229010
रायबरेलीः ऊंचाहार पुलिस ने भैंस चोरी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:ऊंचाहार पुलिस ने भैंस चोरों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से एक लोडर गाड़ी, धारदार हथियार, टार्च आदि सामान बरामद हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी: एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Indore, Madhya Pradesh:गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान विवाद के बाद चाकूबाजी आजाद नगर थाना क्षेत्र में अलकापुरी कॉलोनी के सामने दो युवकों पर चाकू से हमला हमले में एक युवक की मौत दूसरा युवक घायल घटना के बाद इलाके में मची सनसनी मृतक युवक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की आजाद नगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी0
0
Report
रामनगर: गांजा तस्करों के पांच गिरफ्तार, कुल 7.553 किग्रा गांजा बरामद
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में नशा तस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,5 गिरफ्तार,जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं。 रामनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है,गुल्लरघट्टी क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए दो महिलाओं समेत पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों के कब्जे से कुल 7 किलो 553 ग्राम अवैध गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजे की पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां बरामद की गई गईं नैनीताल जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए यह कार्रवाई की है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस टीम को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में 14 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से गुल्लरघट्टी क्षेत्र में गांजे की तस्करी की सूचना मिली, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई के दौरान कामेश त्यागी के कमरे से 800 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली पन्नियां बरामद हुईं,पुलिस के मुताबिक उसे गांजे की पुड़िया बनाते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया वहीं विजय सागर के कमरे से 465 ग्राम, जबकि भरत उर्फ बब्लू के कमरे से 975 ग्राम गांजा और पन्नियां बरामद की गईं पुलिस ने आजिम के घर पर भी दबिश दी, यहां उसकी पत्नी नाजिया को गांजे की पुड़िया बनाते हुए पकड़ा गया,उसके कब्जे से 3 किलो 798 ग्राम गांजा और पन्नियां बरामद हुईं। इसके अलावा नगमा के कब्जे से 1 किलो 405 ग्राम गांजा और पुड़िया बनाने वाली पन्नियां बरामद की गईं पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, बरामद गांजे की कुल मात्रा 7 किलो 553 ग्राम बताई गई है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कामेश त्यागी के खिलाफ रामनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.0
0
Report
कानपुर में पागल घोड़े के हमले से महिला समेत तीन घायल, घोड़ा मृत पाया गया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर में पागल घोड़े का आतंक,महिला समेत तीन को बुरी तरह काटा –सुबह खाली प्लॉट में मिला मृत कानपुर के चकेरी अंतर्गत सनिगवां इलाके डबल स्टोरी कॉलोनी में सोमवार रात एक पागल घोड़े ने दहशत फैला दी। रात करीब 10 बजे अपने पति को चाय की दुकान पर खाना देकर लौट रही 45 वर्षीय अफसाना बेगम को घोड़े ने दौड़ा लिया। बचने के प्रयास में वह सड़क पर गिर पड़ीं, जिसके बाद घोड़े ने उन्हें कई जगह बुरी तरह काट लिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने डंडों की मदद से बामुश्किल घोड़े को भगाकर उनकी जान बचाई। इसके बाद बेकाबू घोड़े ने रास्ते से गुजर रहे दो अन्य लोगों, बाबूलाल कन्नौजिया और रहमत अली पर भी हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों घायलों को तुरंत कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। अफसाना की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाबूलाल और रहमत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। देर रात पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घोड़े को एक खाली प्लॉट में बंद किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, मंगलवार सुबह जब लोग प्लॉट पर पहुंचे तो घोड़ा मृत अवस्था में पाया गया।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में जमीनी विवाद: बार-बार मारपीट, वीडियो वायरल, निर्माण रोकने पर परिजनों पर हमला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जमीनी विवाद को लेकर फिर से हुई मारपीट, लम्बे समय से चल रहा है विवाद, महीनो से न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहा था चक्कर, मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भी चल रहा है निर्माण कार्य, पुलिस के मिलीभगत से चल रहा है निर्माण कार्य, हो रहे निर्माण कार्य को रोकने गए पीड़ित परिजनों के साथ हुई मारपीट, बाद विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी हुआ वायरल, मारपीट के दौरान घायल युवक का ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधयांवा गांव का है मामला0
0
Report
