229010
Raebareli: बर्थडे पार्टी में दबंगों ने दो युवकों को पीटा, हालत गंभीर
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय बैरिया खेड़ा में दबंगों ने बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए दो युवकों को बुरी तरह पीट दिया। दोनों युवकों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। गंभीर हालत में दोनों को CHC से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहारी सीजन में बिहार के फूड सेफ्टी ने पटना के बड़े आउटलेट्स पर दबिश
Patna, Bihar:त्योहारों के मद्देनजर बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। पटना में 21 अक्टूबर को KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई बड़े फूड आउटलेट्स का निरीक्षण किया गया जहां जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण में कमियां मिलीं। Barbeque Nation के बोरिंग रोड स्थित आउटलेट में बदबूदार 30 किलो पनीर और 4 किलो चावल जब्त कर नष्ट कराया गया, जबकि 15 किलो पैक्ड चिकन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। वहीं, Barbeque Nation के वन मॉल आउटलेट में ब्रेड के पैकेट में कीड़े मिले और KFC के बोरिंग कैनाल रोड आउटलेट में औद्योगिक उपयोग वाले 835 पीईटी ग्लास के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई। खाद्य संरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं साथ ही, कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
पॉल्यूशन बढ़ रहा, सरकार की पाबंदियाँ जारी; दिल्ली के कुछ इलाकों में छिड़काव नहीं दिखा
Noida, Uttar Pradesh:पोल्यूशन का स्तर बढ़ता जा रहा है सरकार की तरफ़ से कई पाबंदिया लगायी गयी है इसके अलावा सड़कों पर छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है एक तरफ़ एनडीएमसी इलाके में जहाँ छिड़काव किया जा रहा है वही ज़ी मीडिया की टीम एमसीडी इलाके की तरफ़ गई हमारी टीम ओल्ड राजिंदर नगर से शादीपुर डिपो की तरफ़ गई पूरे रास्ते में कहीं पर भी हमें छिड़काव करती हुई गाड़ी नहीं दिखायी दी लोगों का भी कहना है की यहाँ कोई गाड़ी नहीं दिखी0
0
Report
गुरुग्राम-नूंह बिजली लाइसेंस विवाद पर हरियाणा कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल, सेवाएं प्रभावित संभव
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: गुरुग्राम और नूंह जिलों में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिए जाने के विरोध में प्रदेश के बिजली निगमों के कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिजली कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आज से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे बिजली सप्लाई बंद नहीं करेंगे, लेकिन अगर किसी कारण बिजली गुल होती है या लाइन में खराबी आती है, तो हड़ताल के दौरान उसे ठीक नहीं किया जाएगा। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वीओ : बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों का विरोध हरियाणा बिजली नियामक आयोग की ओर से गुरुग्राम और नूंह जिलों में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस जारी करने के फैसले को लेकर है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इस फैसले से कर्मचारी, अधिकारी और उपभोक्ता नाराज हैं। उनका दावा है कि इस निर्णय की मांग किसी ने नहीं की थी और दर्ज कराई गई आपत्तियाँ को भी नजरअंदाज किया गया है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बाइट – मंजीत सिंह,कर्मचारी नेता बाइट – पवन कालाडा,कर्मचारी नेता वीओ : विरोध के तहत आज प्रदेशभर में हरियाणा बिजली नियामक आयोग के लाइसेंस जारी करने संबंधी आदेशों की प्रतियाँ जलाकर रोष जताया गया। यमुनानगर में भी बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों ने आदेशों की प्रतियाँ जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे इस फैसले को स्वीकार नहीं करते और सरकार को इसे वापस लेना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर तीन दिन की हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि आगे की स्थिति की जिम्मेदारी सरकार की होगी। बाइट – अशोक, कर्मचारी नेता Last वीओ : फिलहाल बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के ऐलान से प्रदेश में बिजली सेवाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या आंदोलन आगे भी जारी रहता है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक स्वागत किया
