवा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सावन माह में सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले लाखों कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से बेगूसराय के मारवाड़ी समाज ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। स्वर्गीय गीत कैलाश सेवा समिति द्वारा देवघर मार्ग पर भव्य शिव सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रवाना होने से पहले पूरा माहौल "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। शिविर में कांवरियों के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक उपचार, दवाइयां, विश्राम स्थल सहित कई आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। समिति का उद्देश्य है कि देवघर की पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेयर पिंकी देवी ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सावन के दौरान दूर-दराज़ से आने वाले कांवरियों को यात्रा में कई कठिनाइयों का सामना होता है। ऐसे में इस तरह का सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए बेहद लाभदायक और प्रेरणादायी है। समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से लगातार शिव सेवा शिविर लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है और इसी भावना के साथ हर वर्ष यह सेवा कार्य किया जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से भी इस सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। सावन के इस पावन अवसर पर बेगूसराय का मारवाड़ी समाज सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है। यह पहल न केवल कांवरियों की यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी।0
0
Report
समराला में बेटी के परस से लूट: आरोपी भागे, पुलिस जांच शुरू
Samrala, Punjab:ਆਪਣੀ ਬੇਟੀ ਨੂੰ ਸੰਧਾਰਾ ਦੇਣ ਆਈ ਔਰਤ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਔਰਤ ਅਤੇ ਮਰਦ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ , ਪਰਸ ਖੋਹ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ CCTV ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਸਮਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਬੇਟੀ ਨੂੰ ਸਧਾਰਨ ਦੇਣ ਆਈ ਔਰਤ ਤੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੋ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ (ਔਰਤ ਅਤੇ ਮਰਦ) ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਾਲਾ ਪੁਰਾਣੀ ਸਬਜ਼ੀ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚੋਂ ਪਰਸ ਖੋਹੇ ਜਾਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਾਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਬੇਟੀ ਦੇ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਸ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਬਿਸਕੁਟਾਂ ਦਾ ਲਿਫਾਫਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣਾ ਪਰਸ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੀੜਤਾ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਇੱਕ ਔਰਤ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦਾ ਲਿਫਾਫਾ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋਣ ਲੱਗਿਆਂ ਲਿਫਾਫੇ ਵਿੱਚੋਂ ਪਰਸ ਕੱਢ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ । ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਦੋਵੇਂ ਖੰਨਾ ਰੋਡ ਵੱਲ ਭੱਜ ਗਏ। ਕੁਝ ਮੋਟਰਸਾਈਲਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਉਨਾ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਵੀ ਕੀਤਾ, ਪਰ ਉਹ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਏ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਸ ਵਿੱਚ ਲਗਭਗ ₹7,000 ਨਕਦ, ਇੱਕ ਕਿਲੋ ਅਮਰੂਦ, ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ, ਪੈਨ ਕਾਰਡ, ਏਟੀਐਮ ਕਾਰਡ, ਸੈਲਰੀ ਸਲਿੱਪ ਅਤੇ ਹੋਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਸਨ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਸ਼ਾਮ ਦੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮਾਮਲਾ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੀੜਤਾ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। Byte:- ਹਰਜੀਤ ਕੌਰ Byte:- ਚੰਦਰ ਮੋਹਨ0
0
Report
Advertisement