बारिश के बीच आकाशीय बिजली से रेस्टोरेंट की दीवार गिरना CCTV फुटेज वायरल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले के डुमरियागंज में कल हुई बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट की दीवार गिर गई। अचानक दीवार गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आकाशीय बिजली से दीवार गिरने की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वह सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला स्थित रैनिम तंदूर रेस्टोरेंट की है। कल शाम में सिद्धार्थनगर में मूसलाधार बारिश हो रही थी, इस बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली रेस्टोरेंट के पास गिरी और दीवार को भर भरा कर गिर गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन बिजली गिरने से तेज आवाज हुई और लोग डर गए। वायरल वीडियो0
0
Report
ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर विरोध, UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती-2023 पर तुरंत कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उम्मीदवार ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती-2023 तथा भर्ती से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
बाहरी हरी दवा-जांच के खेल पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, सीएचसी परतावल में मचा हड़कंप
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:मरीजों को बाहर भेजा तो होगी कड़ी कार्रवाई, दलालों पर भी रहेगी नजर परतावल/महराजगंज। सीएचसी परतावल में मरीजों को बाहरी दवा और जांच लिखे जाने की शिकायतों को लेकर मंगलवार को सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ के औचक पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला, दंत रोग विभाग, एक्स-रे कक्ष सहित अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बावजूद मरीजों को बाहर से जांच कराने अथवा दवा खरीदने के लिए भेजना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार मरीजों की अधिक से अधिक जांच सीएचसी में ही कराई जाए। बाहरी पैथोलॉजी और जांच के नाम पर मरीजों से आर्थिक शोषण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने चेतावनी दी कि यदि किसी चिकित्सक या कर्मचारी की निजी जांच केंद्र से मिलीभगत अथवा कमीशनखोरी की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को प्रमुख स्थानों पर ‘दलालों से सावधान, सीएचसी परतावल’ जैसे चेतावनी वाले स्टिकर लगाने के निर्देश भी दिए। इसका उद्देश्य मरीजों को किसी के बहकावे में आने से रोकना और उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर भेजना गंभीर लापरवाही माना जाएगा। सीएमओ की सख्ती के बाद अस्पताल परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। अब सवाल यह है कि औचक निरीक्षण और कड़ी चेतावनी के बाद बाहरी दवा-जांच लिखे जाने की शिकायतों पर कितना अंकुश लगता है और विभागीय निर्देशों का धरातल पर कितना पालन होता है। निरीक्षण के दौरान डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा जायसवाल, डाटा ऑपरेटर संजीव सिंह, बीसीपीएम अमित, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा चंद्रभूषण आर्या सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
12 बजे रायपुर प्रेस क्लब, आदिवासियों के जयचंद-मीर जाफ़र पर बहस
महत्वपूर्ण सूचना: अब 12:00 बजे रायपुर प्रेस क्लब पहुंचूँगा. आदिवासियों के जयचंद और मीर जाफ़र कौन हैं? इसके लिए 01:15 बजे राजीव भवन, रायपुर में मिलते हैं.0
0
Report
चंद्रपुрд बोझावार परिवार ने 4 पीढ़ियों की परंपरा के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत
Chandrapur, Maharashtra:टायटल:--- गणेशोत्सवाच्या पहिल्या दिवशी सुरांची प्रसन्न मैफल, चंद्रपूर शहरातील बोझावार कुटुंबाने जपली 4 पिढ्यांची परंपरा अँकर:-- गणेशोत्सवाच्या पहिल्या दिवशी सुरांची प्रसन्न मैफल सजली. चंद्रपूर शहरातील बोझावार कुटुंबाने 4 पिढ्यांची परंपरा जपली आहे. यंदा वर्धा येथील प्रसिध्द गायिका खुशबू कठाणे यांनी शास्त्रीय आणि उपशास्त्रीय चिजा सादर करत बहारदार मैफल सदार केली.वाद्य वृंदाच्या नेमक्या साथीने ही मैफल भक्तিমय वातावरणात सुरेल गणेश वंदना पार पडली. मैफलीला चंद्रपूरकर रसिकांचा मोठा प्रतिसाद मिळाला. ---------गीताचे अंश--------- आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर निर्माण में फाइनल पेमेंट और ऑडिट समझौता, दो महीने में पूर्णता
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा कहते हैं, "पिछले दो दिनों में कंपनियों, खासकर L&T और टाटा, और इन कामों की ज़िम्मेदारी संभालने वाले लोगों के साथ विस्तार से बैठकें हुईं। अभी फ़ाइनल पेमेंट की प्रक्रिया चल रही है, जिसे 'लास्ट पेमेंट' कहा जाता है। इससे पहले, पिछले पांच सालों में 'रनिंग पेमेंट' किए गए थे। काम चलता रहा और उसी हिसाब से पेमेंट जारी किए जाते रहे। अब समझौते के अनुसार एडजस्टमेंट किए जाएंगे। समझौते के मुताबिक, हर कंपनी को 'परफॉर्मेंस बैंक गारंटी' देनी होगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि आने वाले सालों में भी क्वालिटी बनी रहे। कटौती और उससे जुड़े फैसलों पर बातचीत हुई। एक और अहम मुद्दा यह था कि जब यह फ़ाइनल पेमेंट किया जाए, तो क्या यह चुनिंदा आधार पर हो या सैंपल के आधार पर... यह तय किया गया है कि फ़ाइनल बिल का लगभग 60 से 70% हिस्सा प्रोसेस किया जाएगा और बाकी हिस्से के बारे में ऑर्डर के अनुसार फैसला लिया जाएगा। उसी हिसाब से ऑडिट किया जाएगा। कुल मिलाकर, दो महीने का समय दिया गया है और उन्होंने कहा है कि वे दो महीने के अंदर यह प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। आज म्यूज़ियम को लेकर भी हमारी बातचीत होनी है। म्यूज़ियम का सबसे बड़ा काम अब शुरू होगा...0
0
Report