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर किया पोस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत में वीडियो किया पोस्ट, वीडियो में छत्तीसगढ़ के मुख्य स्थानों को दिखाया गया, लिखा छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन0
0
Report
जालौन में डीसीएम ने स्कूल वैन को टक्कर दी, कई बच्चे घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूली ओमिनी वैन में मारी जोरदार टक्कर, टक्कर लगते ही हाइवे से नीचे पानी भरे खंदक में पलटी स्कूली बच्चों से भरी वैन, कई छात्र घायल, ओमनी वैन सड़क से नीचे खंदक में पलटने से बच्चों में मची चीख-पुकार, स्कूल वैन में सवार थे 13 स्कूली बच्चे, टीचर और वैन चालक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर, हादसे में गंभीर घायल एक बच्चे को जिला अस्पताल उरई पहुंचाया गया, चालक और टीचर को भी आई मामूली चोटें कुरकुरु गांव से अंकुरण प्ले स्कूल एट जा रहे थे वैन सवार सभी बच्चे, जालौन के एट कोतवाली के NH-27 कोटरा ओवरब्रिज के पास की घटना।0
0
Report
रायगढ़ जूटमिल पुलिस ने चाकू से लूट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जूटमिल पुलिस ने चाकू से लूट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किया है. लूट की वारदात 10 अक्टूबर को अमलीभौना स्थित शीला पेट्रोल पंप के पास हुई थी, जहां आरोपियों ने चालक से POCO M7 मोबाइल और 200 रुपये लूटे थे. लूटे गए मोबाइल में दूसरे सिम कार्ड के इस्तेमाल से पुलिस आरोपियों तक पहुंची. जांच में मोबाइल की खरीद-बिक्री की कई कड़ियाँ सामने आईं, जिसके बाद मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई गई. पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी शनि केंवट के अलावा लूट का मोबाइल खरीदने-बेचने के आरोप में नीरज परियानी, भुवन निषाद, रोहित दुलेवाले, संजय कुमार सिंह और आकाश डेविड को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और बिक्री की रकम से खरीदा गया Samsung A36 मोबाइल भी जब्त किया गया है.0
0
Report
Advertisement
सिरपुर UNESCO विश्व धरोहर सूची में संभावित जगह, छत्तीसगढ़ की वैश्विक पहचान के कदम
Begun, Rajasthan:रायपुर सिरपुर को यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर सूची में मिली जगह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान सिरपुर की समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प को मिली नई मजबूत0
0
Report
बगोदर स्टेडियम में रोचक रावण दहन, अहंकार त्याग का संदेश
Giridih, Jharkhand:एभीबी : तैलिक साहू समाज बगोदर कमेटी द्वारा बगोदर स्टेडियम में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, कोलकाता साहू समाज के अध्यक्ष अशोक साव, कोडरमा की पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह और मुखिया सरिया साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रावण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रावण दहन का उद्देश्य अपने भीतर के अहंकार को समाप्त कर समाज में बेहतर संदेश और आपसी भाईचारा स्थापित करना है। इसके बाद अतिथियों ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को अहंकार त्यागकर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।0
0
Report
तरौली SBI शाखा में भीषण आग, समय रहते काबू, बड़ा हादसा टला
Mathura, Uttar Pradesh:SBI कीशाखा में तड़के लगी आग, समय रहते पाया काबू; टला बड़ा हादसा तरौली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरौली शाखा में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने की घटना सामने आई। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। कैसे हुआ हादसा? घटना तड़के करीब तीन बजे की है। बैंक के बिजली के पैनलों में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पैनल और आसपास का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। गनीमत यह रही कि आग की सूचना समय रहते मिल गई। तत्परता से टला बड़ा नुकसान घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और आपातकालीन सेवा (112) को कॉल कर पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के क्षेत्र और बैंक को भारी नुकसान हो सकता था। शॉर्ट सर्किट की आशंका शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, तकनीकी टीम की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का आधिकारिक रूप से पता चल सकेगा। वित्तीय नुकसान का आकलन भी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। नए भवन में शिफ्ट होने के कुछ ही दिन बाद घटना गौरतलब है कि SBI की यह शाखा महज पांच दिन पहले ही तरौली बाजार से स्थानांतरित होकर अकबरपुर-शेरगढ़ रोड स्थित एक नए भवन में शिफ्ट हुई थी। नई जगह पर बैंक शुरू होने के कुछ ही दिनों के भीतर हुई इस दुर्घटना ने बैंक परिसर की सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद-झांसी स्नातक MLC चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने की सुरक्षा तैयारियाँ
Prayagraj, Uttar Pradesh:इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, कल संगम नगरी प्रयागराज के 152 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, मतदान से पहले पुलिस और प्रशासन ने की संयुक्त बैठक, चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए गए जरूरी दिशा निर्देश, 2 लाख 64 हजार 230 मतदाता इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी के भाग्य का कल करेंगे फैसला, बीजेपी ने राकेश सिंह राठौर और सपा ने डॉ मान सिंह यादव को बनाया है प्रत्याशी। इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए प्रयागराज में 152 बूथ बनाए गए हैं, जिन्हें अलग अलग सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी पोलिंग स्टेशनों पर लगाई गई है। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रयागराज में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून- व्यवस्था बनाए रखना और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव में लगभग 2 लाख 64 हजार मतदाता हैं। जिसमें 1 लाख 15 हजार के लगभग मतदाता प्रयागराज में हैं। समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान एमएलसी डॉ मान सिंह यादव को दुबारा प्रत्याशी बनाया है। डॉ मान सिंह यादव का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी राकेश Singh राठौर से है। पिछली बार सपा के डॉ मान सिंह यादव ने बीजेपी के डॉ यज्ञ दत्ता शर्मा को करीब तीन हजार मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार डॉ मान सिंह यादव का सामना जालौन के राकेश सिंह राठौर से होने वाला है। इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र में कुल 2 लाख 64 हजार मतदाता हैं। जिसमें बांदा जनपद में 19 हजार 794 मतदाता हैं, चित्रकूट 11619, फतेहपुर 17596, हमीरपुर 15480, जालौन 20999, झांसी 25220, कौशांबी 20140, ललितपुर 11330, महोबा 7033 और प्रयागराज में 1 लाख 15 हजार 19 मतदाता हैं।0
0
Report
आजम खान से मुलाकात के बहाने मुस्लिम वोट बटोरने का आरोप: राजभर का बड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "उनके वहां जाने का उद्देश्य केवल चुनावी जुमला पैदा करना है। आज़म खान के सहारे उनकी केवल मुस्लिम वोट हासिल करने की तैयारी है। अब मुस्लिम समाज के लोग चाहते हैं कि अखिलेश यादव मुस्लिम मुख्यमंत्री घोषित करें। तब उन्हें वोट मिलेंगे। आज़म खान को जेल अखिलेश यादव ने भिजवाया था..."0
0
Report
भाजपा का हरियाणा दो दिवसीय दौरा: संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर फोकस
Panchkula, Haryana:22 और 23 अक्टूबर को संगठन की मजबूती और सरकार के कामकाज की होगी समीक्षा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगी बैठकें पंचकूला, 22 अक्टूबर। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला औपचारिक दौरा है। इस दौरान पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुसार, दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का आकलन करना और सरकार के कामकाज की समीक्षा करना है। बैठकों में आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। 