भरमौर हेलीपैड से उड़ानें 16 सितंबर तक स्थगित, होली हेलीपैड से सेवाएं जारी
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा. श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत भद्रवाह से आने वाले श्रद्धालुओं के भरमौर पहुंचने पर प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 16 सितंबर तक भरमौर हेलीपैड से संचालित हेलीकॉप्टर की उड़ानें स्थगित करनी पड़ी है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भद्रवाह से आने वाले श्रद्धालुओं के भरमौर पहुंचने के साथ ही भरमौर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर की उड़ानों को रोकना पड़ा है। यह व्यवस्था 16 सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भद्रवाह से आए श्रद्धालुओं के श्री मणिमहेश के लिए रवाना होने के बाद भरमौर हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा को सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा। हालाँकि, इस दौरान होली हेलीपैड से संचालित हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी। यात्र यात्रियों को होली हेलीपैड से हेली टैक्सी सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन और श्री मणिमहेश ट्रस्ट का सहयोग करने का भी आग्रह किया है।0
0
Report
बीकानेर में अवैध शराब का ट्रक पकड़ा, आबकारी आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई। बीकानेर में अवैध मदिरा का एक ट्रक पकड़ा। AEO बीकानेर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई। DEO पाली मनोज बिस्सा और कांस्टेबल मनोज की सूचना पर पकड़ा ट्रक। लूणकरणसर प्रहराधिकारी ने जाब्ते के साथ ट्रक पकड़ा। पकड़ी गई शराब की मात्रा की गिनती जारी।0
0
Report
Advertisement
जालौन बस स्टैंड पर नकली आभूषण देकर युवक से 15 हजार कैश और मोबाइल छीने
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बस स्टैंड पर जालसाजों ने युवक को बनाया निशाना, नकली सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर छीने 15000 कैश और मोबाइल, पैसा की जरूरत का हवाला देकर युवक को फंसाया, नकली जेवर असली बताकर बेच रहे थे शातिर, तीन शातिर युवकों ने सस्ते दामों पर सोने-चांदी के आभूषण देने का दिया झांसा, मना करने जबरन आभूषण थमाकर भिंड निवासी युवक से पैसे गिनने के दौरान छीनकर ले गए 15 हजार कैश व मोबाइल, रुपए और मोबाइल फोन छीनकर तीनों शातिर युवक मौके से हुए फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड का मामला।0
0
Report
रायबरेली में मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों पर खनन विभाग की कार्रवाई, चालान 30-30 हजार
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे बालू लदे ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई हुई है। कार्रवाई को लेकर एक सत्ताइस सेकंड का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना आज सुबह की है जब खनन विभाग ने शहर कोतवाली के लालगंज रायबरेली रोड पर राजघाट के पास मौरंग मंडी में सघन चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान दो डंपर ओवर लोड पाये जाने पर उनका चालान कर दिया गया। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि राजघाट के पास मौरंग लदे वाहनों की चैकिंग की गई थी। दो ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करते हुए 30-30 हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने कहा आगे भी यह कार्रवाही जारी रहेगी और ओवरलोडिंग रोकी जाएगी。0
0
Report
फर्रुखाबाद कोर्ट कर्मचारियों ने ज्ञापन भेजा; मांगें पूरी न होने पर तिरंगा रैली तय
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जनपद न्यायालय के कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को सौंपा गया। कर्मचारियों ने सेवा, वेतन, पद सृजन और कार्य परिस्थितियों से जुड़ी मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। वहीं मांगें पूरी न होने पर गांधी जयंती पर जिले में तिरंगा रैली और 25 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी सत्याग्रह की चेतावनी दी है। ज्ञापन में एफटीसी न्यायालयों के कर्मचारियों के वेतन में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि, सेवा नियमितीकरण, प्रोन्नति की अर्हकारी सेवा शर्तों में शिथिलीकरण और पेड अप्रेन्टिस पदों को कनिष्ठ सहायक पदों में समायोजित करने जैसी मांगें प्रमुखता से उठाई गईं。 इसके साथ ही जनपद न्यायालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के लुप्त पद को दोबारा सृजित करने, ग्रेड वेतन 4600 वाले लिपिकीय पदों को राजपत्रित प्रतिष्ठा देने, मकान किराया भत्ते के पुनरीक्षण और लिपिकवर्गीय कर्मचारियों को ग्रेड वेतन 2800 यानी पे लेवल-5 दिए जाने की माँग भी की गई。 कर्मचारियों ने कार्यभार के अनुसार अतिरिक्त पद सृजित करने और पद सृजन होने तक अतिरिक्त कार्य भत्ता देने के साथ ही बयान लेखन के लिए नियमित बयान लेखक के पद सृजित करने की भी मांग रखी। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि यादव ने कहा कि न्यायालय कर्मचारी न्यायिक व्यवस्था के सुचारु संचालन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि संघ लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीके से अपनी मांगें सरकार के सामने रख रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी मांगों की अनदेखी जारी रही तो 25 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशभर के न्यायालय कर्मचारी सत्याग्रह करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