42 सीटों पर हार के कारणों की होगी समीक्षा वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि 42 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति ईरानी इन क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, स्थानीय नेतृत्व की भूमिका और चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगी। पार्टी का प्रयास होगा कि पिछली कमजोरियों की पहचान कर आगामी चुनावों के लिए अभी से ठोस रणनीति तैयार की जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधायकों को दिए गए संगठन की स्थिति, सरकार के कामकाज और जनकल्याण में जनप्रतिनिधियों की भूमिका से जुड़े निर्देशों के आधार पर भी नेताओं के कार्यों का आकलन किया जाएगा। पुराने नेताओं से भी लिया जाएगा फीडबैक बैठकों में वर्ष 2009, 2014 और 2019 के पूर्व विधायकों, तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी रहे नेताओं तथा बोर्ड-निगमों के मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों व उपाध्यक्षों से संवाद किया जाएगा। उनके अनुभवों और सुझावों के आधार पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति तैयार की जाएगी। पहले दिन संगठन पर मंथन, दूसरे दिन सरकार के कामकाज पर चर्चा 22 अक्टूबर: दौरे के पहले दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठकें होंगी। इसके अलावा पूर्व विधायकों, पुराने पदाधिकारियों तथा बोर्ड-निगमों के मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों व उपाध्यक्षों से भी संवाद किया जाएगा। 23 अक्टूबर: दूसरे दिन सुबह भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। दोपहर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। शाम को मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संयुक्त बैठक प्रस्तावित है। दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक भी होगी। भाजपा के इस दो दिवसीय दौरे को प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती, सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल तथा आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में बगोदर-सरिया रोड हादसे में महिला की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया रोड स्थित आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बगोदर-सरिया रोड को जाम कर दिया। सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक लोग शव के साथ सड़क पर डटे रहे। बाद में देर रात सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे और जाम समाप्त हुआ। इस دوران मुखिया प्रमिला देवी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के महासचिव ललित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
कर्जमाफी नहीं मिलने पर किसान ने आत्महत्या कर ली, बैंक-प्रशासन के बीच भिड़ंत
Nanded-Waghala, Maharashtra:व्हिडीओद्वारे व्यथा मांडून आत्महत्या करणाऱ्या शेतकऱ्याचे नाव कर्जमाफीत आले होते पण बॅंकेने माहिती न दिल्याने शेतकऱ्याने आत्महत्या केल्याचा आरोप भाजपच्या कार्यकर्त्यांनी करत ग्रामीण बँकेच्या अधिकाऱ्यांना धारेवर धरले. याबाबत माहिती मिळाल्यानंतर जिल्हाधिकारी राहुल कर्डीले बँकेत पोहोचले होते. नांदेड मधील बोरगाव शंकर क्षीरसागर या शेतकऱ्याने तीन दिवसापूर्वी आत्महत्या केली होती. त्यांच्यावर ग्रामीण बँकेचे 2 लाख 8 हजाराचे कर्ज होते. कर्जमाफी योजनेत नाव न आल्याने आणि दुष्काळ जाहीर होऊनही मुलीची फीस माफ न झाल्याने आत्महत्या करत असल्याचा व्हिडिओ क्षीरसागर यांनी आत्महत्येपूर्वी केला होता. या व्हिडीओमुळे एकच खळबळ उडाली. दरम्यान काल सायंकाळी भाजप किसान सेलचे कार्यकर्ते ग्रामीण बँकेत धडकले. मयत शेतकरी क्षीरसागर हे कर्जमाफीसाठी पात्र होते पण बँकेने त्यांना माहिती दिली नाही असा आरोप करत कार्यकर्त्यांनी बँकेच्या अधिकाऱ्यांना धारेवर धरले. बँकेत आल्यावर माहिती दिली जात नाही, गावात पात्र लाभार्थ्यांची यादी लावली जात नाही म्हणून शेतकरी आत्महत्या होत असल्याचे कार्यकर्त्यांनी सांगितले. दरम्यान याबाबत माहिती मिळाल्यानंतर जिल्हाधिकारी राहुल कर्डीले बँकेत पोहोचले. त्यानंतर तणाव निवळला. पात्र लाभार्थ्यांच्या याद्याबाबत जिल्हाधिकाऱ्यांनी बँकेला सूचना दिल्या.0
0
Report
अखिलेश यादव हार मान रहे हैं; यूपी की 11 सीटों पर भाजपा जीत की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पहले से MLC के चुनाव में आशंका हो रही है या चुनाव आयोग को वो कोई लिखित शिकायत कर रहे हैं तो यूपी के लोगों को और सियासी लोगों को समझ जाना चाहिए कि अखिलेश यादव ने अपनी हार स्वीकार कर लिया है। अखिलेश यादव के बयान को हमेशा हमने देखा है कि जहां भी उनको लगता है कि वो हारेंगे तो चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर देते हैं। इसका मतलब साफ है कि उत्तर प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगा यानी भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी।"0
0
Report
Advertisement
